Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के प्रमुख पर्वत चोटियां, पहाड़ियां और पठार | राजस्थान के प्रमुख दर्रे – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Mcq/quiz)

राजस्थान के प्रमुख दर्रे से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Mcq) और Map

राजस्थान के प्रमुख दर्रे

 Q.1 कौन सा दर्रा बूंदी की पहाड़ियों में स्थित नहीं है?

  1. घटोली दर्रा
  2. जैतवास दर्रा 
  3. रामगढ़ – खटगढ़ दर्रा 
  4. लाखेरी दर्रा

Ans. 1. घटोली दर्रा
Exp. – घटोली दर्रा मुकुंदरा की पहाड़ियां (कोटा-झालावाड़) में स्थित है। जैतवास दर्रा, रामगढ़ – खटगढ़ दर्रा और लाखेरी दर्रा बूंदी की पहाड़ियों में स्थित है।

 Q.2 निम्न में से कौन सा दर्रा ब्यावर तहसील में स्थित नहीं है?

  1. बर्र (barr)
  2. कामली घाट
  3. परवेरिया
  4. शिवपुर घाट

Ans. 2. कामली घाट
Exp. – ब्यावर तहसील में 4 दर्रे बर, परवेरिया, शिवपुर घाट और सुरा घाट स्थित है। कामलीघाट/ खमली घाट राजसमंद में स्थित है जो आमेट को मारवाड़ जंक्शन से जोड़ता है।

 Q.3 जिलावा की नाल (पगल्या नाल) कौन से जिले में स्थित है?

  1. उदयपुर 
  2. राजसमंद 
  3. अजमेर
  4. सिरोही

Ans. 2. राजसमंद 
Exp. – जिलावा की नाल (पगल्या नाल) या झीलवाड़ा की नाल राजसमंद जिले में स्थित है जो मारवाड़ से मेवाड़ में आने का रास्ता प्रदान करता है। इससे राजसमंद से कुंभलगढ़ जाने का रास्ता निकलता है।

 Q.4 इनमें से कौन सा दर्रा उदयपुर जिले में स्थित नहीं है?

  1. फुलवारी की नाल 
  2. केवड़ा की नाल 
  3. देसूरी की नाल 
  4. देबारी की नाल

Ans. देसूरी की नाल 
Exp. – देसूरी की नाल पाली जिले में स्थित है जो कि राजस्थान का सबसे लंबा दर्रा है, जिससे NH-162 (अजमेर से सिरोही) गुजरती है। जबकि देबारी की नाल उदयपुर में स्थित है। देबारी की नाल से उदयपुर से चित्तौड़गढ़ जाने का मार्ग है, जिससे NH-27 गुजरती है। फुलवारी की नाल, केवड़ा की नाल, देबारी की नाल और हाथी दर्रा उदयपुर में स्थित है।

 Q.5 निम्न में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?

  1. सोमेश्वर की नाल – पाली में
  2. गोरम घाट – राजसमंद 
  3. हाथी दर्रा – उदयपुर
  4. हाथी गुड्डा दर्रा – अजमेर

Ans. 4. हाथी गुड्डा दर्रा – अजमेर
Exp. – हाथी गुड्डा दर्रा राजसमंद जिले में स्थित है जिसके पास कुंभलगढ़ दुर्ग बना हुआ है। जबकि हाथी दर्रा उदयपुर जिले में स्थित है जिससे उदयपुर से पिंडवाड़ा (सिरोही) जाने का मार्ग (NH-27) है।

 Q.6 निम्न में से कौन सा दर्रा उदयपुर से जयसमंद जाने का मार्ग प्रदान करता है?

  1. देसूरी की नाल 
  2. देबारी की नाल
  3. फुलवारी की नाल 
  4. केवड़ा की नाल

Ans. 4. केवड़ा की नाल
Exp. – केवड़ा की नाल उदयपुर में स्थित है दर्रा है, जो उदयपुर से जयसमंद जाने का मार्ग प्रदान करता है। फुलवारी की नाल उदयपुर में स्थित है, जो झाडोल से कोटडा जाने का मार्ग प्रदान करता है।

 Q.7 बर्र दर्रा राजस्थान के कौन से जिले में अवस्थित है?(कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक 2019)

  1. अजमेर 
  2. बूंदी 
  3. चित्तौड़गढ़ 
  4. उदयपुर

Ans. 1. अजमेर 
Exp. – बर्र दर्रा अजमेर के ब्यावर तहसील में स्थित है जिससे NH-14 द्वारा ब्यावर से पाली जाने का मार्ग है। अजमेर की ब्यावर तहसील में मध्य अरावली श्रेणी के चार दर्रे स्थित है – बर्र, परवेरिया, शिवपुर घाट और सुरा घाट

 Q.8 सुरा घाट एवं शिवपुर घाट स्थित है- (कृषि अधिकारी 2021) 

  1. दक्षिणी अरावली में 
  2. उत्तरी अरावली में 
  3. मध्य अरावली में 
  4. दक्षिणी-पूर्वी पठार में

Ans. 3. मध्य अरावली में 
Exp. – अजमेर की ब्यावर तहसील में मध्य अरावली श्रेणी के चार दर्रे स्थित है – बर्र, परवेरिया, शिवपुर घाट (सरूप घाट) और सुरा घाट उल्लेखनीय है कि शिवपुर घाट और सुरा घाट अजमेर को ब्यावर से NH-48 के द्वारा जोड़ते हैं। तथा परवेरिया अजमेर को मसूदा से जोड़ता है।

 Q.9 निम्नलिखित में से कौन सा दक्षिणी अरावली को पार करने का दर्रा नहीं है? (पटवार 2008)

  1. सोमेश्वर 
  2. हाथी गुड्डा 
  3. अरनिया 
  4. देसूरी

Ans. 3. अरनिया 
Exp. – देसूरी की नाल पाली जिले में स्थित है जो कि राजस्थान का सबसे लंबा दर्रा है, जिससे NH-162 (अजमेर से सिरोही) गुजरती है। उल्लेखनीय है कि इस दर्रे द्वारा मेवाड़-मारवाड़ के मध्य आवल-बावल की सीमा का निर्धारण हुआ था। सोमेश्वर की नाल पाली जिले में स्थित है। हाथी गुड्डा दर्रा राजसमंद जिले में स्थित है, जिससे NH-76 गुजरती है जो सिरोही तक जाती है। अरनिया दर्रा अजमेर के दक्षिणी -पूर्वी दिशा में स्थित है।

 Q.10 निम्नलिखित में से अरावली के दर्रे कौन से हैं ?(Protection officer 2018)

(A) शिवपुर घाट  
(B) जैतवास 
(C) देबारी 
(D) मुकुंदरा

  1. A और B 
  2. A, B और C 
  3. A, और C 
  4. B, C और D 

Ans. 3. A, और C 
Exp. – शिवपुर घाट और  देबारी मध्य अरावली के दर्रे हैं तथा जैतवास बूंदी की पहाड़ियों का दर्रा है और मुकंदरा, मुकुंदरा की पहाड़ियों से संबंधित है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

3 thoughts on “राजस्थान के प्रमुख पर्वत चोटियां, पहाड़ियां और पठार | राजस्थान के प्रमुख दर्रे – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Mcq/quiz)”

  1. शानदार गुरु मजा आ गया थैंक यू सो मच आई लव यू डीके सैनी सर

    Reply

Leave a Comment