Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान में कंजर्वेशन रिजर्व कितने हैं 2024

राजस्थान में कंजर्वेशन रिजर्व कितने हैं, इस प्रश्न का आंसर परिवर्तित होता रहता है। वर्तमान में (जनवरी 2024 तक) राजस्थान में कुल कंजर्वेशन रिजर्व 36 है। राजस्थान सरकार द्वारा पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल 2023 ) के अवसर पर राजस्थान में तीन कंजर्वेशन रिज़र्व (सोरसेन, हमीरगढ़ और खींचन) घोषित करने के बाद कुल कंज़र्वेशन रिज़र्व 26 हो गए थे, इसके बाद मई 2023 में बारां जिले के बांझ आमली कंजर्वेशन रिजर्व को 27 वां कंजर्वेशन रिज़र्व घोषित किया गया, इसके बाद अगस्त 2023 में  बालेश्वर (सीकर) और गंगाघाट (अजमेर) को कंज़र्वेशन रिज़र्व घोषित किया गया। 7 अक्टूबर 2023 को राजस्थान का 36 वां कंज़र्वेशन रिज़र्व उदयपुर जिले के महासीर कंज़र्वेशन रिज़र्व बड़ी झील को घोषित किया गया।

 कॉम्पटेटिव एग्जाम में करंट महीने से संबंधित प्रश्न भी पूछ लिए जाते है, इसलिए जैसे ही नए कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किए जाएंगे, इस आर्टिकल में सबसे पहले अपडेट किया जायेगा। राजस्थान के सभी सरंक्षित क्षेत्रों की सम्पूर्ण जानकारी (कंजर्वेशन रिजर्व इन राजस्थान List) निचे टेबल फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है।   

राजस्थान में कंजर्वेशन रिजर्व कितने हैं

अतिरिक्त जानकारी 👇

कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र क्या होते हैं ?

कॉन्सर्वेशन रिजर्व क्षेत्र (Conservation Reserve Area) मुख्यत: राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव अभयारण्य  के आस पास वाले क्षेत्र (बफर जोन) होते है, जिन्हे  वन्यजीवों, पौधों, और जैव विविधता की संरक्षण के उद्देश्य से स्थापित किया जाता है। भविष्य में इन कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्रों में वन और वन्य जीवों की संख्या बढ़ने पर पास वाले राष्ट्रीय उद्यान या वन्य जीव अभयारण्य में समायोजित किया जाता है।  

कॉन्सर्वेशन रिजर्व क्षेत्रों के लिए किसी खेती का उपयोग नहीं होता और इन्हें प्राकृतिक वन्यजीवों के लिए सुरक्षित स्थल के रूप में बचाने के लिए संरक्षित किया जाता है। इन क्षेत्रों में बगीचे, पौधों की बागवानी, या अन्य व्यक्तिगत उपयोग की अनुमति नहीं होती है, जिससे यह स्थल वन्यजीवों के लिए अच्छी तरह से सुरक्षित रहते हैं।

कंजर्वेशन रिजर्व इन राजस्थान List

राजस्थान में कंजर्वेशन रिजर्व Map
क्रमकंजर्वेशन रिजर्व का नाम जिलाक्षेत्रफल
(वर्ग-किमी.)
घोषणा वर्ष
1.बीसलपुर कंजर्वेशन रिजर्व केकड़ी48.31 13 अक्टुम्बर 2008 
2.जोड़ बीड़ गढ़वाला कंजर्वेशन रिजर्व बीकानेर 56.4625 अक्टुम्बर 2008 
3.सुंधा माता कंजर्वेशन रिजर्वजालौर-सिरोही117.48 25 अक्टुम्बर 2008
4.गुढ़ा विश्नोइयान कंजर्वेशन रिजर्व जोधपुर2.315 दिसम्बर 2011 
5.शाकंभरी कंजर्वेशन रिजर्वसीकर-नीमकाथाना   1319 फरवरी 2012
6.गोगेलाव कंजर्वेशन रिजर्व* नागौर3.589 फरवरी 2012
7.बीड़ कंजर्वेशन रिजर्व*झुंझुनू10.47 9 फरवरी 2012
8.रोटू कंजर्वेशन रिजर्व* नागौर0.72*29  मई 2012
9.उम्मेदगंज पक्षी विहार कंजर्वेशन रिजर्वकोटा2.725 नवम्बर 2012 
10.जवाई बांध लेपर्ड कंजर्वेशन रिजर्वपाली 19.7827 फरवरी 2013
11.बांसियाल-खेतड़ी कंजर्वेशन रिजर्वनीमकाथाना 70.181 मार्च 2017 
12.बांसियाल-खेतड़ी बागोर कंजर्वेशन रिजर्वनीमकाथाना 39.6610 अप्रैल 2018
13.जवाई बांध लेपर्ड बांसियाल-खेतड़ी कंजर्वेशन रिजर्व-IIपाली 61.9815 जून 2018
14.मनसा माता कंजर्वेशन रिजर्वझुंझुनू-नीमकाथाना 102.3118 नवम्बर 2019 
15.शाहबाद कंजर्वेशन रिजर्वबारां189.39*28 अक्टुम्बर 2021
16.रणखार कंजर्वेशन रिजर्व*जालौर72.8825 अप्रैल 2022
17.शाहाबाद तलहटी रिजर्वबारां178.841 Sept 2022
18.बीड घास फुलियाखुर्द रिजर्वशाहपुरा 0.8527 Sept 2022)
19.वाघदर्रा/बागदर्रा क्रोकोडाइल रिजर्वउदयपुर3.6830 Nov 2022
20.वाडाखेड़ा सरंक्षित रिजर्वसिरोही43.3127 Dec. 2022
21.आमागढ़ लेपर्ड रिजर्वजयपुर35.0727 Feb. 2023
22.रामगढ़ कुंजी सुनवास कंजर्वेशन रिजर्वबारां38.083 March 2023
23.खड़मोर कंजर्वेशन रिजर्वकेकड़ी10 April 2023
24.सोरसेन कंजर्वेशन रिजर्व-1 बारां16.1022 April 2023
25.सोरसेन कंजर्वेशन रिजर्व-2 बारां4.2722 April 2023
26.सोरसेन कंजर्वेशन रिजर्व-3बारां0.7522 April 2023
27.हमीरगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व*भीलवाड़ा5.6622 April 2023
28.खिचन कंजर्वेशन रिजर्वफलौदी 2.9222 April 2023
29.बांझ आमली कंजर्वेशन रिजर्व*बारां146.2119 May 2023
30.बालेश्वर कंज़र्वेशन रिज़र्वनीमकाथाना 22.16August 2023
31.गंगा भैरव घाटी कंज़र्वेशन रिज़र्वअजमेर39.516 Oct 2023
32.बीड़ फतेहपुर कंज़र्वेशन रिज़र्वसीकर30.036 Oct 2023
33.बीड़ मुहाना कंज़र्वेशन रिज़र्व -Aजयपुर2.066 Oct 2023
34.बीड़ मुहाना कंज़र्वेशन रिज़र्व – B जयपुर0.106 Oct 2023
35.अमरख महादेव लेपर्ड अजमेर 71.467 Oct 2023
36.महासीर कंज़र्वेशन रिज़र्व बड़ी झीलउदयपुर 2.067 Oct 2023
* – परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण 

यह भी पढ़े – 👉 राजस्थान के वन्य जीव अभयारण्यों के टॉप 130 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs) with Short Notes
👉 राजस्थान के वनों से संबंधित टॉप 80 महत्वपूर्ण प्रश्‍न with Short Notes

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment