Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान करंट अफेयर्स दिसम्बर-2023 के टॉप 30 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs)

राजस्थान के किसी भी कॉम्पिटिशन एग्जाम में करंट अफेयर्स से संबंधित 5-7 प्रश्न जरूर पूछे जाते है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको राजस्थान करंट अफेयर्स दिसम्बर-2023 के टॉप 30 महत्वपूर्ण प्रश्‍न Mcq की फॉर्म में उपलब्ध कराये गए हैं, जिन्हें आप हल करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं। इन प्रश्नों के उतर के साथ Explanation & Short Notes भी दिए गए है, जिससे आपको उस प्रश्न से संबंधित अतिरिक्त जानकारी भी मिल सकेगी। यह प्रश्‍न आगामी राजस्थान की सभी परीक्षाओं ( RSMSSB, RPSC, RAS, Raj Police,Patwar etc.) के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। 

राजस्थान करंट अफेयर्स दिसम्बर-2023
राजस्थान करंट अफेयर्स दिसम्बर-2023

Q.1 6 दिसंबर 2023 को डॉ. बी आर अंबेडकर का स्टैचू कौन से दुर्ग में स्थापित किया गया –

  1. जयगढ़ 
  2. नाहरगढ़ 
  3. मेहरानगढ़ 
  4. तारागढ़

Ans. 2. नाहरगढ़ 
Exp. – डॉ भीमराव अंबेडकर का वैक्स स्टेच्यू नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम में स्थापित किया गया। जयपुर वैक्स म्यूजियम को नारगढ़ दुर्ग में राजस्थान सरकार के पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के सहयोग से वर्ष 2016 में स्थापित किया गया था। डॉ भीमराव अंबेडकर की मॉम की यह मूर्ति 5 फीट 11 इंच ऊंची है, जिसका वजन लगभग 38 किलोग्राम है।

Q.2 ____ विधानसभा चुनावों में भजन लाल शर्मा को राजस्थान के ___मुख्यमंत्री के रूप में शपथ 15 दिसंबर 2023 को राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा दिलाई गई –

  • 16 वीं, 14 वें 
  • 14 वीं, 16 वें 
  • 15 वीं, 15 वें 
  • 15 वीं, 16 वें 

Ans. 16 वीं, 14 वें 
Exp. – 16वीं विधानसभा चुनाव में भजनलाल शर्मा को राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा 15 दिसंबर 2023 को दिलाई गई। भजनलाल शर्मा मूल रूप से भरतपुर जिले के अटारी गांव से हैं। भजनलाल शर्मा सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।

Q.3 23 दिसंबर 2023 को  राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के द्वारा ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का आयोजन कहां किया गया –

  1. जयपुर 
  2. कोटा 
  3. जोधपुर 
  4. जैसलमेर

Ans. 4. जैसलमेर
Exp. – राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू और राज्यपाल कलराज मिश्र की उपस्थिति में जैसलमेर की शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का आयोजन 23 दिसंबर 2023 को किया गया। इस सम्मेलन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंकों द्वारा 100 करोड़ का ऋण, 40 करोड़ की आजीविका संवर्धन सहायता और 10 करोड़ का राजस्थान महिला निधि ऋण वितरित किए गए।
लखपति दीदी योजना –  इस योजना की शुरुआत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए की गई है। इस योजना के द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी देश की 2 करोड़ माता-बहनों को रोजगारनौमुखी कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाता है।

Q.4 16वीं राजस्थान विधानसभा चुनावों में 199 सीटों पर कितनी महिला विधायको ने जीत दर्ज की – 

  • 18
  • 20
  • 23
  • 16

Ans. 20
Exp. – 15 विधानसभा (2018) में महिला विधायकों की संख्या 23 थी।

Q.5 16 वीं राजस्थान विधानसभा चुनावों में जीतने वाले सांसदों की संख्या है –

  • 8
  • 6
  • 5
  • 9

Ans. 5
Exp. – 16वीं विधानसभा के लिए कुल 8 सांसद चुनावी मैदान में थे, जिनमें से 5 सांसद चुनाव जीतने में सफल रहे। जीतने वाले 5 सांसदों में से 4 सांसद भाजपा से थे।

विजय सांसदपराजित सांसद
बालक नाथ (तिजारा)भागीरथ चौधरी (किशनगढ़)
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (झोटवाड़ा)देवजी एम पटेल (सांचौर)
दिया कुमारी (विद्याधर नगर)नरेंद्र कीचड़ (मंडावा)
किरोड़ी लाल मीणा (सवाई माधोपुर)
हनुमान बेनीवाल (खींवसर)

Q.6 राजस्थान की पहली महिला घुड़सवार जिसे राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू द्वारा 9 जनवरी 2024 को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया – 

  1. अपूर्वी चंदेला
  2. मेघना चौधरी
  3. दिव्यकृति सिंह
  4. पूजा माहेश्वरी

Ans. 3. दिव्यकृति सिंह
Exp. – एशियाई खेल 2023 में दिव्यकृति सिंह ने 41 वर्ष बाद घुड़सवारी में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता, जिसके लिए इनको अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है। दिव्याकृति सिंह राजस्थान के नागौर जिले के पीह गांव की रहने वाली है। 

Q.7 राजस्थान के झुंझुनू जिले के खेतड़ी की रहने वाली किस छात्रा को लंदन में आयोजित एक कार डिजाइन क्षेत्र की प्रतियोगिता में विश्व के प्रतिष्ठित ‘सीडीएन पीपल अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया – 

  1. रेखा मीणा
  2. पूजा ढाका
  3. ज्योति सिंह
  4. इनमें से कोई नहीं

Ans. 1. रेखा मीणा
Exp. – ‘सीडीएन पीपल अवार्ड 2023’ को कार इंडस्ट्री का ऑस्कर माना जाता है।

Q.8 राजस्थान के गोल्ड मिनिएचर आर्टिस्ट जिन्होंने अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर और मस्जिद के लिए विशेष स्वर्ण शिल्प तैयार किए हैं – 

  1. मोहनलाल कुमावत
  2. इकबाल सक्का 
  3. बृजेंद्र सोनी 
  4. युसूफ खान

Ans. 2. इकबाल सक्का 
Exp. – इकबाल सक्का को सोने की छोटी सी छोटी वस्तु बनाने की कला में महारत हासिल है। इकबाल सक्का 100 विश्व रिकॉर्ड हासिल करने वाले देश के एकमात्र आर्टिस्ट है। उन्होंने अब तक सबसे छोटा तिरंगा, सोने की सबसे छोटी किताब, राम पदुगा, सबसे छोटी कलम, पानी का जग सेट, फीफा विश्वकप ट्राफी, क्रिकेट ट्रॉफी के साथ ही कई वस्तुएं बनाई है।

Q.9 प्रधानमंत्री आवास योजना की 5 दिसंबर 2023 को जारी नवीनतम प्रगति रिपोर्ट में राजस्थान टॉप 20 राज्यों में कौन से स्थान पर रहा है –

  • 2 वें 
  • 5 वें 
  • 11 वें 
  • 14 वें 

Ans. 14 वें 
Exp. – 8 साल पहले वसुंधरा राजे सरकार के समय राजस्थान प्रधानमंत्री आवास योजना में पहले स्थान पर था।

Q.10 भरतपुर में 30 नवंबर-1दिसंबर 2023 को आयोजित ‘अखिल भारतीय महारानी किशोरी केसरी कुश्ती दंगल’ में ‘महारानी किशोरी भारत केसरी’ का खिताब किसने जीता है?

  1. इतिशा
  2. प्रियंका चौधरी
  3. रानी कुमारी
  4. अंबिका माथुर

Ans. इतिशा
Exp. – इतिशा उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर की रहने वाली महिला पहलवान है, जिसने फाइनल में रोहतक की गामिनी को हराकर भारत केसरी का खिताब जीता। राजस्थान केसरी का खिताब बबली पहलवान ने जीता,  जबकि जिला केसरी का खिताब शीतल ने जीता।

Q.11 वर्ष 2023 का राजस्थानी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा –

  1. महावीर भंडारी
  2. गजेसिंह राजपुरोहित
  3. मुरलीधर व्यास
  4. रामस्वरूप शास्त्री

Ans. 2. गजेसिंह राजपुरोहित
Exp. – 20 दिसंबर 2023 को केंद्रीय साहित्य अकादमी द्वारा राजस्थानी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार डॉ गजे सिंह राजपुरोहित को दिए जाने की घोषणा की गई।  डॉ गजे सिंह राजपुरोहित को यह पुरस्कार उनकी राजस्थानी काव्य कृति पल्लकति प्रीत के लिए दिए जाएगा। इस पुरस्कार के रूप में उन्हें ₹1 लाख की राशि प्रदान की जाएगी।

Q.12 राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ‘वार्षिक रिपोर्ट 2022’ के अनुसार आर्थिक अपराध में राजस्थान का कौन सा जिला देश मे शीर्ष पर है –

  1. भरतपुर 
  2. अलवर 
  3. जयपुर 
  4. भीलवाड़ा

Ans. 3. जयपुर 
Exp. – NCRB की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में आर्थिक अपराध के मामलों में पिछली वर्ष की तुलना में वर्ष 2022 में 17.22 % से अधिक की वृद्धि हुई है, जो देश भर में सर्वाधिक है। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब राजस्थान ने आर्थिक अपराधों में शीर्ष पर अपना स्थान बरकरार रखा है। देश में बलात्कार के सबसे अधिक मामले (5399) राजस्थान में सामने आए हैं, इसके बाद उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का स्थान है। बलात्कार के मामलों में राजस्थान के जिलों की बात किया जाए तो भीलवाड़ा प्रदेश में पहले स्थान पर है,  इसके बाद भरतपुर और उदयपुर का स्थान आता है।

Q.13 16 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ राजस्थान में कहां से किया गया –

  1. टोंक 
  2. भरतपुर 
  3. अलवर 
  4. जयपुर

Ans. 1. टोंक
Exp. – इस यात्रा का आयोजन भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रति व्यापक जागरूकता और उनसे वंचित लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से किया गया।

Q.14 राजस्थान का पहला सर्प उद्यान खोला जाएगा  – 

  1. कोटा 
  2. बूंदी 
  3. जैसलमेर 
  4. झालावाड़

Ans. 1. कोटा 
Exp. – केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने कोटा में राजस्थान का पहला स्नेक पार्क खोलने की मंजूरी दे दी है। बूंदी रोड पर हर्बल पार्क के निकट लगभग 7.42 करोड रुपए की लागत से इस पार्क का निर्माण किया जाएगा। जिसमें 29 प्रकार के भारतीय और 4 अमेरिकन प्रजाति के सर्प रखे जाएंगे।

Q.15 नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब की तर्ज पर राजस्थान में कहां पर कांस्टीट्यूशन क्लब बनाया गया है – 

  1. जोधपुर 
  2. जयपुर 
  3. कोटा 
  4. झालावाड़

Ans. 2. जयपुर 
Exp. – नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब की तर्ज पर जयपुर में विधानसभा के पास 4948 वर्ग मीटर भूखंड पर कांस्टीट्यूशन क्लब बनाया गया है। राजस्थान विधानसभा देश की ऐसी पहली विधानसभा है, जिसके पास कांस्टीट्यूशन क्लब का निर्माण किया गया है।

Q.16 12 दिसंबर 2023 को ‘दक्षिणी एशियाई लाडली मीडिया अवार्ड’ राजस्थान के किस व्यक्ति को दिया गया –

  1. मोहित जावेडकर
  2. कानाराम मुंडियार
  3. रोहित चावला
  4. प्रकाश जोशी

Ans. 2. कानाराम मुंडियार
Exp. – दक्षिणी एशियाई लाडली मीडिया अवार्ड राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के राजस्थान पत्रिका के संपादक कानाराम मूंडियार को उनकी ‘फ़ूलियाकला की बेटियों का कमाल’ और ‘हर साल हॉकी को छू रही आसमान’ शीर्षक वाली कहानियां के लिए दिया गया है।

Q.17 21 दिसंबर 2023 को 16 वीं राजस्थान विधानसभा के लिए विधानसभा अध्यक्ष चुना गया –

  1. कालीचरण सराफ 
  2. वासुदेव देवनानी
  3. राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  4. प्रेमचंद बेरवा

Ans. 2. वासुदेव देवनानी
Exp. – 21 दिसंबर 2023 को पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा स्पीकर और मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से आठवीं बार के विधायक कालीचरण सर्राफ को प्रोटेम स्पीकर चुना गया है। 

Q.18 सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद हेतु किसके नाम की सिफारिश की है –

  1. शील नागू
  2. विजय बिश्नोई
  3. अरुण भंसाली
  4. मनिंदर मोहन श्रीवास्तव

Ans. 4. मनिंदर मोहन श्रीवास्तव
Exp. – उल्लेखनीय है कि जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त होने के बाद राजस्थान में मुख्य न्यायाधीश का पद खाली चल रहा है।

Q.19 दिसंबर 2023 में बीकानेर हाउस को यूनेस्को अवार्ड से सम्मानित किया गया, बीकानेर हाउस स्थित है – 

  1. बीकानेर 
  2. जोधपुर 
  3. दिल्ली 
  4. मध्य प्रदेश 

Ans. 3. दिल्ली 
Exp. – संयुक्त राष्ट्र की शैक्षणिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को ने दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस को शहरी पुनरुथान और विरासत संरक्षण श्रेणी में यूनेस्को अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास 8 एकड़ में फैले बीकानेर हाउस का निर्माण अंग्रेजों के शासनकाल में बीकानेर के तात्कालिक महाराज के निवास के तौर पर किया गया था। आजादी के बाद इसे राजस्थान सरकार ने खरीद लिया। रिनोवेशन (2014-15) के बाद इसे कला और संस्कृति के केंद्र में परिवर्तित कर दिया है।

Q.20 23 दिसंबर 2023 को दिल्ली में आयोजित ‘अन्नदाता कार्यक्रम’ में राजस्थान के कौन से किसान को सम्मानित किया गया –

  1. जगदीश प्रसाद पारीक 
  2. डॉ सुंडाराम वर्मा
  3. रामअवतार जाट 
  4. 1 व 2 दोनों 

Ans. 4. 1 व 2 दोनों 
Exp. – सीपीसी दूरदर्शन व डीडी किसान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सीकर संभाग के दो किसानों को सम्मानित किया गया,  जिसमें अजीतगढ़ निवासी पदमश्री से सम्मानित जगदीश प्रसाद पारीक और दादारामगढ़ निवासी पदमश्री डॉ सुंडाराम वर्मा शामिल है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment