इस आर्टिकल में राजस्थान की जलवायु (Rajasthan ki jalvayu) का वर्गीकरण, राजस्थान में मानसून की स्थिति, समताप & समदाब रेखाएं,अरावली की स्थिति से संबंधित तथ्य, पश्चिमी विक्षोभ, कोपेन, थॉर्नवेट और ट्रिवार्था के जलवायु वर्गीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (Mcqs) दिए गए हैं, जिन्हें आप Solve करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं तथा Answer गलत हो जाने पर उन प्रश्नो को Explanation & diagram (Map) द्वारा समझ सकते हैं।

- राजस्थान की जलवायु से संबंधित महत्वपूर्ण Facts और Mcqs
- थार्नवेट/थार्नथ्वेट (tharnvet) का जलवायु वर्गीकरण राजस्थान Map & महत्वपूर्ण प्रश्न With PDF
- कोपेन (Kopen) का जलवायु वर्गीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण Mcqs और Map
- थॉर्नवेट का जलवायु वर्गीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण Mcqs और Map
- ट्रिवार्था (Trewartha) का जलवायु वर्गीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण Mcqs और Map
राजस्थान की जलवायु से संबंधित महत्वपूर्ण Facts और Mcqs
Q.1 राजस्थान जलवायु की दृष्टि से किस कटिबंध में स्थित है?
- उष्ण कटिबंध
- शीतोष्ण कटिबंध
- उपोष्ण कटिबंध
- शीत कटिबंध
Q.2 निम्न में से जलवायु से प्रभावित होने वाला कारक नहीं है?
- जनसंख्या का वितरण एवं घनत्व
- क्षेत्रीय आर्थिक विकास
- वनों की कटाई
- पशुपालन
Q.3 पश्चिमी राजस्थान में तापमान की अतिशयता का प्रमुख कारण है?
- धरातल का स्वभाव
- समुद्र से दूरी
- सूर्यताप की अधिक मात्रा
- अरावली की स्थिति
Q.4 अरावली के पश्चिम में किस प्रकार की जलवायु नहीं है?
- न्यून वर्षा
- उच्च दैनिक तापमान
- धीमी हवाओ से युक्त शुष्क जलवायु
- उच्च वार्षिक तापमान
Q.5 राजस्थान की जलवायु किस प्रकार की है?
- उष्ण
- शीतोष्ण
- शुष्क से उप-आर्द्र
- शीत
Q.6 राजस्थान की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक में से निम्न में से कौन सा नहीं है?
- वनस्पति
- मिट्टी की लवणता
- मरुस्थल
- अरावली पर्वत श्रृंखलाओं की स्थिति
Short Notes
राजस्थान की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक निम्न है –
राजस्थान की अक्षांशीय स्थिति – राजस्थान की अक्षांश की स्थिति के कारण यहाँ की जलवायु उपोष्ण प्रकार की है।
समुद्र से दूरी – राजस्थान समुद्र से दूर स्थित है। अरब सागर का समुद्र तट लगभग 350 किलोमीटर दूर है। अतः राजस्थान की जलवायु में नमी अपेक्षाकृत कम होती है, जिससे जलवायु गर्म और शुष्क रहती है।
समुद्र तल से ऊंचाई – समुद्र तल से ऊंचाई तापमान एवं आर्द्रता को प्रभावित करती है क्योंकि प्रति 165 मीटर की उंचाई पर 1 डिग्री सेल्सियस तापमान घटता है।
अरावली पर्वत श्रृंखलाओं की स्थिति – अरावली की स्थिति दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के समानांतर होने के कारण पश्चिमी राजस्थान में वर्षा नहीं होती है, लेकिन दूसरी ओर अरावली पर्वत श्रंखला पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं से पूर्वी राजस्थान को बचाने में सहायक है।
मरुस्थल – राजस्थान के पश्चिमी थार मरुस्थल स्थित है, जो गर्मियों में अत्यधिक गर्म तथा सर्दियों में अधिक ठंडा हो जाता है।
मानसूनी एवं चक्रवातीय हवाएँ – ग्रीष्म काल में राजस्थान में अरब सागरीय मानसून से 10% तथा बंगाल की खाड़ी मानसून से 90% वर्षा होती है तथा शीतकाल में पश्चिमी विक्षोभ से लगभग 10% वर्षा होती है। इस प्रकार वर्षा में अनिश्चितता से जलवायु प्रभावित होती है।
प्राकृतिक वनस्पति – प्राकृतिक वनस्पति नहीं होने पर आर्द्रता कम होती है, जिससे वर्षा कम होती है। इस प्रकार वनो के निरंतर हो रहे विनाश का प्रभाव स्थानीय जलवायु पर स्पष्ट देखा जा सकता है।
Q.7 निम्नलिखित में से कौन-सा राजस्थान की जलवायु को प्रभावित करने वाला आधारभूत तत्व है? (पशुधन सहायक 2018)
- समुद्र से दूरी
- समुद्र तल से ऊंचाई
- तापमान
- वनस्पति
Q.8 अरावली के पश्चिम में अल्प वर्षा होने का निम्न में से कौन सा एक कारण नहीं है?
- अरावली की ऊंचाई कम होना।
- अरावली का अरब सागरीय मानसून की दिशा के समानांतर होना।
- पश्चिमी राजस्थान में बालुका स्तूपो का अधिक होना
- अरावली पर वनस्पति आवरण का कम होना।
Q.9 निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन सा क्षेत्र मानसून के अरब सागर शाखा से अधिकतम वर्षा प्राप्त करता है? (Tech. Coll. Lect. 2021)
- उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी क्षेत्र
- दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र
- मध्य अरावली
- पूर्वी क्षेत्र

Q.10 अरब सागर मानसून के कारण राजस्थान के केवल दक्षिण एवं दक्षिण- पूर्वी भाग में ही वर्षा होती है, जिसका कारण है?
- दक्षिण एवं दक्षिण -पूर्वी भाग में नदिया की संख्या अधिक है।
- दक्षिण एवं दक्षिण पूर्वी भाग में घने जंगल है।
- दक्षिणी अरावली की ऊंचाई अधिक है।
- माही नदी के कारण दक्षिण में आर्द्रता अधिक है।
Q.11 अरब सागरीय मानसून से राजस्थान में सर्वाधिक औसत वर्षा कौन से जिले में होती है?
- बांसवाड़ा
- डूंगरपुर
- उदयपुर
- प्रतापगढ़
Q.11(a) निम्नलिखित में से किस कारण से राजस्थान के दक्षिणी भाग में वर्षा ऋतु में 100 सेमी से अधिक वर्षा होती है – (RPSC EO/RO 14/5/2023)
- अरावली पर कम ऊँचाई और कम वनस्पति
- अरावली का विस्तार अरब सागर की मानसून की शाखा के सामानांतर है।
- अधिक ऊँचाई और सघन वानस्पतिक आवरण
- बंगाल की खाड़ी की मानसून की शाखा में अधिक नमी होती है।
Q.12 बंगाल की खाड़ी मानसून से राजस्थान में सर्वाधिक औसत वर्षा कौन से जिले में होती है?
- कोटा
- बाँरा
- झालावाड़
- सिरोही
Q.13 राजस्थान में वर्षा से संबंधित निम्न में से कौन सा कथन गलत है?
- राजस्थान में वर्षा पूर्व से पश्चिम की ओर घटती है।
- राजस्थान में वर्षा दक्षिणी-पूर्वी से उत्तर-पश्चिम की ओर घटती है।
- राजस्थान में वर्षा की परिवर्तनशीलता पूर्व से पश्चिम की ओर घटती है।
- राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा की परिवर्तनशीलता जैसलमेर और जालौर जिले में पाई जाती है।
Q.14 आर्थिक समीक्षा 2021-22 के अनुसार मानसून सत्र 2021 में राजस्थान के कौन से जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई?
- जैसलमेर और बाड़मेर
- चूरु और नागौर
- गंगानगर और सिरोही
- पाली और जालौर
Q.15 राजस्थान में मानसून पूर्व की वर्षा को कहते हैं?
- आम्र वर्षा
- दोंगड़ा
- काल – बैसाखी
- नॉर्वेस्टर
Q.16 राजस्थान में ‘पुरवाई’ से संबंधित सत्य कथन है?
- पश्चिमी राजस्थान में चलने वाली ‘लू’ को ‘पुरवाई’ कहते हैं?
- अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाओं को पुरवाई कहते हैं।
- बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं को पुरवाई कहते हैं।
- शीतकाल में भूमध्य सागर से आने वाले पश्चिमी चक्रवातो को ‘पुरवाई’ कहते हैं।
Q.17 सर्वाधिक वज्र तूफान राजस्थान के कौन से जिलों में आते हैं?
- जैसलमेर – बाड़मेर
- जयपुर – झालावाड़
- डूंगरपुर – बांसवाड़ा
- श्रीगंगानगर – हनुमानगढ़
Q.18 राजस्थान में औसत वर्षा होती है?
- 48 से 52 सेमी
- 63 से 67सेमी
- 57 से 58 सेमी
- 58 से 62 सेमी
Q.19 राजस्थान का वह जिला, जिसमें औसत वर्षा सबसे अधिक होती है? (III grade teacher 2004)
- भरतपुर
- बांसवाड़ा
- झालावाड़
- सिरोही
Q.20 राजस्थान में सर्वाधिक दिनों तक वर्षा होती है?
- माउंट आबू में
- झालावाड़ में
- बांसवाड़ा में
- प्रतापगढ़ में