Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान करंट अफेयर्स फरवरी-2024 के टॉप 40 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs)

राजस्थान के किसी भी कॉम्पिटिशन एग्जाम में करंट अफेयर्स से संबंधित 5-7 प्रश्न जरूर पूछे जाते है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको राजस्थान करंट अफेयर्स फरवरी-2024 के टॉप 40 महत्वपूर्ण प्रश्‍न Mcq की फॉर्म में उपलब्ध कराये गए हैं, जिन्हें आप हल करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं। इन प्रश्नों के उतर के साथ Explanation & Short Notes भी दिए गए है, जिससे आपको उस प्रश्न से संबंधित अतिरिक्त जानकारी भी मिल सकेगी। यह प्रश्‍न आगामी राजस्थान की सभी परीक्षाओं (RPSC, RSMSSB, RAS, Raj Police, Pashu Paricharak, VDO, Patwar etc.) के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। 

Rajasthan Current Affairs MCQs February-2024

Q.1 राजस्थान की पहली सोने की खान जिसकी ई-नीलामी की जाएगी –

  1. तिमारन माता 
  2. रायपुर
  3. भुकिया जगपुरा
  4. धानोटा 

Ans. 3. भुकिया जगपुरा
Exp. – बांसवाड़ा के घाटोल तहसील की भुकिया जगपुरा के 14 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 113.52 मिलियन टन स्वर्ण की विपुल भंडार है, जिसकी ई-नीलामी की जाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।

Q.2 1-7 मार्च 2024 को रूस के सोची शहर में आयोजित होने वाले ‘विश्व युवा महोत्सव’ में भारत का प्रतिनिधित्व राजस्थान की कौन सी महिला करेगी –

  1. रेखा वैष्णव 
  2. रूमा देवी
  3. दिया कुमारी
  4. अंजली शर्मा

Ans. 1. रेखा वैष्णव 
Exp. – ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ के लिए पाली की ब्रांड एंबेसडर और समाज सेविका रेखा वैष्णव ‘विश्व युवा महोत्सव 2024’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

Q.3 राजस्थान में किस शाही ट्रेन को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुना गया है –

  1. रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स
  2. पैलेस ऑन व्हील्स
  3. रॉयल लग्जरी ट्रेन
  4. महाराजा एक्सप्रेस

Ans. 2. पैलेस ऑन व्हील्स
Exp. – राजस्थान पर्यटन विभाग के इस नवाचार के बाद वैवाहिक गठबंधन में बनने वाले जोड़े ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ में प्री और पोस्ट वेडिंग सूट भी करवा सकेंगे।

Q.4 5 फरवरी 2024 को राजस्थान की स्कूलों में खेलकूद को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए कौन सा कार्यक्रम शुरू किया गया –

  1. स्पोर्ट्स टैलेंट
  2. बाउंस ऑफ जॉय 
  3. खेल-खेल में
  4. स्पोर्ट्स जॉय 

Ans. 2. बाउंस ऑफ जॉय 
Exp. – बाउंस ऑफ जॉय कार्यक्रम का उद्देश्य समग्र विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध प्रशिक्षको का एक विशेष कैडर तैयार करना है। इसके लिए राजस्थान में 100 स्कूल और 132 शारीरिक शिक्षकों का पायलट चरण में चयन किया गया है।

Q.5 ग्रामीण विकास और पंचायती राज के स्वच्छता प्रोजेक्ट के तहत ‘लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट’ सूची में प्रदेश का कौन सा जिला ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है –

  1. जयपुर 
  2. भरतपुर 
  3. कोटा 
  4. राजसमंद

Ans. 4. राजसमंद
Exp. – लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट कार्य में श्रीगंगानगर प्रदेश में सबसे निचली पायदान पर है।

Q.6 20 फरवरी 2024 को राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटों में से 3 रिक्त सीटों के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से चुने गए हैं –

  1. सोनिया गांधी 
  2. चुन्नीलाल गरासिया 
  3. मदन राठौड़ 
  4. 1 व 3 दोनों

Ans. 1. सोनिया गांधी 
Exp. – राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटों में से 3 सीटों पर निर्वाचन संपन्न हुए, जिनमें कांग्रेस से सोनिया गांधी और बीजेपी से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ निर्विरोध चुने गए। इस निर्वाचन के बाद राज्यसभा में राजस्थान की 10 सीटों में से कांग्रेस के पास 6 और बीजेपी के पास 4 सीटें हो जाएगी।

Q.7 17 फरवरी 2024 को चूरू, सीकर, झुंझुनू और राजस्थान के अन्य जिलों के क्षेत्र में पेयजल सप्लाई के लिए किस नदी के जल की आपूर्ति हेतु राजस्थान और हरियाणा सरकारों के मध्य एमओयू हुआ है –

  1. सतलज 
  2. व्यास 
  3. यमुना 
  4. लूणी

Ans. 3. यमुना 
Exp. – केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की पहल पर यमुना जल बटवारा विवाद सुलझ गया है, जिसके तहत राजस्थान को हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज (ताजे वाला हैड) से पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए 250 किमी. लंबी तीन पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे चूरू, सीकर, झुंझुनूं सहित अन्य जिलों को 577 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी मिल सकेगा।

Q.8 6 फरवरी 2024 को राजस्थान के 42 वे मुख्य न्यायाधीश बने हैं – 

  1. जस्टिस एम एम श्रीवास्तव
  2. जस्टिस एमपी शास्त्री
  3. जस्टिस मेहरचंद महाजन 
  4. जस्टिस एसआर दास

Ans. 1. जस्टिस एम एम श्रीवास्तव
Exp. – जस्टिस मनिंदर मोहन श्रीवास्तव ने न्यायमूर्ति ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह का स्थान लिया है। कमलकांत वर्मा राजस्थान उच्च न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश थे। राजस्थान उच्च न्यायालय में वर्तमान में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 50 निश्चित की गई है।

Q.9 सरिस्का बाघ अभ्यारण में कौन से जिले का क्षेत्र शामिल नहीं है –

  1. अलवर 
  2. भरतपुर 
  3. दौसा 
  4. जयपुर

Ans. 2. भरतपुर 
Exp. – नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) ने फरवरी 2024 में अलवर, जयपुर और दौसा का 607.66 वर्ग किमी वन क्षेत्र सरिस्का टाइगर रिजर्व में शामिल कर दिया है, जिससे इस बाघ अभयारण्य का कुल क्षेत्र 1213 वर्ग किमी. से बढ़कर 1820.66 वर्ग किमी. हो गया है।

Q.10 मुंबई में आयोजित आउटबाउंड ट्रैवल मार्ट 2024 में राजस्थान के किस विभाग को सर्वश्रेष्ठ डिजाइन और सजावट के अवार्ड से सम्मानित किया गया –

  1. राजस्थान परिवहन 
  2. राजस्थान पर्यटन
  3. राजस्थान खान-खनन
  4. राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड

Ans. 2. राजस्थान पर्यटन
Exp. – OTM-2024 एशिया में अग्रणी ट्रैवल ट्रेड शो है। इस समारोह में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थी।

Q.11 19 फरवरी 2024 को विश्व के पहले ओम आकर के शिव मंदिर का उद्घाटन राजस्थान के कौन से जिले में किया गया –

  1. अलवर 
  2. जोधपुर 
  3. पाली 
  4. कोटा

Ans. 3. पाली 
Exp. – पाली जिले के जाडन गांव में विश्व के पहले ओम आकर के शिव मंदिर का उद्घाटन तथा प्राण प्रतिष्ठा 19 फरवरी 2024 को किया गया। इस मंदिर को वर्ष को 1995 से बनाया जा रहा है। ओम आकार का यह शिव मंदिर लगभग 250 एकड़ में बनाया गया है, जिसमें चार मंजिला मंदिर में कुल 108 पिलर्स लगाए गए हैं।

Q.12 3 फरवरी 2024 को राजस्थान के नए महाधिवक्ता (A.G) बने है –

  1. महेंद्र सोलंकी 
  2. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता
  3. मनीष कुलकर्णी
  4. आलोक शर्मा

Ans. 2. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता
Exp. – राजस्थान सरकार ने राजस्थान उच्च न्यायालय के सीनियर एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को राजस्थान का 19 वां महाधिवक्ता (Advocate General of Rajasthan) नियुक्त किया है। उन्होंने महेंद्र सिंह सिंघवी का स्थान लिया है।

महाधिवक्ता राज्य प्रमुख को विधि संबंधी सलाह देने का कार्य करता है। महाधिवक्ता एक उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनने की क्षमता रखता है। यह राज्यपाल की प्रसाद पर्यंत कार्य करता है यानी कि राज्यपाल इसे कभी भी हटा सकता है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के प्रथम महाधिवक्ता जी.जी. कासिलीवाल थे।

Q.13 21-24 फरवरी 2024 को जैसलमेर के पोकरण में हुए ‘मरू महोत्सव’ के दौरान मिस मूमल का खिताब जीता है।

  1. कविता शर्मा
  2. साक्षी शेखावत
  3. मनु कंवर 
  4. पारुल विजय

Ans. 4. पारुल विजय
Exp. – जैसलमेर के पोकरण में हुए मरू महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कुछ प्रमुख प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम निम्नलिखित है –
मिस मूमल – पारुल विजय
मिस्टर डेजर्ट (मरूश्री) – श्रीकांत व्यास
मिस पोकरण – अंतिमा खन्नी
मिस्टर पोकरण- अभिषेक छंगानी
मिसेज जैसलमेर- मरूधर कंवर

Q.14 2024 के पदम श्री पुरस्कार से घोषित जयपुर के रहने वाले पंडित लक्ष्मण भट्ट तेलंग का 10 फरवरी 2024 को निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से संबंधित थे –

  1. भवाई नृत्य 
  2. ध्रुपद गायन
  3. शिक्षा
  4. थेवा कला

Ans. 2. ध्रुपद गायन
Exp. – पंडित लक्ष्मण भट्ट तेलंग ने संगीत कला को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 1985 में जयपुर में ‘रसमंजरी संगीतोपासना केंद्र’ तथा वर्ष 2001 में ‘इंटरनेशनल ध्रुपद धाम ट्रस्ट’ नामक दो संस्थाओं की स्थापना की थी।

Q.15 10 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘स्वर्णिम राजस्थान अभियान’ का शुभारंभ कहां किया –

  1. भरतपुर 
  2. जयपुर 
  3. राजसमंद 
  4. सिरोही

Ans. 4. सिरोही
Exp. – मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सिरोही के ब्रह्माकुमारी संस्थान में ‘स्वर्ण राजस्थान अभियान’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘राज ऋषि ग्राम प्रदर्शनी’ का उद्घाटन तथा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ रिपोर्ट का विमोचन भी किया।

Q.16 2 फरवरी 2024 को डॉ. किरोडी लाल मीणा ने ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान’ का शुभारंभ किया, जिसका संबंध है –

  1. शिक्षा 
  2. कृषि 
  3. उद्योग 
  4. खेल

Ans. 2. कृषि 
Exp. – कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पॉलिसीयों का वितरण करने के लिए ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान’ का शुभारंभ 2 फरवरी 2024 को किया। इस अभियान के तहत किसानों को समय पर बीमा पॉलिसी वितरण का कार्य पूरे प्रदेश में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर लगाकर किया जाएगा।

Q.17 राजस्थान में वीर वीरमदेव की 18 फीट ऊंची और 2000 किलो वजनी प्रतिमा कहां पर लगाई जाएगी –

  1. सिरोही 
  2. जालौर 
  3. दिल्ली 
  4. जयपुर

Ans. 2. जालौर 
Exp. – दिल्ली सल्तनत को अपनी वीरता का लोहा बनवाने वाले जालौर के शासक कान्हड देव के पुत्र वीर वीरमदेव की अष्टधातु की प्रतिमा टुंकाली पहाड़ी पर स्थापित की जाएगी।

Q.18 जोधपुर की किस कंपनी ने विश्व की सबसे हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट बनाई है, जिसे महाराष्ट्र ‘एमएसएमई एक्सपो 2024’ में प्रदर्शित किया गया –

  1. मेकटेक 
  2. डिफेंस टेक
  3. डिफेंस अस्त्र 
  4. सिमफोनी

Ans. 1. मेकटेक

Q.19 चालकनेची माता मंदिर कहां है, जिसकी पैनोरमा का अनावरण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 21 फरवरी 2024 को किया गया –

  1. पाली 
  2. बाड़मेर 
  3. जैसलमेर 
  4. अलवर

Ans. 2. बाड़मेर 

Q.20 सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार हाइब्रिड और ई-वाहनों को अपनाने में राजस्थान का देश में कौन सा स्थान है –

  • 2 वां 
  • 4 वां
  • 7 वां
  • 9 वां

Ans. 9 वां
Exp. – सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में कुल पंजीकृत वाहनों की तुलना में मात्र 1.31% ही हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियां है। इस रैंकिंग में पहले स्थान पर असम दूसरे स्थान पर त्रिपुरा और तीसरे स्थान पर राजधानी दिल्ली है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment