Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के प्रमुख पर्वत चोटियां, पहाड़ियां और पठार | राजस्थान के प्रमुख दर्रे – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Mcq/quiz)

 Q.21 निम्न में से कौन सा गलत है?

  1. सायरा – उदयपुर
  2. नागपानी – सिरोही
  3. नाग पहाड़ – अजमेर
  4. सिरावास – अलवर

Ans. 2. नागपानी – सिरोही
Exp. – नागपानी पर्वत चोटी उदयपुर में स्थित है, जिसकी ऊंचाई 867 मीटर है। सिरवास की पहाड़ियां अलवर जिले में स्थित है।

 Q.22 निम्न में से कौन सी पहाड़ी/चोटी उदयपुर में स्थित नहीं है?

  1. जरगा  
  2. सायरा
  3. ऋषिकेश
  4. कोटड़ा 

Ans. 3. ऋषिकेश
Exp. – सायरा (900 मी), कोटडा (450 मी), जरगा (1431 मी)  उदयपुर जिले में स्थित है तथा ऋषिकेश (1017 मी) सिरोही जिले में स्थित है।

 Q.23 निम्न में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?

  1. हर्षनाथ पर्वत – सीकर
  2. सुंधा पर्वत – जालोर
  3. दमदमा पहाड़ी – भरतपुर 
  4. चांदबाड़ी चोटी – दौसा

Ans. 4. चांदबाड़ी चोटी – दौसा
Exp. – दमदमा पहाड़िया (मानी पहाड़ी) भरतपुर में स्थित है जिस पर बयाना दुर्ग बना हुआ है। चांदबाड़ी (517 मी) मुकुंदरा पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी है, जो कि कोटा व झालावाड़ में फैली हुई है।

 Q.24 राजस्थान में नाकोड़ा पर्वत कहाँ स्थित है?

  1. सिरोही 
  2. जालौर 
  3. बाड़मेर  
  4. नागौर

Ans. 3. बाड़मेर  
Exp. – बाड़मेर के सिवाना क्षेत्र में गोलाकार पहाड़ियों है, जिन्हें छप्पन की पहाड़ियां और नाकोडा पर्वत के नाम से जाना जाता है। यह पहाड़िया मेवानगर के जैन तीर्थ पार्श्वनाथ तथा देव भैरव के कारण अधिक प्रसिद्ध है। उल्लेखनीय है कि बाँरा जिले के रामगढ़ की पहाड़िया भी गोलाकार आकृति (घोड़े की नाल जैसी) की है।

 Q.25 आडावाला पर्वत किस जिले में स्थित है?

  1. करौली 
  2. सवाई माधोपुर 
  3. बूंदी 
  4. अजमेर

Ans. 3. बूंदी 
Exp. – विंध्याचल पर्वत के विस्तार की बूंदी से सवाई माधोपुर तक स्थित पहाड़ियों को आडावाला/आरावाला की पहाड़ियां कहते हैं।

 Q.26 राजस्थान के किस जिले में त्रिकूट पहाड़ी स्थित है?

  1. जैसलमेर 
  2. जोधपुर 
  3. करौली 
  4. जयपुर

Ans. 1. जैसलमेर 
Exp. – त्रिकूट पहाड़ी जैसलमेर में स्थित है लेकिन त्रिकूट पर्वत करौली में स्थित है जिस पर कैला देवी का मंदिर बना हुआ है।

 Q.27 किस पर्वत चोटी का प्राचीन नाम बरसा वाड़ा था?

  1. गुरु शिखर 
  2. अचलगढ़
  3. तारागढ़ 
  4. टॉडगढ़

Ans. 4. टॉडगढ़
Exp. – टॉडगढ़ का पुराना नाम बरसा वाडा था क्योंकि बरसा नाम के गुर्जर जाति‍ के व्‍यक्‍ति‍ ने इसे बसाया  था।

 Q.28 पोतवार का पठार राजस्थान के कौन से जिलों में फैला है?

  1. जैसलमेर – बाड़मेर 
  2. पाली – नागौर  
  3. जयपुर – अलवर 
  4. जालौर – सिरोही

Ans. 3. जयपुर – अलवर 
Exp. – अरावली पर्वतमाला के उत्तर – पूर्वी छोर को पोतवार का पठार कहते हैं।

 Q.29 निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?

  1. मानदेसरा का पठार – भैसरोडगढ़ 
  2. उड़िया का पठार – सिरोही
  3. लसाड़िया का पठार – उदयपुर
  4. कांकनवाड़ी का पठार – करौली

Ans. 4. कांकनवाड़ी का पठार – करौली
Exp. – मानदेसरा/मंडसरा का पठार पर चित्तौड़गढ़ का भैंसरोडगढ़ अभ्यारण क्षेत्र स्थित है। कांकनवाड़ी का पठार/ क्रासका का पठार पर अलवर जिले में है जिस पर भानगढ़ व कांकनवाड़ी दुर्ग स्थित है।

 Q.30 सही कथनों का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए

1.’लसाडिया’ पठार जयसमंद झील के पूर्व में स्थित है। 
2. नाग पहाड़ मध्य अरावली का सर्वोच्च शिखर है। 
3. हाडोती क्षेत्र की सर्वोच्च चोटी चांदबाड़ी है।
4. खो मध्य अरावली की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है।

  • 1,2 और 3 सही है।
  • 1,3 और 4 सही है। 
  • 1 और 3 सही है। 
  • 2 और 3 सही है।

Ans. 1 और 3 सही है। 
Exp. – मध्य अरावली की सबसे ऊंची चोटी टॉडगढ़/मारायजी 933 मी है तथा उत्तरी अरावली की सबसे ऊंची चोटी रघुनाथगढ़ (1055 मी) सीकर में है। खो उतरी अरावली की दूसरी सर्वोच्च ऊंची चोटी (920मी) है जो कि जयपुर में स्थित है।

 Q.31 समुद्र तल से धोसी पहाड़ी की अनुमानित ऊंचाई कितनी है?(Raj. Police 2020)

  • 500 मी
  • 400 मी
  • 1000 मी
  • 740 मी

Ans. 740 मी
Exp. – धोसी पहाड़ी राजस्थान-हरियाणा की सीमा पर स्थित झुंझुनू के घुसरा गांव में है, जिसकी ऊंचाई 740 मीटर है। सुप्त ज्वालामुखी के मुहाना जैसी दिखने के कारण इसे ‘आग्नेयगिरि’ भी कहा जाता है।

 Q.32 उदयनाथ पर्वत राजस्थान के किस जिले में स्थित है? (Raj. Police 2014)

  1. जयपुर 
  2. अजमेर 
  3. अलवर 
  4. सीकर

Ans. 3. अलवर 
Exp. – उदयनाथ की पहाड़ियां अलवर जिले में स्थित है जहां से रुपारेल नदी का उद्गम होता है।

 Q.33 राजस्थान में हॉर्स शू प्रकार की पहाड़ियां कहां है (महिला पर्यवेक्षक 2015)

  1. रामगढ़ गांव में 
  2. अकलेरा गांव में 
  3. मनोहर थाना गांव में 
  4. टपूकरा गांव में

Ans. 1. रामगढ़ गांव में 
Exp. – रामगढ़ कस्बे (बाँरा) के निकट घोड़े की नाल की आकृति (Horse Shoe Shaped) के गोलाकार विशिष्ट पर्वत श्रेणी है। 

 Q.34 अरावली की निम्नलिखित में से कौन सी चोटी की ऊंचाई 820 मीटर है? (कनिष्ठ अनुदेशक फिटर 2019)

  1. बाबाई 
  2. खो  
  3. रघुनाथगढ़
  4. हर्षनाथ

Ans. 4. हर्षनाथ
Exp. – सीकर जिले में स्थित हर्ष की पहाड़ी की ऊंचाई (820 मीटर) है इन पहाड़ियों पर हर्षनाथ भैरव का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। उल्लेखनीय है कि हर्षनाथ की पहाड़ियां अलवर जिले में भी है तथा हर्ष माता का मंदिर आभानेरी (दौसा) में भी स्थित है।

 Q.35 राजस्थान की पर्वत चोटियों के समूह को उनकी ऊंचाई के अनुसार अवरोही क्रम (घटता क्रम) में चयनित कीजिए (कृषि अधिकारी 2021)

  1. सायरा, डोरा पर्वत, नाग पहाड़,  बिलाली 
  2. सायरा, नाग पहाड़, डोरा पर्वत, बिलाली 
  3. बिलाली, डोरा पर्वत, नाग पहाड़, सायरा 
  4. बिलाली, नाग पहाड़, डोरा पर्वत, सायरा

Ans. 1. सायरा, डोरा पर्वत, नाग पहाड़,  बिलाली 
Exp. – सायरा (900 मी), डोरा पर्वत (869 मी), नाग पहाड़ (795), बिलाली (775 मी)

 Q.36 सुमेलित कीजिए (IInd Grade 2017)

अरावली की पहाड़ियां   ऊंचाई मीटर में
(A) बाबाई    (a) 730
(B) तारागढ़   (b) 780
(C) सायरा  (c) 873 
(D)रोजा भाकर (d) 900

  1. A-b, B-c, C-d, D-a
  2. A-c, B-d, C-a, D-b
  3. A-b, B-a, C-c, D-d
  4. A-d, B-b, C-a, D-c

Ans. 1. A-b, B-c, C-d, D-a
Exp. –
बाबाई – 780 मी
तारागढ़ – 873 मी
सायरा – 900 मी 
रोजा भाकर -730 मी

 Q.37 पर्वत चोटी और जिला में असंगत छांटिए (JEN Tsp 2016)

  1. बिलाली – अलवर 
  2. बाबई – जयपुर 
  3. कुंभलगढ़ – राजसमंद 
  4. भोजागढ़ – सीकर

Ans. 4. भोजागढ़ – सीकर
Exp. -बाबाई पर्वत चोटी (780 मी) झुंझुनू में स्थित है जबकि बाबई पहाड़ी जयपुर में स्थित है। भोजगढ़ और लोहागर्ल पहाड़ियां झुंझुनू में स्थित है।

 Q.38 राजस्थान का जिला जिसमें एक नगर लगभग 1300 मीटर की ऊंचाई पर बसा है? (3rd Grade Teacher 2004)

  1. सिरोही 
  2. जालौर 
  3. चित्तौड़गढ़ 
  4. डूंगरपुर

Ans. 1. सिरोही 
Exp. – सिरोही जिले में माउंट आबू नगर लगभग 1300 मीटर की ऊंचाई पर बसा है।

 Q.39 रामगढ़ की गोलाकार पहाड़ी निम्न में से कौन से प्रदेश में अवस्थित है (स्कूल व्याख्याता 2020)

  1. शेखावटी प्रदेश 
  2. हाड़ौती का पठार 
  3. छप्पन मैदान 
  4. घग्घर मैदान

Ans. 2. हाड़ौती का पठार 
Exp. – रामगढ़ की गोलाकार पहाड़ी (घोड़े के नाल की आकृति) बाँरा में स्थित है। उल्लेखनीय है कि बाड़मेर के सिवाना क्षेत्र की छप्पन की पहाड़ियां भी गोलाकार आकृति की है।

 Q.40 राजस्थान के आबू पर्वत के एक शिखर गुरु शिखर का नामांकरण किसके नाम पर किया गया है?(Raj Police 2020)

  1. चंद्र देव 
  2. ऋषि दुर्वासा 
  3. दत्तात्रेय 
  4. अनुसूया

Ans. 3. दत्तात्रेय 
Exp. – गुरु शिखर की ऊंचाई 1722 मीटर है किंतु इसकी चोटी के ऊपर दत्तात्रेय ऋषि का 5 मीटर ऊंचा मंदिर बना हुआ है जिसे जोड़ने के बाद गुरु शिखर की ऊंचाई 1727 मीटर हो जाती है। गुरु शिखर को कर्नल जेम्स टॉड ने ‘संतों का शिखर’ कहां है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

3 thoughts on “राजस्थान के प्रमुख पर्वत चोटियां, पहाड़ियां और पठार | राजस्थान के प्रमुख दर्रे – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Mcq/quiz)”

  1. शानदार गुरु मजा आ गया थैंक यू सो मच आई लव यू डीके सैनी सर

    Reply

Leave a Comment