Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के प्रमुख पर्वत चोटियां, पहाड़ियां और पठार | राजस्थान के प्रमुख दर्रे – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Mcq/quiz)

इस आर्टिकल में राजस्थान के पर्वत, पर्वत चोटियां (उनकी ऊंचाई), पहाड़ियां (उनकी स्थिति), पठार (उनकी स्थिति) और  राजस्थान के प्रमुख दर्रे से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs) दिए गए हैं, जिन्हें आप Solve करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं तथा Answer गलत हो जाने पर उन प्रश्‍नो को Explanation & diagram (Map) द्वारा समझ सकते हैं।  

राजस्थान के प्रमुख पर्वत चोटियां, पहाड़ियां और पठार

राजस्थान के प्रमुख पर्वत चोटियां और पहाड़ियां की ऊंचाई & स्थान 

पहाड़ी/चोटी का नाम जिलाऊंचाई
गुरु शिखर सिरोही 1722 मी./5650 फिट
सेरसिरोही1597 मी.
दिलवाड़ा सिरोही1442 मी.
जरगा  उदयपुर-राजसमंद1431 मी.
अचलगढ़सिरोही1380 मी.
कुंभलगढ़राजसमंद1224/1080 मी.
धोनियाउदयपुर-राजसमन्द1183 मी.
रघुनाथगढ़सीकर1055 मी.
ऋषिकेश  सिरोही1017 मी.
कमलनाथ उदयपुर1001 मी.
सज्जनगढ़उदयपुर938 मी.
टॉडगढ़ अजमेर933/934 मी.
खोजयपुर 920 मी.
सायरा उदयपुर900 मी.
लीलागढ़ उदयपुर 874 मी.
तारागढ़अजमेर873/870 मी.
डोरा पर्वतजालोर869 मी.
नागपानीउदयपुर867 मी.
गोगुंदा उदयपुर840 मी.
इसराना भाकरजालौर839 मी.
नाग पहाड़अजमेर795 मी.
भैराचअलवर792 मी.
बरवाड़ाजयपुर 786 मी.
बाबाई झुंझुनू780 मी.
बिलाली अलवर775 मी.
मनोहरपुराजयपुर747 मी.
रोजा भाखरजालौर 730 मी.
बैराठ जयपुर704 मी.
सिरावासअलवर 651 मी.
भानगढ़अलवर 649 मी.
जयगढ़जयपुर 648 मी.
नाहरगढ़जयपुर599 मी.
 बालागढ़अलवर597 मी.
कोटड़ा/कटड़ाउदयपुर 
450 मी.
सतूरबूँदी353 मी.
मोडा पहाड़झुंझुनू
शुरू की 8 सर्वोच्च चोटिया याद रखने की ट्रिक – गुरु से दिललगाकर जरा आशा को बनाए रखो। 

राजस्थान के प्रमुख पठारो की ऊंचाई & स्थान 

पठार का नाम जिला ऊंचाई 
उड़िया का पठारसिरोही1360 मी.
आबू का पठारसिरोही1200 /1295 मी.
भोराट का पठारकुम्भलगढ-गोगुन्दा920/1225 मी.
मेसा का पठारचितौड़गढ़620 मी.
लसाड़िया का पठारउदयपुर360-640 मी.
ऊपर माल का पठारबिजोलिया-भैंसरोडगढ़

राजस्थान के प्रमुख पर्वत चोटियां, पहाड़ियां और पठार से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Mcq) 

 Q.1 भारत के उत्तरी भाग के हिमालय पर्वत व पश्चिमी घाट के नीलगिरी पर्वत के मध्य स्थित राजस्थान में सर्वाधिक ऊंची चोटी है?

  1. गुरु शिखर 
  2. रघुनाथगढ़  
  3. जरगा 
  4. टॉडगढ़

Ans. 1. गुरु शिखर 
Exp. – भारत के उत्तरी भाग के हिमालय पर्वत व पश्चिमी घाट के नीलगिरी पर्वत के मध्य राजस्थान में सर्वाधिक ऊंची चोटी गुरु शिखर (1722 मीटर)/(5650 फिट) स्थित है।

 Q.2 भोजगढ़ पहाड़ी राजस्थान के कौन से जिले में स्थित है?

  1. भीलवाड़ा 
  2. चित्तौड़गढ़ 
  3. पाली 
  4. झुंझुनू

Ans. 4. झुंझुनू
Exp. – भोजगढ़ पहाड़ी और लोहागर्ल पहाड़ी राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित है।

 Q.3 निम्न में से कौन सी पर्वत चोटी अलवर जिले में स्थित नहीं है 

  1. भैराच  
  2. बाबाई 
  3. बिलाली
  4. बालागढ़ 

Ans. 2. बाबाई 
Exp. – बाबाई पर्वत चोटी झुंझुनू में स्थित है इसकी ऊंचाई 780 मीटर है जबकी बाबई पहाड़ी जयपुर में स्थित है।

 Q.4 झारोला पहाड़ राजस्थान के कौन से जिले में स्थित है?

  1. झुंझुनू 
  2. अलवर 
  3. अजमेर 
  4. जालौर

Ans. 4. जालौर
Exp. – झारोला पहाड़ राजस्थान के जालौर जिले में स्थित है जिसकी ऊंचाई 588 मीटर है।

 Q.5 बरवाड़ा की पहाड़ियां राजस्थान के कौन से जिले में स्थित है?

  1. जयपुर 
  2. अलवर   
  3. करौली
  4. सवाई माधोपुर

Ans. 1. जयपुर 
Exp. – बरवाड़ा की पहाड़ियां जयपुर जिले में स्थित है जिनकी ऊंचाई 786 मीटर है, जबकी चौथ का बरवाड़ा सवाई माधोपुर जिले में एक नगर है जहां चौथ माता का मंदिर स्थित है।

 Q.6 सथुर और लाखेरी पहाड़ियां राजस्थान के कौन से जिले में स्थित है?

  1. चित्तौड़गढ़ 
  2. बूंदी 
  3. कोटा 
  4. सवाई माधोपुर

Ans. 2. बूंदी 
Exp. – सथुर (546 मी) और लाखेरी (502 मी) पहाड़ियां राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित है।

 Q.7 जरगा पर्वत स्थित है?

  1. उदयपुर-सिरोही में 
  2. उदयपुर-राजसमंद में 
  3. उदयपुर में 
  4. उदयपुर-डूंगरपुर में

Ans. 2. उदयपुर-राजसमंद में 
Exp. – जरगा पर्वत उदयपुर-राजसमंद क्षेत्र में विस्तृत है। जिसकी ऊंचाई 1431 मीटर है।

 Q.8 जरगा चोटी राजस्थान में कौन से पठार पर स्थित है?

  1. भोमठ का पठार
  2. भोराट का पठार
  3. लसाडिया का पठार
  4. उड़िया का पठार

Ans. 2. भोराट का पठार
Exp. – भोराट का पठार उदयपुर के गोगुंदा से (कुंभलगढ़) राजसमंद तक फैला हुआ है। जरगा पहाड़ी भी उदयपुर-राजसमंद जिले में स्थित है। जबकि भोमट का पठार उदयपुर-सिरोही जिलों में फैला हुआ है जहाँ भील जनजाति सबसे ज्यादा निवास करती है। उदयपुर में जयसमंद झील के पूर्व में लसाडिया का पठार स्थित है तथा राजस्थान का सबसे ऊंचा पठार उड़िया का पठार (1360 m) सिरोही में स्थित है।

 Q.9 उत्तरी अरावली की दूसरी सर्वोच्च ऊंची चोटी है?

  1. रघुनाथगढ़
  2. बाबाई
  3. खो
  4. बिलाली

Ans. 3. खो
Exp. – उत्तरी अरावली की सबसे ऊंची पर्वत चोटी रघुनाथगढ़ 1055 मी सीकर में स्थित है तथा दूसरी सर्वोच्च ऊंची चोटी 920 मी जयपुर में स्थित है।

 Q.10 मुकुंदरा की पहाड़ियां स्थित है? 

  1. कोटा – बूंदी में 
  2. कोटा व बाँरा में 
  3. कोटा व झालावाड़ में 
  4. बाँरा व झालावाड़ में

Ans. 3. कोटा व झालावाड़ में 
Exp. – मुकुंदरा की पहाड़ियां मुख्य रूप से कोटा जिले में स्थित है तथा इसका कुछ भाग झालावाड़ में भी आता है।

 Q.11 हाड़ौती क्षेत्र में स्थिति मुकंदरा की पहाड़ियों का ढाल है?

  1. उत्तर से दक्षिण 
  2. दक्षिण से उत्तर 
  3. पूर्व से दक्षिण 
  4. दक्षिण से पश्चिम

Ans. 2. दक्षिण से उत्तर 
Exp. – चंबल नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती है अत: मुकुंदरा की पहाड़ियों का ढाल भी दक्षिण से उत्तर की ओर होगा।

 Q.12 हाडोती के पठार की सबसे ऊंची चोटी चांदबाड़ी कौन सी पहाड़ी पर स्थित है ?

  1. बूंदी की पहाड़ियाँ  
  2. मुकंदरा पहाड़ियां 
  3. शाहबाद की उच्च भूमि
  4. डग -गंगधार के उच्च क्षेत्र

Ans. 2. मुकंदरा पहाड़ियां 
Exp. – मुकुंदरा की पहाड़ियां कोटा और झालावाड़ में स्थित है, झालावाड़ के खानपुरा स्थान पर हाडोती के पठार की सबसे ऊंची चोटी चांदबाड़ी  (517 मीटर) स्थित है।

 Q.13 मध्य अरावली कौन से जिले में स्थित नहीं है?

  1. जयपुर 
  2. टोंक
  3. अजमेर
  4. सीकर

Ans. 4. सीकर
Exp. – मध्य अरावली मुख्य रूप से अजमेर जिले में फैला है, लेकिन इसका कुछ भाग जयपुर एवं पश्चिमी टोंक जिले में भी आता है। (डॉ हरी मोहन सक्सेना की ‘राजस्थान का भूगोल’ पुस्तक के अनुसार)

 Q.14 उड़िया का पठार आबू के पठार से कितना ऊंचा है?

  • 90 मी
  • 130 मी
  • 160 मी
  • 210 मी

Ans. 160 मी
Exp. – उड़िया का पठार की ऊंचाई 1360 मी है, जबकि आबू का  पठार की ऊंचाई 1200 मीटर है।

 Q.15 राजस्थान में मण्डहोली पहाड़ी अवस्थित है?

  1. अलवर 
  2. भरतपुर 
  3. धौलपुर 
  4. सवाई माधोपुर

Ans. 2. भरतपुर 
Exp. – भरतपुर के पूर्व में मण्डहोली नाम की पहाड़ी है जिसकी अधिकतम ऊंचाई 216 मीटर है। (माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12 ‘राजस्थान अध्ययन’ की पुस्तक के अनुसार)

 Q.16 अगस्त 2022 में कनकांचल और आदिबद्री पर्वत क्षेत्रों में खनन कार्य पर पूर्णता: प्रतिबंध लगाया गया है, कनकांचल और आदिबद्री पर्वत राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

  1. अलवर 
  2. भरतपुर 
  3. उदयपुर 
  4. अजमेर

Ans. 2. भरतपुर 
Exp. – राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार द्वारा भरतपुर जिले के नगर व पहाड़ी तहसीलो के कनकांचल और आदिबद्री पर्वत क्षेत्रों में खनन कार्य पूर्णतया प्रतिबंधित करने के साथ ही इस क्षेत्र की 757.40 हेक्टेयर भूमि को वन भूमि घोषित के जाने का आदेश अगस्त 2022 में जारी किए गए।

 Q.17 राजस्थान का तीसरा सबसे ऊंचा पठार है?

  1. भोराट का पठार 
  2. आबू का पठार 
  3. लसाडिया का पठार 
  4. भोमठ का पठार

Ans. 1. भोराट का पठार 
Exp. – राजस्थान के पठार व ऊंचाइयां निम्नलिखित है-
उड़िया का पठार (सिरोही) – 1360 मी. (सबसे ऊंचा)
आबू का पठार (सिरोही) – 1200 मी.
भोराट का पठार (कुम्भलगढ-गोगुन्दा)- 920 मी.
मेसा का पठार (चितौड़गढ़) – 620 मी.
लसाड़िया का पठार (उदयपुर) – (360-640) मी.
ऊपर माल का पठार (बिजोलिया-भैंसरोडगढ़)  

 Q.18 किस पर्वत चोटी की ऊंचाई 1055 मीटर है?

  1. रघुनाथगढ़ 
  2. तारागढ़ 
  3. कुंभलगढ़ 
  4. कमलनाथ

Ans. 1. रघुनाथगढ़ 
Exp. – कमलनाथ पर्वत चोटी उदयपुर में स्थित है जिसकी ऊंचाई 1001 मी. है, रघुनाथगढ़ (सीकर) की ऊंचाई 1055 मी., कुंभलगढ़ (राजसमंद) की उंचाई 1224 मी., तारागढ़ (अजमेर) की उंचाई 873 मी. है।

 Q.19 निम्न में से कौन सा गलत है

  1. धोनिया – 1183 मी
  2. सायरा – 900 मी
  3. नागपानी – 967 मी
  4. अचलगढ़ – 1380 मी

Ans. 2. नागपानी – 967 मी
Exp. – नागपानी पर्वत चोटी उदयपुर में स्थित है जिसकी ऊंचाई 867 मीटर है।

 Q.20 निम्न में से कौन सी पर्वत चोटी जालौर जिले में स्थित नहीं है?

  1. इसराना भाकर
  2. डोरा पर्वत
  3. रोजा भाखर
  4. लीलागढ़

Ans. 4. लीलागढ़
Exp. – लीलागढ़ उदयपुर में स्थित है जिसकी ऊंचाई 874 मीटर है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

3 thoughts on “राजस्थान के प्रमुख पर्वत चोटियां, पहाड़ियां और पठार | राजस्थान के प्रमुख दर्रे – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Mcq/quiz)”

  1. शानदार गुरु मजा आ गया थैंक यू सो मच आई लव यू डीके सैनी सर

    Reply

Leave a Comment