Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan Current Affairs in Hindi September-October-2022

Rajasthan Current Affairs in Hindi September-October-2022

Rajasthan Current Affairs September-2022

Q.1 सितंबर 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मनरेगा की तर्ज पर ‘इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना’ का शुभारंभ कहां से किया है?

  1. नागौर 
  2. जयपुर 
  3. कोटा
  4. जोधपुर

Ans. 2. जयपुर 
Exp. – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गाँवों में ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) की तर्ज पर शहरों में भी ‘इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना’ की शुरुआत 9 सितंबर 2022 को खानिया की बावड़ी (जयपुर) से की है। इस योजना के तहत प्रदेश के 213 शहरी निकाय क्षेत्रों में निवास करने वाले जरूरतमंद बेरोजगार परिवारों को प्रतिवर्ष 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

Q.2 5 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कौनसी योजना शुरू की गई जिसके तहत विद्यालयों के विकास व उन्नयन के लिए राजस्थान में 716 विद्यालयों को चिन्हित किया गया?

  1. CBSE उड़ान योजना
  2. मिशन वात्सल्य योजना
  3. पीएम श्री योजना
  4. पीएम ज्ञानोदय योजना

Ans. 3. पीएम श्री योजना
Exp. – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘पीएम श्री’ (Pradhan Mantri Schools For Rising India ‘PM-SHRI’) योजना शुरू करने की घोषणा शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2022 को की गई, जिसके तहत विद्यालयों के विकास व उन्नयन के लिए राजस्थान में 716 विद्यालयों को चिन्हित किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से अपग्रेड किए गए स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका लाया जाएगा तथा नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक अवसरचना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस योजना के तहत देशभर में 14,500 स्कूलों का 27,360 करोड रुपए के बजट से 5 वर्ष में विकास किया जाएगा। इस योजना में राजस्थान के 716 स्कूलों लिए लगभग 1500 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

Q.3 5 सितंबर 2022 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू द्वारा राजस्थान के कौन से 2 शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022’ से सम्मानित किया गया?

  1. रजनी शर्मा और सीमा रानी
  2. दुर्गाराम मुवाल और सुनीता गुलाटी
  3. वीरेंद्र कुमार और अरुण कुमार गर्ग
  4. इनमें से कोई नही

Ans. 2. दुर्गाराम मुवाल और सुनीता गुलाटी
Exp. – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के 2 शिक्षकों दुर्गाराम मुवाल और सुनीता गुलाटी को शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022’ से सम्मानित किया। 
दुर्गाराम मुवालउदयपुर जिले के फलासिया पंचायत समिति के सरकारी स्कूल के शिक्षक है। इन्होंने आदिवासी स्कूलों में बच्चों के परिजनों के पास जाकर उन्हें स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया, बालश्रम के खिलाफ गांव में जागरूकता अभियान चलाया और बच्चों को तस्करी के चंगुल से छुड़ाने का भी सराहनीय कार्य किया है।
सुनीता गुलाटी – इन्होंने राजकीय मूक बधिर विद्यालय, बीकानेर में स्पेशल टीचर के रूप में ट्रेनिंग लेकर मुक बधिर बच्चों को पढ़ाने का सराहनीय काम किया।

Q.4 6 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री चिरंजीव जीवन रक्षा योजना’ का शुभारंभ किया, इस योजना के बारे में असत्य कथन है?

  1. देश के किसी भी राज्य का निवासी दुर्घटना में घायल होने पर किसी भी निजी एवं सरकारी अस्पताल मे नि:शुल्क उपचार प्राप्त कर सकता है।
  2. अस्पताल में केवल 72 घंटे तक नि:शुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
  3. इसके लिए चिरंजीव योजना का पात्र होना आवश्यक नहीं है।
  4. इस योजना के तहत केवल सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

Ans. 4. इस योजना के तहत केवल सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
Exp. – ‘मुख्यमंत्री चिरंजीव जीवन रक्षा योजना’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 6 सितंबर 2022 को किया, जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल देश के किसी भी राज्य का निवासी बिना किसी FIR के इस योजना से संबंधित निजी एवं सरकारी अस्पताल में 72 घंटे तक नि:शुल्क उपचार प्राप्त कर सकता है। इसके लिए चिरंजीव योजना का पात्र होना आवश्यक नहीं है

Q.5 सितंबर 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चंबल नदी के उपयोग से कौन से दो जिलों में 3106 करोड़ की लागत से पेयजल परियोजना की स्वीकृति दी है?

  1. भरतपुर – धौलपुर 
  2. करौली – सवाई माधोपुर
  3. कोटा – बूंदी
  4. बारां – झालावाड़

Ans. 1. भरतपुर – धौलपुर 
Exp. – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेयजल की सुचारू उपलब्धता के लिए 3106 करोड रुपए की ‘धौलपुर-भरतपुर चंबल पेयजल परियोजना’ की स्वीकृति 14 सितंबर 2022 को दी है। इस परियोजना से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या से निजात मिलेगी तथा सिंचाई के लिए भी पानी उपलब्ध होगा।

Q.6 8 सितंबर 2022 को नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहां पर ‘मुख्यमंत्री शिक्षक एवं प्रहरी आवासीय योजना’ का लोकार्पण किया?

  1. जयपुर 
  2. कोटा 
  3. अजमेर 
  4. उदयपुर

Ans. 1. जयपुर 
Exp. – 8 सितंबर 2022 को नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल ने जयपुर के प्रतापनगर में राजस्थान आवासन मंडल द्वारा विकसित ‘मुख्यमंत्री शिक्षक एवं प्रहरी आवासीय योजना’ का लोकार्पण किया। इस योजना के तहत शिक्षकों और पुलिस कर्मियों को रियायती दरों पर आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 15 लाख 70 हजार रुपये की रियायती दर पर फ्लैट आवंटित किए गए हैं। इस योजना के तहत 576 फ्लैटों का निर्माण किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 20 दिसंबर 2019 को युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने वाले शिक्षकों और कानून के रखवाले पुलिस कर्मियों के लिए की थी।

Q.7 सितंबर 2022 में राजस्थान के किस जिले ने 7 ग्राम पंचायतों को ‘गर्ल फ्रेंडली ग्राम पंचायत’ के रूप में विकसित किया है?

  1. सीकर 
  2. झुंझुनू 
  3. धौलपुर 
  4. सवाई माधोपुर

Ans. 4. सवाई माधोपुर
Exp. – महिला अधिकारिता विभाग द्वारा सवाई माधोपुर की 7 ग्राम पंचायतों को ‘गर्लफ्रेंड ग्राम पंचायत’ के रूप में विकसित किया गया है। इसी प्रकार सवाई माधोपुर की तर्ज पर राजस्थान के प्रत्येक जिले की 2 ग्राम पंचायतों को ‘गर्लफ्रेंड ग्राम पंचायत’ के रूप में विकसित किया जाएगा। गर्ल फ्रेंडली ग्राम पंचायतों में बालिकाओं के लिये सामाजिक माहौल तैयार किया जाएगा। लड़की पैदा होने पर उत्साह मनाया जाएगा। सरकारी योजनाओं का लाभ बालिकाओं तक पहुँचाया जाएगा। जिन पंचायतों में बालिकाओं के लिये स्कूल नहीं हैं वहाँ स्कूल तैयार कराए जाएंगे।

Q.8 ‘जन आधार योजना’ के तहत ‘डीबीटी’ (Direct Benefit Transfer) के मामले में राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है?

  1. प्रथम
  2. तृतीय 
  3. तृतीय 
  4. चतुर्थ

Ans. 4. चतुर्थ
Exp. – बेहतर सर्विस डिलीवरी और पारदर्शिता की सोच के साथ शुरू की गई ‘जन आधार योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के मामले में राजस्थान पूरे देश में चौथे स्थान पर है। जन आधार योजना की एक प्रमुख विशेषता यह है कि जन आधार कार्ड में मुखिया महिला को ही चुना जाता है। जन आधार योजना की शुरुआत 18 दिसंबर 2019 को हुई थी।

Q.9 सितंबर 2022 में सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफैड) के उत्पाद अब ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर किस ब्रांड नाम से बेचे जाएंगे?

  1. उपज
  2. उपहार
  3. खिरमन 
  4. अमृतफल

Ans. 2. उपहार
Exp. – राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफैड) के उत्पाद (मसाले, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर और आमचूर पाउडर) अब ई- कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेजॉन, फ्लिपकार्ट पर भी ‘उपहार’ ब्राण्ड नाम से बेचे जाएंगे।

Q.10 सितंबर 2022 में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत द्वारा ‘राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार 2021’ दिया गया है?

  1. बाबूलाल मारोटिया  
  2. गंगा सिंह गौतम
  3. रामस्वरूप शर्मा 
  4. माधुराम

Ans. 1. बाबूलाल मारोटिया  
Exp. – उद्योग वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत द्वारा जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में 29 निर्यातकों को ‘निर्यात प्रोत्साहन पुरस्कार’ और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए 13 उद्यमियों को ‘उद्योग रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस समारोह में ‘राजस्थान हस्तशिल्प रतन पुरस्कार 2021’ जयपुर निवासी बाबूलाल मारोटिया तथा ‘राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार 2021’ दौसा निवासी गंगा सिंह गौतम को दिया गया। उल्लेखनीय है कि मार्च 2022 में ‘राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार 2022’ के लिए रामस्वरूप शर्मा तथा ‘राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार 2022’ के लिए माधुराम को चुना गया है।

Q.11 सितंबर 2022 में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान में कहां पर ‘राष्ट्रीय रक्षा एमएसएमई सम्मेलन और प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया?

  1. अलवर 
  2. पाली 
  3. कोटा 
  4. धौलपुर

Ans. 3. कोटा 
Exp. – 12-13 सितंबर 2022 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ‘राष्ट्रीय रक्षा एमएसएमई  सम्मेलन और प्रदर्शनी’ का उद्घाटन कोटा के दशहरा मैदान में किया। इस सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्देश्य एमएसएमई (Micro,small & Medium Enterprises) और रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों (DPSU) द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों को सार्वजनिक करना था। इसमें 50 से अधिक कंपनियों और रक्षा क्षेत्र में कार्य कर रहे स्टार्टअप ने भाग लिया। राजस्थान में पहली बार आयोजित इस डिफेंस सम्मेलन और प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण ड्रॉन लाइट शो और लाइट कॉन्सर्ट रहे।

Q.12 विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2022 पर राजस्थान के कौन से जिले में ‘आदि महोत्सव 2022’ आयोजित किया गया?

  1. अजमेर 
  2. डूंगरपुर 
  3. बांसवाड़ा 
  4. उदयपुर

Ans. 4. उदयपुर
Exp. – ‘आदि महोत्सव 2022’ का आयोजन जिला प्रशासन, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध संस्थान एवं पर्यटन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से उदयपुर जिले के सुदूर आदिवासी अंचल कोटडा ब्लॉक में आयोजित हुआ। इस दो दिवसीय महोत्सव में मेवाड़ के क्षेत्रीय लोक कलाकार और भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी, जिसमें पश्चिम बंगाल के नटवा नृत्य, उड़ीसा के सिंगारी नृत्य, गुजरात के राठवा नृत्य, महाराष्ट्र के सोंगी मुखौवटे  नृत्य तथा मध्यप्रदेश के गुटंब बाजा नृत्य की प्रस्तुतियां शामिल है।

Q.13 सितंबर 2022 में जारी राजस्थान की पहली ‘हस्तशिल्प नीति 2022’ के तहत कहां पर ‘हस्तशिल्प म्यूजियम’ बनाया जाएगा?

  1. जयपुर 
  2. जोधपुर 
  3. बीकानेर 
  4. चित्तौड़गढ़

Ans. 1. जयपुर 
Exp. – राजस्थान की पहली ‘हस्तशिल्प नीति 2022’ को राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत द्वारा 17 सितंबर 2022 को जारी किया गया, जिसके तहत उद्योग विभाग के अधीन ‘हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय’ का गठन किया जाएगा। राज्य में सभी सरकारी समारोह में स्मृति चिन्ह के रूप में अब केवल प्रदेश के हैंडीक्राफ्ट उत्पाद शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश की प्रमुख कलाओं का विशेषज्ञ से डॉक्यूमेंटेशन कराया जाएगा, साथ ही टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन, निर्यात बढ़ाने और रोजगार के लिए ‘हैंडीक्राफ्ट डिजाइन सेंटर’ बनाए जाएंगे। इसके अलावा रीको हैंडीक्राफ्ट पार्क भी विकसित किए जाएंगे तथा जयपुर में ‘हस्तशिल्प म्यूजियम’ बनाया जाएगा। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हर वर्ष दिसंबर में ‘हस्तशिल्प सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा।

Q.14 सितंबर 2022 में राजस्थान सरकार ने ‘राजीव गांधी जल संचय योजना’ के द्वितीय चरण को प्रारंभ करने का निर्णय लिया है, ‘राजीव गांधी जल संचय योजना’ की शुरुआत कोनसे वर्ष में हुई थी?

  • 2011
  • 2016
  • 2019
  • 2020

Ans. 2019
Exp. – राजस्थान में पक्के एनीकट का निर्माण करके वर्षा जल का अधिकतम संग्रहण एवं उपलब्ध जल का न्यायोचित उपयोग करने के लिए 20 अगस्त 2019 को ‘राजीव गांधी जल संचय योजना’ की शुरुआत की गई थी। जिसके द्वितीय चरण को प्रारंभ करने का निर्णय सितंबर 2022 में लिया गया है। इसमें राजस्थान के 352 पंचायत समितियों के लगभग 4500 गांवों को शामिल किया जाएगा। द्वितीय चरण के क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक विभाग ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, नोडल विभाग जल ग्रहण विकास एवं संरक्षण विभाग तथा नोडल अधिकारी जिला कलेक्टर होंगे।

Q.15 रिको द्वारा किस स्थान पर ‘राजस्थान पेट्रो जोन’ (RPZ) विकसित किया जाएगा?

  1. पचपदरा, बाड़मेर 
  2. गुढामलानी, बाड़मेर
  3. तनोट, जैसलमेर
  4. डीडवाना, नागौर

Ans. 1. पचपदरा, बाड़मेर
Exp. – बजट घोषणा 2020-21 के अनुसार ‘राजस्थान पेट्रो जोन’ (RPZ) बाड़मेर के पचपदरा में रीको (RIICO) के सहयोग से विकसित किया जाएगा। इस जोन में ₹25 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि का निवेश होगा, इस संबंध में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने सितंबर 2022 में RIICO को समुचित प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि राजस्थान रिफाइनरी भी बाड़मेर के पचपदरा में स्थित है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment