Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान की जलवायु (Rajasthan ki jalvayu) | कोपेन, थॉर्नवेट और ट्रिवार्था के जलवायु वर्गीकरण – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Mcqs), Questions और Map

कोपेन (Kopen) का जलवायु वर्गीकरण राजस्थान With PDF, Map और महत्वपूर्ण प्रश्‍न

व्लादिमीर कोपेन जर्मनी के वैज्ञानिक थे, जिन्होंने सर्वप्रथम 1918 में विश्व की जलवायु का वर्गीकरण किया। कोपेन के अनुसार स्थानीय वनस्पति ही मौसम की सर्वश्रेष्ठ अभिव्यक्ति है, हालांकी कोपेन ने जलवायु वर्गीकरण के लिए वर्षा एवं तापमान को भी महत्व दिया है क्योंकि परोक्ष रूप से वनस्पति वर्षा और तापमान पर निर्भर होती है अत: कोपेन ने राजस्थान की जलवायु को वनस्पति* के आधार पर चार सांकेतिक शब्दो में वर्णीत किया है। 
1. BWhw / उष्णकटिबंधीय शुष्क गरम मरुस्थलीय
2. BShw / उष्णकटिबंधीय अर्ध शुष्क स्टेपी जलवायु
3. Aw / उष्णकटिबंधीय आर्द्र जलवायु
4. Cwg / उपोष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु

Copen ka Jalvayu Vargikaran Rajasthan निम्न सांकेतिक कोड का उपयोग करते हुए किया –
कोपेन ने वनस्पति के आधार पर जलवायु के पाँच प्रकार माने है जिनके कोड है –  A – उष्ण, B – शुष्क, C – उपोष्ण, D – शीतोष्ण, E – शीत (बर्फीली)
वर्षा की मात्रा के आधार पर कोड माने है – h – hot, w – warmed, s – semi-warmed, k- kalt(cold), g – गंगा का मैदान
वर्षा की अवधि के आधार पर कोड माने है – f – full rainfall, w – winter is Arid, s – summer is Arid

कोपेन का जलवायु वर्गीकरण राजस्थान

Q.1 कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार कोटा और बूंदी जिले कौन से जलवायु खंड के अंतर्गत आते हैं?

  1. Aw
  2. Cwg
  3. BShw
  4. BWhw

Ans. 2. Cwg
Exp. – Cwg उप-आर्द्र जलवायु खंड के अंतर्गत अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर आदि जिले आते है।

Q.2 कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार सीकर और  झुंझुनू जिले कौन से जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आते हैं?

  1. Aw
  2. Cwg
  3. BShw
  4. BWhw

Ans. 3. BShw
Exp. – BShw (अर्ध-शुष्क) जलवायु खंड के अंतर्गत अरावली के पश्चिमी क्षेत्र के जिले जालौर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनू आदि जिले आते हैं।

Q.3 सर्वाधिक बीहड़ कोपेन के कौनसे जलवायु खंड के अंतर्गत पाए जाते हैं?

  1. BShw 
  2. Aw
  3. BWhw
  4. Cwg

Ans. 4. Cwg
Exp. – सर्वाधिक बीहड़ राजस्थान के सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर जिले में पाए जाते हैं जो Cwg (उप-आर्द्र) जलवायु के अंतर्गत आते हैं।

Q.4 कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार उदयपुर और सिरोही जिले किस जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आते हैं?

  1. Aw
  2. Cwg
  3. BWhw
  4. BShw

Ans. 1. Aw
Exp. – Aw (उष्णकटिबंधीय आर्द्र) जलवायु प्रदेश के अंतर्गत झालावाड़, बाँरा का दक्षिणी भाग, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ का दक्षिणी भाग, उदयपुर का दक्षिणी भाग और सिरोही का माउंट आबू क्षेत्र आता है।

Q.5 कोपेन के अनुसार राजस्थान का सबसे बड़ा जलवायु प्रदेश कौनसा है –(जेल प्रहरी 2018)

  1. Aw प्रदेश
  2. Bwhw प्रदेश
  3. Cwg प्रदेश
  4. BShw प्रदेश

Ans. 4. BShw प्रदेश
Exp. – कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार BShw अर्द्ध शुष्क या स्टेपी जलवायु प्रदेश सबसे अधिक क्षेत्र घेरने वाला जलवायु प्रदेश है।

Q.6 कोपेन के जलवायु प्रदेश के वर्गीकरण का आधार माना है? (महिला पर्यवेक्षक 2015)

  1. वनस्पति 
  2. वर्षा 
  3. तापमान 
  4. वायुदाब

 

Ans. 1. वनस्पति 
Exp. – डॉ कोपेन ने अपने वर्गीकरण का आधार वनस्पति को माना, थार्नवेट ने वर्षा, तापमान एवं वाष्पीकरण को माना तथा प्रो.ट्रिवार्था ने वनस्पति को अपने जलवायु प्रदेश के वर्गीकरण का आधार माना है।

Q.7 निम्नलिखित में कौनसा BShw प्रकार की जलवायु दर्शाता है? (आर्थिक अन्वेषक 2018)

  1. जालौर 
  2. गंगानगर 
  3. बीकानेर 
  4. डूंगरपुर

Ans. 1. जालौर 
Exp. – कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार BShw (अर्ध शुष्क जलवायु प्रदेश) में अरावली के पश्चिम का क्षेत्र जालौर, बाड़मेर जोधपुर, नागौर, चूरू, सीकर और झुंझुनू जिले आते हैं।

Q.8 कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार बाड़मेर एवं  झुंझुनू जिले किस जलवायु प्रदेश में समाहित है (कृषि अधिकारी 2021)

  1. Bwhw
  2. BShw
  3. Cwg
  4. Aw

Ans. 2. BShw
Exp. – कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार BShw (अर्ध शुष्क जलवायु प्रदेश) में अरावली के पश्चिम का क्षेत्र जालौर, बाड़मेर जोधपुर, नागौर, चूरू, सीकर और झुंझुनू जिले आते हैं।

Q.9 BWhw से अभिप्राय है –  (महिला पर्यवेक्षक 2015)

  1. शुष्क शीत जलवायु 
  2. आर्द्र 
  3. शुष्क उष्णकटिबंधीय मरुस्थल 
  4. अति आर्द्र 

Ans. 3. शुष्क उष्णकटिबंधीय मरुस्थल 
Exp. – डॉ कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार BWhw कुट में  B – शुष्क, W – winter is Arid, h – hot, w – warmed अर्थात शुष्क उष्णकटिबंधीय मरुस्थल जलवायु है।

Q.10 बीकानेर शहर किस प्रकार की जलवायु प्रदेश का प्रतिनिधि शहर है? (जेल प्रहरी 2018)

  1. Cwg प्रदेश
  2. Bshw प्रदेश
  3. Aw प्रदेश
  4. BWhw प्रदेश

Ans. 4. BWhw प्रदेश
Exp. – Bwhw (उष्णकटिबंधीय शुष्क) जलवायु प्रदेश के अंतर्गत जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले आते हैं, जिसमें प्रतिनिधित्व जिला बीकानेर है।

Q.11 राजस्थान में उष्ण मरुस्थलीय जलवायु के लिए कोपेन ने किस कुट का प्रयोग किया? (2nd grade 2017)

  1. Aw
  2. Bshw
  3. BWhw
  4. Cwg

Ans. 3. BWhw
Exp. – राजस्थान में उष्णकटिबंधीय शुष्क या उष्ण मरुस्थलीय जलवायु के लिए कोपेन ने BWhw कूट का प्रयोग किया है। जिसमे B का मतलब – शुष्क, W – winter is Arid, h – hot, w – warmed है।

Q.12 राजस्थान के चुरू जिले में कोपेन वर्गीकरण के अनुसार किस प्रकार की जलवायु स्थित है? (कनिष्ठ अनुदेशक फिटर 2019)

  1. Aw
  2. BWhw
  3. Cwg
  4. Amw 

Ans. 2. BWhw
Exp. – चुरू जिले का कुछ हिस्सा BWhw में स्थित है तथा अधिकांश हिस्सा BShw जलवायु प्रदेश में स्थित है लेकिन BShw विकल्प में नहीं है।

Q.13 कोपेन के वर्गीकरण के अनुसार निम्न में से किस जिले में ‘Aw’ प्रकार की जलवायु नहीं पाई जाती है? (स्कूल व्याख्याता 2020)

  1. बांसवाड़ा 
  2. झालावाड़ 
  3. डूंगरपुर 
  4. बूंदी

 

Ans. 4. बूंदी
Exp. – बूंदी Cwg प्रकार की जलवायु में स्थित है।

Q.14 कोपेन के अनुसार जलवायु प्रदेश एवं जिला में से कौनसा युग्म सुमेल नहीं है- (JEN यांत्रिकी/विद्युत डिप्लोमा 2020) 

  1. Aw – बांसवाड़ा 
  2. BWhw – बाड़मेर 
  3. BShw – पाली 
  4. Cwg – टोंक

Ans. 2. BWhw – बाड़मेर 
Exp. – बाड़मेर BShw जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आता है।

Q.15 कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार निम्न में से कौन सही सुमेलित है (RAS 2021)

1. Cwg – भरतपुर 2. Bwhw – बाड़मेर 
3. Bshw – गंगानगर 4. Aw – डूंगरपुर

  • 1,3 एवं 4
  • 2, 3 और 4
  • 2 एवं 3
  • 1 एवं 4

Ans. 1 एवं 4
Exp. – बाड़मेर BShw के अंतर्गत आता है तथा गंगानगर BWhw के अंतर्गत आता है।

Q.16 कोपेन द्वारा प्रस्तुत जलवायु प्रदेशों में से राजस्थान में कौनसा सुमेलित नहीं है? (Patwar 2015)

  1. Aw – दक्षिणी राजस्थान 
  2. Cwg – उत्तरी राजस्थान 
  3. BWhw – शुष्क मरुस्थल 
  4. BShw – अर्ध शुष्क मरुस्थल

Ans. 2. Cwg – उत्तरी राजस्थान 
Exp. – Cwg जलवायु खंड के अंतर्गत पूर्वी राजस्थान शामिल है।

Q.17 कोपेन के किस जलवायु प्रदेश में सवाना तुल्य वनस्पति पाई जाती है-  (व्याख्याता आयुर्वेद 2021)

  1. Aw
  2. BShw
  3. BWhw
  4. Cwg

Ans. 1. Aw
Exp. – सवाना और सदाबहार वनस्पति सिरोही और बांसवाड़ा क्षेत्रों में पाई जाती है जो कि Aw जलवायु खंड के अंतर्गत आते हैं।

👉🏾 कोपेन का जलवायु वर्गीकरण राजस्थान PDF – Click Here

Related Post
👉🏾 राजस्थान की नदियाँ से संबंधित टॉप 150 महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQs)
👉🏾 राजस्थान के बाँध और बावड़ियों से संबंधित टॉप 80 महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQs)
👉🏾 राजस्थान की सिंचाई परियोजनाओं से संबंधित टॉप 150 महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQs)
👉🏾 राजस्थान की झीलों से संबंधित टॉप 100 महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQs)

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment