Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के वन्य जीव अभयारण्यों के टॉप 130 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Vanya Jeev Abhyaran Mcq Question) | कंज़र्वेशन रिज़र्व, जिला शुभंकर, आखेट निषिद्ध क्षेत्र Mcq Question

इस आर्टिकल में राजस्थान के वन्य जीव अभयारण्य, राजस्थान के कंज़र्वेशन रिज़र्व क्षेत्र, राजस्थान के जिलों के शुभंकर, आखेट निषिद्ध क्षेत्र और जैव विविधता से संबंधित टॉप 130 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Vanya Jeev Abhyaran Mcq Question) दिए गए है, जिन्हें आप Solve करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं तथा Answer गलत हो जाने पर उन प्रश्‍नो को Explanation & Short Notes द्वारा समझ सकते हैं। यह प्रश्‍न आगामी राजस्थान की सभी परीक्षाओं के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। इन प्रश्नों से बाहर पेपर नहीं जाये इसके लिए हमने अपना पूरा एफर्ट डाला है। इस प्रकार आप अपनी तैयारी को और अधिक बेहतर कर पाएंगे  और कम समय में ज्यादा आउटपुट प्राप्त कर सकेंगे। 

Rajasthan ke Vanya Jeev Abhyaran Mcq Question

राजस्थान के वन्य जीव अभयारण्यों से संबंधित Mcq Questions

Q.1 कौनसे राष्ट्रीय उद्यान/अभ्यारण्य का सम्पूर्ण क्षेत्र मैदानी है –

  1. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान
  2. सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य
  3. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
  4. शेरगढ़ वन्य जीव अभयारण्य

Ans. – 3. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
Exp. – केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान (28 वर्ग किमी) है, यह अभ्यारण्य एशिया की सबसे बड़ी पक्षियों की प्रजनन स्थली है, अत: इसे ‘पक्षियों का स्वर्ग’ (पक्षी अभयारण्य) भी कहते है। इसका निर्माण भरतपुर के शासक किशन सिंह ने स्विट्ज़रलैंड की झीलों के आधार पर करवाया था। यह उद्यान विश्व के 10 शीर्ष अभयारण्यों में शामिल है। 

Q.2 राजस्थान का एकमात्र तीन संभागों में विस्तृत अभयारण्य है – 

  1. कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य 
  2. सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
  3. टॉडगढ़ रावली अभयारण्य
  4. रामगढ़ विषधारी अभयारण्य

Ans. 3. टॉडगढ़ रावली अभयारण्य
Exp. – टॉडगढ़ रावली वन्यजीव अभयारण्य पाली, राजसमंद और अजमेर जिलों में स्थित है, जो राजस्थान के 3 संभागों (अजमेर, जोधपुर, उदयपुर) में विस्तृत अभयारण्य है, जिसका सर्वाधिक विस्तार अजमेर जिले में है। 

Q.3 गमधर जैव विविधता पार्क राज्य के किस जिले में स्थित है –   (RPSC EO/RO 14/5/2023)

  1. चूरू 
  2. करौली 
  3. सीकर 
  4. उदयपुर 

Ans. 4. उदयपुर 
Exp. – गमधर जैव विविधता पार्क राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित है, जिसका 2016 में लोकार्पण किया गया था। यह पार्क चन्दन के पेड़ो के लिए प्रसिद्ध है।

Q.4 तालछापर वन्य जीव अभयारण्य के कृष्ण मृगों की चहेती घास है –

  1. मोथिया 
  2. सेवण 
  3. अंजन 
  4. मुरात 

Ans. 1. मोथिया 
Exp. – तालछापर अभयारण्य में वर्षा ऋतु में नरम घास “मोथिया” (साइप्रस रोटेन्डस) उगती है, जो कृष्णमृगों की चहेती घास है। इस अभयारण्य में क्षारीय भूमि में उगने वाली ‘लाना’ झाड़ी देखने को मिलती है।  

Q.5 कांकड़वाड़ी व क्रासका के पठार राजस्थान के किस अभयारण्य में अवस्थित है – 

  1. कुम्भलगढ़ वन्य जीव अभयारण्य
  2. नाहरगढ़ वन्य जीव अभयारण्य 
  3. दर्रा वन्य जीव अभयारण्य 
  4. सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य 

Ans. 4. सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य 
Exp. – सरिस्का अभयारण्य में कांकड़वाड़ी का पठार व क्रासका का पठार फैले हुए है, जिनके ऊपर कांकड़वाड़ी का किला स्थित है। इस किले में औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को कैद करके रखा था। स्व. प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने राजस्थान के सरिस्का में कैबिनेट मीटिंग ली थी।

Q.6 बांसदरा पहाड़ी कौनसे अभयारण्य में स्थित है – (पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड-2020) 

  1. बंध बारेठा अभयारण्य 
  2. शेरगढ़ अभ्यारण  
  3. सज्जनगढ़ अभयारण्य 
  4. माउंट आबू अभयारण्य

Ans. 3. सज्जनगढ़ अभयारण्य 
Exp. – सज्जनगढ़ अभयारण्य में बांसदरा पहाड़ी स्थित है, जिस पर सज्जनगढ़ दुर्ग निर्मित है। इस अभयारण्य में अरावली पर्वतमाला की टीलानुमा आकृति पाई जाती है जिसे हमोकि भू कहते हैं। यह अभयारण्य नीलगाय व लोमड़ी हेतु प्रसिद्ध है। 

Q.7 हाल ही में राजस्थान सरकार ने कौनसे तालाब को ‘बर्ड्स वेटलैंड कंज़र्वेशन रिज़र्व’ घोषित किया है –

  1. बाटेलाव तालाब (पाली)
  2. पन्नाशाह तालाब (झुंझुनू) 
  3. तालाब-ए-शाही (धौलपुर)
  4. डिग्गी तालाब (अजमेर)

Ans. 1. बाटेलाव तालाब (पाली)
Exp. –  बाटेलाव तालाब में हमेशा पानी भरा रहने से यहाँ देशी विदेशी पक्षियों का जमवाड़ा रहता है। 

Q.8 राजस्थान के सबसे छोटे अभयारण्य सरिस्का-अ को वन्य जीव अभयारण्य कब घोषित किया गया – 

  • 1955 में 
  • 1983 में 
  • 2008 में 
  • 2012 में 

Ans. 2012 में 
Exp. –  अलवर स्थित सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य को 1955 में अभयारण्य घोषित किया गया। इसमें एक और अभयारण्य सरिस्का-अ है, जो राज्य का सबसे छोटा अभयारण्य है। इसे 20 जून 2012 को अभयारण्य घोषित किया गया।   

Q.9 ‘चीतलों की चहल-पहल’ के उपनाम से कौनसा अभयारण्य प्रसिद्ध है – 

  1. बंध बारेठा अभयारण्य 
  2. बस्सी वन्य जीव अभयारण्य 
  3. टॉडगढ़ रावली अभयारण्य 
  4. जमवारामगढ़ वन्यजीव अभयारण्य

Ans. 2. बस्सी वन्य जीव अभयारण्य 
Exp. –  बस्सी वन्य जीव अभयारण्य चितौड़गढ़ जिले के 138 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसको ‘चीतलों की चहल-पहल’ के उपनाम से जाना जाता है। इसको 29 अगस्त 1988 को अभयारण्य घोषित किया गया था।  इस अभयारण्य से बामणी व ओराई नदी का उद्गम होता है। यह अभ्यारण्य जंगली बाघों के विचरण हेतु विश्व प्रसिद्ध है। ‘चीतल की मातृभूमि’ के उपनाम से सीतामाता अभयारण्य प्रसिद्ध है।

Q.10 मोंट्रेक्स रिकॉर्ड में राजस्थान का कौनसा स्थल सूचीबद्ध है – 

  1. सांभर झील 
  2. केवलादेव उद्यान 
  3. पंचपदरा झील 
  4. रैवासा झील 

Ans. 2. केवलादेव उद्यान 
Exp. –  मोंट्रेक्स रिकॉर्ड भी रामसर साइट की तरह एक आर्द्रभूमि स्थलों की सूची है। वर्तमान में भारत की दो आर्द्रभूमियों को मोंट्रेक्स रिकॉर्ड (Montreux Record) में शामिल किया गया है, वे है – 
1.केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान)
2.लोकटक झील (मणिपुर)

Q.11 निम्न में से किस वन्य जीव अभयारण्य में एलीफेंट सफारी की जाती है –

  1. सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य 
  2. नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
  3. जमवारामगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
  4. शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य

Ans. 2. नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
Exp. –  नाहरगढ़ वन्य जीव अभ्यारण की स्थापना जयपुर में 1980 में की गई थी। इस अभयारण्य में देश का तीसरा बियर रेस्क्यू सेंटर (Beer Resque Center) भालू बचाव केंद्र स्थित है, तो यह उद्यान मुख्यतः चिंकारा के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर 2006 से एलीफेंट सफारी की व्यवस्था की गई है और लॉयन सफारी 3 अक्टुम्बर 2018 से शुरू की गई है। यहाँ रणथम्भौर के बाद दूसरी टाइगर सफारी शुरू करने की घोषणा की जा चुकी है। 

Q.12  “जलचरों की बस्ती” के उपनाम से कौनसा अभयारण्य जाना जाता है – 

  1. सज्जनगढ़ अभयारण्य 
  2. जयसमंद अभयारण्य 
  3. सीतामाता अभयारण्य
  4. जवाहर सागर अभयारण्य

Ans. 2. जयसमंद अभयारण्य
Exp. –   इस अभयारण्य में जयसमंद झील होने के कारण यह जलीय पक्षियों के आश्रय स्थल के रूप में विशेष महत्व रखता है, इसलिए इसे “जलचरों की बस्ती” के उपनाम से जाना जाता है। यह अभयारण्य उदयपुर जिले के 52 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत है, जिसको 1955 में अभयारण्य घोषित किया गया था। यहां पर 6 औदिया व रूठी रानी का महल बना हुआ है। 

Q.13 किशन बाग एक नवनिर्मित रेगिस्तान पार्क … में स्थित है –  (ACF & FRO 2021)

  1. जयपुर 
  2. जोधपुर 
  3. बाड़मेर 
  4. जैसलमेर

Ans. 1. जयपुर 
Exp. –   जयपुर के विद्याधर नगर में नाहरगढ़ तलहटी में 64 हेक्टेयर क्षेत्रफल में जैसलमेर की तर्ज पर रेगिस्तान पार्क (किशन बाग) विकसित किया गया है। यह परियोजना JDA द्वारा विकसित की गई है। 

Q.14 रामसागर वन विहार अभयारण्य राजस्थान के किस जिले में अवस्थित है – (REET Mains 26/2/2023 Hindi) 

  1. धौलपुर 
  2. करौली 
  3. भरतपुर 
  4. सवाईमाधोपुर 

Ans. 1. धौलपुर
Exp. –  रामसागर वन्य जीव अभयारण्य बाड़ी (धौलपुर) में 34.40 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत है। जबकि रामसागर झील बूंदी में स्थित है। 

Q.15 मछली बाघिन किस राष्ट्रीय उद्यान/वन्यजीव अभयारण्य से संबंधित है –

  1. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान 
  2. सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य 
  3. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान 
  4. मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान

Ans. 3. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान 
Exp. –  भारत की सबसे अधिक उम्र की मछली बाघिन (T-16) ने सर्वाधिक विचरण रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में किया।  मछली बाघिन को जयपुर के वनवासियों के द्वारा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ 2009 में दिया गया, तो वही मछली नामक बाघिन पर एस. नल्लामुथु द्वारा Tiger Queen नाम से डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई है। मछली बाघिन (T-16) को रणथम्भौर क़्वीन/क्रोकोडाइल किलर/लेडी ऑफ़ दा लेक आदि नामों से भी जाना जाता है।  

Q.16 हाल ही में घोषित राजस्थान के चौथे टाइगर रिज़र्व रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य का क्षेत्रफल लगभग कितना होगा –

  • 900 वर्ग किमी.
  • 1500 वर्ग किमी.
  • 800 वर्ग किमी.
  • 1900 वर्ग किमी.

Ans. 1500 वर्ग किमी
Exp. –  16 मई 2022 को जारी अधिसूचना के अनुसार रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 1501.89 वर्ग किलोमीटर रहेगा। इसमें कोर एरिया प्रथम 225.62 वर्ग किमी. व कोर एरिया द्वितीय 256.28 वर्ग किमी. रहेगा। इसके साथ ही बफर क्षेत्र 1019.98 किलोमीटर का रहेगा। रामगढ़ विषधारी अभयारण्य  वर्ष 1982 में बना था, उस समय इसका क्षेत्रफल 302 वर्ग किलोमीटर था।

Q.17 राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित रामगढ़ विषधारी अभयारण्य  को राजस्थान का चौथा टाइगर रिजर्व घोषित करने की अधिसूचना 16 मई 2022 जारी की गई, तो राजस्थान के कौन से जिले का कुछ क्षेत्र भी इस टाइगर रिजर्व में शामिल किया जाएगा?

  1. कोटा
  2. बाँरा
  3. चित्तौड़गढ़ 
  4. भीलवाड़ा

Ans. 4. भीलवाड़ा
Exp. –  रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बूंदी के रामगढ़ विषधारी, हिंडोली, डाबी, नैनवा, केशोरायपाटन, चंबल घड़ियाल अभ्यारण के साथ ही भीलवाड़ा में जलिन्द्री, बांका और भोपतपुरा का क्षेत्र शामिल किया गया है। भीलवाड़ा का कुल 9,548 हेक्टेयर वन क्षेत्र इसमें शामिल किया जाएगा।

Q.18 निम्नलिखित  में से किस शहर में ‘विश्व वानिकी उद्यान’ स्थित है – (CET 12th 11/2/2023)

  1. जयपुर 
  2. जोधपुर 
  3. उदयपुर 
  4. प्रतापगढ़  

Ans. 1. जयपुर 
Exp. –  ‘विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान’ जयपुर में झालाना डूंगरी के पास स्थित है, जिसे 1986 में राष्ट्र को समर्पित किया गया।

Q.19 द्रोणपुर के नाम से कौन से वन्य जीव अभयारण्य को जाना जाता है –

  1. गजनेर वन्य जीव अभयारण्य 
  2. नाहरगढ़ वन्य जीव अभयारण्य 
  3. ताल छापर वन्य जीव अभयारण्य 
  4. बांध बारेठा वन्य जीव अभयारण्य 

Ans. 3. ताल छापर वन्य जीव अभयारण्य 
Exp. –  महाभारत काल में इस क्षेत्र में गुरू द्रोणाचार्य का आश्रम स्थित था, जहाँ ताल नाम की एक झील थी। अत: यह क्षेत्र द्रोणपुर छापर के नाम से भी जाना जाने लगा। यह अभयारण्य काले हिरण (कृष्ण मृग)कुरंजा पक्षी (डेमोसिल क्रेन) की शरण स्थली है। यहाँ हंस प्रजाति के पक्षियों में सबसे लाडला कहा जाने वाला पक्षी ‘ग्रेलेंड गूज’ पाया जाता है, जिसे स्थानीय भाषा में ‘सिलटी सवन’ कहते है।   

Q.20 राजस्थान बजट 2021-22 के अनुसार वन्य जीव प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र कौनसे वन्य जीव अभयारण्य में शुरू किया जायेगा – 

  1. कुम्भलगढ़ वन्य जीव अभयारण्य 
  2. ताल छापर वन्य जीव अभयारण्य 
  3. सीतामाता वन्य जीव अभयारण्य 
  4. शेरगढ़ वन्य जीव अभयारण्य 

Ans. 2. ताल छापर वन्य जीव अभयारण्य 

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

1 thought on “राजस्थान के वन्य जीव अभयारण्यों के टॉप 130 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Vanya Jeev Abhyaran Mcq Question) | कंज़र्वेशन रिज़र्व, जिला शुभंकर, आखेट निषिद्ध क्षेत्र Mcq Question”

Leave a Comment