Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के वनों से संबंधित टॉप 80 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ki Vanaspati Mcq Questions) | rajasthan ki van sampada quiz

Q.61 निम्न में से किस प्रकार के वन बीड़ और ओरण के रूप में मिलते हैं –

  1. शुष्क सागवान वन
  2. मिश्रित पतझड़ वन
  3. शुष्क उष्ण कटिबंधीय धौंक वन
  4. उष्ण कटिबंधीय कांटेदार वन 

Ans.  4. उष्ण कटिबंधीय कांटेदार वन 
Exp. –  मरुस्थलीय इलाकों के गाँवो में एक निश्चित स्थान पर वर्षा का पानी इकट्ठा होने से वहां हरियाली विकसित होती है, जिसे ओरण वन कहते है। राजस्थान का सबसे बड़ा ओरण देशनोक बीकानेर में है। शेखावाटी क्षेत्र, जोधपुर और बीकानेर में पाये जाने वाले घास के मैदानों को बीड़ कहते हैं।

Q.62 राजस्थान का राज्य पुष्प रोहिड़ा किस प्रकार के वनों में पाया जाता है –

  1. उष्ण कटिबंधीय कांटेदार वन
  2. मिश्रित पतझड़ वन 
  3. शुष्क सागवान वन
  4. शुष्क उष्ण कटिबंधीय धौंक वन

Ans.  1. उष्ण कटिबंधीय कांटेदार वन
Exp. –  उष्ण कटिबंधीय कांटेदार वनों में मुख्य रूप से खेजड़ी, रोहिड़ा, बबूल, थूहर, केर, कीकर, फोग, बेर आदि के वृक्ष पाये जाते है। इन वनो के वृक्ष व झाड़ियों की जड़े मोटी व लम्बी, तने कंटीले, छाल मोटी, पत्तिया छोटी, चिकनी व गूदेदार होती है। इसके अलावा इस शुष्क मरुभूमि में इंदिरा गाँधी नहर आ जाने से इस नहर के  किनारे सफेदा वृक्ष की लम्बी कतारे देखने को मिलती है।

Q.63 राजस्थान में वनस्पति नहीं पाई जाती है? (Librarian 2016)

  1. उष्ण कटिबंधीय सदाहरित
  2. उष्ण कटिबंधीय कंटीली 
  3. उपोष्ण कटिबंधीय सदाहरित 
  4. शुष्क और अर्द्ध शुष्क पर्णपाती

Ans.  1. उष्ण कटिबंधीय सदाहरित
Exp. –   राजस्थान में कोणधारी वन, अल्पाइन वन, सदाबहार वन, उष्ण कटिबंधीय तर पतझड़ वन नहीं पाये जाते है। 

Q.64 राजस्थान में स्वतंत्रता पूर्व सर्वप्रथम ‘शिकार एक्ट’ किस रियासत ने बनाया था ?

  1. जोधपुर 
  2. टोंक 
  3. अलवर
  4. धौलपुर 

Ans.  2. टोंक
Exp. –   स्वतंत्रता से पहले राजस्थान में शिकार पर प्रतिबंध लगाने के लिए सर्वप्रथम 1901 में ‘शिकार एक्ट’ टोंक रियासत में बनाया गया। इसके बाद पेड़ो की कटाई पर प्रतिबंध लगाने हेतु  ‘वन सरंक्षण योजना’ 1910 में जोधपुर रियासत में लागु की गई। 1986 से राजस्थान में शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध है। वन और पर्यावरण से संबंधित सर्वप्रथम कानून कोटा में बनाया गया। 

Q.65  राजस्थान में स्वतंत्रता पूर्व सर्वप्रथम ‘वन अधिनियम’ कब बनाया गया था ?

  • 1901
  • 1910
  • 1935
  • 1942

Ans.  1935
Exp. –   सर्वप्रथम ‘वन अधिनियम’ अलवर रियासत ने 1935 में बनाया था। स्वतंत्रता के बाद राजस्थान में सर्वप्रथम ‘वन अधिनियम’ 1953 में लागु किया गया। नवीन राजस्थान वन (संशोधन) अधिनियम 4 मार्च 2014 को लागु किया गया।

Q.66 राजस्थान में वन मंडलों से संबंधित कौनसा कथन गलत है – 

  1. राजस्थान में वन मंडलों की संख्या 13 है। 
  2. राजस्थान का सबसे बड़ा वन मंडल जोधपुर है। 
  3. राजस्थान का सबसे छोटा वन मंडल सिरोही है। 
  4. राजस्थान का नवीनतम वन मंडल झालावाड़ है। 

Ans.  4. राजस्थान का नवीनतम वन मंडल झालावाड़ है। 
Exp. –   राजस्थान का नवीनतम वन मंडल बारां (2010 में) है। राजस्थान में 13 वन मंडल जयपुर, जोधपुर, कोटा, बूंदी, अजमेर, भरतपुर, टोंक, झालावाड़, चितोड़गढ़, उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा और बारां है। 

Q.67 राजस्थान का प्रथम पारिस्थिकी मित्र संभाग कौन सा है – (अन्वेषक 2020)

  1. उदयपुर 
  2. माउंट आबू 
  3. बाँसवाड़ा 
  4. डूँगरपुर

Ans.  2. माउंट आबू 
Exp. –   राजस्थान के माउंट आबू क्षेत्र में ‘उपोष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन’ पाये जाते है। यह वन सदा हरे-भरे रहते है, इसलिए इनमें जैव विविधता सर्वाधिक होती है, जिससे इनको प्रथम पारिस्थिकी मित्र संभाग (Eco Friendly Division) कहते है।  

Q.68 निम्न में से कौन सा वनों के द्वारा पड़ने वाला प्रभाव नहीं है – 

  1. वन जलवायु को नियंत्रित करते हैं।   
  2. वन जनसंख्या को नियंत्रित करते हैं। 
  3. वन मृदा को संरक्षित करते हैं।  
  4. वन पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करते हैं। 

Ans.  2. वन जनसंख्या को नियंत्रित करते हैं। 
Exp. –   वनों से आद्रता बढ़ती है, जिससे बारिश अधिक होती है अर्थात जलवायु को नियंत्रित करते हैं। वनों से मिट्टी का कटाव रुकता है, अर्थात वन मृदा को संरक्षित करते हैं।  

Q.69 राजस्थान में वनों के विनाश से होने वाली समस्या नहीं है – 

  1. वर्षा में कमी
  2. मृदा अपरदन में कमी 
  3. बाढ़ प्रकोप में वृद्धि 
  4. भूमि की उर्वरता में कमी 

Ans.  2. मृदा अपरदन में कमी 
Exp. –   वनों की कटाई से मिट्टी का कटाव अधिक होगा और बाढ़ आने की संभावना अधिक होगी।   

Q.70 वन संरक्षण हेतु निम्न में से कौन सा एक उपाय नहीं है –

  1. बांधो से वनों के जलमग्न होने से बचाव करना
  2. वन नीति एवं कानूनों को लागू करना
  3. झूमिंग खेती करना 
  4. वनों का पर्यटन स्थलों के रूप में विकास

Ans.  3. झूमिंग खेती करना
Exp. –    झूमिंग खेती में वनो को काटकर या जलाकर खेती करते है। 

Q.71 कौन सी पंचवर्षीय योजना के तहत राजस्थान में सामाजिक वानिकी और कृषि वानिकी जैसे कार्यक्रमों पर विशेष बल दिया गया?

  • 4 वीं 
  • 7 वीं 
  • 9 वीं 
  • 11 वीं

Ans.  7 वीं 
Exp. –   सातवीं पंचवर्षीय योजना में वृक्षारोपण कार्यक्रमों को सर्वाधिक महत्व दिया गया, जिसके तहत सामाजिक वानिकी और कृषि वानिकी जैसे कार्यक्रम शुरू किए गए। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत वनों के विकास एवं संरक्षण का उत्तरदायित्व ग्राम वासियों एवं कृषकों को दिया गया। गैर सरकारी संस्थाओं को भी वानिकी कार्यक्रम में भागीदारी बनाया गया। 

Q.72 ‘ग्रीन एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट’ राजस्थान में कहां पर चलाया जाएगा –

  1. राष्ट्रीय मरू उद्यान में 
  2. पाली जिले में 
  3. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में 
  4. सीकर, झुंझुनू और चूरू में 

Ans.  1. राष्ट्रीय मरू उद्यान में 
Exp. –   राष्ट्रीय मरू उद्यान राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में स्थित है। जिसमें ‘ग्रीन एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट’ वर्ष 2022 मे शुरू किया गया है और मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत राष्ट्रीय मरू उद्यान एवं उससे लगती 52 ग्राम पंचायतों में वानस्पतिक प्रजातियों का संरक्षण-संवर्धन, परंपरागत वनों (ओरण) एवं पारंपरिक चराई क्षेत्र (गोचर) का प्रभावी प्रबंधन तथा खड़ीन एव टांका जैसी जल संचयन विधियों का पुनरुद्धार किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट कृषि एवं खाद्य संगठन की ग्लोबल एनवायरमेंट फैसिलिटी (GEF) के तहत वित्त पोषित है।

Q.73 राजस्थान वानिकी एव वन्यजीव प्रशिक्षण संस्थान कहां स्थित है –

  1. सवाईमाधोपुर 
  2. उदयपुर 
  3. बारां 
  4. जयपुर  

Ans.  4. जयपुर  
Exp. –   अन्य वन प्रशिक्षण केंद्र –
मरू वन प्रशिक्षण केंद्र – जोधपुर 
राजस्थान वन प्रशिक्षण केंद्र – अलवर 
वन्यजीव प्रबंधन एवं रेगिस्तान पारितंत्र प्रशिक्षण केंद्र – तालछापर, चूरू

Q.74 राजस्थान में रखत, कांकड़, डांग और रुद क्या है – 

  1. पूर्वी राजस्थान में पाई जाने वाली घास के प्रकार है। 
  2. वनों के सरक्षण से संबंधित है। 
  3. स्त्रियों के गहने है। 
  4. प्राचीन शिलालेखों के नाम है। 

Ans.  2. वनों के सरक्षण से संबंधित है। 
Exp. –   बिना जुते हुए खेत को रखत कहते है। खेतों की परिसीमा पर अधिक संख्या में लगे पेड़ो को कांकड़ कहते है। इसके अलावा डांग और रुद भी वन सरंक्षण से संबंधित है।

Q.75 कॉम्बेटिंग डेज़र्टीफिकेशन परियोजना (मरुस्थलीकरण संघर्ष परियोजना (C.D.P) को किस वर्ष में चालू किया गया? (तकनीकी प्रवक्ता 2021)

  • 2001
  • 2000
  • 1998
  • 1999

Ans.  1999 

Q.76 राजस्थान में जिलों का समूह जिसमें राज्य के कुल वन क्षेत्र का लगभग आधा वनावरण पाया जाता है – (Superintendent-2021)

  1. उदयपुर, दौसा, बारां, डूँगरपुर, बाँसवाड़ा, टोंक, कोटा 
  2. उदयपुर, चितौड़गढ़, पाली, अजमेर, बूँदी, सिरोही, कोटा 
  3. उदयपुर, बारां, अलवर, चितौड़गढ़, कोटा, जालौर, बूँदी 
  4. चितौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, बारां, अलवर, सिरोही, बूंदी

Ans.  4. चितौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, बारां, अलवर, सिरोही, बूंदी
Exp. – 17 वीं वन रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार राजस्थान में सबसे अधिक वन वाले चार जिले क्रमशः उदयपुर, अलवर, प्रतापगढ़ और बारां है।

Q.77  जून 2018 में अरावली में अत्यधिक वनोन्मूलन के लिए निम्न में से किस संगठन के द्वारा केंद्र, हरियाणा तथा राजस्थान को नोटिस दिया गया –  (पशु चिकित्सा अधिकारी 2019)

  1. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा 
  2. भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा 
  3. विधि आयोग द्वारा 
  4. राष्ट्रीय बाल अधिकार सरंक्षण आयोग द्वारा 

Ans.  1. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा 
Exp. – अरावली पर्वतमाला पर अत्यधिक पेड़ो की कटाई से दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण अधिक फैला है। अरावली में भू-माफिया और पेड़ माफिया अधिक सक्रिय है। वन विभाग ने इन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। अब नैशनल ह्यूमन राइट कमिशन ने इसके लिए सख्त रुख अपनाया है। 

Q.78 ‘JFM’  का पूरा नाम क्या है – (कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक रसायन 2019) 

  1. सयुंक्त वन प्रबंधन 
  2. कनिष्ठ वन प्रबंधन 
  3. ज्यूरी वन प्रबंधन 
  4. जयपुर वन प्रबंधन 

Ans.  1. सयुंक्त वन प्रबंधन 
Exp. – ‘JFM’  का पूरा नाम Joint Forest Management (सयुंक्त वन प्रबंधन) है। 

Q.79 गैर वन क्षेत्र में विकसित किए गए निम्नलिखित में से कौनसे पादप को भारतीय वन (संशोधन) अधिनियम, 2017 में, वृक्षों की परिभाषा से विलोपित किया गया है ? (RAS 2018)

  1. पॉम 
  2. सरकंडा 
  3. बाँस 
  4. केला 

Ans.  3. बाँस 
Exp. – बाँस को सबसे लम्बी घास माना जाता है। 

Q.80 ‘रेगिस्तान का सागवान’ किस वृक्ष को कहते है – 

  1. रोहिड़ा 
  2. खेजड़ी 
  3. खैर 
  4. बबूल

Ans.  1.रोहिड़ा
Exp. – रोहिड़ा वृक्ष के पुष्प को राजस्थान का राज्य पुष्प कहते है। रोहिड़ा से सागवान जैसी लकड़ी प्राप्त होती है। 

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment