Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान की जलवायु (Rajasthan ki jalvayu) | कोपेन, थॉर्नवेट और ट्रिवार्था के जलवायु वर्गीकरण – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Mcqs), Questions और Map

Q.61 ‘लू’ शब्द से क्या तात्पर्य है? (वनरक्षक 2011) 

  1. थार मरुस्थल में चलने वाली हवाएं 
  2. धूलभरी एवं शुष्क हवाएं 
  3. जल राशियों से युक्त हवाएं 
  4. समगति से बहने वाली हवाएं

Ans. 2. धूलभरी एवं शुष्क हवाएं 
Exp. – ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली गर्म व शुष्क हवाओं को ‘लू’ कहते है।

Q.62 राजस्थान के किस भाग में सर्वाधिक वर्षा की परिवर्तिता पाई जाती है – (Veterinary Officer 2020)

  1. सुदूर पश्चिम भाग 
  2. उत्तर-पूर्वी भाग 
  3. दक्षिणी भाग 
  4. उत्तरी भाग

Ans. 1. सुदूर पश्चिम भाग 
Exp. – पश्चिमी राजस्थान में अल्प वर्षा होती है, जिसके कारण वर्षा में थोड़ा सा परिवर्तन ही अधिक प्रतिशत परिवर्तन हो जाता है।

Q.63 निम्न में से किस जिले को राजस्थान में सर्वाधिक वार्षिक वर्षा प्राप्त होती है –  (उद्योग प्रसार अधिकारी-2018)

  1. सिरोही 
  2. बीकानेर 
  3. प्रतापगढ़ 
  4. कोटा

Ans. 3. प्रतापगढ़ 
Exp. – दिए गए विकल्पों में से प्रतापगढ़ जिले में सर्वाधिक वार्षिक औसत वर्षा प्राप्त होती है।

Q.64 कोटा, झालावाड़, बाँरा, चित्तौड़गढ़ और सिरोही जिलों में वार्षिक औसत वर्षा होती है?

  • 80 सेमी
  • 90 सेमी
  • 110 सेमी
  • 120 सेमी

Ans. 90 सेमी
Exp. – राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा आबू के निकटवर्ती क्षेत्रों में 120 सेंटीमीटर होती है। कोटा, झालावाड़, बाँरा, चित्तौड़गढ़ और सिरोही जिला में वार्षिक औसत वर्षा 90 सेंटीमीटर होती है (राजस्थान अध्ययन कक्षा 9 पुस्तक के अनुसार)। राजस्थान में न्यूनतम वर्षा वाले जिले जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर है जहां 10- 25 सेमी तक वार्षिक वर्षा होती है।

Q.65 राजस्थान में बहुधा सूखा एवं अकाल पड़ने का आधारभूत कारण है (RAS 1996)

  1. अरावली का दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर प्रसार 
  2. मिट्टी एवं वनों का अवक्रमण 
  3. अनियमित, अपर्याप्त एवं अनिश्चित वर्षा 
  4. विवेकशील एवं अवैज्ञानिक ढंग से पानी का उपयोग

Ans. 3. अनियमित, अपर्याप्त एवं अनिश्चित वर्षा 
Exp. – अरावली के दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर प्रसार के कारण केवल पश्चिमी राजस्थान में अल्प वर्षा होती है, जबकी पूरे राजस्थान में सूखा एवं अकाल पड़ने का कारण अनियमित, अपर्याप्त एवं अनिश्चित वर्षा है।

Q.66 राजस्थान मरुस्थल में ग्रीष्मकाल में तापमान के आकस्मिक गिरावट होती है जिसका कारण है –  (मूल्यांकन अधिकारी 2020)

  1. वायुमंडल में उच्च शुष्कता, स्वच्छ आसमान, रेतीली मिट्टी एवं वनस्पति की कमी 
  2. उच्च वायुमंडलीय दाब, नग्न चट्टानों की उपस्थिति एवं रेत के टीले का पाया जाना 
  3. झीलों की उपस्थिति, बिखरे अधिवास एवं तीव्र वायु की गति 
  4. निम्न सापेक्षिक आद्रता, दिन में अधिक तापमान एवं तेज वायु की गति

Ans. 1. वायुमंडल में उच्च शुष्कता, स्वच्छ आसमान, रेतीली मिट्टी एवं वनस्पति की कमी 
Exp. – वातावरण की शुष्कता, स्वच्छ आकाश, मिट्टी की बलुई प्रकृति और वनस्पति की कमी के कारण मरुस्थलीय भागों में रात्रि में तापमान अचानक गिर जाता है।

Q.67 कथन – उत्तर पश्चिमी रेगिस्तान की जलवायु विषम है। 
     कारण – दिन व रात के तापक्रम में भिन्नता पाई जाती है।

  1. कथन सही है लेकिन कारण गलत है। 
  2. कथन गलत है लेकिन कारण सही है। 
  3. कथन गलत है और कारण भी गलत है। 
  4. कथन सही है और कारण भी सही है।


Ans. 4. कथन सही है और कारण भी सही है।
Exp. – उत्तर पश्चिम रेगिस्तान में मिट्टी जल्दी गर्म और जल्दी ठंडी होती है जिसके कारण दिन व रात के तापमान में भिन्नता पाई जाती है इसलिए उत्तर-पश्चिम रेगिस्तान की जलवायु विषम है।

Q.68 30 वर्ष से अधिक समयावधि की औसत वायुमंडलीय दशाओं को कहते हैं – (कनिष्ठ अनुदेशक 2019)

  1. मौसम 
  2. जलवायु 
  3. ऋतु 
  4. चक्रवात

 

Ans. 2. जलवायु 
Exp. – किसी भू-भाग पर लंबी अवधि (30 वर्ष से अधिक) के दौरान विभिन्न समूहों में विविध मौसमों की औसत अवस्था उस भू- भाग की जलवायु कहलाती है।

Q.69 ग्रीष्म ऋतु में कम वायुदाब का क्षेत्र होता है (मूल्यांकन अधिकारी 2020) 

  1. पूर्व क्षेत्र में 
  2. उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र में 
  3. दक्षिणी क्षेत्र में 
  4. उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में

Ans. 4. उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में
Exp. – उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में अधिक तापमान के कारण कम वायुदाब का क्षेत्र बनता है, क्योंकि ताप बढ़ने पर दाब कम होता है।

Q.70 निम्नलिखित में से कौन सा समूह उसके औसत वार्षिक वर्षा के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित है? (स्कूल व्याख्याता भूगोल 2018) 

  1. अजमेर, बूंदी, गंगानगर, नागौर 
  2. गंगानगर, बूंदी, अजमेर, नागौर 
  3. अजमेर, बूंदी, नागौर, गंगानगर 
  4. बूंदी, अजमेर, नागौर, गंगानगर

Ans. 4. बूंदी, अजमेर, नागौर, गंगानगर
Exp. – दक्षिणी-पूर्वी से उत्तर-पूर्वी राजस्थान की ओर वर्षा की मात्रा कम होती जाती है।  

Q.71 भारतीय मौसम विभाग की वेधशाला राजस्थान में कहां स्थित है (JEN Civil degree 2021)

  1. माउंट आबू 
  2. जयपुर 
  3. कोटा 
  4. जोधपुर

Ans. 2. जयपुर 
Exp. – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारतीय मौसम विभाग का MET सेंटर (वेधशाला) जयपुर में स्थापित है, जिसकी स्थापना 1875 में हुई थी।

Q.72 राजस्थान में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय की स्थापना किस वर्ष की गई थी (सांख्यिकी अधिकारी 2021)

  • 2013
  • 2016
  • 2018
  • 2019

Ans. 2019
Exp. – राजस्थान में ‘पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय’ की स्थापना 4 सितंबर 2019 को की गई थी।

Q.73 निम्नांकित में से 20 वी शताब्दी में सर्वाधिक तापमान….. में अंकित किया गया –  (REET Mains 27/2/2023)

  1. फलौदी  
  2. चूरु 
  3. धौलपुर 
  4. अलवर 

Ans. 4. अलवर 
Exp. – 20 वी शताब्दी (1901 -1999) के दौरान राजस्थान में सर्वाधिक तापमान अलवर में 50.6 डिग्री सेल्सियस 10 मई 1956 को, गंगानगर में 50.6 डिग्री सेल्सियस 14 जून 1934 को तथा धौलपुर में 50 डिग्री सेल्सियस 3 जून 1995 को दर्ज किए गए थे। (राजस्थान के भूगोल की राज पनोरमा पुस्तक के पेज नंबर 41 के अनुसार)

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment