Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान की जलवायु (Rajasthan ki jalvayu) | कोपेन, थॉर्नवेट और ट्रिवार्था के जलवायु वर्गीकरण – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Mcqs), Questions और Map

Q.39 1000 मिलीबार की समदाब रेखा जुलाई माह में गुजरती है? (2nd Grade 2014)

  1. सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़ और झालावाड़ से 
  2. सिरोही, चित्तौड़गढ़, कोटा और बाँरा से
  3. जालौर, पाली, अजमेर एवं करौली से 
  4. उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा एवं बाँरा से

Ans. 1. सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़ और झालावाड़ से 
Exp. – 1000 मिलीबार समदाब रेखा का मतलब है कि इस रेखा पर स्थित सभी जिलों में समान दाब (1000 मिलीबार) होगा। राजस्थान में जुलाई माह की 1000 मिलीबार समदाब रेखा सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़ और झालावाड़ से गुजरती है।

Q.40 जुलाई माह की 999 मिलीबार की समदाब रेखा किन जिलों से गुजरती है? (Asst. Fire Officer 2022)

  1. बाड़मेर – नागौर – चूरू 
  2. जैसलमेर – बीकानेर – गंगानगर 
  3. जालौर – पाली – अजमेर 
  4. सिरोही – उदयपुर – झालावाड़

Ans. 3. जालौर – पाली – अजमेर 
Exp. – जुलाई माह की 999 मिलीबार की समदाब रेखा राजस्थान के जालौर, पाली, अजमेर और टोंक जिलों से गुजरती है।

राजस्थान जुलाई समदाब रेखाएं

Q.41 राजस्थान को दो भागों में बांटने वाली सम वर्षा रेखा है? (कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक 2019) (अन्वेषक 2020)

  • 25 सेमी 
  • 50 सेमी 
  • 100 सेमी 
  • 150 सेमी

Ans. 50 सेमी 
Exp. – माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 11 की ‘भूगोल’ की पुस्तक के अनुसार राजस्थान को दो भागों में बांटने वाली सम वर्षा रेखा 50 सेमी है, जो कि अरावली के अनुदिश गुजरती है। अर्थात अरावली के पश्चिम भाग में स्थित जिलों में वार्षिक औसत वर्षा 50 सेमी से कम होती है, जबकि पूर्वी जिलों में 50 सेमी से 100 सेमी के मध्य औसत वार्षिक वर्षा होती है।
Note – डॉ हरी मोहन सक्सैना की ‘राजस्थान का भूगोल’ की पुस्तक और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ‘राजस्थान अध्ययन’ कक्षा 9 की पुस्तक के अनुसार 40 सेमी सम वर्षा रेखा राजस्थान को दो भागों में बांटती है।(एग्जाम में 40 सेमी और 50 सेमी दोनों ऑप्शन एक साथ नहीं होंगे)

Q.42 पश्चिमी राजस्थान में ‘पश्चिमी रेतीला मैदान’ की पूर्वी सीमा निम्न में से कौन सी सम वर्षा रेखा बताती है?(2nd grade 2017)

  • 15 सेमी 
  • 25 सेमी 
  • 40 सेमी 
  • 80 सेमी

Ans. 40 सेमी 
Exp. – डॉ हरी मोहन सक्सैना की ‘राजस्थान की भूगोल’ की पुस्तक और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ‘राजस्थान अध्ययन’ कक्षा 9 की पुस्तक के अनुसार 40 सेमी सम वर्षा रेखा राजस्थान को दो भागों में बांटती है। अत: पश्चिमी रेतीला मैदान की पूर्व सीमा 40 सेमी सम वर्षा रेखा होगी।

Q.43 राजस्थान के रेतीले शुष्क मैदान और अर्द्ध शुष्क मैदान किस सम वर्षा रेखा द्वारा पृथक किए गए हैं? (सांखियकी अधिकारी 2021)

  • 20 सेमी 
  • 30 सेमी 
  • 10 सेमी 
  • 25 सेमी

Ans. 25 सेमी
Exp. – शुष्क और अर्द्ध शुष्क मरुस्थल को 25 सेमी सम वर्षा रेखा द्वारा पृथक किया गया है।

Q.44 राजस्थान के निम्नलिखित में से कौन से जिले 50 सेमी सम वर्षा रेखा के पश्चिम में अवस्थित है? (Assist. Prof. 2021)

A. दौसा B. चूरु C. हनुमानगढ़ D. भीलवाड़ा

  1. A, B, एवं C
  2. A, C एवं  D
  3. B एवं D
  4. B एवं C

Ans. 4. B एवं C
Exp. – 50 सेमी सम वर्षा रेखा लगभग अरावली के अनुदिश गुजरती है इसके पश्चिम में केवल चूरू और हनुमानगढ़ जिले स्थित है।

Q.45 राजस्थान में समवर्षा रेखा का मान किस दिशा की ओर कम होता जाता है – (व्याख्याता आयुर्वेद 2021)

  1. दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर 
  2. दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर 
  3. दक्षिण से उत्तर की ओर 
  4. पूर्व से पश्चिम की ओर

Ans. 2. दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर 
Exp. – राजस्थान में वर्षा की मात्रा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर कम होती जाती है, इसलिए सम वर्षा रेखा का मान भी कम होता जाएगा।

Q.46 सामान्यतः राजस्थान को कितने जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है?(2nd grade 2011) 

  1. पाँच 
  2. चार 
  3. छ:
  4. तीन

Ans. 1. पाँच 
Exp. – राजस्थान की जलवायु प्रदेशों को पांच भागों में विभाजित किया गया है – 1. शुष्क जलवायु प्रदेश 2. अर्ध-शुष्क जलवायु प्रदेश 3. उप-आर्द्र जलवायु प्रदेश 4. आर्द्र जलवायु प्रदेश 5. अति-आर्द्र जलवायु प्रदेश (इस चैप्टर का पहला Map देखे)

Q.47 आर्द्र जलवायु प्रदेश के अंतर्गत कौन सा जिला आता है।

  1. कोटा 
  2. बूंदी
  3. बांसवाड़ा 
  4. अलवर

Ans. 2. बूंदी
Exp. – आर्द्र जलवायु प्रदेश के अंतर्गत पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, राजसमंद तथा चित्तौड़गढ़ का दक्षिणी भाग आते हैं।

Q.48 राजस्थान का कौन सा क्षेत्र अर्ध-शुष्क अथवा स्टेपी जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आता है- (PSI 2021)

  1. उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा 
  2. जालौर, पाली, जोधपुर, नागौर, सीकर, झुंझुनू 
  3. प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, कोटा, बूंदी, बाँरा  
  4. गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू

Ans. 2. जालौर, पाली, जोधपुर, नागौर, सीकर, झुंझुनू 
Exp. – अर्धशुष्क अथवा स्टेपी जलवायु प्रदेश के अंतर्गत – गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, चुरु, झुन्झनू, सीकर, नागौर, जालौर और पाली जिले आते हैं।

Q.49 राजस्थान के कौन से भाग में स्टेपी जलवायु पाई जाती है? (वरिष्ठ अध्यापक 2019) 

  1. अरावली के पूर्व में 
  2. हाडोती एवं  भोराट पठारो के बीच 
  3. अरावली एवं पश्चिमी शुष्क पेटी के बीच
  4.  दक्षिणी राजस्थान में

Ans. 3. अरावली एवं पश्चिमी शुष्क पेटी के बीच
Exp. – राजस्थान के अर्द्ध-शुष्क जलवायु प्रदेश में स्टेपी जलवायु पाई जाती है जो कि अरावली और पश्चिमी मरुस्थल के मध्य स्थित है।  

Q.50 सवाना वनस्पति राजस्थान के किस जलवायु खंड में पाई जाती है?

  1. अर्ध-शुष्क 
  2. अति आर्द्र
  3. उप-आर्द्र 
  4. आर्द

Ans. 2. अति आर्द्र
Exp. – अति आर्द्र जलवायु खंड के अंतर्गत कोटा, बारा, झालावाड़,  बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ जिले का दक्षिणी भाग सम्मिलित है। यहाँ घनी मानसून सवाना वनस्पति पाई जाती है जिसमे शीशम, आम, सागवान, जामुन, शहतूत, खरी, बांस शामिल है।

Q.51 अर्द्ध-शुष्क जलवायु वाला जिला है? (जेल प्रहरी 2018)

  1. झालावाड़ 
  2. प्रतापगढ़ 
  3. जयपुर 
  4. जोधपुर

Ans. 4. जोधपुर
Exp. – अर्ध शुष्क जलवायु वाले प्रदेश में अरावली के पश्चिम में  गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, चूरु, झुंझुनू, सीकर, नागौर, जालौर व पाली आदि जिले आते हैं।

Q.52 निम्नलिखित में से जिलों का कौन सा समूह राजस्थान में उप-आर्द्र जलवायु का प्रतिनिधित्व करता है (व्याख्याता आयुर्वेद 2021) 

  1. धौलपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, 
  2. जयपुर, अजमेर, अलवर, 
  3. कोटा, बाँरा, झालावाड़, 
  4. उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़

Ans. 2. जयपुर, अजमेर, अलवर, 
Exp. – उप- आर्द्र जलवायु के अंतर्गत राजस्थान के अलवर, झुंझुनू, सीकर का दक्षिणी पूर्वी विभाग, जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, दौसा, पाली, नागौर और जालौर जिले आते हैं।

Q.53 झालावाड़ और बांसवाड़ा जिले किस जलवायु खंड में सम्मिलित है? (Head Master 2021) 

  1. आर्द प्रदेश 
  2. अर्ध शुष्क प्रदेश  
  3. अति-आर्द प्रदेश 
  4. उप-आर्द प्रदेश

Ans. 3. अति-आर्द प्रदेश 
Exp. – कोटा, बारा, झालावाड़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर & प्रतापगढ़ का कुछ हिस्सा अति आर्द्र प्रदेश के अंतर्गत आते हैं।  

Q.54 किस दिशा में राजस्थान में वर्षा की मात्रा में वृद्धि होती है?(EO 2007) 

  1. दक्षिणी – पश्चिमी से उत्तर – पूर्व 
  2. दक्षिण – पूर्व से उत्तर – पश्चिम 
  3. उत्तर – पश्चिम से दक्षिण – पूर्व 
  4. दक्षिण से उत्तर

Ans. 3. उत्तर – पश्चिम से दक्षिण – पूर्व 
Exp. – राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा बंगाल की खाड़ी मानसून से होती है, जिसकी दिशा दक्षिणी-पूर्व से उत्तर पश्चिम की ओर होने के कारण राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों में अधिक वर्षा होती है। इसके बाद अरावली की वृष्टि छाया क्षेत्र होने के कारण उत्तर – पश्चिमी भागों में कम वर्षा होती है।

Q.55 राजस्थान में होने वाली वर्षा के लिए उत्तरदायी ग्रीष्मकालीन मानसूनी पवने किस महासागर से आती है? (Raj police 2018)

  1. प्रशांत महासागर 
  2. हिंद महासागर 
  3. अटलांटिक महासागर 
  4. आर्कटिक महासागर

Ans. 2. हिंद महासागर 
Exp. – राजस्थान में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून पवने हिंद महासागर से आती है। दक्षिणी पश्चिमी मानसून की दो शाखायें अरब सागरीय मानसून और बंगाल की खाड़ी मानसून से राजस्थान में वर्षा होती है।

Q.56 वर्षा ऋतु में मानसून हवाओं की दिशा होती है? (महिला पर्यवेक्षक 2015)

  1. उत्तर से दक्षिण 
  2. उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम 
  3. दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व 
  4. दक्षिण से उत्तर

Ans. 3. दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व 
Exp. – हिन्द महासागर से आने वाले मानसून की दिशा दक्षिण – पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर होती है।

Q.57 राजस्थान के किस जिले में सबसे अधिक दैनिक तापांतर पाया जाता है – (उद्योग प्रसार अधिकारी 2018)

  1. श्रीगंगानगर 
  2. चूरू 
  3. जैसलमेर 
  4. जोधपुर

Ans. 3. जैसलमेर 
Exp. – सर्वाधिक दैनिक तापांतर वाला जिला जैसलमेर है तथा सर्वाधिक वार्षिक तापांतर वाला जिला चूरु है।

Short Notes
सर्वाधिक वार्षिक तापांतर – चूरु
न्यूनतम वार्षिक तापांतर – डूंगरपुर
सर्वाधिक दैनिक तापांतर – जैसलमेर 
न्यूनतम दैनिक तापांतर – बांसवाड़ा
न्यूनतम वार्षिक तापांतर वाला स्थान – माउंट आबू
सर्वाधिक वर्षा और आद्रता वाला जिला – झालावाड़
सर्वाधिक वर्षा और आद्रता वाला स्थान -माउंट आबू (सिरोही)

Q.58 राजस्थान में न्यूनतम दैनिक तापांतर कौन से महीनों में पाया जाता है (स्कूल व्याख्याता 2020)

  1. जनवरी एवं फरवरी 
  2. मई एवं जून 
  3. जुलाई एवं अगस्त 
  4. अक्टूबर एवं नवंबर

Ans. 3. जुलाई एवं अगस्त 
Exp. – राजस्थान में ग्रीष्म ऋतु में दैनिक तापांतर अधिक और वर्षा ऋतु में दैनिक तापांतर न्यूनतम होता है।

Q.59 राजस्थान में संभाव्य वाष्पीकरण-वाष्पोत्सर्जन की वार्षिक दर सर्वाधिक किस जिले में है? (2nd grade 2018)

  1. गंगानगर 
  2. कोटा 
  3. डूंगरपुर 
  4. जैसलमेर

Ans. 4. जैसलमेर
Exp. – राजस्थान में संभाव्य वाष्पीकरण-वाष्पोत्सर्जन की वार्षिक दर सर्वाधिक जैसलमेर में (अधिक तापमान के कारण) तथा सबसे कम बांसवाड़ा जिले में है।

Q.60 राजस्थान में शुष्कतम जिला कौन सा है – (कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक 2019)

  1. जोधपुर 
  2. जैसलमेर 
  3. बाड़मेर 
  4. बीकानेर

Ans. 2. जैसलमेर 
Exp. – राजस्थान का सबसे शुष्क जिला जैसलमेर है, लेकिन सबसे शुष्क स्थान फलोदी (जोधपुर) है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment