Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के वन्य जीव अभयारण्यों के टॉप 130 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Vanya Jeev Abhyaran Mcq Question) | कंज़र्वेशन रिज़र्व, जिला शुभंकर, आखेट निषिद्ध क्षेत्र Mcq Question

Q.121 राजस्थान का निम्नलिखित में से कौन सा कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र झुंझुनू जिले में अवस्थित नहीं है –  (संगणक 2021)

  1. गोगेलाव 
  2. बीड़  
  3. शाकंभरी 
  4. मनसा माता

Ans. 1. गोगेलाव 

राजस्थान के सभी कंजर्वेशन रिजर्व List और उनसे संबंधित जानकारी के लिए – Click Here

राजस्थान के जिलों के शुभंकर Mcq Questions

Q.122 राजस्थान के 33 वन्य जीव प्रजातियों को बचाने के लिए वन विभाग ने किस वर्ष जिलेवार वन्य पशु-पक्षी शुभंकर घोषित किए  – 

  • 2011 में 
  • 2014 में 
  • 2016 में 
  • 2018 में 

Ans. 2016 में

Q.123 राजस्थान का राज्य पशु चिंकारा किस जिले का शुभंकर है – 

  1. जोधपुर 
  2. बीकानेर 
  3. जयपुर 
  4. श्रीगंगानगर

Ans. 4. श्रीगंगानगर
Exp. – चिंकारा श्रीगंगानगर जिले का शुभंकर है, चीतल जयपुर जिले का शुभंकर है और चौसिंगा चित्तौड़गढ़ जिले का शुभंकर है। 

Q.124 निम्न में से कौनसा वन्य जीव जालौर जिले का शुभंकर है – (REET Mains 25/2/2023)

  1. भारतीय भेड़िया  
  2. बिज्जू
  3. भालू /रीछ 
  4. कुरंजा 

Ans. 3. भालू /रीछ 

Q.125 कुरंजा किस जिले का शुभंकर है – (REET Mains 26/2/2023 Social)

  1. जयपुर 
  2. जोधपुर 
  3. जालौर
  4. झालावाड़

Ans. 2. जोधपुर

Q.126 घड़ियाल किस जिले का शुभंकर है – 

  1. कोटा 
  2. बारां
  3. धौलपुर 
  4. करौली 

Ans. 4. करौली 
Exp. – कोटा जिले का शुभंकर ऊदबिलाव है तथा बारां जिले का शुभंकर मगर है।  

Q.127 इनमें से राजस्थान के कौन से जिले का प्रतीक मोर है –  (LDC 2018)

  1. अजमेर 
  2. हनुमानगढ़ 
  3. दौसा  
  4. भीलवाड़ा 

Ans. 4. भीलवाड़ा 
Exp. – भीलवाड़ा जिले का वन्य जीव शुभंकर मोर है तथा अजमेर जिले का शुभंकर खरमोर है। 

Q.128 जिला तथा राजस्थान के वन विभाग द्वारा जारी शुभंकर के त्रुटिपूर्ण युग्म को पहचानिए – (कॉलेज व्याख्याता-2016) 

  1. अजमेर  खरमोर पक्षी 
  2. भरतपुर – सारस क्रेन 
  3. दौसा – मगर  
  4. जालौर –  भालू

Ans. 3. दौसा – मगर  
Exp. – दौसा जिले का शुभंकर खरगोश है। (Reet Mains 1/3/2023)

Short Notes
राजस्थान के जिलों से सम्बंधित वन्य जीव शुभंकर निम्नलिखित है – 
अजमेर – खड़मोर
भीलवाड़ा – मोर
जयपुर – चीतल
श्रीगंगानगर – चिंकारा
चितौड़गढ़ – चौसिंगा
नागौर – राजहंस
टोंक – हंस
बाड़मेर – मरू लोमड़ी
राजसमंद – भेड़िया
बूंदी – सुर्खाब
भरतपुर – सारस
पाली – तेंदुआ
सवाईमाधोपुर – बाघ
बीकानेर – भटट तीतर
झुंझुनू – काला तीतर
चूरू – कृष्ण मृग
डूंगरपुर – जंगली धोक (जांघिल)
बांसवाड़ा – जल पीपी
सिरोही – जंगली मुर्गी
जालौर – भालू
जोधपुर – कुरंजा
जैसलमेर – गोडावण
सीकर – शाहीन
उदयपुर – बिज्जू
अलवर – सांभर
दौसा – खरगोश
हनुमानगढ़ – छोटा किलकिल
करौली – घड़ियाल
धौलपुर – पंछीरा (इंडियन स्कीमर)
कोटा – ऊदबिलाव
बारां – मगर
झालावाड़ – गागरोनी तोता
प्रतापगढ़ – उड़न गिलहरी

राजस्थान के आखेट निषिद्ध क्षेत्र Mcq Questions

Q.129 राजस्थान का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला आखेट निषिद्ध क्षेत्र है – 

  1. लोहावट 
  2. सवंत्सर- कोटसर 
  3. जोहड़ बीड़ 
  4. मेनाल 

Ans. 2. सवंत्सर- कोटसर 
Exp. – सवंत्सर- कोटसर (चूरू) राज्य का सर्वाधिक क्षेत्रफल (7091 वर्ग किमी.) वाला आखेट निषिद्ध क्षेत्र है, जबकि कनक सागर (बूंदी) राज्य का सबसे छोटा (1 वर्ग किमी.) आखेट निषिद्ध क्षेत्र है। आखेट निषिद्ध क्षेत्र वे होते हैं जहां वन्य जीवों का शिकार करना कानूनी प्रतिबंध होता है। 

Q.130 राजस्थान में सर्वाधिक आखेट निषिद्ध क्षेत्र कौन से जिले में है –  (REET Mains 28/2/2023)

  1. उदयपुर 
  2. सवाईमाधोपुर 
  3. बारां 
  4. जोधपुर 

Ans. 4. जोधपुर 
Exp. – राजस्थान में वर्तमान में 33 आखेट निषेद्ध क्षेत्र/शिकार निषेध क्षेत्र है, जिसमे से जोधपुर में सर्वाधिक 7 आखेट निषिद्ध क्षेत्र है, इसके बाद बीकानेर में 5 व अजमेर में 3 आखेट निषिद्ध क्षेत्र है। जोधपुर स्थित जम्भेश्वर जी राज्य का दूसरा सबसे बड़ा (3500 वर्ग किमी.) आखेट निषिद्ध क्षेत्र है।  

Short Notes
कुछ महत्वपूर्ण आखेट निषेद्ध क्षेत्र और सम्बंधित स्थान –
डोली – जोधपुर
संथाल सागर – सवाईमाधोपुर
बागदडा – उदयपुर
गंगवाना – अजमेर
धोरीमन्ना – बाड़मेर
लोहावट – जोधपुर
महलां – जयपुर
जरोदा – नागौर
मुकाम – बीकानेर
तिलोरा – अजमेर
साथीन – जोधपुर
कंवालजी – सवाईमाधोपुर

FAQ (Frequently Asked Questions)

Q. राजस्थान का 27 वा वन्य जीव अभ्यारण कौन सा है

राजस्थान का 27 वां वन्य जीव अभयारण्य सरिस्का-अ है, जिसको 20 जुलाई 2012 को अभयारण्य घोषित किया गया था। 

Q. राजस्थान का पहला अभ्यारण कौन सा है?

राजस्थान का पहला अभयारण्य सरिस्का अभयारण्य है, जिसे 1 नवम्बर 1955 को अभयारण्य घोषित किया गया था।

Q. राजस्थान का नवीनतम राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

राजस्थान का नवीनतम राष्ट्रीय उद्यान मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान है, जिसे 9 जनवरी 2012 को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।  

Q. राजस्थान में 5 राष्ट्रीय उद्यान कौन-कौन से हैं?

राजस्थान में 5 राष्ट्रीय उद्यान – 1. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान  2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान  3. मुकुंदरा राष्ट्रीय उद्यान 4. मरू राष्ट्रीय उद्यान  5. राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य  है, लेकिन इनमे राष्ट्रीय उद्यान केवल 3 है। राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य और  मरू राष्ट्रीय उद्यान अभयारण्य है।

Q. राजस्थान का सबसे बड़ा वन्य जीव अभ्यारण कौन सा है?

राजस्थान का सबसे बड़ा वन्य जीव अभयारण्य राष्ट्रीय मरू उद्यान है, जिसका क्षेत्रफल 3162 वर्ग किमी. है।  

Q. वर्तमान में राजस्थान में कितने जैविक उद्यान है?

वर्तमान में 5 जैविक उद्यान है – 1. नाहरगढ़  2. सज्जनगढ़  3. माचिया सफारी  4. अभेड़ा  5. मरुधरा

Q. राजस्थान का सबसे छोटा वन्य जीव अभ्यारण कौन सा है?

राजस्थान का सबसे छोटा वन्य जीव अभयारण्य सरिस्का-अ है, जिसका क्षेत्रफल 3 वर्ग किमी. है।  

Q. वर्तमान में राजस्थान में कितने टाइगर रिजर्व है?

वर्त्तमान में राजस्थान में 4 टाइगर रिज़र्व है –  1. रणथम्भौर  2. सरिस्का  3. मुकुंदरा हिल्स  4. रामगढ़ विषधा

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

1 thought on “राजस्थान के वन्य जीव अभयारण्यों के टॉप 130 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Vanya Jeev Abhyaran Mcq Question) | कंज़र्वेशन रिज़र्व, जिला शुभंकर, आखेट निषिद्ध क्षेत्र Mcq Question”

Leave a Comment