Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के वन्य जीव अभयारण्यों के टॉप 130 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Vanya Jeev Abhyaran Mcq Question) | कंज़र्वेशन रिज़र्व, जिला शुभंकर, आखेट निषिद्ध क्षेत्र Mcq Question

Q.21 आमागढ़ लेपर्ड रिज़र्व का लोकापर्ण  22 मई 2022 को कहाँ किया गया (Lab Asst. 28/6/22)

  1. अजमेर में 
  2. बूंदी में 
  3. सवाई माधोपुर में 
  4. जयपुर में

Ans. 4. जयपुर में
Exp. – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व’ का उद्घाटन और लोकार्पण अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर 22 मई 2022 को किया। अरावली पर्वत श्रंखलाओ पर स्थित आरक्षित वन खंड आमागढ़ 1524 हेक्टेयर में फैला हुआ वन क्षेत्र है, जो जयपुर शहर के पूर्व में स्थित है। यह वन क्षेत्र झालाना लेपर्ड रिजर्व व नारगढ़ अभ्यारण के मध्य स्थित है। 

Q.22 सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण्य में निम्न में से कौन सा दर्शनीय स्थल स्थित नहीं है – 

  1. भर्तृहरि मंदिर 
  2. नीलकंठ महादेव मंदिर 
  3. गराड़िया महादेव मंदिर
  4. शांति नाथ जैन मंदिर

Ans. 3. गराड़िया महादेव मंदिर
Exp. – सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण्य में 6 मंदिर अवस्थित है –
तालवृक्ष मंदिर (मांडव्य ऋषि की तपस्या स्थली)
भर्तृहरि मंदिर (कनफटे नाथों की शरणस्थली)
पांडुपोल मंदिर (हनुमान जी की एक मात्र मूर्ति जो शयनमुद्रा में है)
नीलकंठ महादेव मंदिर (गणेश जी नृत्य करते हुए की मूर्ति है)
शिव व नोगजा (शांति नाथ जैन मंदिर है)
नारायणी माता मंदिर

Q.23 निम्न में से कौनसा पार्क पाली जिले में स्थित नहीं है – 

  1. सोहनी उद्यान 
  2. पर्यावरण पार्क 
  3. सत्याग्रह पार्क 
  4. लखोटिया पक्षी उद्यान

Ans. 1. सोहनी उद्यान 
Exp. – सोहनी उद्यान भीनमाल (जालौर) में स्थित है। पर्यावरण पार्क सोजत (पाली) में स्थित है। सत्याग्रह उद्यान पार्क आऊवा (पाली) में स्थित है। कैक्टस गार्डन कुलधरा गाँव (जैसलमेर) में स्थित है। हर्बल गार्डन पुष्कर में स्थित है। प्रकृति पार्क (Natural Park) चूरू में स्थित है। 

Q.24 सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य अवस्थित है – 

  1. प्रतापगढ़ और उदयपुर में 
  2. केवल प्रतापगढ़ में 
  3. प्रतापगढ़ और चितौड़गढ़ में 
  4. प्रतापगढ़,चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में

Ans. 4. प्रतापगढ़,चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में
Exp. वर्ष 1979 में घोषित सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य तीनों जिलों प्रतापगढ़ उदयपुर और चित्तौड़गढ़ के संगम पर 422.94 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसका सर्वाधिक क्षेत्रफल प्रतापगढ़ जिले में है, इसके बाद चितौड़गढ़ जिले में है। 

Q.25 राजस्थान में सीता माता अभ्यारण किस जिले में स्थित है, वह है – (ग्राम सेवक 2008) 

  1. राजसमंद 
  2. उदयपुर 
  3. चित्तौड़गढ़ 
  4. सिरोही

Ans. 3. चित्तौड़गढ़ 
Exp. – दिए गए विकल्पों में प्रतापगढ़ दिया हुआ नहीं है, इसलिए सही उत्तर चित्तौड़गढ़ होगा। 

Q.26 कौन राजस्थान में गिद्ध सरंक्षण के लिए अनुसंधान कार्य कर रहा है –  (CET 12th 5/2/2023)

  1. दाऊ लाल बोहरा 
  2. भावना तँवर 
  3. सुमेर सिंह भाटी 
  4. अनिल चोपड़ा 

Ans. 1. दाऊ लाल बोहरा 
Exp. –  दाऊ लाल बोहरा राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले है जो गिद्धों के सरंक्षण से जुड़ी संस्था  ‘सेव वल्चर सोसायटी’ के संस्थापक है।    

Q.27  ‘राजीव गांधी बायोस्फीयर रिजर्व परियोजना’ का सम्बन्ध निम्न में से किससे है – 

  1.  वन कॉरीडोर के माध्यम से राजस्थान के प्रमुख अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यानों से जोड़ा जाएगा। 
  2.  राज्य के सभी राष्ट्रीय उद्यानों में बाघ रखे जायेंगे। 
  3.  राज्य के सभी वन्य जीव अभयारण्यों में वन्यजीवों के पेयजल के लिए कुँए खोदे जाएंगे। 
  4. अकाल के दौरान राज्य के सभी अभयारण्यों में वन्यजीवों के लिए खाना उपलब्ध कराया जाएगा। 

Ans. 1. वन कॉरीडोर के माध्यम से राजस्थान के प्रमुख अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यानों से जोड़ा जाएगा। 

Q.28 राजस्थान का दूसरा सबसे छोटा अभयारण्य कौन सा है –

  1. सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य   
  2. सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
  3. माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य
  4. नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य

Ans. 2. सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
Exp. – राजस्थान का सबसे छोटा अभ्यारण सरिस्का-अ (3 वर्ग किमी) अलवर जिले में स्थित है। सज्जनगढ़ राजस्थान का दूसरा सबसे छोटा अभयारण्य (5.19 वर्ग किमी.) उदयपुर जिले में स्थित है, जिसे 1987 में अभयारण्य घोषित किया गया था। इस अभयारण्य में राजस्थान का प्रथम जैविक उद्यान (बायोलॉजिकल पार्क) बनाया गया है, जिसका लोकार्पण 12 अप्रैल 2015 को किया गया। 

Q.29 भारत के ‘मरू राष्ट्रीय उद्यान’ के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है – (IAS Pre 2020)
(a) यह दो जिलों में विस्तृत है।
(b) उद्यान के अंदर कोई मानव वास स्थल नहीं है।
(c) यह ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ के प्राकृतिक आवासों में से एक है।

  1. केवल a और b 
  2. केवल b और c 
  3. केवल a और c 
  4. a, b और c तीनों  

Ans. 3. केवल a और c 
Exp. –  राष्ट्रीय मरू उद्यान पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर और बाड़मेर जिलों के 3162 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इतने बड़े क्षेत्र में यहाँ लोग घर/झोपड़ी बनाकर रहते है। 

Q.30 राजस्थान का प्रथम जैविक उद्यान निम्न में से कौन सा है – (JEN यांत्रिक/विद्युत 2022)

  1. नाहरगढ़ जैविक उद्यान, जयपुर 
  2. सज्जनगढ़ जैविक उद्यान, उदयपुर 
  3. माचिया जैविक उद्यान, जोधपुर 
  4. मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क, बीकानेर

Ans. 2. सज्जनगढ़ जैविक उद्यान, उदयपुर 
Exp. –  राजस्थान का प्रथम जैविक उद्यान सज्जनगढ़ जैविक उद्यान उदयपुर में है, जिसका लोकार्पण 12 अप्रैल 2015 को किया गया था, इसके बाद माचिया जैविक उद्यान, जोधपुर का लोकार्पण 20 जनवरी 2016 को किया गया था। नाहरगढ़ जैविक उद्यान, जयपुर का लोकार्पण 4 जून 2016 को किया गया। 

Q.31 राजस्थान में मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क कहाँ स्थित है – 

  1. बीकानेर 
  2. जैसलमेर 
  3. जोधपुर 
  4. जालौर 

Ans. 1. बीकानेर 

राजस्थान के सभी बायोलॉजिकल पार्क के Notes के लिएClick Here

Q.32 राजस्थान में ‘डेजर्ट जू’ स्थित है – 

  1. जैसलमेर 
  2. जोधपुर 
  3. बीकानेर 
  4. पाली 

Ans. 3. बीकानेर 
Exp. – ‘डेजर्ट जू’ बीछवाल (बीकानेर) में स्थित है, जिसका उद्देश्य रेगिस्तानी वन्य प्रजातियों को एक ही स्थान पर रखना है। 

Q.33 सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटकों की रूचि का स्थान लखिया भाटा है, उसके आकर्षण का कारण क्या है – (BSTC 2019)

  1. वाल्मीकि मुनि का आश्रम 
  2. एशियाई शेर की पुन: स्थापना 
  3. प्रागैतिहासिक पत्थर पर नक्काशी 
  4. विशाल उड़न गिलहरी 

Ans. 3. प्रागैतिहासिक पत्थर पर नक्काशी 
Exp. – सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य में एक स्थान ‘लखिया भाटा’ है, जहाँ पर प्रागैतिहासिक पत्थर पर नक्काशी पाई गई है। 

Q.34 निम्न में से राजस्थान के कौनसे अभयारण्य को ‘प्रोजेक्ट लेपर्ड’ में शामिल नहीं किया गया है – 

  1. जयसमंद अभ्यारण्य 
  2. बस्सी अभयारण्य 
  3. शेरगढ़ अभयारण्य 
  4. सीतामाता अभयारण्य 

Ans. 4. सीतामाता अभयारण्य 
Exp. – राजस्थान बजट 2017-18 में तेंदुओं के संरक्षण हेतु राज्य के 8 अभ्यारण्यों/कन्जर्वेशन रिज़र्व में ‘प्रोजेक्ट लेपर्ड’ शुरू किया गया था। ये 8 अभयारण्य निम्नलिखित है –
1. जयसमंद अभयारण्य (उदयपुर) 2. बस्सी अभयारण्य (चितोड़गढ़) 3. शेरगढ़ अभयारण्य (बारां) 4. कुम्भलगढ़-रावली-टॉडगढ़ अभयारण्य  5.कुम्भलगढ़-सुंधामाता कन्जर्वेशन रिज़र्व  6. झालाना आमागढ़ कन्जर्वेशन रिज़र्व (जयपुर) 7. जवाई कन्जर्वेशन रिज़र्व (पाली) 8. खेतड़ी बनस्याल कन्जर्वेशन रिज़र्व (झुंझुनू)  

Q.35 राजस्थान सरकार ने हाल ही में तेंदुए के संरक्षण के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, निम्न में से कौन पायलट प्रोजेक्ट में शामिल नहीं है – (वनरक्षक 12-11-2022) 

  1. जयसमंद अभ्यारण, उदयपुर 
  2. कुम्भलगढ़ -रावली टॉडगढ़ अभयारण्य 
  3. झालाना- आमागढ़ सरंक्षण रिज़र्व (जयपुर)
  4. मनसा माता सरंक्षण रिज़र्व (झुंझुन)

Ans. 4. मनसा माता सरंक्षण रिज़र्व (झुंझुन)
Exp. – पिछले प्रश्न की व्याख्या देखे। 

Q.36 तेंदुआ पुर्नवास कार्यक्रम शुरू किया गया – CET-12th (5/2/2023) 

  1. बीकानेर जंतुआलय से 
  2. जैसलमेर नागफनी बगीचे से 
  3. कोटा जंतुआलय से 
  4. जयपुर जंतुआलय से 

Ans. 4. जयपुर जंतुआलय से 
Exp. – झालाना, जयपुर से ‘प्रोजेक्ट लेपर्ड’ का शुभारंभ 4 अक्टुम्बर 2018 को किया गया।   

Q.37 राजस्थान के किस जिले में राज्य की दूसरी लेपर्ड सफारी शुरू की गई है –  (CET-12th (5/2/2023)

  1. सवाईमाधोपुर 
  2. जयपुर 
  3. सीकर 
  4. अलवर 

Ans. 2. जयपुर 
Exp. –  राजस्थान की पहली लेपर्ड सफारी झालाना, नाहरगढ़ (जयपुर) में 2017 में शुरू की गई थी तथा राज्य की दूसरी लेपर्ड सफारी भी आमागढ़ (जयपुर) में 22 मई 2022 को शुरू की गई है।  

Q.38 केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान का नामकरण किसके नाम पर किया गया है – 

  1. हनुमान मंदिर 
  2. शिव मंदिर 
  3. दुर्गा मंदिर 
  4. विष्णु मंदिर 

Ans. 2. शिव मंदिर 
Exp. –  भरतपुर में स्थित घना पक्षी विहार राष्ट्रीय उद्यान में भगवान शिव (कैलाश) का प्राचीन मंदिर होने के कारण इसका नाम केवलादेव है। यहाँ पर अधिक सघन वनस्पतियाँ व झाड़िया के कारण इसे ‘घना’ के नाम से पुकारते है। ध्यान रहे केलादेवी वन्य जीव अभयारण्य करौली में स्थित है, जंहा केला देवी मंदिर में लांगुरिया नृत्य प्रसिद्ध है। केला देवी को हनुमान जी की माँ अंजनी माता का अवतार माना जाता है। 

Q.39 राजस्थान का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है – 

  1. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
  2. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान
  3. मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान 
  4. सरिस्का अ वन्य जीव अभयारण्य

Ans. 1. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
Exp. –  केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है, जिसका क्षेत्रफल मात्र 28.73 वर्ग किमी. है, जिसमें 11 वर्ग किमी. में झील है। राजस्थान का सबसे छोटा वन्य जीव अभयारण्य ‘सरिस्का अ वन्य जीव अभयारण्य’ जिसका क्षेत्रफल 3.01 वर्ग किमी. है। 

Q.40 केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को की विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची में कब शामिल किया गया – 

  • 1981 में 
  • 1983 में
  • 1985 में
  • 1989 में

Ans. 1985 में
Exp. – भरतपुर स्थित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (घना पक्षी विहार) को सर्वप्रथम पक्षी अभयारण्य 1956 ई. में घोषित किया गया। इसके बाद इसे 26 अगस्त 1981 को ‘रामसर साइट’ (नमभूमि क्षेत्र) घोषित किया गया। इसके बाद इसे 1985 ई. में यूनेस्को की विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची में शामिल किया गया।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

1 thought on “राजस्थान के वन्य जीव अभयारण्यों के टॉप 130 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Vanya Jeev Abhyaran Mcq Question) | कंज़र्वेशन रिज़र्व, जिला शुभंकर, आखेट निषिद्ध क्षेत्र Mcq Question”

Leave a Comment