Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के ऊर्जा संसाधन से संबंधित टॉप 90 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Urja Sansadhan Mcq Questions)

राजस्थान के खनिज संसाधन एक ऐसा टॉपिक है, जिसके डेटा प्रत्येक वर्ष परिवर्तित होते रहते है। इस टॉपिक के अधिकतर प्रश्न राजस्थान बजट और आर्थिक समीक्षा से संबंधित होते है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको खनिज संसाधन से संबंधित 90 महत्वपूर्ण प्रश्न (Rajasthan ke Urja Sansadhan Mcq Questions) उपलब्ध कराये गए है, जिन्हे आप हल करके अपनी तैयारी जाँच सकते है। इन प्रश्नों में विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्‍न और नए Expected प्रश्‍न शामिल है।  इन प्रश्नो के Answer के साथ Explanation और Short Notes भी दिए गए है, जिससे आपको उस प्रश्न से संबंधित अतिरिक्त जानकारी मिल सके। आशा करते है की यह Expected प्रश्‍न आपको पसंद आयेंगे और किसी प्रश्न के Answer में डाउट लगे तो हमें कमेंट करके जरूर बताये, आपका सुझाव हमारे लिए काफी वैलुएबल रहेगा।

Rajasthan ke Urja Sansadhan Mcq Questions

Q.1 हर्ष पर्वत (सीकर) पर पवन ऊर्जा सयंत्र किस निजी कंपनी द्वारा लगाया गया है – 

  1. एनरकॉन इंडिया लिमिटेड
  2. रिलायंस पॉवर लिमिटेड
  3. अडानी रेन्युएबल एनर्जी
  4. सौर्य ऊर्जा कंपनी

Ans. 1. एनरकॉन इंडिया लिमिटेड
Exp. – विदेशी कंपनी ‘एनरकॉन इंडिया लिमिटेड’ (Enercon india Limited) ने सीकर के हर्ष पर्वत पर वर्ष 2004 में 7.2 MW का पवन ऊर्जा सयंत्र स्थापित किये था। वर्तमान में यहाँ से 12 MW पवन ऊर्जा के सयंत्र स्थापित किये गए है, जो की निजी क्षेत्र में जैसलमेर के सोडा बांधन (25 MW) के बाद दूसरा सबसे बड़ा विंड प्लांट है।

Q.2 राजस्थान के खींवसर (नागौर) में निजी क्षेत्र का पहला सोलर पॉवर प्रोजेक्ट किस कंपनी द्वारा लगाया गया था –

  1. रिलायंस
  2. अडानी 
  3. टाटा 
  4. आईएल और एफएस

Ans. 1. रिलायंस
Exp. – राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर में ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ द्वारा 5 MW का सोलर पॉवर प्रोजेक्ट वर्ष 2011 में स्थापित किया गया था। 
अतिरिक्त जानकारी राजस्थान सरकार (राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम) के द्वारा पहला सोलर प्लांट (140 MW का) मथानिया (जोधपुर) में लगाया गया है। 

Q.3 वर्तमान में राजस्थान में कुल विद्युत उत्पादन क्षमता कितनी है?

  • 21,789 MW
  • 22,235 MW
  • 23,487 MW
  • 25,383 MW

Ans. 23,487 MW
Exp. – नवम्बर 2022 तक राजस्थान में विद्युत की अधिष्ठापित क्षमता 23,487.46 MW हो गई है। (आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार)

Q.4 वर्तमान में राजस्थान राज्य प्रसारण निगम लिमिटेड के 765 KV के कितने ग्रिड सब स्टेशन (GSS) है –  

  1. तीन 
  2. दो 
  3. चार
  4. पॉँच

Ans. 1. तीन
Exp. – राजस्थान राज्य प्रसारण निगम लिमिटेड का पहला 765 KV का ग्रिड सब स्टेशन (GSS) अंता (बारां) में वर्ष 2015 में शुरू किया गया था। RVPN का दूसरा 765 KV का GSS फागी (जयपुर) में स्थित है। RVPN का तीसरा 765 KV का GSS काकाणी (जोधपुर) में निर्माणधीन है, जिसकी 2023 के अंत तक शुरू होने की संभावना है। 

Q.5 राजस्थान का तीसरा सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन है – 

  1. सूरतगढ़ 
  2. छबड़ा 
  3. कोटा 
  4. रावतभाटा

Ans. 2. छबड़ा 
Exp. – राजस्थान का प्रथम सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन – सूरतगढ़ है, दूसरा कोटा है और तीसरा छबड़ा है।  

→ राजस्थान का पहला थर्मल प्लांट ‘कोटा थर्मल स्टेशन’ (स्थापना 1978) तथा दूसरा थर्मल स्टेशन सूरतगढ़ (स्थापना 1998) है। 

Note – किसी पॉवर प्लांट की उत्पादन क्षमता 1000 MW से अधिक होने पर वह प्लांट सुपर पॉवर प्लांट  कहलाता है, प्लांट की एक इकाई की उत्पादन क्षमता 500 MW से अधिक होने पर वह प्लांट सुपर क्रिटिकल पॉवर प्लांट  कहलाता है तथा प्लांट की एक इकाई की उत्पादन क्षमता 800 MW से अधिक होने पर वह प्लांट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल पॉवर प्लांट  कहलाता है

Q.6 राजस्थान की पहली सुपर क्रिटिकल इकाइयां कौनसे पॉवर प्लांट में स्थापित की गई थी –

  1. सूरतगढ़ 
  2. कवई 
  3. छबड़ा 
  4. कालीसिंध 

Ans. 3. छबड़ा
Exp. – For More Details  – Click Here

Q.7 राजस्थान का पहला अल्ट्रा सुपर थर्मल पावर प्लांट कहां लगाया जा रहा है – 

  1. छबड़ा 
  2. दानपुरा
  3. कालीसिंध 
  4. 1 व 3 दोनों 

Ans. 2. दानपुरा
Exp. –  Q.6 का Explanation देखे

Short Notes 
राजस्थान के सुपर पॉवर प्लांट, सुपर क्रिटिकल पॉवर प्लांट और अल्ट्रा सुपर थर्मल पॉवर प्लांट का वर्गीकरण निम्नलिखित है –

सुपर पॉवर प्लांट
कवई थर्मल पॉवर स्टेशन – 1320 MW (निजी क्षेत्र)
कोटा सुपर थर्मल पॉवर सयंत्र (K.T.P.S.) -1240 MW
भदरेश लिग्नाइट सुपर थर्मल पॉवर परियोजना – 1080 MW (निजी क्षेत्र)

सुपर क्रिटिकल पॉवर प्लांट
सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल पॉवर स्टेशन – 2820 MW
छबड़ा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट – 2320 MW
कालीसिंध तापीय विद्युत परियोजना – 1200 MW
झालावाड़ सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन – 1200 MW (प्रस्तावित)
बाँसवाड़ा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट – 1320 MW (प्रस्तावित) (निजी क्षेत्र)

अल्ट्रा सुपर थर्मल पॉवर प्लांट
दानपुरा अल्ट्रा सुपर थर्मल पावर प्लांट – 2400 MW (निर्माणधीन)
छबड़ा अल्ट्रा सुपर थर्मल पावर प्लांट – 1320 MW (प्रस्तावित)
कालीसिंध अल्ट्रा सुपर थर्मल पॉवर प्लांट – 800 MW (प्रस्तावित)

Q.8 वर्तमान में राजस्थान की सौर ऊर्जा क्षमता कितनी है –

  • 10,086 मेगावाट 
  • 12,586 मेगावाट 
  • 14,956 मेगावाट 
  • 16,060 मेगावाट 

Ans. 16,060 मेगावाट 
Exp. –  दिसम्बर 2022 तक राजस्थान राजस्थान की सौर ऊर्जा क्षमता 16,060 मेगावाट (⋍ 16GW) है। (अर्थात्त 16060 MW के सौर ऊर्जा सयंत्र लग चुके है) जबकि आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार दिसम्बर 2022 तक 13,531 MW क्षमता के सौर ऊर्जा सयंत्र स्थापित किए जा चुके है (रूफटॉप सयंत्रो के अलावा)  

Q.9 वर्तमान में राजस्थान की पवन ऊर्जा क्षमता कितनी है – 

  • 37456 MW
  • 4437 MW
  • 5204 MW
  • 5723 MW

Ans. 5204 MW
Exp. –  राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार दिसम्बर 2022 तक 4442.14 MW क्षमता के पवन ऊर्जा सयंत्र स्थापित किए जा चुके है। मार्च 2023 तक राजस्थान की पवन ऊर्जा क्षमता 5204 MW हो गई है। राजस्थान में सर्वाधिक पवन ऊर्जा सयंत्र जैसलमेर जिले में लगे हुए है। इसी कारण जैसलमेर को ‘पंखों की नगरी’ कहा जाता है। राजस्थान की 95% पवन ऊर्जा का उत्पादन जैसलमेर कर रहा है। ज्यादातर पवन ऊर्जा संयंत्र निजी क्षेत्र ने लगाए हैं। राजस्थान में सुजलोन कंपनी द्वारा अभी तक सर्वाधिक पवन ऊर्जा सयंत्र स्थापित किए गए। 

Q.10 भदरेश लिग्नाइट सुपर थर्मल पॉवर परियोजना किस जिले से संबंधित है – 

  1. बांसवाड़ा 
  2. जैसलमेर 
  3. बाड़मेर 
  4. झालावाड़ 

Ans. 3. बाड़मेर 
Exp. –  भदरेश (भद्रेश) बाड़मेर में स्थित एक गांव है, जहाँ लिग्नाइट आधारित 1080 MW ( 8×135) का पॉवर प्लांट लगाया गया है। लिग्नाइट कोयले का खनन यहाँ पास में स्थित जालीपा और कपूरड़ी खानो से होता है, इसलिए इस परियोजना को ‘जालीपा-कपूरड़ी थर्मल पॉवर परियोजना’ भी कहते है। इन खानों का संचालन ‘बाड़मेर लिग्नाइट माइनिंग कंपनी लिमिटेड’ द्वारा किया जाता है, जिसका गठन 19 जनवरी 2007 को RSMML और RWPL द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया। 

Q.11 राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड अपना पहला सौर ऊर्जा सयंत्र (810 MW का) कहाँ स्थापित करेगा 

  1. नोख (जैसलमेर)
  2. पूगल (बीकानेर) 
  3. देवगढ़ (प्रतापगढ़)
  4. मथानिया (जोधपुर)

Ans. 2. पूगल (बीकानेर) 
Exp. –  RVUNL(राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड) ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कदम आगे बढ़ाते हुए बीकानेर जिले के पूगल में 2000 MW क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क में 810 मेगा वाट का अपना पहला सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करेगा, शेष 1190 MW का प्लांट कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा लगाया जायेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने स्वीकृति दिसम्बर 2022 में जारी की है। इसके अलावा बीकानेर की पूगल तहसील में ही अक्षय ऊर्जा निगम की सहायक कंपनी ‘राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी (RSDCL)’ द्वारा स्थापित 1450 MW के सोलर पार्क पर काम चल रहा है। ( आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार)

Q.12 ‘मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना’ के तहत मध्यम एव लघु वर्ग के किसानों को कितने रुपये का मासिक आर्थिक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है – 

  • 800 रुपये 
  • 1000 रुपये
  • 1500 रुपये
  • 2000 रुपये

Ans. 1000 रुपये
Exp. –  ‘मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना’ को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 17 जुलाई 2021 को शुरू किया गया था। इस योजना के अनुसार मिटर्ड व फ्लैट रेट श्रेणी कृषि उपभोक्ताओं को वर्तमान में दिए जा रहे टैरिफ अनुदान के साथ- साथ अतिरिक्त 1000 रुपये प्रतिमाह (12000 रुपये प्रतिवर्ष) का अनुदान प्रदान किया जायेगा। 

Q.13 निम्नलिखित में. से कौन सा जिला जैव ईंधन प्राधिकरण के अनुसार जेट्रोफा कें रोपण के लिए उपयुक्त नहीं था? (AEN Civil 21-5-2023)

  1. चितौड़गढ़ 
  2. बारां 
  3. सिरोही 
  4. जैसलमेर 

Ans. 4. जैसलमेर 
Exp. –  रतनजोत (जेट्रोफा) कें रोपण के लिए राजस्थान के दक्षिणी और दक्षिणी-पूर्वी प्रदेश के 12 जिले उपयुक्त पाए गए है यथा – कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद, डूँगरपुर, बाँसवाड़ा,  उदयपुर व सिरोही  
करंज पौधा के रोपण के लिए पूर्वी राजस्थान के 8 जिले उपयुक्त पाए गए यथा – अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक

Short Notes
बायोफ्यूल/बायोडीजल के बारे में अन्य जानकारी – 
1. राजस्थान में बायोडीजल मुख्यत: रतनजोत (जेट्रोफा), अलसी, अरंडी, करंज आदि तेलीय पोधो से प्राप्त होता है।  
2. राजस्थान 16 मई 2018 को भारत सरकार की ‘राष्ट्रीय बायोफ्यूल निति-2018’ को लागु करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।    
3. बायोडीजल की खुली बिक्री के लिए बायोडीजल उत्पादकों, वितरकों एव विक्रेताओं का पंजीकरण हेतु राजस्थान सरकार द्वारा 13 अगस्त 2019 को ‘राजस्थान जैव ईंधन नियम -2019’ लागु किया।  
4. राजस्थान का पहला कमर्शियल बायोडीजल प्लांट कालरावास (उदयपुर) में लगाया गया है, जहाँ रतनजोत के बीजो से तेल बनाने की रिफायनरी भी है।   

Q.14 धमोतर विंड पावर प्लांट राजस्थान में कहाँ स्थित है –  

  1. धौलपुर 
  2. प्रतापगढ़ 
  3. बांसवाड़ा 
  4. जैसलमेर 

Ans. 2. प्रतापगढ़ 
Exp. –  राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में 126 MW का धमोतर विंड पावर प्लांट Welspum Energy Rajasthan Private Ltd. (WERPL) कंपनी द्वारा स्थापित किया गया है।  

Q.15 आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार राजस्थान में विद्युत उत्पादन सर्वाधिक किस क्षेत्र से प्राप्त होता है – 

  1. राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) की परियोजनाओं से 
  2. केंद्रीय परियोजनाओं से 
  3. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम, राजस्थान राज्य खान और खनिज लिमिटेड एवं निजी क्षेत्र की परियोजनाओं से 
  4.  इनमें से कोई नहीं 

Ans. 3. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम, राजस्थान राज्य खान और खनिज लिमिटेड एवं निजी क्षेत्र की परियोजनाओं से 
Exp. –  आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार राजस्थान में नवम्बर 2022 तक अधिष्ठापित क्षमता 23,487.46 MW हो गई, जो की निम्नलखित स्रोतों से प्राप्त होती है –
(1) राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम, राजस्थान राज्य खान और खनिज लिमिटेड एवं निजी क्षेत्र की परियोजनाओं से – 10922.90 MW
(2) राजस्थान की स्वयं की अर्थात राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) की परियोजनाओं से – 9450.79 MW 
(3) केंद्रीय परियोजनाओं से राजस्थान को आवंटन  – 3113.77 MW 

Q.16 आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार राजस्थान में विद्युत उत्पादन स्रोतों के उत्पादन का घटता क्रम है – 

  1. तापीय > पवन > सौर 
  2. तापीय  > सौर  > पवन 
  3. सौर > तापीय > जल विद्युत 
  4. जल विद्युत > तापीय > सौर 

Ans. 1. तापीय > पवन > सौर 
Exp. –   निचे दी गई टेबल देखे 

Short Notes
आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार राजस्थान में विद्युत स्रोतों के उत्पादन निम्न प्रकार है –

स्रोतउत्पादनप्रतिशत में 
तापीय ऊर्जा13488.37 MW57.42%
पवन ऊर्जा3730.35 MW15.88%
सौर ऊर्जा3348.60 MW14.25%
जल विद्युत1757.95 MW7.48%
गैस ऊर्जा603.50 MW2.56%
परमाणु ऊर्जा456.74 MW1.94%
बायोमास101.95 MW0.43%

Q.17 बीकानेर के बरसिंहसर, पलाना-हाड़ला और बीठनोक स्थानों पर किस निजी क्षेत्र की कंपनी ने लिग्नाइट आधारित 250-250 MW के पॉवर प्लांट विकसित किए है – 

  1. अडानी पॉवर राजस्थान लिमिटेड (APRL)
  2. नैवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन  (NLC)
  3. कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)
  4. रिलायंस पॉवर लिमिटेड (RPL) 

Ans. 2. नैवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन  (NLC)
Exp. – ‘नैवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ भारत सरकार की नवरत्न कम्पनी है, जिसको वर्तमान में NLC India Ltd के नाम से जानते है। नैवेली नाम से तमिलनाडु राज्य में लिग्नाइट कोयले की सबसे बड़ी खदान है। बीकानेर के बरसिंहसर में लिग्नाइट आधारित 2 x125=250MW की इकाइयां क्रमशः दिसम्बर 2011 और जनवरी 2012 में कमीशन की गई।    

Q.18 राजस्थान में नहर पर बना पहला सोलर पावर प्लांट कहाँ स्थापित किया गया है – 

  1. मैनावली
  2. धूड़सर 
  3. भैरुखेड़ा 
  4. टिब्बी 

Ans. 1. मैनावली
Exp. – नहर पर बना प्रदेश का पहला सोलर पावर प्लांट मैनावाली (हनुमानगढ़) का शुभारम्भ 20 सितम्बर 2017 की किया गया। इससे 2 MW बिजली का उत्पादन होगा।    

Q.19 ‘बीकानेर सौर विद्युत परियोजना’ कौन विकसित कर रहा है –  

  1. सतुलज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVNL)
  2. राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी (RSDCL) 
  3. एस्सेल सौर्य ऊर्जा कंपनी
  4. अडानी पॉवर एनर्जी 

Ans. 1. सतुलज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVNL)
Exp. –   1000 MW की ‘बीकानेर सौर विद्युत परियोजना’ का शिलान्यास राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बीकानेर के बांदरवाला गांव में  3 जनवरी 2022 को वर्चुअल रूप से किया गया। इस सौर परियोजना को ‘मेक इंडिया’ के तहत ‘सतुलज जल विद्युत निगम लिमिटेड’ (SJVNL) द्वारा विकसित किया जा रहा है।  

Q.20 किस कंपनी ने भारत का पहला 390 MW के पवन-सौर हाइब्रिड पॉवर प्लांट जैसलमेर में शुरू किया है – (1st Grade 2022)

  1. रिलायंस पॉवर लिमिटेड 
  2. सुजलोन एनर्जी 
  3. टाटा पॉवर कंपनी लिमिटेड 
  4. ए.एच.ई.जे.ओ.एल. अडानी ग्रीन एनर्जी की सहायक कंपनी 

Ans. 4. ए.एच.ई.जे.ओ.एल. अडानी ग्रीन एनर्जी की सहायक कंपनी 
Exp. –  अडानी ग्रीन एनर्जी की सहायक कंपनी AHEJOL (अडानी हाइब्रिड एनर्जी जैसलमेर वन लिमिटेड) ने भारत के पहले 390 MW का पवन-सौर हाइब्रिड पॉवर प्लांट को जैसलमेर में मई 2022 में शुरू किया है। 

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

2 thoughts on “राजस्थान के ऊर्जा संसाधन से संबंधित टॉप 90 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Urja Sansadhan Mcq Questions)”

  1. महोदय , कुछ और टॉपिक भी जोड़ दो इनमे , जैसे पॉलिटी, कल्चर, हिस्ट्री आदि के

    Reply
  2. श्रीमान राजस्थान इतिहास, कला संस्कृति और राजनीति तथा भारतीय राजनीति, भूगोल इत्यादि विषय भी शामिल करो 🙏🏻🙏🏻

    Reply

Leave a Comment