आजकल ‘राजस्थान के कृषि जलवायु प्रदेश’ RSMSSB और RPSC का पसंदिता टॉपिक हो गया है, इसमें से एक या दो प्रश्न अवश्य बनते है और इस टॉपिक को मात्र 15-20 मिनट में Map द्वारा कवर किया जा सकता है। इस Article में राजस्थान के 10 कृषि जलवायु प्रदेश से संबन्धित Map और टॉप 20 महत्वपूर्ण प्रश्न (Rajasthan ke Krishi Jalvayu Pradesh Mcq Questions) दिए गए है, जिनमें विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न और नए Expected प्रश्न शामिल है। इन प्रश्नों से बाहर पेपर नहीं जाये इसके लिए हमने अपना पूरा एफर्ट डाला है।

Short Notes
संकेत | प्रदेश | संबंधित जिलें | प्रमुख फसलें | वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र |
I-A | पश्चिमी शुष्क मैदान | बाड़मेर, जोधपुर | बाजरा, मोठ | मंडोर (जोधपुर) |
I-B | उतर पश्चिमी सिंचित मैदान | गंगानगर, हनुमानगढ़ | कपास*, ग्वार, किन्नू* | गंगानगर |
I-C | पश्चिमी अति शुष्क मैदान (अति शुष्क आंशिक सिंचित क्षेत्र) | जैसलमेर, बीकानेर, चूरू | बाजरा, मोठ | बीछवाल (बीकानेर) |
II-A | अन्त: प्रवाही मैदान | सीकर, झुंझुनू, नागौर | बाजरा, ग्वार, चना | फतेहपुर (सीकर) |
II-B | लूनी बेसिन का मैदान | पाली, जालौर, सिरोही का कुछ भाग | मोठ, तिल | केशवाना (जालौर) |
III-A | अर्द्ध शुष्क पूर्वी मैदान | अजमेर, जयपुर, टोंक, दौसा | बाजरा, गेहूं | दुर्गापुरा (जयपुर) |
III-B | बाढ़ संभावित पूर्वी मैदान | अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर | सरसों | नौगांव (अलवर) |
IV-A | उप आर्द्र दक्षिणी मैदान | भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, सिरोही | मक्का* | उदयपुर |
IV-B | आर्द्र दक्षिणी मैदान | डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ | मक्का*, चावल* | कार्यरत नहीं |
V | आर्द्र दक्षिणी-पूर्वी मैदान | कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ और सवाई माधोपुर का कुछ भाग | सोयाबीन* | उमेदगंज (कोटा) |
Q.1 सर्वाधिक पशुधन वाला राजस्थान का कृषि जलवायु प्रदेश है –
- I-A
- I-C
- II-B
- II-A
Q.2 निम्नलिखित में से कौन सा कृषि जलवायु खंड (क्षेत्रफल अनुसार) राजस्थान में सबसे बड़ा है – (VDO Pre 27-12-2021)
- II-B
- 1-C
- II-A
- I-B
Q.3 कृषि क्षेत्र के आधार पर राजस्थान का सबसे बड़ा कृषि जलवायु खण्ड है –
- III-B
- I-C
- V
- IV-A
Q.4 बाड़मेर जिला राजस्थान के किस कृषि जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आता है –
- I-C
- I-A
- II-B
- I-B
Q.5 राजस्थान का कौनसा कृषि जलवायु प्रदेश सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करता है – (खाद्य सुरक्षा अधिकारी 2019)
- I-A तथा I-B
- III-A तथा III-B
- II-A तथा II-B
- IV-B तथा V
Q.6 राजस्थान का मुख्य गन्ना एवं कपास उत्पादक कृषि जलवायु खंड है- (JEN डिग्री टीएसपी 2016)
- आर्द्र दक्षिणी मैदानी क्षेत्र
- सिंचित मैदानी उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र
- शुष्क पश्चिमी मैदानी क्षेत्र
- बाढ़ सम्भाव्य पूर्वी मैदानी क्षेत्र
Q.7 सोयाबीन की खेती राजस्थान की किस कृषि जलवायु खंड में प्रमुखता से की जाती है – (JEN विद्युत डिप्लोमा 2016)
- बाढ़ सम्भाव्य पूर्वी मैदान
- उपार्द्र दक्षिणी मैदान
- आर्द्र दक्षिणी-पूर्वी मैदान
- सिंचित उत्तर-पश्चिमी मैदान
Q.8 निम्न में से कौन सी कृषि जलवायु प्रदेश में बाजरा बोया जाता है – (Lab Assistant 2022)
- आर्द्र दक्षिणी पूर्वी मैदान
- आर्द्र दक्षिणी मैदान
- उपार्द्र दक्षिणी मैदान
- अर्द्ध शुष्क पूर्वी मैदान
Q.9 निम्न में से राजस्थान के किस कृषि–जलवायु क्षेत्र में किन्नू की पैदावार की जाती है – (Lab Assistant 2022)
- I-B
- II-B
- III-B
- IV-B
Q.10 राजस्थान का दो-तिहाई से अधिक चावल उत्पादक क्षेत्र किस कृषि जलवायु खंड के अंतर्गत आता है – (JEN सिविल डिप्लोमा 2016)
- आर्द्र दक्षिणी मैदानी क्षेत्र
- शुष्क पश्चिमी मैदानी क्षेत्र
- सिंचित उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्र
- बाढ़ संभावित पूर्वी मैदानी क्षेत्र
Q.11 राजस्थान में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा कृषि जलवायु खंड है – (Lab Assistant 2022)
- आर्द्र दक्षिणी मैदानी क्षेत्र
- आर्द्र शुष्क पूर्वी मैदानी क्षेत्र
- बाढ़ सम्भाव्य पूर्वी मैदानी क्षेत्र
- आदर्श दक्षिण-पूर्वी मैदानी क्षेत्र
Q.12 राजस्थान में सबसे कम कृषि क्षेत्र वाला कृषि जलवायु खण्ड है –
- I-C
- I-A
- II-A
- IV-A
Q.13 सिरोही जिला राजस्थान के किस कृषि जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आता है –
- I-A
- II-B
- IV-A
- II-A
Q.14 ICAR द्वारा राजस्थान को कितने कृषि जलवायु प्रदेश में विभाजित किया जाता है – (JEN सिविल डिग्री 2021)
- 08
- 10
- 12
- 14
Q.15 बीकानेर-जैसलमेर और चूरु राजस्थान के किस कृषि जलवायु प्रदेश/खंड में सम्मिलित है – (VDO Pre 2021)
- अंतः प्रवाह शुष्क खंड
- पश्चिमी शुष्क मैदान
- अति शुष्क आंशिक सिंचित
- उत्तरी-पश्चिमी सिंचित मैदान
Q.16 कृषि जलवायु प्रदेश एवं जिले में कौन सा जोड़ा सही सुमेलित है – (JEN यांत्रिकी डिप्लोमा 2020)
- IIA – चूरु
- IIIA – दौसा
- IVA – करौली
- IA – गंगानगर
Q.17 निम्न में से कौन-सा फसली-प्रारूप, राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी आर्द्र मैदानी कृषि-जलवायु प्रदेश में पाया जाता है – (JEN विद्युत डिप्लोमा 2020)
- कपास-सरसों-बाजरा
- ज्वार-मक्का-बाजरा
- कपास-मक्का-मूंगफली
- चावल-गेहूं-सोयाबीन
Q.18 राजस्थान का बीकानेर जिला कौनसे कृषि-जलवायु प्रदेश में आता है (JEN यांत्रिकी/विद्युत डिग्री 2020)
- I-A, शुष्क पश्चिमी मैदान
- I-B, सिंचित उत्तर-पश्चिमी मैदान
- I-C, उच्च शुष्क एवं सिंचित मैदान
- II-A, अंतः प्रवाह शुष्क मैदान
Q.19 निम्नलिखित में से कौन सा जिला अति शुष्क आंशिक सिंचित कृषि जलवायु प्रदेश में सम्मिलित किया जाता है – (कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक 2019)
- पाली
- सीकर
- नागौर
- बीकानेर
Q.20 सीकर, झुंझुनू एवं नागौर जिले राजस्थान की कौनसी कृषि जलवायु पेटी के अंतर्गत आते हैं – (ACF & FRO Exam 2021)
- शुष्क पश्चिमी मैदानी क्षेत्र
- अंत:स्थलीय अफवाह के अंतवर्ती मैदानी क्षेत्र
- अर्ध शुष्क पूर्वी मैदानी क्षेत्र
- बाढ़ संभाव्य पूर्वी मैदानी क्षेत्र
Q.21 जयपुर, दौसा और अजमेर राजस्थान के किस कृषि जलवायु प्रदेश में सम्मिलित है – (JEN सिविल डिग्री 2022)
- बाढ़ प्रभावित पूर्वी मैदान
- अर्द्ध शुष्क पूर्वी मैदान
- अर्द्ध आर्द्र दक्षिणी मैदान
- आर्द्र दक्षिणी मैदान
Related Post –
👉🏾 राजस्थान की जलवायु, टॉप 100 महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQs) & कोपेन, थॉर्नवेट और ट्रिवार्था के Map
👉🏾 राजस्थान के भौतिक प्रदेश टॉप 130 महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQs) और Short Notes & Map