Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के खनिज संसाधन से संबंधित टॉप 120 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Khanij Sansadhan Mcq Questions)

Q.41 निम्न में से कौन सा रॉक फास्फेट का खनन क्षेत्र उदयपुर जिले में स्थित नहीं है – 

  1. मटून
  2. सीसारमा
  3. सलोपत
  4. बड़गाँव

Ans. 3. सलोपत
Exp. – रॉक फास्फेट का सलोपत खनन क्षेत्र बांसवाड़ा जिले में स्थित है। 

Q.42 राजस्थान में सर्वाधिक संगमरमर किस जिले से प्राप्त होता है –

  1. नागौर 
  2. राजसमंद 
  3. अजमेर 
  4. जालौर 

Ans. 2. राजसमंद 
Exp. – राजस्थान देश का लगभग 90% संगमरमर का उत्पादन करता है। राजस्थान में संगमरमर के सर्वाधिक भंडार क्रमश: राजसमंद (3.87 करोड़ टन), बांसवाड़ा (2.30 करोड़ टन) तथा उदयपुर (0.97 करोड़ टन) जिलों में है।  राजसमंद में मोरवड़ व राजनगर की खानों से सर्वाधिक मार्बल निकलता है। 

Q.43 राजस्थान में सात रंग का संगमरमर पाया जाता है –

  1. खान्दरी (पाली)  
  2. भैंसलाना (जयपुर)
  3. सलूम्बर (उदयपुर)
  4. नेगड़िया (राजसमंद)

Ans. 1. खान्दरी (पाली)  

राजस्थान में विभिन्न रंग के संगमरमर और उनसे संबंधित खनन क्षेत्र की अतिरिक्त जानकारी के लिए  – Click Here

Q.44 राजमहल (टोंक) खान संबंधित है- (Lab Assistant 2022)

  1. सोना
  2. पन्ना
  3. चांदी 
  4. तामड़ा

Ans. 4. तामड़ा
Exp. – टोंक जिले में तामड़ा की अन्य खानें जनकपुरा, कुशलपुरा और गांवरी है।

Q.45 वे खनिज जिनमें राजस्थान का देश में एकाधिपत्य है – (प्रयोगशाला सहायक 2016)

  1. तामड़ा, वोलस्टोनाइट, ग्रेनाइट, संगमरमर 
  2. जास्पर, तामड़ा, फेल्सपार, जिप्सम 
  3. जास्पर, तामड़ा, पन्ना, वोलस्टोनाइट 
  4. जास्पर, तामड़ा, संगमरमर, सीसा-जस्ता

Ans. 3. जास्पर, तामड़ा, पन्ना, वोलस्टोनाइट 
Exp. – वोलस्टोनाइट, जास्पर, तामड़ा और पन्ना 100% राजस्थान में ही पाये जाते है। 

Q.46 निम्न में से किन खनिजों में राजस्थान भारत में एकल उत्पादनकर्ता है – (Asst. Testing Officer 2021)

  1. अभ्रक, वोलस्टोनाइट तथा जिंक अयस्क 
  2. अभ्रक, जिप्सम तथा यूरेनियम 
  3. जिप्सम, वोलस्टोनाइट तथा यूरेनियम 
  4. सीसा व जिंक अयस्क, सेलेनाइट तथा वोलस्टोनाइट  

Ans. 4. सीसा व जिंक अयस्क, सेलेनाइट तथा वोलस्टोनाइट  
Exp. – जिप्सम के रवेदार रूप को सेलेनाइट कहते है, जो की लगभग 93 प्रतिशत राजस्थान में पाया जाता है।   

Q.47 राजस्थान का खनिज उत्पादन में योगदान के संबन्ध में कौन-सा कथन असत्य है – (प्रयोगशाला सहायक 2016)

  1. राजस्थान भारत का शत-प्रतिशत वोलस्टोनाइट उत्पन्न करता है। 
  2. राजस्थान भारत का 96 प्रतिशत फ्लोराइट उत्पन्न करता है। 
  3. राजस्थान भारत का 75 प्रतिशत रॉक फॉस्फेट उत्पन्न करता है। 
  4. राजस्थान भारत का 90 प्रतिशत जास्पर उत्पन्न करता है। 

Ans. 4. राजस्थान भारत का 90 प्रतिशत जास्पर उत्पन्न करता है। 
Exp. – राजस्थान भारत का 100 प्रतिशत जास्पर उत्पन्न करता है। देश में जास्पर केवल राजस्थान के जोधपुर जिले पाया जाता है।    

Short Notes
राजस्थान के एकमात्र उत्पादक (100%) और एकाधिकार (70-100%) वाले खनिज निम्नलिखित है
खनिज
प्रतिशत
वोलस्टोनाइट – 100%
जास्पर – 100 %
तामड़ा (गारनेट) – 100%
पन्ना (एमरल्ड) – 100%
केल्साइट – 98 %
फ्लोराइट – 96 %
जिप्सम (सेलेनाइट) – 93%
सीसा-जस्ता – 90%
संगमरमर – 90%
एस्बेस्टस – 89%
घीया पत्थर (सोपस्टोन) – 85%
रॉक फॉस्फेट – 75%
फेल्सपार – 70 %

आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार
वोलस्टोनाइट – 100%
सेलेनाइट – 100 %
सीसा-जस्ता – 100 %

Q.48 निम्न में से कौनसा लोहा खनन क्षेत्र संबंधित जिले से सुमेलित नहीं है –

  1. टोडा-चीपलाटा – दौसा 
  2. भट्टो की गली – जयपुर 
  3. लोहारपुरा – बूंदी 
  4. लोहरिया – डूँगरपुर 

Ans. 1. टोडा-चीपलाटा – दौसा
Exp. – टोडा-चीपलाटा लौहा खनन क्षेत्र सीकर जिले के नीम का थाना क्षेत्र में स्थित है।

Q.49 राजस्थान में गोलिय व हनोतिया में भण्डार है – (कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक रसायन 2019)

  1. ताँबे के 
  2. चाँदी के 
  3. टंगस्टन के 
  4. मैगनीज के

Ans. 1. ताँबे के
Exp. – गोलिय, पिपेला, बसंतगढ़ व आबूरोड़ ताँबे के खनन क्षेत्र सिरोही जिले में है, जबकि हनोतिया व सेवर खनन क्षेत्र अजमेर जिले में है। 

Q.50 गुड्डा किशोरीदास और चौथ का बरवाड़ा किस खनन के लिए प्रसिद्ध है –  (JEN Diploma 2016)

  1. सीसा-जस्ता 
  2. तांबा 
  3. लौह अयस्क 
  4. मैंगनीज

Ans. 1. सीसा-जस्ता
Exp. – अलवर में गुढ़ा किशोरी दास और सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा सीसा-जस्ता के भण्डार है। राजस्थान में देश का लगभग लगभग 80% सीसा और 99% जस्ता का उत्पादन होता है।

Q.51 निम्न में से कौनसा राजस्थान में पाये जाने वाला एक धात्विक खनिज है – 

  1. एस्बेस्टोस
  2. फेल्सपार  
  3. वोलस्टोनाइट
  4. बेरिलियम  

Ans. 4. बेरिलियम  

Short Notes
राजस्थान में पाए जाने वाले धात्विक और अधात्विक खनिजों का वर्गीकरण निम्नलिखित है –

धात्विक खनिज अधात्विक खनिज
लोहाएस्बेस्टोस*
ताँबाजिप्सम
सोना-चाँदीफेल्सपार*
सीसा-जस्ता*केल्साइट
टंगस्टनअभ्रक
मैगनीजरॉक फॉस्फेट
बेरिलियम*वोलस्टोनाइट
डोलोमाइट
मैग्नेसाइट
बेराइट्स
यूरेनियम
ग्रेनाइट
* – महत्वपूर्ण

Q.52 बीकानेर के गढ़, भीलवाड़ा के मंगरुप तथा चितौड़गढ़ के एरल खनन क्षेत्रों से कौनसा खनिज निकाला जाता है?

  1. सिलिका सैण्ड 
  2. डोलोमाइट 
  3. फायर क्ले 
  4. चाइना क्ले 

Ans. 3. फायर क्ले 
Exp. –  फायर क्ले अग्नि-अवरोधक मिटटी होती है। यह राजस्थान के बीकानेर जिले की कोलायत तहसील के गढ़, भीलवाड़ा जिले के मंगरुप और चितौड़गढ़ जिले के एरल स्थानों पर पायी जाती है।  

Q.53 राजस्थान में गुलाबी-काला ग्रेनाइट पाया जाता है –

  1. अजीतगढ़ (सीकर)
  2. पीपाड़ (जोधपुर)
  3. बांदनवाड़ा (अजमेर)
  4. रानीवाड़ा (जालौर) 

Ans. 3. बांदनवाड़ा (अजमेर)

Short Notes
राजस्थान में विभिन्न प्रकार के ग्रेनाइट और उनसे संबंधित क्षेत्र निम्नलिखित है –
काला ग्रेनाइट – कालाडेरा (जयपुर)
पीला ग्रेनाइट – पिथला (जैसलमेर)
गुलाबी ग्रेनाइट – सिवाना (बाड़मेर)
गुलाबी-काला ग्रेनाइट – बांदनवाड़ा (अजमेर)
Note – ग्रेनाइट की कटाई और पॉलिशिंग इकाई राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर और चितौड़गढ़ जिलों में पायी जाती है। (LDC 2018)

Q.54 ‘मांडो की पाल’ किसके उत्पादन के लिए विख्यात है – (कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक 2019) (Fireman 2022)

  1. डोलोमाइट 
  2. बेरायटी 
  3. फ्लोराइट  
  4. ग्रेफाइट 

Ans. 3. फ्लोराइट
Exp. – डूँगरपुर स्थित ‘मांडो की पाल’ खान से सर्वाधिक फ्लोराइट उत्पादन होता है। फ्लोराइट को फ्लोर्सपार के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग कीटनाशक दवाई बनाने में, सिरमिक उद्योग में, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल बनाने में किया जाता है। इसका बैंगनी रंग सर्वाधिक उपयोगी है।    

Q.55 खो- दरीबा क्षेत्र किसके लिए प्रसिद्ध है – (PSI मोटर वाहन-2022)

  1. ताँबे की खान 
  2. लोहा अयस्क खान 
  3. चुने के पत्थर की प्रचुरता 
  4. कोयले की खान 

Ans. 1. ताँबे की खान 
Exp. –    
खो-दरीबा (अलवर) – ताँबे का खनन क्षेत्र
पुर-दरीबा (भीलवाड़ा) – ताँबे का खनन क्षेत्र
राजपुरा-दरीबा (राजसमंद) – सीसा-जस्ता-चाँदी खनन क्षेत्र

Q.56 राजस्थान में सर्वाधिक किस प्रकार का लौहा पाया जाता है ?

  1. हेमेटाइट 
  2. मैग्नेटाइट
  3. लिमोनाइट
  4. सिडेराइट  

Ans. 1. हेमेटाइट 
Exp. –   सबसे उच्च कोटि का लोहा मैग्नेटाइट होता है, जिसमें लौहांश 70 प्रतिशत होता है, इसके बाद दूसरा उच्च कोटि का लोहा हेमेटाइट होता है, जिसमें लौहांश 60-70 प्रतिशत होता है। राजस्थान में सर्वाधिक हेमेटाइट किस्म का लोहा जबकि कुछ मैग्नेटाइट किस्म का लोहा मिलता है।  

Q.57 राजस्थान में सर्वाधिक कच्चा लौहा कहाँ निकाला जाता है? 

  1. मोरिजा- बनेला 
  2. निमला-राइसेला
  3. कानपुरा 
  4. लोहारपुरा

Ans. 3. कानपुरा
Exp. –  राजस्थान में सर्वाधिक लौहा मोरिजा-बनेला, चौमू (जयपुर) में जबकि सर्वाधिक कच्चा लौहा कानपुरा (जयपुर) से निकाला जाता है। 

Q.58 लालसोट, राइसेला एवं बोमानी स्थान किस खनिज से संबंधित है –  

  1. मैगनीज 
  2. टंगस्टन 
  3. ताँबा 
  4. लौह-अयस्क

Ans. 4. लौह-अयस्क
Exp. –  लालसोट, राइसेला एव बोमानी स्थान दौसा जिले में लौह अयस्क खनन क्षेत्र है।

Q.59 राजस्थान में विभिन्न श्रेणियों का ताँबा पाया जाता है। राजस्थान की निम्नाकिंत जगहों में से किस जगह समस्त श्रेणियाँ का ताँबा सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है ? (खाद्य सुरक्षा अधिकारी 2019)

  1. अंजनी (उदयपुर)
  2. मदान- कुदान (झुंझुनू)
  3. बेडावल की पाल (उदयपुर)
  4. हनोतिया (अजमेर)

Ans. 2. मदान- कुदान (झुंझुनू)
Exp. –  देश की सबसे बड़ी ताँबे की खान खेतड़ी-सिंघाना (झुंझुनू) में स्थित है, जहाँ मदान-कुदान खान से सर्वाधिक ताँबा और सभी प्रकार का ताँबा प्राप्त होता है। ताँबा प्रगालक सयंत्र झुंझुनू में स्थित है, जिसकी स्थापना 1974 में की गई थी, इससे प्रतिवर्ष 31 हजार टन ताँबा शोधन किया जाता है।    

Q.60 देश के कुल ताँबे के संसाधनों में राजस्थान का हिस्सा कितने प्रतिशत है – (राजस्थान पुलिस 15-5-2021)

  • 45%
  • 54%
  • 36%
  • 59%

Ans. 54%
Exp. –  तांबा उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का देश में झारखण्ड के बाद दूसरा स्थान (32% उत्पादन) है, जबकि राजस्थान का देश के ताँबा संसाधनों में हिस्सा 54% है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment