Rajasthan Current Affairs October-2022
Q.1 ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल-2022’ में कौन सा जिला ओवरऑल चैंपियन रहा?
- सीकर
- झुंझुनू
- जयपुर
- हनुमानगढ़
Q.2 अक्टूबर 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों को उनकी अनुपयोगी भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने में सहायता करने के लिए कौन सी योजना को मंजूरी दी है?
- पीएम कुसुम योजना
- किसान सौर कृषि योजना
- सौर किसान सहायता योजना
- सौर कृषि आजीविका योजना
Q.3 अक्टूबर 2022 में राजस्थान के कौन से स्थान पर 2000 MW बिजली क्षमता का सोलर पार्क स्थापित करने के लिए राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम तथा कोल इंडिया लिमिटेड के मध्य 5,400 करोड़ का एमओयू हुआ? (REET Mains 25-2-2023)
- पूगल
- पोकरण
- नोख
- फतहगढ़
Q.4 अक्टूबर 2022 में राजस्थान उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश बने है?
- जस्टिस पंकज मित्तल
- जस्टिस एस.एस. शिंदे
- जस्टिस एम.एम. श्रीवास्तव
- जस्टिस सुधीर भंडारी
Q.5 अक्टूबर 2020 में राजस्थान के जैसलमेर जिले में विश्व का सबसे बड़ा विंड-सोलर प्लांट किस कंपनी ने शुरू किया है?
- रिलायंस सोलर एनर्जी
- अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड
- कोल इंडिया लिमिटेड
- मित्तल एनर्जी लिमिटेड
Q.6 29 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर मेट्रो के फेज-1-d के निर्माण के लिए 204.81 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है, फेज-1-d का विस्तार होगा?
- सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक
- मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहे तक
- बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक
- सीतापुरा से झोटवाड़ा तक
Q.7 अक्टूबर 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहां पर ‘नागरिक प्रशिक्षण संस्थान’ (सिविल डिफेंस इंस्टीट्यूट) खोलने के लिए 1 करोड रुपए स्वीकृति दी है?
- कोटा
- अजमेर
- जयपुर
- जोधपुर
Q.8 अक्टूबर 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना’ को लागू करने की स्वीकृति दी है, इस योजना के बारे में कौन सा कथन गलत है?
- इस योजना के तहत 2000 करोड रुपए का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत केवल अकृषि कार्यों के लिए ऋण दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत 1 लाख ग्रामीण परिवारों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत कृषि व अकृषि दोनों कार्यों के लिए ऋण दिया जाएगा।
Q.9 ‘विश्वास स्वरूपम’ क्या है?
- आध्यात्मिक गुरु ‘जग्गी वासुदेव’ द्वारा राजस्थान में चलाया गया अभियान
- राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के लिए ‘खाद्य आहार’ संबंधी योजना।
- राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाया गया अभियान
- नाथद्वारा (राजसमंद) में स्थापित की गई भगवान शिव की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा
Q.10 14 अक्टूबर 2022 को ‘बीस सूत्री कार्यक्रम’ के क्रियान्वयन एवं समन्वय के लिए राज्य स्तरीय समिति के गठन की मंजूरी दी गई, इस समिति के अध्यक्ष होंगे?
- अशोक गहलोत
- बी.डी. कल्ला
- राजेंद्र सिंह गुढा
- भंवर सिंह भाटी
Q.11 अक्टूबर 2022 में गुजरात में संपन्न हुए 36 वें राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान का देश में कौनसा स्थान रहा?
- 8 वां
- 15 वां
- 17 वां
- 20 वां
Q.12 अक्टूबर 2022 में गुजरात में संपन्न हुए 36 वें राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान ने कुल कितने पदक जीते।
- 18
- 21
- 25
- 30
Q.13 अक्टूबर 2022 में गुजरात में संपन्न हुए 36 वें राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान से किसने स्वर्ण पदक नहीं जीता है?
- अवनी लेखरा
- कविता सियाग
- विवान कपूर
- मुकेश चौधरी
Q.14 अक्टूबर 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों को उच्च गुणवत्ता के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने और प्रत्येक जिले के एक किसान को ट्रैक्टर देने वाली कौन सी योजना को लागू किया है?
- मुख्यमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना
- राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना
- मुख्यमंत्री किसान बीज उपहार योजना
- मुख्यमंत्री ट्रैक्टर उपहार योजना
Q.15 21 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में कहां पर ‘सिटी पार्क’ का लोकार्पण किया है?
- जयपुर
- कोटा
- उदयपुर
- जोधपुर