Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

दक्षिणी अरावली की प्रमुख चोटियां कौनसी है, मध्य अरावली की पहाड़ियां कौनसी है ? 

दक्षिणी अरावली की प्रमुख चोटियां गुरु शिखर(सिरोही), सेर (सिरोही) और दिलवाड़ा (सिरोही) है। इसके अलावा दक्षिणी अरावली के अंतर्गत आने वाली प्रमुख पहाड़िया अचलगढ़ और ऋषिकेश सिरोही जिले में है। सज्जनगढ़, जरगा, लीलागढ़, कमलनाथ, नागपानी, धोनिया, सायरा और गोगुंदा पहाड़िया उदयपुर जिले में स्थित है। डोरा पर्वत (जसवंतपुरा पर्वतीय क्षेत्र) जालौर जिले में स्थित है। 

दक्षिणी अरावली की प्रमुख चोटियां

मध्य अरावली की चोटियां के अंतर्गत गोरमजी, मारायजी और तारागढ़ आते है, जो की अजमेर जिले में स्थित है, जबकि मध्य अरावली की पहाड़ियां के अंतर्गत मेरवाड़ा पहाड़ियां,  शेखावाटी निम्न पहाड़ियां और नागपहाड़ आते है। 

उत्तरी अरावली की चोटियां के अंतर्गत रघुनाथगढ़ (सीकर), खौ (जयपुर), बाबाई, लोहगर्ल (झुंझुनू) और  बिलाली, भैराच, सिरावास  (अलवर) आते है। जबकि उतरी अरावली की पहाड़िया के अंतर्गत जयगढ़, नाहरगढ़, मनोहरपुर ,बरवाड़ा (जयपुर), भानगढ़, सरिस्का, बालागढ (अलवर), मालखेत (सीकर) और हर्षनाथ (सीकर) आते है। 

  उत्तरी अरावली की पहाड़ियां मुख्यतः कार्टजाइट व फायरोलाइट शैलो से निर्मित है।

  अरावली के उत्तरी पूर्वी छोर को पोतवार का पठार कहते हैं। 

  डूंगरपुर, पूर्वी सिरोही और उदयपुर जिलों का अरावली पर्वतीय क्षेत्र भोमट कहलाता है।

  बालोतरा के पास सिवाना पर्वतीय क्षेत्र में मुख्यतः गोलाकार पहाड़िया है, जिन्हें छप्पन की पहाड़िया और नाकोड़ा पर्वत के नाम से जाना जाता है।

  अरावली पर्वतमाला गोडावण लैंड का अवशेष है।

यह भी पढ़े – 👉 अरावली प्रदेश से संबंधित टॉप 35 महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQs)

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment