Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

अरावली की न्यूनतम ऊंचाई किस जिले में है, अरावली पर्वत की ऊंचाई कितनी है ?

अरावली की न्यूनतम ऊंचाई जयपुर जिले में है, जबकि अरावली की अधिकतम ऊंचाई सिरोही जिले में है। सिरोही जिले में अरावली की सबसे ऊँची चोटी गुरुशिखर (1722 मी.) स्थित है। राजस्थान में दक्षिण से उतर की ओर अरावली की ऊंचाई कम होती जाती है। दक्षिणी अरावली की ऊंचाई सबसे अधिक पाई जाती है, उसके बाद मध्य अरावली और उतरी अरावली का स्थान आता है। जयपुर जिला उत्तरी अरावली के अंतर्गत आता है।    

अरावली की न्यूनतम ऊंचाई किस जिले में है

अरावली पर्वत की ऊंचाई 930 मीटर है, ध्यान रहे यह इसकी औसत ऊंचाई है क्योंकि अरावली की ऊंचाई एकसमान नहीं है, इसका दक्षिणी भाग सबसे ऊँचा है और उतरी भाग सबसे कम ऊँचा है। अरावली पर्वतमाला का सबसे अधिक नुकीलापन अजमेर और भीलवाड़ा जिलों में है। अरावली की पहाड़ियों में सर्वाधिक अंतराल जयपुर और अलवर जिलों में पाया जाता है। 

अतिरिक्त जानकारी 👇

  अरावली पर्वतीय प्रदेश राजस्थान में 23° 20’ उत्तरी अक्षांश से 28° 20’ उत्तरी अक्षांश तथा 72°10’ पूर्वी देशांतर 77°50’ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। 

  भूगर्भिक संरचना की दृष्टि से अरावली श्रेणियां प्री कैंब्रियन शैलो से संबंधित है, जिन्हें देहली क्रम के अंतर्गत वर्णित किया गया है। 

  मारवाड़ के मैदान को मेवाड़ के उच्च पठार से अलग करने वाली पर्वत श्रेणियां मेरवाड़ा पहाड़िया कहलाती है। 

  अरावली पहाड़ियों में स्थित उदयपुर का उत्तर पश्चिमी पर्वतीय जनजातिबहुल भूभाग मगरा के नाम से जाना जाता है। 

  गुरु शिखर हिमालय की माउंट एवरेस्ट (8848 मी.) व पश्चिमी घाट की नीलगिरी पर्वत के मध्य सबसे ऊंची चोटी है।  

यह भी पढ़े – 👉 अरावली प्रदेश से संबंधित टॉप 35 महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQs)

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment