Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान का राजकोट किसे कहते है : राजस्थान का कानपुर, शिमला, कश्मीर और स्विट्जरलैंड किसे कहते है ?

अत्यधिक मूंगफली उत्पादन के कारण बीकानेर जिले के लूणकरणसर को राजस्थान का राजकोट कहते हैं। क्योंकि भारत में सर्वाधिक मूंगफली का उत्पादन गुजरात (मुख्यत: राजकोट) से होता है और राजस्थान में मूंगफली का सर्वाधिक उत्पादन बीकानेर जिले (मुख्यत: लूणकरणसर) से होता है। लूणकरणसर की भूमि मूंगफली की खेती के लिए बहुत उपयुक्त है। यहाँ की मिट्टी कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर होती है, जो मूंगफली के लिए आवश्यक पोषक तत्व हैं।

राजस्थान का राजकोट

लूणकरणसर में औसत वार्षिक वर्षा 50 से 125 सेंटीमीटर होती है, जो मूंगफली की खेती के लिए पर्याप्त होती है। लूणकरणसर में इंदिरा गाँधी नहर और लूणकरणसर नहर के माध्यम से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, जो मूंगफली की खेती में सहायक होती है। गुजरात के राजकोट में मूँगफली और कपास की सिंचाई मुख्यत: कुएँ एवं नहरों से की जाती है। मूंगफली की गिरी में लगभग 20% प्रोटीन और 47-49% तेल होता है।

राजस्थान का कानपुर किसे कहते है – 

राजस्थान का कानपुर कोटा शहर को कहा जाता है। क्योंकि कोटा की औद्योगिक इकाइयां और विकास उत्तरप्रदेश के कानपुर शहर की तरह है, इसलिए इसे राजस्थान का कानपुर कहा जाता है। कोटा में कई बड़े उद्योग हैं, जिनमें स्टील, ऑटोमोबाइल, रसायन और वस्त्र उद्योग शामिल हैं। यहाँ का स्टील उद्योग भारत के सबसे बड़े स्टील उद्योगों में से एक है। यहाँ टाटा स्टील, जिंदल स्टील और एसडब्ल्यू स्टील जैसी कई बड़ी स्टील मिलें हैं। 

राजस्थान का कानपुर

उत्तरप्रदेश का कानपुर शहर मुख्यत: चमड़ा उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसलिए कानपुर को भारत का चमड़ा शहर भी कहा जाता है। इसके अलावा स्टील मिलें, सूती मिलें और लाल इम्ली ऊनी कारखाने कानपुर में स्थित है। कानपुर शहर में 10 औद्योगिक क्लस्टर हैं, जो पूरे कानपुर में फैले हुए हैं।

राजस्थान का शिमला किसे कहते हैं – 

राजस्थान का शिमला माउंट आबू को कहा जाता है। माउंट आबू राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित एक पर्वतीय स्थल है। माउंट आबू में हिमाचल प्रदेश के शिमला जैसी प्राकृतिक सुंदरता और ठंडी जलवायु के कारण इसे राजस्थान का शिमला कहते है। माउंट आबू की औसत ऊंचाई समुद्र तल से 1220 मीटर है। यह स्थान अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहाँ की जलवायु गर्मियों में भी सुहावनी रहती है। 

राजस्थान का शिमला

माउंट आबू में कई ऊँची पहाड़ियाँ, झीलें और मंदिर हैं। माउंट आबू एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहाँ हिमाचल प्रदेश के शिमला जैसे हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं। माउंट आबू अरावली पर्वतमाला का सर्वोच्च शिखर है, जिसकी ऊँचाई 1722 मीटर है। माउंट आबू हिन्दू और जैन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है। यहाँ नक्की झील, सनसेट पॉइंट, टोड रॉक और दिलवाड़ा के जैन मंदिर आदि दर्शनीय स्थल है। 

राजस्थान का कश्मीर किसे कहते हैं – 

राजस्थान का कश्मीर उदयपुर जिले को कहा जाता है। क्योंकि भारत के राज्य कश्मीर की तरह उदयपुर में भी  प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ी क्षेत्र और शांत वातावरण है। उदयपुर को ‘पूर्व का वेनिस’, ‘झीलों का शहर’ और ‘राजस्थान का कश्मीर’ के नाम से भी जाना जाता है। उदयपुर में कई झीलें हैं, जिनमें पिछोला झील, जयसमंद झील, फतेहसागर झील और गोविंदसागर झील शामिल हैं।

राजस्थान का कश्मीर

 उदयपुर में कई महल और मंदिर भी हैं, जिनमें सिटी पैलेस, जग मंदिर, जग विलास पैलेस, सहेलियों की बाड़ी और बागोर की हवेली शामिल हैं। उदयपुर जिला अरावली पर्वतमाला के दक्षिणी छोर पर स्थित है। यहाँ अरावली पर्वतमाला की सर्वाधिक ऊंचाई पाई जाती है। इसी ऊंचाई के कारण उदयपुर जिले में अधिक वर्षा होती है। 

राजस्थान का स्विट्जरलैंड किसे कहते हैं –

राजस्थान का स्विट्जरलैंड किशनगढ़ के मार्बल डंपिंग यार्ड को कहा जाता है। क्योंकि यहाँ सफ़ेद मार्बल को काटने का कारखाना है, मार्बल को काटने के बाद बची हुई सामग्री को पानी में मिलाकर यहां जमा किया जाता है। सूखने के बाद यह स्लरी सफेद रंग की चट्टानों जैसा दिखती है। इन चट्टानों के बीच नीला पानी बहता है, जो इसे एक अद्भुत दृश्य देता है अर्थात यह स्थान सफेद रंग की चट्टानों और नीले पानी के कारण स्विट्जरलैंड की तरह दिखाई देता है। 

राजस्थान का स्विट्जरलैंड

इसकी खूबसूरती को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। किशनगढ़ डंपिंग यार्ड की ऊंचाई लगभग 100 फीट है। किशनगढ़ डंपिंग यार्ड को राजस्थान के स्विट्जरलैंड के अलावा ‘बर्फ के खान’ के रूप में भी जाना जाता है। इस डंपिंग यार्ड पर नजर आने वाली सफेद परत बर्फ नहीं बल्कि संगमरमर को काटने पर निकला हुआ पाउडर होता है, जो देखने में बिल्कुल बर्फ जैसे लगता है। यह जगह कई फिल्मों और गानों की शूटिंग के लिए भी लोकप्रिय है।

अन्य राजस्थान के जिलों के प्राचीन नाम 

प्राचीन नाम /उपनामजिले/शहर 
राजस्थान का पेरिसउदयपुर 
राजस्थान का नागपुर झालावाड़ 
राजस्थान का गौरव खेजड़ी वृक्ष 
राजस्थान की लोढी काशीबांसवाडा
राजस्थान का नृसिंहकवि दुर्लभजी

यह भी पढ़े – 👉 राजस्थान के जिलों के प्राचीन नाम/उपनाम से संबंधित टॉप 70 महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQs)
👉 राजस्थान का पंजाब किसे कहते है – राजस्थान का नाका किसे कहते है ?

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment