Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के कृषि जलवायु प्रदेश से संबन्धित टॉप 20 महत्वपूर्ण प्रश्‍न और Map (Rajasthan ke Krishi Jalvayu Pradesh Mcq Questions)

आजकल ‘राजस्थान के कृषि जलवायु प्रदेश’ RSMSSB और RPSC का पसंदिता टॉपिक हो गया है, इसमें से एक या दो प्रश्‍न अवश्य बनते है और इस टॉपिक को मात्र 15-20 मिनट में Map द्वारा कवर किया जा सकता है। इस Article में  राजस्थान के 10 कृषि जलवायु प्रदेश से संबन्धित Map और टॉप 20 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Krishi Jalvayu Pradesh Mcq Questions) दिए गए है, जिनमें विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्‍न और नए Expected प्रश्‍न शामिल है। इन प्रश्नों से बाहर पेपर नहीं जाये इसके लिए हमने अपना पूरा एफर्ट डाला है। 

Rajasthan ke Krishi Jalvayu Pradesh Mcq Questions

Short Notes

संकेतप्रदेशसंबंधित जिलेंप्रमुख फसलेंवैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र
I-Aपश्चिमी शुष्क मैदानबाड़मेर, जोधपुरबाजरा, मोठमंडोर (जोधपुर)
I-Bउतर पश्चिमी सिंचित मैदानगंगानगर, हनुमानगढ़कपास*, ग्वार, किन्नू*गंगानगर
I-Cपश्चिमी अति शुष्क मैदान
(अति शुष्क आंशिक सिंचित क्षेत्र)
जैसलमेर, बीकानेर, चूरूबाजरा, मोठबीछवाल (बीकानेर)
II-Aअन्त: प्रवाही मैदानसीकर, झुंझुनू, नागौरबाजरा, ग्वार, चनाफतेहपुर (सीकर)
II-Bलूनी बेसिन का मैदानपाली, जालौर, सिरोही का कुछ भागमोठ, तिलकेशवाना (जालौर)
III-Aअर्द्ध शुष्क पूर्वी मैदानअजमेर, जयपुर, टोंक, दौसाबाजरा, गेहूंदुर्गापुरा (जयपुर)
III-B बाढ़ संभावित पूर्वी मैदानअलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुरसरसोंनौगांव (अलवर)
IV-Aउप आर्द्र दक्षिणी मैदानभीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, सिरोहीमक्का*उदयपुर
IV-Bआर्द्र दक्षिणी मैदानडूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़मक्का*, चावल*कार्यरत नहीं
Vआर्द्र दक्षिणी-पूर्वी मैदानकोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ और सवाई माधोपुर का कुछ भागसोयाबीन*उमेदगंज (कोटा)
* – विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जा चुके & महत्वपूर्ण प्रश्‍न

Q.1 सर्वाधिक पशुधन वाला राजस्थान का कृषि जलवायु प्रदेश है – 

  • I-A
  • I-C
  • II-B
  • II-A

Ans. I-A
Exp. – राजस्थान में  सर्वाधिक पशुधन क्रमश: बाड़मेर ( 53.66 लाख) तथा जोधपुर ( 35.90 लाख ) जिलों में है। 

Q.2 निम्नलिखित में से कौन सा कृषि जलवायु खंड (क्षेत्रफल अनुसार) राजस्थान में सबसे बड़ा है – (VDO Pre 27-12-2021)

  • II-B
  • 1-C
  • II-A
  • I-B

Ans. 1-C
Exp. – राजस्थान में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा कृषि जलवायु खण्ड I-C है, जिसमें जैसलमेर, बीकानेर और चूरू जिलें सम्मलित किए जाते है।  

Q.3 कृषि क्षेत्र के आधार पर राजस्थान का सबसे बड़ा कृषि जलवायु खण्ड है –

  • III-B
  • I-C
  • V
  • IV-A

Ans. III-B
Exp. – राजस्थान में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा कृषि जलवायु खण्ड I-C है, अर्थात जैसलमेर, बीकानेर और चूरू जिलें लेकिन यहाँ बंजर भूमि के कारण कृषि नहीं होती है, इसलिए कृषि क्षेत्र के आधार पर सबसे बड़ा कृषि जलवायु खण्ड III-B है, जिसमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाईमाधो[पुर जिलें सम्मलित है। 

Q.4 बाड़मेर जिला राजस्थान के किस कृषि जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आता है – 

  • I-C
  • I-A
  • II-B
  • I-B

Ans. I-A
Exp. – बाड़मेर और जोधपुर जिले पश्चिमी शुष्क मैदान अर्थात I-A जोन के अंतर्गत आते है।

Q.5 राजस्थान का कौनसा कृषि जलवायु प्रदेश सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करता है – (खाद्य सुरक्षा अधिकारी 2019)

  • I-A तथा I-B
  • III-A तथा III-B
  • II-A तथा II-B
  • IV-B तथा V

Ans. IV-B तथा V
Exp. – दिए गए विकल्पों में IV-B जोन मेवाड़ तथा V जोन हाड़ौती क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जिनमें सर्वाधिक वर्षा होती है।

Q.6 राजस्थान का मुख्य गन्ना एवं कपास उत्पादक कृषि जलवायु खंड है- (JEN डिग्री टीएसपी 2016) 

  1. आर्द्र दक्षिणी मैदानी क्षेत्र 
  2. सिंचित मैदानी उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र 
  3. शुष्क पश्चिमी मैदानी क्षेत्र 
  4. बाढ़ सम्भाव्य पूर्वी मैदानी क्षेत्र

Ans. 2. सिंचित मैदानी उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र 
Exp. – राजस्थान में गन्ना एवं कपास का सर्वाधिक उत्पादन हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले में होता है।

Q.7 सोयाबीन की खेती राजस्थान की किस कृषि जलवायु खंड में प्रमुखता से की जाती है – (JEN विद्युत  डिप्लोमा 2016)

  1. बाढ़ सम्भाव्य पूर्वी मैदान 
  2. उपार्द्र दक्षिणी मैदान 
  3. आर्द्र दक्षिणी-पूर्वी मैदान 
  4. सिंचित उत्तर-पश्चिमी मैदान

Ans. 3. आर्द्र दक्षिणी-पूर्वी मैदान
Exp. – सोयाबीन की खेती मुख्यतः हाडोती प्रदेश (आर्द्र दक्षिणी-पूर्वी मैदान) में की जाती है। 

Q.8 निम्न में से कौन सी कृषि जलवायु प्रदेश में बाजरा बोया जाता है – (Lab Assistant 2022)

  1. आर्द्र दक्षिणी पूर्वी मैदान 
  2. आर्द्र दक्षिणी मैदान 
  3. उपार्द्र दक्षिणी मैदान 
  4. अर्द्ध शुष्क पूर्वी मैदान

Ans. 4. अर्द्ध शुष्क पूर्वी मैदान
Exp. –  दिए गए विकल्पों में से केवल अर्द्ध शुष्क पूर्वी मैदान में ही बाजरा बोया जाता है, जिसके अंतर्गत जयपुर, अजमेर, टोंक और दौसा जिले शामिल है। 

Q.9 निम्न में से राजस्थान के किस कृषि–जलवायु क्षेत्र में किन्नू की पैदावार की जाती है – (Lab Assistant 2022)

  • I-B 
  • II-B
  • III-B
  • IV-B

Ans. I-B
Exp. –  फलों में किन्नू की पैदावार राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में की जाती है।

Q.10 राजस्थान का दो-तिहाई से अधिक चावल उत्पादक क्षेत्र किस कृषि जलवायु खंड के अंतर्गत आता है – (JEN सिविल डिप्लोमा 2016) 

  1. आर्द्र दक्षिणी मैदानी क्षेत्र 
  2. शुष्क पश्चिमी मैदानी क्षेत्र 
  3. सिंचित उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्र 
  4. बाढ़ संभावित पूर्वी मैदानी क्षेत्र

Ans. 1. आर्द्र दक्षिणी मैदानी क्षेत्र 
Exp. –  राजस्थान में सर्वाधिक चावल उत्पादन वागड़ क्षेत्र में अर्थात आर्द्र दक्षिणी मैदान (IV-B जोन) में होता है।

Q.11 राजस्थान में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा कृषि जलवायु खंड है – (Lab Assistant 2022)

  1. आर्द्र दक्षिणी मैदानी क्षेत्र 
  2. आर्द्र शुष्क पूर्वी मैदानी क्षेत्र 
  3. बाढ़ सम्भाव्य पूर्वी मैदानी क्षेत्र 
  4. आदर्श दक्षिण-पूर्वी मैदानी क्षेत्र

Ans. 1. आर्द्र दक्षिणी मैदानी क्षेत्र 
Exp. –  राजस्थान के कृषि जलवायु खंड में सबसे छोटा प्रदेश IV-B (आर्द्र दक्षिणी मैदानी क्षेत्र) है, जिसमें डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले शामिल है।

Q.12 राजस्थान में सबसे कम कृषि क्षेत्र वाला कृषि जलवायु खण्ड है – 

  • I-C
  • I-A
  • II-A
  • IV-A

Ans. IV-A
Exp. –  कृषि क्षेत्र के आधार पर सबसे बड़ा कृषि जलवायु खण्ड III-B है, जबकि सबसे छोटा कृषि जलवायु  IV-A जोन है, जिसमें भीलवाड़ा, राजसमंद, चितौड़गढ़, उदयपुर और सिरोही जिले सम्मलित है, इन जिलों में पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण कृषि कम की जाती है। 

Q.13 सिरोही जिला राजस्थान के किस कृषि जलवायु प्रदेश के अंतर्गत आता है – 

  • I-A
  • II-B
  • IV-A
  • II-A

Ans. IV-A
Exp. –  भीलवाड़ा, राजसमंद, चितौड़गढ़, उदयपुर और सिरोही उप आर्द्र दक्षिणी मैदान अर्थात IV-A जोन के अंतर्गत आते है।

Q.14 ICAR द्वारा राजस्थान को कितने कृषि जलवायु प्रदेश में विभाजित किया जाता है – (JEN सिविल डिग्री 2021)

  • 08
  • 10
  • 12
  • 14

Ans. 10
Exp. –  Indian Council of Agricultural Research (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्) ने राजस्थान को 10 कृषि जलवायु प्रदेशों में विभाजित किया है।

Q.15 बीकानेर-जैसलमेर और चूरु राजस्थान के किस कृषि जलवायु प्रदेश/खंड में सम्मिलित है – (VDO Pre 2021)

  1. अंतः प्रवाह शुष्क खंड 
  2. पश्चिमी शुष्क मैदान 
  3. अति शुष्क आंशिक सिंचित 
  4. उत्तरी-पश्चिमी सिंचित मैदान

Ans. 3. अति शुष्क आंशिक सिंचित 
Exp. –  बीकानेर-जैसलमेर और चूरु 1-C जोन अर्थात अति शुष्क आंशिक सिंचित प्रदेश के अंतर्गत आते है। 

Q.16 कृषि जलवायु प्रदेश एवं जिले में कौन सा जोड़ा सही सुमेलित है – (JEN यांत्रिकी डिप्लोमा 2020)

  •  IIA – चूरु 
  • IIIA – दौसा 
  • IVA – करौली 
  • IA – गंगानगर

Ans. IIIA – दौसा 
Exp. –  चूरू जिले का अधिकांश भाग I-C जोन के अंतर्गत आता है। 

Q.17 निम्न में से कौन-सा फसली-प्रारूप, राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी आर्द्र मैदानी कृषि-जलवायु प्रदेश में पाया जाता है – (JEN विद्युत डिप्लोमा 2020) 

  1. कपास-सरसों-बाजरा 
  2. ज्वार-मक्का-बाजरा 
  3. कपास-मक्का-मूंगफली 
  4. चावल-गेहूं-सोयाबीन

Ans. 4. चावल-गेहूं-सोयाबीन
Exp. –  दक्षिणी-पूर्वी आर्द्र मैदानी कृषि-जलवायु प्रदेश अर्थात हाडोती प्रदेश की मुख्य फसलें चावल, गेहूं और सोयाबीन है। 

Q.18 राजस्थान का बीकानेर जिला कौनसे कृषि-जलवायु प्रदेश में आता है (JEN यांत्रिकी/विद्युत डिग्री 2020)

  • I-A, शुष्क पश्चिमी मैदान 
  • I-B, सिंचित उत्तर-पश्चिमी मैदान 
  • I-C, उच्च शुष्क एवं सिंचित मैदान 
  • II-A, अंतः प्रवाह शुष्क मैदान

Ans. I-C, उच्च शुष्क एवं सिंचित मैदान 
Exp. –  जैसलमेर, बीकानेर और चूरू जिले I-C जोन के अंतर्गत आते हैं।

Q.19 निम्नलिखित में से कौन सा जिला अति शुष्क आंशिक सिंचित कृषि जलवायु प्रदेश में सम्मिलित किया जाता है – (कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक 2019) 

  1. पाली 
  2. सीकर 
  3. नागौर 
  4. बीकानेर

Ans. 4. बीकानेर
Exp. –  अति शुष्क आंशिक सिंचित क्षेत्र (I-C जोन) के अंतर्गत जैसलमेर, बीकानेर और चूरू जिले आते हैं।

Q.20 सीकर, झुंझुनू एवं नागौर जिले राजस्थान की कौनसी कृषि जलवायु पेटी के अंतर्गत आते हैं – (ACF & FRO Exam 2021) 

  1. शुष्क पश्चिमी मैदानी क्षेत्र 
  2. अंत:स्थलीय अफवाह के अंतवर्ती मैदानी क्षेत्र 
  3. अर्ध शुष्क पूर्वी मैदानी क्षेत्र 
  4. बाढ़ संभाव्य पूर्वी मैदानी क्षेत्र

Ans. 2. अंत:स्थलीय अफवाह के अंतवर्ती मैदानी क्षेत्र 
Exp. –  सीकर, झुंझुनू एवं नागौर जिले अर्थात शेखावाटी क्षेत्र II-A (अंतः प्रवाही मैदान) जोन के अंतर्गत आते हैं। 

Q.21 जयपुर, दौसा और अजमेर राजस्थान के किस कृषि जलवायु प्रदेश में सम्मिलित है – (JEN सिविल डिग्री 2022)

  1. बाढ़ प्रभावित पूर्वी मैदान 
  2. अर्द्ध शुष्क पूर्वी मैदान 
  3. अर्द्ध आर्द्र दक्षिणी मैदान  
  4. आर्द्र दक्षिणी मैदान

Ans. 2. अर्द्ध शुष्क पूर्वी मैदान 
Exp. –  जयपुर, दौसा, अजमेर और टोंक  III-A जोन अर्थात अर्ध शुष्क पूर्वी मैदान प्रदेश के अंतर्गत आते हैं।  

Related Post
👉🏾 राजस्थान की जलवायु, टॉप 100 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs) & कोपेन, थॉर्नवेट और ट्रिवार्था के Map
👉🏾 राजस्थान के भौतिक प्रदेश टॉप 130 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs) और Short Notes & Map

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment