राजस्थान में पाइराइट मुख्यत: सालदीपुर खान (सीकर) से प्राप्त किया जाता है। इस क्षेत्र में मिलने वाले पाइराइट खनिज अजबगढ़ संघ की चट्टानों से मिलते है। पाइराइट को झूठा सोना भी कहते है। हालांकि, पाइराइट का मूल्य सोने की तुलना में बहुत कम होता है। पायराइट्स का उपयोग गंधक का अम्ल एवं रासायनिक उर्वरक बनाने में किया जाता है। पाइराइट का रासायनिक सूत्र FeS2 है। भारत में पाइराइट के भंडार राजस्थान, झारखंड, और छत्तीसगढ़ में पाए जाते हैं।

अतिरिक्त जानकारी 👇
सीकर जिलें में पाए जाने वाले अन्य खनिज –
| खनिज | संबंधित स्थान |
| रॉक फॉस्फेट | करपुरा गांव (सीकर) |
| यूरेनियम | रोहिल और सुहागपुरा गॉँव |
| फ्लोराइट | चौकड़ी गांव |
| अभ्रक | तोरावाटी क्षेत्र |
| तामड़ा | बालेश्वर और महवा क्षेत्र |
| ताँबा | रघुनाथपुरा |
| लौहा | थोई -नीमकाथाना |
| बेरिलियम | नीम का थाना |
| केल्साइट | मोण्डा और रायपुर खान |
| ग्रेनाइट | अजीतगढ़ |
यह भी पढ़े – 👉 राजस्थान के खनिज संसाधन से संबंधित टॉप 120 महत्वपूर्ण प्रश्न (MCQs) with Short Notes
Payrite