Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएं (rajasthan ki sinchai pariyojana), प्रमुख नहरें, बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएं – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs), Short Notes, questions और Map 

Q.41 माही बजाज सागर परियोजना से सर्वाधिक लाभ किस जिले को मिलता है – 

  1. बांसवाड़ा
  2. डूंगरपुर 
  3. उदयपुर
  4. प्रतापगढ़

Ans. 1. बांसवाड़ा
Exp. – माही बांध का निर्माण माही नदी पर बांसवाड़ा से लगभग 16 किलोमीटर दूर बोरखेड़ा तेहसील के लोहरिया गांव में किया गया। यह राज्य का सबसे लम्बा बांध (3.1 किमी.) है। इसका जल ग्रहण क्षेत्र 6,240 वर्ग किमी. है, जिसमे से 4,350 वर्ग किमी मध्य प्रदेश में तथा 1,890 वर्ग किमी. राजस्थान में है।

Q.42 निम्नलिखित में राजस्थान की कौनसी विद्युत परियोजना राज्य के स्वंय की पूर्ण स्वामित्व वाली परियोजना है? (LDC 2018)

  1. चम्बल 
  2. व्यास 
  3. माही 
  4. सतपुड़ा  

Ans. 3. माही 
Exp. – माही बजाज सागर परियोजना राजस्थान और गुजरात की सयुक्त परियोजना है, जिसमें राजस्थान की हिस्सा 45 % है, लेकिन इससे बनने वाली विद्युत 100% राजस्थान को प्राप्त होती है (140 MW) इस परियोजना हेतु राजस्थान व गुजरात में 1966 में समझोता हुआ और योजना आयोग द्वारा इस परियोजना को 1971 में स्वीकृति मिली तो 1 नवम्बर 1983 को इंदिरा गाँधी ने सिंचाई का शुभारम्भ किया। वर्तमान में 80,000 हैक्टर से अधिक पर इससे सिंचाई की जा रही है।  

Q.43 निम्न में से कौनसा जिला ‘माही हाई लेवल कैनाल शुद्ध पेयजल प्रोजेक्ट’ से प्रत्यक्ष रूप से संबंधित नहीं है? (सूचना सहायक 2018)

  1. राजसमंद 
  2. चितोड़गढ़ 
  3. उदयपुर 
  4. डूंगरपुर 

Ans. 4. डूंगरपुर 
Exp. – राजस्थान बजट 2018-19 में रीजन वाटर ग्रिड बनाकर, राज्य में पेयजल की उपलब्धता एव आपूर्ति का दूरगामी समाधान करने के लिए राजसमंद, चितोड़गढ़ और उदयपुर की ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए 450 करोड़ की लागत से ‘Mahi High Leval Canal Water Project’ शुरू किया गया।

Q.44 ‘कागदी पिकअप’ जल ग्रहण करता है- (कनिष्ठ अभियंता सिविल 2020) 

  1. गांधी सागर बांध से 
  2. माही बजाज सागर बांध से 
  3. जाखम बांध से 
  4. जवाई बांध से

Ans. 2. माही बजाज सागर बांध से 
Exp. – कागदी पिकअप बांध का निर्माण माही बजाज सागर परियोजना के द्वितीय चरण में माही बजाज सागर बांध के नीचे बांसवाड़ा में ही किया गया है। पिकअप बांध विभिन्न बांधों से जोड़े जाने वाले पानी को रोकने का कार्य करता है इसके बाद समान रूप से वितरित करता है।

Q.45 भीखाभाई सागवाड़ा नहर और आंनदपुरी-भूकिया नहर किस बांध से निकली गई है-

  1. माहीबजाज सागर बांध
  2. कागदी पिकअप बांध
  3. सोम-कमला-अम्बा बांध
  4. जाखम बांध 

Ans. 2. कागदी पिकअप बांध
Exp. – कागदी पिकअप बांध का निर्माण माही बजाज सागर परियोजना के द्वितीय चरण में माही बजाज सागर बांध के नीचे बांसवाड़ा में ही किया गया है। इस बांध से दो नहरे दांयी – भीखाभाई सागवाड़ा नहर (71.72 किमी. लम्बी) व बांयी – आनंदपुरी-भूकिया नहर 26.12 किमी. लम्बी) निकाली गई है। 

Q.46 भीखाभाई सागवाड़ा नहर से राजस्थान का सर्वाधिक लाभान्वित जिला है – (पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड-III – 2020)

  1. गंगानगर 
  2. डूंगरपुर 
  3. अलवर 
  4. पाली

Ans. डूंगरपुर 
Exp. – भीखाभाई सागवाड़ा नहर का निर्माण माही नदी पर ‘माही साइफन’ का निर्माण करके किया गया है। इस नहर से डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा क्षेत्र में 11,811 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जाती है। साइफन (siphon) एक टयूब होता है जो पानी को मूल जलाशय से ऊपर की और भेजता है और फिर बिना पंप किए निचे की ओर भेजता है।  

Q.47 सोम-कमला-अम्बा सिंचाई परियोजना निम्न में से किस जिले में है – (महिला पर्यवेक्षक 2015)(कॉलेज व्याख्याता सारंगी 2019)(PSI 2021)

  1. डूंगरपुर 
  2. बांसवाड़ा 
  3. उदयपुर 
  4. चितोड़गढ़

Ans. 1. डूंगरपुर 
Exp. – डूंगरपुर जिले की आसपुर तहसील तथा उदयपुर जिले की सलुमा तहसील के गाँवो को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए डूंगरपुर के कमला अम्बा गांव के पास सोम नदी पर बांध का निर्माण किया गया। 

Q.48 सोम कागदर परियोजना किस जिले में स्थित है?

  1. उदयपुर 
  2. डूंगरपुर 
  3. बांसवाड़ा 
  4. प्रतापगढ़ 

Ans. 1. उदयपुर 
Exp. – सोम कागदर बांध उदयपुर के ऋषभदेव क्षेत्र में सोम नदी पर स्थित है, जबकि सोम-कमला-अम्बा बांध डूंगरपुर में स्थित है।

Q.49 सोम-कमला-अम्बा सिंचाई परियोजना से लाभ कौनसे जिले युग्म को प्राप्त होता है (कनिष्ठ अनुदेशक (कोपा) 2019)

  1. उदयपर और डूंगरपुर 
  2. डूंगरपुर और बांसवाड़ा 
  3. उदयपुर और बांसवाड़ा 
  4. उदयपुर और प्रतापगढ़ 

Ans. 1. उदयपर और डूंगरपुर 
Exp. – डूंगरपुर जिले की आसपुर तहसील तथा उदयपुर जिले की सलुमा तहसील के गाँवो को सिंचाई के लिए जलापूर्ति डूंगरपुर स्थित सोम-कमल-अम्बा बांध से होती है। 

Q.50 वह कौनसी परियोजना है, जिसमें सिंचाई केवल स्प्रिंकलर (फव्वारा) सिंचाई पद्धति से ही करने का प्रावधान है? (प्रयोगशाला सहायक 2016) (कॉलेज व्याख्यता सारंगी 2019)

  1. नर्मदा नहर परियोजना 
  2. इंदिरा गाँधी नहर परियोजना 
  3. गंग नहर परियोजना
  4. माही बजाज सागर परियोजना  

Ans. नर्मदा नहर परियोजना 
Exp. – यह पहली परियोजना है जिसमें सिंचाई केवल स्प्रिंकलर (फव्वारा) सिंचाई पध्दति से ही करने का प्रावधान है। ड्रीप सिंचाई पध्दति इजराइल की देन है। 

Q.51 निम्न में  कौनसी एक परियोजना मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान राज्यों के मध्य का एक सयुंक्त उपक्रम है – (JEN यांत्रिकी diploma 2020)

  1. चम्बल नदी परियोजना  
  2. माही बजाज सागर परियोजना 
  3. नर्मदा नदी परियोजना 
  4. इंदिरा गाँधी नहर परियोजना 

Ans. 3. नर्मदा नदी परियोजना 
Exp. – यह परियोजना गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सयुंक्त परियोजना है। राजस्थान में नर्मदा नदी का पानी गुजरात में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध से आता है। इस परियोजना को राजस्थान में  ‘सरदार सरोवर परियोजना’ व मारवाड़ की भागीरथी नामो से भी जाना जाता है। नर्मदा नदी मध्यप्रदेश के अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलती है।   

Q.52 नर्मदा नहर की राजस्थान में लम्बाई है –

  • 74 किमी. 
  • 89 किमी. 
  • 458 किमी. 
  • 532 किमी.

Ans. 74 किमी.
Exp. – नर्मदा नहर की गुजरात के सरदार सरोवर बांध से कुल लम्बाई 532 किमी. है, जिसमें से 458 किमी. गुजरात में तथा 74 किमी.(65 किमी. जालौर व 9 किमी. बाड़मेर) राजस्थान में है। 

Q.53 राजस्थान के कौनसे जिलों में नर्मदा घाटी परियोजना से जल प्राप्त होता है – (कनिष्ठ अनुदेशक फिटर 2019)

  1. सिरोही व जालौर 
  2. जालौर व बाड़मेर 
  3. पाली व जालौर 
  4. बाड़मेर व पाली

Ans. 2. जालौर व बाड़मेर 
Exp. – नर्मदा नहर की राजस्थान में लम्बाई 74 किमी. है, जिसमें जालौर जिले की सांचोर तहसील के 76 गाँवो और बाड़मेर जिले की गूडामलानी तहसील के गाँवो को सिंचाई का लाभ मिल रहा है। इस नहर द्वारा जालौर व बाड़मेर जिलों की लगभग 2.46 लाख भूमि हेक्टर भूमि पर सिंचाई होती है। 

Q.54 राजस्थान को नर्मदा नदी का कितना हिस्सा प्राप्त होता है – (JEN इलेक्ट्रिकल डिग्री 2020)

  • 1.90 MAF
  • 8.60 MAF
  • 9.10 MAF
  • 0.50 MAF

Ans. 0.50 MAF
Exp. – नर्मदा जल विवाद प्राधिकरण द्वारा 1979 में नर्मदा जल में राजस्थान का हिस्सा 0.50 MAF (मिलियन एकड़ फीट) निर्धारित किया गया है। 

Q.55 नर्मदा बचाओ आंदोलन का संबंध किससे है – 

  1. सरदार वल्ल भाई पटेल 
  2. मेधा पाटकर 
  3. वी. मोहिनी गिरी 
  4. नरेंद्र मोदी 

Ans. 2. मेधा पाटकर 
Exp. – मेधा पाटकर व बाबा आमटे का संबंध 1985 से हो रहे ‘नर्मदा बचाओ आंदोलन’ से है। इस आंदोलन के नेता  मेधा पाटकर की मांग थी की नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई अधिक नहीं होनी चाहिए क्योंकि इस बांध की ऊँचाई बढ़ाए जाने से मध्य प्रदेश के 192 गाँव और एक नगर डूब क्षेत्र में आ रहे हैं। इसके चलते 40 हज़ार परिवारों को अपने घर, गाँव छोड़ने पड़ेंगे।

Q.56 सरदार सरोवर बांध से नर्मदा नहर द्वारा राजस्थान में सर्वप्रथम पानी कब आया? 

  • 1999
  • 2008
  • 2011
  • 2013

Ans. 2008
Exp. – नर्मदा नहर परियोजना द्वारा सर्वप्रथम पानी राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर तहसील के सीलू गांव में 27 मार्च 2008 को तात्कालीन मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा लाया गया। सीलू गांव (सांचौर) में भव्य नर्बदेश्वर धाम की स्थापना की गई है। नर्मदा मुख्य नहर परियोजना को वर्ष 2012-13 तक पूर्ण कर लिया है।  

Q.57 नर्मदा नहर परियोजना की कौनसी एक लिफ्ट नहर नहीं है – 

  1. भादरिया 
  2. बांगड़सर
  3. पनोरिया 
  4. सांचौर  

Ans. 2. बांगड़सर
Exp. – नर्मदा नहर परियोजना में तीन लिफ्ट नहरों का निर्माण किया गया है- भादरिया लिफ्ट नहर बाड़मेर के गुडामलानी क्षेत्र में, पनोरिया लिफ्ट नहर बाड़मेर के धोरीमन्ना क्षेत्र में और सांचोर लिफ्ट नहर जालौर जिले के सांचौर तहसील में जाती है। इसके अलावा 9 वितरिकाओं (बालेरा, वांक,रतौड़ा,कैरिया,गांधव,जैसला, मनकी, भीमगुड़ा) भी है। नर्मदा मुख्य नहर की वितरिकाओ एव माईनरो  की कुल लंबाई 1719 किमी है। इनका निर्माण 2016 में पूर्ण हो चुका है। बांगड़सर (वीर तेजाजी लिफ्ट नहर) इंदिरा गाँधी नहर परियोजना की एक लिफ्ट नहर है। 

Q.58 मानसी वाकल परियोजना का उद्देश्य किस नगर को पेयजल उपलब्ध कराना है – (JEN विद्युत् डिप्लोमा 2020)

  1. जोधपुर 
  2. उदयपुर 
  3. कोटा 
  4. झालावाड़  

Ans. 2. उदयपुर 
Exp. – साबरमती की सहायक मानसी-वाकल नदी पर उदयपर शहर के निकट गोराणा गांव (झाड़ोल तहसील) में मानसी वाकल बांध का निर्माण किया गया है। इस बांध से थोड़ी दूर स्थित देवास बांध (अलसीगढ़ बांध) से पानी 4.6 किमी. लम्बी सुरंग के माध्यम से पिछोला झील तक लाया जायेगा। यह सुरंग RUIDP (Rajasthan Urban Infrastructure Development Project) के तहत 7 जून 2006 को बनाई जा चुकी है। अरावली की पहाड़ियों में यह दूसरी सुरंग है, जिससे उदयपुर शहर को जलापूर्ति की जाएगी। इससे पहले 1973 में देवास परियोजना में 2.1 किमी. लम्बी सुरंग बनाई गई थी। 

Q.59 मानसी वाकल परियोजना, राजस्थान सरकार और … … की 70:30 की भागीदारी की साझी परियोजना है-

  1. राजस्थान पर्यटन निगम 
  2. हिन्दुस्थान जिंक लिमिटेड 
  3. राजस्थान खान व खनिज विकास निगम लिमिटेड 
  4. वेदांता लिमिटेड  

Ans. 2. हिन्दुस्थान जिंक लिमिटेड 
Exp. – मानसी-वाकल परियोजना से उदयपुर को 24 मिलियन लीटर (70%) पेयजल व शेष 30% हिन्दुस्थान जिंक लिमिटेड मिलेगा।  

Q.60 ‘सेई परियोजना’ का सम्बन्ध निम्न में से किस बांध से है? (उद्योग निरीक्षक 2018)

  1. गाँधी सागर बांध 
  2. जवाहर सागर बांध 
  3. हरिके बांध 
  4. जवाई बांध 

Ans. 4. जवाई बांध 
Exp. – साबरमती की सहायक सेई नदी पर उदयपुर में सेई बांध बनाया गया है, जिससे सुरंग बनाकर पाली जिले के सुमेरपुर में स्थित जवाई बांध में पानी की सप्लाई की जाती है। 

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment