Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएं (rajasthan ki sinchai pariyojana), प्रमुख नहरें, बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएं – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs), Short Notes, questions और Map 

Q.21 केंद्रीय भू-जल बोर्ड की ‘ग्राउंड वाटर रिसोर्स ऑफ इंडिया 2022’ की की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के कौनसे जिले के सभी ब्लॉक अत्यधिक दोहित (Dark Zone) में आ चुके है ?

  1. जयपुर 
  2. अलवर 
  3. जोधपुर 
  4. नागौर

Ans. जयपुर 
Exp. – राजस्थान के जयपुर जिले के सभी 16 भू-जल ब्लॉक डार्क जोन में है।

Q.22 राजस्थान में सिंचाई प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान कोटा की स्थापना कब की गई – (जेल प्रहरी 2018) 

  1. 1985 
  2. 1982 
  3. 1984 
  4. 1983

Ans. 3. 1984 
Exp. – राजस्थान सिंचाई प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान कोटा की स्थापना अमेरिका की राष्ट्रीय विकास एजेंसी के सहयोग से अगस्त 1984 में की गई। इसका मुख्य उद्देश्य सिंचाई एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों तथा कृषक वर्ग को समुचित जल उपयोग व कृषि ज्ञान हेतु प्रशिक्षण प्रदान करना है।

Q.23 ल्यासी सिंचाई परियोजना कहां स्थित है?

  1. कोटा 
  2. बाराँ
  3. भीलवाड़ा 
  4. सवाईमाधोपुर

Ans. 2. बाराँ
Exp. – ल्यासी अंधेरी नदी की सहायक नदी है और अंधेरी पार्वती नदी की सहायक नदी है। ल्यासी सिंचाई परियोजना बाराँ जिले की बड़ौद तहसील के खजुरिया गांव में 2008 से शुरू की गई थी। इस परियोजना से 2539 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई, छबड़ा व छीपाबड़ौद कस्बों को पेयजल और छबड़ा थर्मल पावर प्लांट को जलापूर्ति की जाएगी

Q.24 राजस्थानी में जीवनधारा योजना का संबंध है –  (PSI 2021)

  1. गरीबों के लिए बीमा योजना 
  2. ग्रामीण गरीबों को बिजली उपलब्ध करवाना 
  3. सिंचाई कुओं का निर्माण करवाना 
  4. चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना 

Ans. 3. सिंचाई कुओं का निर्माण करवाना 
Exp. – जीवनधारा योजना गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले SC,ST जाती के लघु व सीमांत कृषकों को कुओं के निर्माण में लघु सिंचाई कार्य हेतु शत-प्रतिशत अनुदान की योजना है, जो वर्ष 1996-97 से स्वतंत्र रूप से क्रियान्वित की जा रही है। इससे पहले यह जवाहर रोजगार योजना की उपयोजना (Million Well Yojana) के रूप में चलाई जा रही थी। 

Q.25 निम्न में से कौन से राज्य ने लखवार डैम परियोजना पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं – (PTI 2018)

  1. उत्तराखंड 
  2. राजस्थान 
  3. पंजाब 
  4. हरियाणा

Ans. 3. पंजाब 
Exp. – उत्तराखंड में स्थित इस बहुउद्देशीय परियोजना के लिए 28 अगस्त 2018 को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री के साथ 6 जिलें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली एवं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किये। जबकि हिमाचल प्रदेश में स्थित रेणुका जी बहुउद्देशीय परियोजना के लिए 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली ने 11 जनवरी 2019 को हस्ताक्षर किए हैं।

Q.26 लखवार परियोजना से राजस्थान के कौन से जिले लाभान्वित होंगे?

  1. गंगानगर और हनुमानगढ़ 
  2. चूरू, झुंझुनूं और सीकर
  3. अलवर और भरतपुर
  4. जैसलमेर और बाड़मेर 

Ans. 2. चूरू, झुंझुनूं और सीकर
Exp. – लखवार परियोजना उत्तराखंड के देहरादून जिले के लोहारी गांव में स्थित है, इसके लिए यमुना नदी पर 204 मीटर ऊंचा कंक्रीट का बांध बनाया गया है। इस बहुउद्देशीय परियोजना के लिए 28 अगस्त 2018 को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री के साथ 6 जिलें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली एवं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस परियोजना से 300 मेगावाट बिजली भी पैदा होगी। राजस्थान के चुरू, झुंझुनू, सीकर जिले इस परियोजना से लाभान्वित होंगे।

Q.27 राजस्थान में ‘मुख्यमंत्री राजनीर योजना’ का शुभारंभ हुआ (कनिष्ठ अभियंता विद्युत/यांत्रिक 2022)

  1. 13 मार्च 2019 में 
  2. 13 मार्च 2020 में 
  3. 13 मार्च 2021 में 
  4. 13 मार्च 2018 में

Ans. 2. 13 मार्च 2020 में 
Exp. – 13 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री राजनीति योजना’ लागू करने की घोषणा की थी।

Q.28 मुख्यमंत्री राजनीर योजना का संबंध है – 

  1. जल संरक्षण से
  2. जल शुल्क माफी से
  3. बावड़ी निर्माण से
  4. जल प्रदूषण से

Ans. 2. जल शुल्क माफी से
Exp. – 13 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री राजनीर योजना’ लागू करने की घोषणा की थी, जिसके तहत राजस्थान के शहरी क्षेत्र में घरेलू उपभोक्ताओं की मासिक जल खपत 15000 लीटर से कम होने पर जल-शुल्क माफ किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं को 55 LPCD और शहरी क्षेत्रों में 70 LPCD निशुल्क पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

Q.29 केंद्र सरकार की जियो हाइड्रोलॉजिकल सर्वे डाटा रिपोर्ट के मुताबिक किस प्राकृतिक तकनीक द्वारा राजस्थान के 12 जिलों में किसानों को सूखे व बाढ़ से निजात मिलेगी?

  1. भुंगरू 
  2. खड़ीन 
  3. टोबा 
  4. बेरी

Ans. 1. भुंगरू 
Exp. – भुंगरू पद्धति एक जल संचयन की तकनीक है, जिसमें एक छिद्र वाले खोखले पाइप को जमीन के अंदर बोरवेल के रूप में डाला जाता है, जिसमें से बरसात के अतिरिक्त पानी को फ़िल्टर करके भूमि के अंदर प्रवाहित करवाया जाता है। इससे खारापन व मृदा की खराबी से होने वाले पानी के जमाव से छुटकारा पाया जा सकता है। ग्रीष्म काल में इस पानी को निकलकर वापस सिंचाई के उपयोग में लाया जाता है। सिंगापुर विश्वविद्यालय में भुंगरू पद्धति को ‘मोस्ट सक्सेसफुल सोशल एंटरप्राइज’ का पुरस्कार दिया गया है। भुंगरू तकनीक के पायलट प्रोजेक्ट को 5 राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा व असम में सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई है। इसमें राजस्थान के 12 जिलों का चयन किया गया है – श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, बाराँ, कोटा, झालावाड़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर व बाड़मेर।

Q.30 सालवान बांध परियोजना से कौन सा शहर लाभान्वित होगा?

  1. जोधपुर 
  2. भीलवाड़ा 
  3. राजसमन्द 
  4. माउंट आबू

Ans. 4. माउंट आबू
Exp. – माउंट आबू की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए 1977 ई में प्रस्तावित 250 करोड़ की सालगांव बांध परियोजना को 22 जुलाई 2021 में प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

Q.31 प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सूक्ष्म सिंचाई के वित्त पोषण का पैटर्न केंद्र : राज्य में संबंध है –(VDO Pre 2021)(JEN विद्युत डिप्लोमा 2022)

  • 50:50
  • 80:20
  • 60:40
  • 70:30

Ans. 60:40
Exp. – 3 योजनाओं त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, समन्वित जल ग्रहण प्रबंध कार्यक्रम और खेत पर जल प्रबंध योजनाओं को मिलाकर 2015-16 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) की शुरुआत की गई। इसमें केंद्र व राज्य का अंश 60:40 का होता है।

Q.32 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना प्रारंभ हुई- (JEN सिविल डिग्री 2020)

  1. 27 जनवरी 2015 से 
  2. 27 जनवरी 2016 से 
  3. 27 फरवरी 2016 से 
  4. 30 मार्च 2016 से

Ans. 27 जनवरी 2016 से 
Exp. – इस योजना का शुभारंभ 27 जनवरी 2016 को झालावाड़ के गर्दनखेड़ी गांव में चैची तालाब से किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पेयजल के लिए आत्मनिर्भर होना है।

Q.33 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के उद्देश्य को चिन्हित कीजिए (स्कूल व्याख्याता 2020)
1.जल स्वावलंबी गांवो का विकास करना 
2.भूजल स्तर को बढ़ाना 
3.फसल पद्धति में बदलाव

  • 1 और 2
  • 2 और 3
  • 1 और 3
  • 1, 2 और 3

Ans. 1 और 2

Q.34 राजगढ़ सिंचाई परियोजना कहां स्थित है?

  1. झालावाड़
  2. अलवर 
  3. राजसमंद
  4. चित्तौड़गढ़

Ans. झालावाड़
Exp. – राजगढ़ सिंचाई परियोजना झालावाड़ जिले में कंथारीआहू नदी के संगम पर राजगढ़ गांव में स्थित है। इस परियोजना से झालावाड़ जिले के 25 गांवों के 6827 हेक्टेयर भूमि क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिल रही है।

Q.35 राजस्थान का कौनसा जिला IWRM के लिए चयनित नहीं था- (आर्थिक अन्वेषक 2019) 

  1. पाली 
  2. सीकर 
  3. चूरू 
  4. जयपुर

Ans. 4. जयपुर
Exp. –  IWRM (Integrated Water Resources Management) ‘एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन’ कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान के 11 जिलों के 85 ब्लॉक और 3182 ग्राम पंचायत शामिल है। 11 जिले है- जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जालौर, पाली, जोधपुर, नागौर, चूरू, राजसमंद, झुंझुनू व सीकर

Q.36 राजेंद्र सिंह निम्नलिखित में से किस संस्थान के संस्थापक है (कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक जैविक 2019)

  1. जल भागीरथी 
  2. तरुण भारत संघ 
  3. अरग्याम 
  4. आई.आई एच.एम.आर.

Ans. 2. तरुण भारत संघ 
Exp. – भारत के ‘जल पुरुष’ के नाम से जानने वाले राजेंद्र सिंह तरुण भारत संघ के संस्थापक है। तरुण भारत संघ (NGO) राजस्थान के अलवर जिले के भीकमपुरा  गांव में स्थित है, जिसकी स्थापना 1975 में की गई थी। यह जल संरक्षण के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रसिद्ध है। राजेंद्र सिंह को 2001 में जल प्रबंधन के लिए ‘रेमन मैग्सेसे’ पुरस्कार तथा 2015 में ‘स्टॉकहोम जल पुरस्कार’ से नवाजा गया।

Q.37 ‘अटल भूजल योजना’ का शुभारंभ कब किया गया?

  1. 2 अक्टूबर 2019
  2. 1 अप्रैल 2020 
  3. 25 दिसंबर 2021
  4. 2 अक्टूबर 2022

Ans. 1 अप्रैल 2020 
Exp. – अटल भूजल योजना को 25 दिसंबर 2019 को अटल बिहारी वाजपेयी की 95 जयंती पर केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली तथा इसका 1 अप्रैल 2022 को शुभारंभ किया गया। इस परियोजना में 50% हिस्सेदारी भारत सरकार की ओर 50% हिस्सेदारी विश्व बैंक की है। भारत सरकार ने इस योजना के प्रथम चरण (2020-2025) में देश के 7 राज्यों (राजस्थान, मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक व हरियाणा) के 78 जिलों को शामिल किया गया है, जिनमें से राजस्थान के 17 जिले शामिल है। इस योजना के अंतर्गत जल संसाधनों का उचित प्रबंधन, संवर्धन और संरक्षण करके भू-जल दोहन को कम किया जाएगा।

Q.38 ‘राजीव गांधी जल संचय योजना’ राजस्थान में कब से शुरू की गई-

  • 20 अगस्त 2019
  • 1 अप्रैल 2020
  • 8 अगस्त 2021
  • 2 अक्टूबर 2022

Ans. 20 अगस्त 2019
Exp. – राजस्थान में गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में वर्षा जल के अधिकतम संग्रहण, संरक्षण एवं उपलब्ध जल का न्याय उचित उपयोग करने के लिए 20 अगस्त 2019 से ‘राजीव गांधी जल संचय योजना’ शुरू की गई थी।

Q.39 2022 में शुरू किये गए ‘मिशन अमृत सरोवर’ का संबंध है – 

  1. जल संरक्षण से 
  2. शुद्ध जल उपलब्ध कराने से 
  3. सिंचाई कुओं के निर्माण से  
  4. नदी जोड़ो अभियान से 

Ans. 1. जल संरक्षण से 
Exp. – भविष्य के लिए जल संरक्षण की दृष्टि से 24 अप्रैल 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘मिशन अमृत सरोवर’ शुरू किया गया। इसके तहत देश में लगभग 50000 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाएगा। उनमें से प्रत्येक अमृत सरोवर के पास 10000 घन मीटर की जल धारण क्षमता के साथ लगभग 1 एकड़ का क्षेत्र होगा। मिशन अमृत सरोवर को 15 अगस्त 2023 तक पूरा किया जायेगा। नदियों को जोड़ने का कानून बनाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है।

Q.40 माही बजाज सागर परियोजना राजस्थान और गुजरात की सयुक्त परियोजना है, जिसमे राजस्थान का प्रतिशत है? (RAS 2003)

  1. 45%
  2. 30%
  3. 55%
  4. 60%

Ans. 45%
Exp. – यह राजस्थान (45% जल) व गुजरात (55% जल) की सयुक्त परियोजना है। इस परियोजना का निर्माण माही नदी पर किया गया है। यह परियोजना आदिवासी क्षेत्र की सबसे बड़ी परियोजना है। 

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment