Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के वन्य जीव अभयारण्यों के टॉप 130 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Vanya Jeev Abhyaran Mcq Question) | कंज़र्वेशन रिज़र्व, जिला शुभंकर, आखेट निषिद्ध क्षेत्र Mcq Question

Q.61 राष्ट्रीय मरू उद्यान किन जिलों में फैला हुआ है –

  1. जैसलमेर और बीकानेर में 
  2. केवल जैसलमेर में 
  3. जोधपुर और जैसलमेर में 
  4. जैसलमेर और बाड़मेर में 

Ans. 4. जैसलमेर और बाड़मेर में 
Exp. –  राष्ट्रीय मरू उद्यान 3162 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसके अंतर्गत 1900 वर्ग किमी क्षेत्र जैसलमेर में है तथा 1262 वर्ग किमी क्षेत्र बाड़मेर जिले में है।

Q.62 क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा अभयारण्य है –

  1. गजनेर वन्यजीव अभयारण्य 
  2. कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
  3. राष्ट्रीय मरू उद्यान
  4. सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य

Ans. 3. राष्ट्रीय मरू उद्यान
Exp. –  राष्ट्रीय मरू उद्यान क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा (3162 वर्ग किमी.) अभयारण्य है। यह ‘नाम मात्र का राष्ट्रीय उद्यान’ है, वास्तव में इसे अभी तक राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा नहीं दिया गया है।  इस अभयारण्य में 60 मीटर चौड़ी लाठी सीरीज है, जिसमें उगने वाली सेवण घास में गोडावण पक्षी अपने अंडे देता है। अतः इस अभयारण्य को ‘गोडावण पक्षी की शरण स्थली’ के नाम से भी जाना जाता है। 

Q.63 ‘राष्ट्रीय मरू उद्यान’ जैसलमेर की स्थापना कब हुई (2nd Grade 2011)

  • 1990 में 
  • 1991 में 
  • 1981 में 
  • 1982 में 

Ans. 1981 में
Exp. –   राष्ट्रीय मरू उद्यान में ‘ओकल वुड फॉसिल पार्क’ (जीवाश्म उद्यान/मरुस्थल पार्क) जैसलमेर के ओकल गाँव में स्थित है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की प्राकृतिक वनस्पति एवं करोड़ों वर्ष से भूमि के गर्भ में दबे जीवाश्म को संरक्षण प्रदान करना है। इस उद्यान में गोडावण, पीवणा (विषैला सर्प), चिंकारा (राज्य पशु), काला हिरण, सेवण घास बहुतायत से पाए जाते हैं। 

Q.64 टॉडगढ़ रावली अभयारण्य कहां स्थित है –

  1. अजमेर में 
  2. अजमेर, सीकर और पाली में 
  3. अजमेर और राजसमंद में 
  4. अजमेर, पाली और राजसमंद में 

Ans. 4. अजमेर, पाली और राजसमंद में 
Exp. –    टॉडगढ़ रावली अभयारण्य अजमेर, पाली और राजसमंद जिलों के 512 वर्ग किमी क्षेत्र में 1983 में स्थापित किया गया।  इस अभयारण्य का नाम इतिहासकार कर्नल जेम्स टॉड के नाम पर पड़ा है, क्योंकि उन्होंने यहां टॉडगढ़ किला बनवाया था।

Q.65 कैलादेवी वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है – 

  1. भरतपुर 
  2. करौली 
  3. धौलपुर 
  4. सवाई माधोपुर

Ans. 2. करौली 
Exp. –   करौली के पास यह अभयारण्य 376 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है, जिसका नामकरण 1983 में किया गया था। रणथम्भौर के जंगलों के पास होने के कारण वहां के बाघों की बढ़ती संख्या को यहां भविष्य में रखना संभव हो पाएगा। यहाँ धोक वन सर्वाधिक पाये जाते है। जबकि केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (घना पक्षी विहार) भरतपुर जिले में स्थित है। 

Q.66 निम्न में से कौन-सा जयपुर का प्रथम डेजर्ट पार्क है – (VDO Pre 2021)

  1. किशन बाग 
  2. हरी बाग 
  3. रामबाग 
  4. लक्ष्मण बाग

Ans. 1. किशन बाग 
Exp. –  जयपुर के विद्याधर नगर में स्थित किशन बाग को जैसलमेर जैसे डेजर्ट की तरह विकसित किया गया है। ध्यान रहे केसर बाग वन्य जीव अभयारण्य धौलपुर में स्थित है।   

Q.67 नाहरगढ़ जैविक उद्यान का लोकार्पण कब किया गया –

  •  5 जून 2008 को
  • 18 सितंबर 2011 को 
  • 4 जून 2016 को
  • 15 अप्रैल 2018

Ans. 4 जून 2016 को
Exp. –   नाहरगढ़ जैविक उद्यान में ‘एग्जॉटिक पार्क’ भी विकसित किया जा रहा है। 

Q.68 वन्यजीव अभ्यारण्य/पार्क को जिलों से सुमेलित कीजिए –

  1. किशनबाग – (a)उदयपुर
  2. केसरबाग – (b)धौलपुर
  3. शेरगढ़ – (c)जयपुर
  4. फुलवारी की नाल – (d) बारां
  1. 1-b, 2-c, 3-d, 4-a
  2. 1-c, 2-b, 3-d, 4-a
  3. 1-c, 2- a, 3-b, 4-d
  4. 1-b, 2-a, 3-d, 4-c

Ans. 2. 1-c, 2-b, 3-d, 4-a
Exp. –   सही सुमेलित निम्नलिखित है –
किशनबाग – जयपुर
केसरबाग – धौलपुर
शेरगढ़ – बारां
फुलवारी की नाल -उदयपुर

Q.69 वन विहार वन्य जीव अभयारण्य कहाँ स्थित है – 

  1. बारां 
  2. झालावाड़ 
  3. चितौड़गढ़ 
  4. धौलपुर 

Ans. 4. धौलपुर 
Exp. –   वन विहार वन्य जीव अभयारण्य धौलपुर में 25.60 वर्ग किमी. क्षेत्र में NH-3 पर स्थित है, जिसको 1955 में अभयारण्य का दर्जा दिया गया। इस अभयारण्य को ‘स्लॉथ बियर सेंचुरी’ के रूप में विकसित किया जायेगा। 

Q.70 निम्न में से किस अभयारण्य को ‘सांपो की शरणस्थली’ कहते है – 

  1. शेरगढ़ वन्य जीव अभयारण्य
  2. रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य
  3. राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल वन्य जीव अभयारण्य
  4. भैंसरोड़गढ़ वन्य जीव अभयारण्य

Ans. 1. शेरगढ़ वन्य जीव अभयारण्य
Exp. –  बारां जिले के 81.67 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत ‘साँपो का सरंक्षण स्थल’ के नाम से विख्यात शेरगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की स्थापना 1983 में की गई। इस अभयारण्य से परवन नदी गुजरती है। रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य बाघों के लिए प्रसिद्ध है।  

Q.71 रणथम्भौर टाइगर रिज़र्व के जोन-10 की परिधि में स्थित 110 परिवार वाले निम्नलिखित में से किस गाँव को पार्क की सीमा से स्थानांतरित किया जाना है ? (वनपाल 6/11/2022)

  1. गढ़ी 
  2. कालीभात भाटा 
  3. भैरूपुरा 
  4. इनडाला  

Ans. 3. भैरूपुरा 
Exp. –  बाघों की बढ़ती आबादी के कारण 110 परिवार वाले भैरूपुरा गॉँव को रणथम्भौर टाइगर रिज़र्व के जोन-10 से स्थानांतरित किया जायेगा, बदले में राज्य सरकार उन परिवारों को मुआवजा के रूप में10 लाख रुपये की बजाय 15 लाख रूपये प्रत्येक परिवार को उपलब्ध कराएगी। 

Q.72 किस अभयारण्य को ‘रणथम्भौर के बाघों का जच्चा घर’ कहते है – 

  1. सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य
  2. रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य
  3. मुकुंदरा हिल्स दर्रा वन्य जीव अभयारण्य
  4. भैंसरोड़गढ़ वन्य जीव अभयारण्य

Ans. 2. रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य
Exp. –   रणथम्भौर टाइगर रिज़र्व के बाघ विचरण करते हुए बूंदी में स्थित रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य में आ जाते है, इसलिए इस अभयारण्य को ‘रणथम्भौर के बाघों का जच्चा घर’ कहते है। इस अभयारण्य में रणथम्भौर के बाघों के आवागमन हेतु ‘संथाल सागर’ आखेट निषिद्ध क्षेत्र विकसित किया गया है। मेज नदी इसी अभयारण्य के मध्य से गुजरती है, जिसके किनारे रामगढ़ महल स्थित है। 

Q.73 रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य को राजस्थान का चौथा टाइगर रिज़र्व कब घोषित किया गया –

  • 5 जून 2019 को 
  • 21 जून 2021 को 
  • 23 अप्रैल 2022 को 
  • 21 सितम्बर 2022 को 

Ans. 21 जून 2021 को 
Exp. –   रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य को राजस्थान का चौथा व देश का 52 वां टाइगर रिज़र्व 21 जून 2021 को घोषित किया गया तथा इसकी अधिसूचना 16 मई 2022 जारी की गई। 

Q.74 घड़ियालों के प्रजनन केन्द्र के लिए कौनसा अभयारण्य प्रसिद्ध है – 

  1. भैंसरोड़गढ़ वन्य जीव अभयारण्य
  2. जवाहर सागर वन्य जीव अभयारण्य
  3. सीतामाता वन्य जीव अभयारण्य
  4. शेरगढ़ वन्य जीव अभयारण्य

Ans. 2. जवाहर सागर वन्य जीव अभयारण्य
Exp. –   जवाहर सागर वन्य जीव अभयारण्य एक जलीय अभयारण्य है, जो कोटा बैराज बांध और जवाहर सागर बांध के किनारों पर कोटा, बूंदी और चितौड़गढ़ जिले में स्थित है। यहाँ सर्वाधिक मगरमच्छ (घड़ियाल) पाये जाते है। इस अभयारण्य ने पूरे देश में सबसे पहले घड़ियाल सरंक्षण करने का गौरव प्राप्त किया है, इसलिए यह अभयारण्य घड़ियालों के प्रजनन केन्द्र के रूप में प्रसिद्ध है। घड़ियालों के सरंक्षण के लिए राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण्य प्रसिद्ध है।

Q.75 उतरी भारत का प्रथम सर्प उद्यान राजस्थान के कौनसे अभयारण्य में स्थित है – 

  1. रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य
  2. शेरगढ़ वन्य जीव अभयारण्य
  3. चम्बल  वन्य जीव अभयारण्य
  4. जवाहर सागर वन्य जीव अभयारण्य

Ans. 4. जवाहर सागर वन्य जीव अभयारण्य
Exp. –   जवाहर सागर वन्य जीव अभयारण्य को कोटा जिले के 194.59 वर्ग किमी क्षेत्र में 1975 में अभयारण्य घोषित किया गया था। यहाँ उतरी भारत का प्रथम सर्प उद्यान स्थित है। राजस्थान का दूसरा सर्प उद्यान व विष एकत्रित करने की प्रयोगशाला भरतपुर जिले में है। 

Q.76 जवाहर सागर वन्यजीव अभ्यारण्य राजस्थान के मुख्यतः कौन से जिले में अवस्थित है – (RPSC Assistant Professor 2021)

  1. चितौड़गढ़ 
  2. बारां 
  3. सवाईमाधोपुर 
  4. झालावाड़ 

Ans. 1. चितौड़गढ़ 
Exp. –   जवाहर सागर वन्य जीव अभयारण्य एक जलीय अभयारण्य है, जो कोटा बैराज बांध और जवाहर सागर बांध के किनारों पर कोटा, बूंदी और चितौड़गढ़ जिले में स्थित है।  

Q.77 भैंसरोड़गढ़ वन्य जीव अभयारण्य कौनसी नदियों के संगम पर स्थित है – 

  1. चम्बल और अलनीया 
  2. चम्बल और मेज 
  3. गम्भीरी और बामणी 
  4. चम्बल और बामणी 

Ans. 4. चम्बल और बामणी 
Exp. –   5 फरवरी 1983 को घोषित भैंसरोड़गढ़ अभयारण्य चितौड़गढ़ जिले में लगभग 201 वर्ग किमी क्षेत्र में चम्बल और बामणी नदियों के संगम पर राणाप्रताप सागर बांध (रावतभाटा) के पास स्थित है। इस अभयारण्य के पास में चूलिया जल प्रपात स्थित है। 

Q.78 वन्य जीवो की संख्या की दृष्टि से भारत में राजस्थान का कौनसा स्थान है – 

  1. प्रथम 
  2. द्वितीय
  3. तृतीय 
  4. चतुर्थ 

Ans. 2. द्वितीय
Exp. –   वन्य जीवो की संख्या की दृष्टि से भारत में असम के बाद राजस्थान का दूसरा स्थान है। 

Q.79 निम्न में से कौनसा एक अंतरराज्यीय अभयारण्य है – 

  1. दर्रा वन्य जीव अभयारण्य 
  2. राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल वन्य जीव अभयारण्य 
  3. माउन्ट आबू वन्य जीव अभयारण्य 
  4. राष्ट्रीय मरू उद्यान 

Ans. 2. राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल वन्य जीव अभयारण्य 
Exp. –  यह एक जलीय और अंतरराज्यीय अभ्यारण्य है, जो राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में 564.03 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसे 1979 में अभयारण्य घोषित किया गया था। यह करौली, धौलपुर, सवाईमाधोपुर की सीमा तक व सर्वाधिक कोटा में फैला हुआ है। 

Q.80 मानसी वाकल और सोम नदियां किस वन्य जीव अभ्यारण्य से गुजरती है – (3 Grade Teacher 2009)

  1. कुंभलगढ़ 
  2. फुलवारी की नाल 
  3. माउंट आबू 
  4. सज्जनगढ़

Ans. 2. फुलवारी की नाल
Exp. –  आदिवासी बाहुल्य कोटड़ा (उदयपुर) स्थित फुलवारी की नाल वन्य जीव अभयारण्य से मानसी-वाकल नदी का उद्गम व सोम नदी प्रवाहित होती है। वर्षभर फूलों से ढ़के रहने के कारण इस अभयारण्य को फुलवारी की नाल अभयारण्य के नाम से जाना जाता है। इसमें देश का प्रथम “ह्यूमन एनाटॉमी पार्क” (human anatomy park) स्थित है। इसे 1983 में वन्य जीव अभ्यारण्य घोषित किया गया था।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

1 thought on “राजस्थान के वन्य जीव अभयारण्यों के टॉप 130 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Vanya Jeev Abhyaran Mcq Question) | कंज़र्वेशन रिज़र्व, जिला शुभंकर, आखेट निषिद्ध क्षेत्र Mcq Question”

Leave a Comment