Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के ऊर्जा संसाधन से संबंधित टॉप 90 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Urja Sansadhan Mcq Questions)

Q.61 प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत भारत में पहला सौर ऊर्जा सयंत्र स्थापित किया गया है – (VDO Pre 2021)

  1. पिनान, अलवर में 
  2. भालोजी, जयपुर में 
  3. बालेसर, जोधपुर में 
  4. देवलिया, जोधपुर में

Ans. 2. भालोजी, जयपुर में 
Exp. –  भारत सरकार द्वारा मार्च 2019 से शुरू की गई ‘पीएम कुसुम योजना’ के तहत राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा कुसम योजना-ए के तहत देश के पहले सौर ऊर्जा सयंत्र से ऊर्जा उत्पादन राजस्थान के जयपुर जिले की कोटपूतली तहसील के भालोजी गांव में 1अप्रैल 2021 से शुरू किया गया।  इसके पश्चात 3 जून 2021 को कुसुम-ए कम्पोनेट के तहत घड़सीसर (सरदारशहर) चूरू में दूसरा सौर ऊर्जा सयंत्र 2 MW का स्थापित किया गया। कुसम योजना के तहत सौर ऊर्जा सयंत्र लगाने में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।

Q.62 अगोरिया सोलर पावर प्रोजेक्ट कहाँ स्थित है – 

  1. बाड़मेर 
  2. झुंझुनू 
  3. नागौर 
  4. प्रतापगढ़

Ans. 1. बाड़मेर 
Exp. –  अहमदाबाद की सनसोर्स इंडिया लिमिटेड द्वारा राजस्थान के बाड़मेर के अगोरिया गांव में 50 MW का सोलर प्रोजेक्ट लगाया गया है। 

Q.63 मोकला सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट राजस्थान में कहाँ स्थित है – 

  1. बाँसवाड़ा 
  2. जैसलमेर 
  3. सीकर 
  4. जोधपुर 

Ans. 2. जैसलमेर 
Exp. –   Amco-Enron Ltd U.S.A द्वारा राजस्थान के जैसलमेर जिले के मोकला गांव में 50 MW का सोलर प्रोजेक्ट लगाया गया है। 

Short Notes
राजस्थान के प्रमुख सौर ऊर्जा सयंत्र निम्नलिखित है – 

सोलर प्रोजेक्टजिलाक्षमताविकसित करने वाली कंपनी 
मथानिया सोलर पावर प्रोजेक्ट1जोधपुर140 MWGAIL + KTW जर्मनी +विश्व बैंक +भारत सरकार
खींवसर सोलर एनर्जी प्लांटनागौर 5 MWरिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (2011 में)
गौरीर सोलर फोटो वोल्टेइकझुंझुनू100 MWअक्षय ऊर्जा निगम (2004 में) 
अगोरिया सोलर एनर्जी प्लांटबाड़मेर50 MWसनसोर्स इंडिया लिमिटेड, अहमदाबाद
मोकला सोलर एनर्जी प्रोजेक्टजैसलमेर50 MWAmco-Enron Ltd U.S.A 
धूनिया सोलर पावर प्रोजेक्टजोधपुर5MWपावर सोलर लिमिटेड, मुंबई
नांदिया कलां सोलर पावर प्रोजेक्टजोधपुर100 MWAzure Power (2015) (मेक इंडिया के तहत)
धूड़सर सोलर पार्कजैसलमेर40 MWरिलायंस (2015)
1 – यह एक चक्रीय और एकीकृत परियोजना है, जिसमे सोलर, प्राकृतिक गैस और विंड सयंत्रो का कॉम्बिनेशन है।   

राजस्थान में सौर ऊर्जा से संबंधित अन्य तथ्य 
प्रथम सौर ऊर्जा विद्युतीकृत गांव – नयागांव (जयपुर)
सौर ऊर्जा से खारे पानी को मीठा बनाने का सयंत्र – भालेरी (चूरू)
सौर आधारित रेफ्रिजरेटर – जवाहर चिकित्सालय जैसलमेर
सबसे बड़ा सोलर वाटर हीटर – बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एण्ड साइंस, पिलानी (झुंझुनू)
सौर ऊर्जा से संचालित प्रथम दूरदर्शन रिले केंद्र – रावतभाटा (चितौड़गढ़ )
सौर ऊर्जा आधारित प्रथम रेलवे स्टेशन – गौरमघाट रेलवे स्टेशन (अजमेर मंडल)
सौर ऊर्जा आधारित प्रथम सोलर नाव – पिछोला झील (उदयपुर)
सौर ऊर्जा आधारित प्रथम A.T.M. – मनोहरपुर (जयपुर)
सोलर चरखा शुरू – दौसा में (2017)

Q.64 निम्नलिखित में से राजस्थान की प्रथम पवन ऊर्जा परियोजना कौनसी है ? (VDO Mains 2022)

  1. देवगढ़ पवन ऊर्जा परियोजना 
  2. बिथड़ी पवन ऊर्जा परियोजना
  3. फलौदी पवन ऊर्जा परियोजना 
  4. अमरसागर पवन ऊर्जा परियोजना 

Ans. 4. अमरसागर पवन ऊर्जा परियोजना 
Exp. –   यह परियोजना जैसलमेर में स्थित है, जिसे 21 अक्टुम्बर 1999 को RSPCL द्वारा शुरू किया गया।  

Q.65 देवगढ़ पवन ऊर्जा परियोजना ….में अवस्थित है – (Asst. Statistical Officer 2022)

  1. जैसलमेर 
  2. हनुमानगढ़ 
  3. प्रतापगढ़ 
  4. बारां 

Ans. 3. प्रतापगढ़ 
Exp. –  देवगढ़ पवन ऊर्जा परियोजना की स्थापना  22 अगस्त 2000 को की गई थी। देवगढ़ वर्तमान में प्रतापगढ़ जिले में स्थित है। 

Q.66 राजस्थान के निम्न में से किस जिले में द्वितीय वायु ऊर्जा प्लांट स्थापित किया गया – (प्रवक्ता तकनिकी शिक्षा 2021)

  1. जैसलमेर 
  2. बाड़मेर 
  3. जालौर 
  4. प्रतापगढ़ 

Ans. 4. प्रतापगढ़ 
Exp. –  Q. 65 की व्याख्या देखे 

Short Notes
राजस्थान के प्रमुख पवन ऊर्जा सयंत्र निम्नलिखित है। 

परियोजनास्थान क्षमतास्थापना तिथिकंपनी
अमरसागर विंड पॉवर प्रोजेक्टजैसलमेर2 MW21 अक्टुम्बर 1999 –RSPCL
देवगढ़ पवन ऊर्जा परियोजनाप्रतापगढ़2.25 MW22 अगस्त 2000RSPCL
बिथड़ी पवन ऊर्जा परियोजनाफलौदी,जोधपुर2.10 MW15 अप्रैल 2001RSPCL
सोढा बांधन विंड पॉवर प्रोजेक्टजैसलमेर25 MW28 जून 2004एनरकोन विंड फार्म्स (जैसलमेर) प्रा. लि.   
आकल पवन ऊर्जा सयंत्रजैसलमेर10.2 MW29 मार्च 2006RRECL+ Vestas
पोहरा पवन ऊर्जा सयंत्रजैसलमेर10.2 MW28 मार्च 2010RRECL+ Vestas
धमोतर विंड पावर प्लांटप्रतापगढ़126 MWप्रस्तावित WERPL
हर्ष पर्वत विंड पॉवर प्रोजेक्टसीकर12 MW2004एनरकॉन इंडिया लिमिटेड
जहाँ – RSPCL – Rajasthan State Power Corporation Limited
RRECL – Rajasthan Renewable Energy Corporation Ltd.

Q.67 केंद्र सरकार द्वारा ‘प्रशिक्षण पवन ऊर्जा फार्म परियोजना’ के तहत राजस्थान में निम्न में से कौनसे स्थान पर  प्रशिक्षण केंद्र स्थापित नहीं किया गया है – 

  1. जैसलमेर 
  2. फलौदी 
  3. देवगढ़ 
  4. बिथड़ी

Ans. 4. बिथड़ी
Exp. –  इस परियोजना के तहत राजस्थान के जैसलमेर, फलौदी और देवगढ़ स्थानों पर पवन ऊर्जा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए है। आकल (जैसलमेर) में पवन निगरानी केंद्र की स्थापना की गई है।   

Q.68 राजस्थान का सबसे बडा विंड पार्क अवस्थित है – 

  1. बड़ा बाग 
  2. देवगढ़ 
  3. सोढा बांधन
  4. धमोतर

Ans. 1. बड़ा बाग 
Exp. –  राजस्थान का सबसे बड़ा पवन ऊर्जा संयंत्र (विंड पार्क) 1100 MW का जैसलमेर के बड़ा बाग में Suzlon कंपनी द्वारा वर्ष 2012 में शुरू किया गया। 

Q.69 राजस्थान के निजी क्षेत्र का प्रथम पवन ऊर्जा सयंत्र कहाँ स्थापित किया गया –

  1. सोढा बांधन
  2. हर्ष पर्वत 
  3. बड़ा बाग 
  4. आकल

Ans. 3. बड़ा बाग 
Exp. –  राजस्थान में निजी क्षेत्र की प्रथम पवन ऊर्जा परियोजना बड़ा बाग (जैसलमेर) में (4.9 KW की) कालानी इंडस्ट्रीज द्वारा 2001 में स्थापित की गई। 

Q.70 पवन ऊर्जा उत्पादन के लिए पश्चमी राजस्थान में वायु की गति रहती है – 

  • 10 – 25 किमी.प्रति घंटा
  • 20 -40 किमी.प्रति घंटा 
  • 40 – 75 किमी.प्रति घंटा
  • 70 – 90 किमी.प्रति घंटा

Ans. 20 -40 किमी.प्रति घंटा 
Exp. –  पवन ऊर्जा उत्पादन हेतु न्यूनतम 20 किमी.प्रति घंटा की गति से चलने वाली हवा की आवश्यकता होती है। 

Q.71 अंता गैस विद्युत परियोजना की स्थापना कब हुई थी – 

  • 1989
  • 1994
  • 1999
  • 2002

Ans. 1989
Exp. –  बारां जिले में स्थित अंता गैस विद्युत परियोजना की पहली इकाई (88.7 MW) का शिलान्यास जनवरी 1989 में किया गया। इस प्लांट में 88.7 MW की 3 इकाई है और 153.2 MW की एक इकाई है, जिनसे 419. 33 MW बिजली का उत्पादन होता है। इस प्लांट में गैस की आपूर्ति GAIL कंपनी द्वारा HBJ पाइपलाइन से की जाती है।  

Q.72 अंता गैस विद्युत परियोजना किसके द्वारा संचालित है – 

  1. नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर कॉर्पोरेशन (NHPC)
  2. राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL)
  3. नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन (NTPC)
  4. कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)

Ans. 3. नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन (NTPC)

Q.73 बारां जिले में स्थित अंता गैस विद्युत परियोजना में राजस्थान का हिस्सा लगभग कितना प्रतिशत है – 

  • 13 %
  • 20 %
  • 40 %
  • 50 %

Ans. 20 %
Exp. – अंता गैस विद्युत परियोजना की कुल क्षमता 419. 33 MW है, जिसमें राजस्थान का हिस्सा 19. 81% (83.07 MW) है।

Q.74 भारत सरकार की पहली प्राकृतिक गैस आधारित परियोजना राजस्थान में स्थित है –

  1. रामगढ़ 
  2. छबड़ा
  3. अंता 
  4. केशवरायपाटन

Ans. 3. अंता 
Exp. – बारां जिले में स्थित अंता गैस विद्युत परियोजना केंद्र सरकार की पहली प्राकृतिक गैस आधारित परियोजना है, जिसे वर्ष 1989 में नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन (NTPC) द्वारा स्थापित किया गया था।   

Q.75 राजस्थान सरकार की पहली गैस विद्युत परियोजना कौनसी है – 

  1. अंता 
  2. रामगढ़ 
  3. छबड़ा 
  4. केशवरायपाटन

Ans. 2. रामगढ़ 
Exp. – राजस्थान सरकार (राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड) द्वारा जैसलमेर के रामगढ़ में पहली गैस विद्युत परियोजना की स्थापना 15 नवम्बर 1994 को की गई, जिसकी पहली इकाई (35.5 MW) ने 12 जनवरी 1996 से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया। इस परियोजना के लिए प्राकृतिक गैस का उत्पादन OIL द्वारा जैसलमेर के तनोट-डांडेवाला व मनिहारी टिब्बा से किया जाता है तथा गैस की आपूर्ति GAIL कंपनी द्वारा की जाती है।

Q.76 धौलपुर कम्बाइंड साइकिल पावर प्लांट किसके द्वारा संचालित है – 

  1. राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL)
  2. नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन (NTPC)
  3. कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)
  4. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड 

Ans. 1. राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL)
Exp. – राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) द्वारा संचालित 330 MW के धौलपुर कम्बाइंड साइकिल पावर प्लांट में तीनो इकाइयों से वाणिज्यिक उत्पादन 1 मार्च 2008 से शुरू किया गया। इस प्लांट के लिए गैस की आपूर्ति GAIL कंपनी द्वारा की जाती है। 

Short Notes
गैस आधारित पॉवर प्रोजेक्ट 

परियोजनाजिलाकंपनीउत्पादन क्षमतास्थापना वर्ष
अंता गैस विद्युत परियोजनाबारां419. 33 MWNTPC1989
रामगढ़ गैस पॉवर प्रोजेक्टजैसलमेर273. 5 MWRVUNL15-11-1994
धौलपुर कम्बाइंड साइकिल पावर प्लांटधौलपुर330 MWRVUNL2007
झामर कोटड़ा गैस थर्मल पॉवर प्रोजेक्टउदयपुर4 MW RSMML +हिन्दुस्थान जिंक2001
केशवरायपाटन गैस थर्मल प्लांटबूंदी330 MWप्रस्तावित
कोटा गैस  पॉवर प्रोजेक्टकोटा 330 MWप्रस्तावित
छबड़ा गैस पॉवर प्रोजेक्टबारां330 MWप्रस्तावित
जहाँ – NTPC – नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन

नेप्था आधारित प्रोजेक्ट 

धौलपुर पॉवर प्लांट702. 7 MW (नेफ्था आधारित – 330 MW   + गैस आधारित 372.7 MW)
केशवरायपाटन थर्मल पॉवर प्लांट, बूंदी166 MW (प्रस्तावित)

Q.77 राजस्थान की कौनसी जल विद्युत परियोजना राजस्थान के स्वयं की पूर्ण स्वामित्व वाली परियोजना है – 

  1. भाखड़ा नांगल विद्युत परियोजना 
  2. माही बजाज सागर विद्युत परियोजना 
  3. चम्बल विद्युत परियोजना 
  4. व्यास विद्युत परियोजना

Ans. 2. माही बजाज सागर विद्युत परियोजना
Exp. – बाँसवाडा जिले में स्थित राजस्थान और गुजरात की सयुक्त परियोजना ‘माही बजाज सागर विद्युत परियोजना’ से 100 प्रतिशत विद्युत (140 MW) राजस्थान को मिलती है। इस परियोजना से सिंचाई और पेयजल का बंटवारा राजस्थान और गुजरात में 45:55 अनुपात में होता है। इस परियोजन में जल विद्युत पावर प्लांट केवल राजस्थान के द्वारा लगाया गया है।

Q.78 राजस्थान को निम्न में से किस जल विद्युत परियोजना से सबसे अधिक विद्युत प्राप्त होती है – 

  1. भाखड़ा नांगल परियोजना
  2. व्यास परियोजना
  3. माही बजाज सागर परियोजना
  4. चम्बल परियोजना

Ans. 2. व्यास परियोजना
Exp. – बहुद्देशीय परियोजनाओं से राजस्थान को प्राप्त विद्युत का क्रम निम्लिखित है –
व्यास (429.66 MW)  > भाखड़ा नांगल (233.22 MW) > चंबल (193 MW) > माही (140 MW)

Q.79 निम्न में से कौनसा बाँध जल विद्युत उत्पादन नहीं कर रहा है –

  1. गाँधी सागर बाँध 
  2. माही बजाज सागर बांध 
  3. कोटा बैराज 
  4. जवाहर सागर बांध 

Ans. 3. कोटा बैराज 
Exp. – चम्बल बहुद्देशीय परियोजना के तहत चार बांध (गांधीसागर, राणाप्रताप सागर, जवाहर सागर और कोटा बैराज) बनाये गए है, जिसमें से कोटा बैराज पर विद्युत नहीं बनती, शेष तीनो बांधो पर विद्युत उत्पादन किया जाता है। कोटा बैराज बांध से केवल सिंचाई होती है। 

Q.80 चमेरा जल विद्युत परियोजना कहाँ स्थित है, जिससे राजस्थान को 135 MW बिजली मिलती है – 

  1. मध्यप्रदेश 
  2. हिमाचल प्रदेश 
  3. उतरप्रदेश 
  4. उत्तराखंड 

Ans. 2. हिमाचल प्रदेश 
Exp. – NHPC द्वारा स्थापित 840 MW क्षमता की ‘चमेरा जल विद्युत परियोजना’ हिमाचल प्रदेश में रावी नदी पर स्थित है, जिससे राजस्थान को लगभग 8.60% (134.85 MW) बिजली प्राप्त होती है। 

Short Notes
राजस्थान की प्रमुख जल विद्युत परियोजनाए  निम्नलिखित है – 

परियोजनास्थानउत्पादन क्षमताराजस्थान का अंशसाझेदार राज्य  
माही बजाज सागर बांसवाड़ा140 MW100% (140 MW)राजस्थान, गुजरात 
चम्बल परियोजनाकोटा386 MW50% (193 MW)राजस्थान, मध्यप्रदेश 
भाखड़ा नांगल परियोजनाहिमाचल प्रदेश & पंजाब1534.3 MW15.22% (233.22 MW)राजस्थान, पंजाब, हरियाणा 
व्यास परियोजनाहिमाचल प्रदेश1386 MWदेहर से 20% & पोंग से 58.5 % (429.66 MW)राजस्थान, पंजाब, हरियाणा
चमेरा परियोजना हिमाचल प्रदेश (रावी नदी पर)840 MW 8.60% (134.85 MW)उतरी राज्य
दुलहस्ती परियोजनाजम्मू कश्मीर390 MW10.88 % (42.42 MW)उतरी राज्य
सलाल परियोजनाजम्मू कश्मीर690 MW2.95 % (20.35 MW)उतरी राज्य 
उरी परियोजनाजम्मू कश्मीर (झेलम नदी पर)480 MW8.96 % (43 MW)उतरी राज्य  
ताला जल विद्युत परियोजनाभूटान1020 MW6% (70 MW) भारत + भूटान 
राहूघाट प्रोजेक्ट (प्रस्तावित)करौली & मध्यप्रदेश270 MW50 % (135 MW)राजस्थान, मध्यप्रदेश 
अनास परियोजनाबांसवाड़ा140 MW100% (140 MW)
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

2 thoughts on “राजस्थान के ऊर्जा संसाधन से संबंधित टॉप 90 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Urja Sansadhan Mcq Questions)”

  1. महोदय , कुछ और टॉपिक भी जोड़ दो इनमे , जैसे पॉलिटी, कल्चर, हिस्ट्री आदि के

    Reply
  2. श्रीमान राजस्थान इतिहास, कला संस्कृति और राजनीति तथा भारतीय राजनीति, भूगोल इत्यादि विषय भी शामिल करो 🙏🏻🙏🏻

    Reply

Leave a Comment