Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के ऊर्जा संसाधन से संबंधित टॉप 90 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Urja Sansadhan Mcq Questions)

Q.41 भदरेश लिग्नाइट सुपर थर्मल पॉवर परियोजना किस निजी कंपनी द्वारा संचालित है – 

  1. राजवेस्ट पॉवर लिमिटेड (RWPL)
  2. अडानी पॉवर राजस्थान लिमिटेड (APRL)
  3. रिलायंस पॉवर लिमिटेड (RPL) 
  4. कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)

Ans. 1. राजवेस्ट पॉवर लिमिटेड (RWPL)
Exp. –   बाड़मेर के भदरेश (भद्रेश) गांव में निजी क्षेत्र की JSW Energy (Jindal South-WEST Energy) की सहायक कंपनी Raj WestPower Ltd. (RWPL) द्वारा 8×135=1080 MW का लिग्नाइट आधारित सुपर पॉवर प्लांट लगाया गया है। इस परियोजना का शिलान्यास 28 फरवरी 2007 को किया गया और इसकी सभी 8 इकाइयों से उत्पादन 2013 से शुरू हो गया है। 

Q.42 राजस्थान का दूसरा परमाणु ऊर्जा सयंत्र कौनसे जिले में प्रस्तावित है –

  1. झालावाड़ 
  2. बारां 
  3. बाँसवाड़ा 
  4. बाड़मेर 

Ans. 3. बाँसवाड़ा
Exp. –   बांसवाड़ा जिले के माही बाँध के समीप चाचा कोटा, अमलीपाडा व नायला गाँवो में प्रथम चरण में 700-700 MW के दो परमाणु ऊर्जा रियक्टर का निर्माण कार्य जारी है तथा द्वितीय चरण के लिए 700-700 MW के परमाणु रियक्टर प्रस्तावित है। इस प्रकार बाँसवाड़ा न्युक्लेअर पावर से 2800 MW बिजली उत्पादन प्रस्तावित है।  
अतिरक्त जानकारी – राजस्थान का देश में परमाणु ऊर्जा उत्पादन में तमिलनाडु और महाराष्ट्र के बाद तीसरा स्थान है।  

Q.43 रावतभाटा परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना कब हुई – 

  • 1965 
  • 1978
  • 1983
  • 1999

Ans. 1965
Exp. –   राजस्थान का पहला तथा देश के दूसरे परमाणु ऊर्जा सयंत्र की स्थापना कनाडा के सहयोग से चितौड़गढ़ जिले में राणाप्रताप सागर बांध के निकट रावतभाटा स्थान पर 1965 में की गई थी। वर्तमान में यह ‘नाभिकीय ऊर्जा निगम’ (NPCIL) द्वारा संचालित है। इनके परमाणु रियक्टरों में यूरेनियम-235 ईंधन के रूप में काम आता है। यह दाबित भारी जल (D2O) आधारित विद्युत गृह है।

Q.44 रावतभाटा परमाणु ऊर्जा सयंत्र की पहली इकाई ने वाणिज्यिक उत्पादन कब से शुरू किया – 

  • 1973 
  • 1981 
  • 1969 
  • 1976  

Ans. 1973 
Exp. –   रावतभाटा परमाणु ऊर्जा सयंत्र की पहली इकाई को कमीशन (शिलान्यास) 11 अगस्त 1972 को किया गया तथा इससे विद्युत उत्पादन 16 दिसम्बर 1973 से शुरू किया गया। 

Q.45 रावतभाटा परमाणु ऊर्जा सयंत्र की सभी 8 इकाइयों की अधिष्ठापित क्षमता कितनी होगी – 

  • 1180 MW
  • 1240 MW
  • 2580 MW
  • 2800 MW 

Ans. 2580 MW
Exp. –   रावतभाटा में वर्तमान में 6 नाभिकीय विद्युत रियक्टर संचालित है, जिनकी कुल अधिष्ठापित क्षमता 1180 MW  है। 7 वीं तथा 8 वीं इकाइयों के पूर्ण हो जाने पर इसकी कुल क्षमता 2580 MW हो जाएगी। हालाँकि वर्तमान में (31 दिसम्बर 2022 तक) इस पॉवर प्लांट से केवल 456.74 MW विद्युत का उत्पादन हो रहा है। 

Short Notes
रावतभाटा परमाणु ऊर्जा सयंत्र की सभी 8 इकाइयों से संबंधित जानकारिया निम्नलिखित है –

इकाइयांक्षमतावाणिज्यिक उत्पादन की दिनांक 
प्रथम इकाई100 MW 16-12-1973
द्वितीय इकाई200 MW1-4-1981
तृतीय इकाई220 MW1-6-2000
पंचम इकाई220 MW4-2-2010
षष्टम इकाई220 MW31-3-2010
सप्तम इकाई700 MW(निर्माणधीन)
अष्टम इकाई700 MW(निर्माणधीन)

Q.46 जोधपुर के भड़ला सोलर पार्क के फेज-III (1000 MW) को कौनसी कंपनियों के सयुक्त उद्यम में विकसित किया गया है –

  1. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम और अडानी रेन्युएबल एनर्जी द्वारा 
  2.  IL & FS Energy और सौर्य ऊर्जा कंपनी द्वारा 
  3. राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और रिलायंस द्वारा 
  4. अडानी रेन्युएबल एनर्जी और NTPC द्वारा 

Ans. 2. IL & FS Energy और सौर्य ऊर्जा कंपनी द्वारा 
Exp. –  राजस्थान सरकार द्वारा जोधपुर की बाप तहसील के भड़ला गांव में दुनिया के सबसे बड़े व राजस्थान के पहले सौर पार्क का शिलान्यास 21 अगस्त 2013 को किया था।  

Q.47 जोधपुर का भड़ला चरण-IV (500 MW) का ऐसा सौर पार्क है, जो राजस्थान सरकार और ….. समूह के बीच सयुंक्त उद्यम में विकसित किया गया है – (राजस्थान पुलिस 2022)

  1. रिलायंस 
  2. अडानी 
  3. टाटा 
  4. आईएल और एफएस

Ans. 2. अडानी  

Q.48 राजस्थान सौर पार्क विकास कंपनी लि. द्वारा निम्नलिखित में से कौनसा सौर पार्क विकसित किया है – (VDO Pre 2021)

  1. भड़ला फेज-II (680 MW)
  2. भड़ला फेज-III (1000 MW)
  3. भड़ला फेज -IV (500 MW)
  4. फलोदी – पोकरण (750 MW)

Ans. 1. भड़ला फेज-II (680 MW)
Exp. – राजस्थान सौर पार्क विकास कंपनी लि. जो की राजस्थान अक्षय ऊर्जा की सहयोगी कंपनी है, के द्वारा भड़ला सोलर पार्क के फेज-I (65 MW) व फेज-II (680 MW) विकसित किए है।

Short Notes
राजस्थान के सबसे बड़े सोलर पार्क भड़ला (जोधपुर) को निम्लिखित चार चरणों में बनाया गया –

चरणक्षमताविकसित करने वाली कंपनी
भड़ला सोलर पार्क फेज -I 65 MW‘राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी लिमिटेड’, जो की राजस्थान अक्षय ऊर्जा की सहयोगी कंपनी है।   
भड़ला सोलर पार्क फेज -II680 MW‘राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी लिमिटेड’, जो की राजस्थान अक्षय ऊर्जा की सहयोगी कंपनी है।
भड़ला सोलर पार्क फेज -III1000 MWIL & FS Energy + सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ़ राजस्थान लिमिटेड (सुराज )
भड़ला सोलर पार्क फेज -IV500 MW मैसर्स अडानी रेन्युएबल एनर्जी पार्क लिमिटेड +राजस्थान सरकार

Q.49 नवीन एव नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के द्वारा अनुमोदित राजस्थान की एक मेगा सोलर पॉवर परियोजना अवस्थित है – (खाद्य सुरक्षा अधिकारी 2019)

  1. बिथड़ी
  2. देवगढ़ 
  3. बालोतरा 
  4. फतेहगढ़

Ans. 4. फतेहगढ़
Exp. – फतेहगढ़ (जैसलमेर) फेज -IB (1500 MW) ‘अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड’ द्वारा विकसित किया जा रहा है।  

Q.50 राजस्थान के नोख (जैसलमेर) में 925 MW क्षमता का मेगा सोलर पार्क किस निजी कंपनी द्वारा विकसित किया जा रहा है – 

  1. सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया
  2. राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी
  3. अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड
  4. रिलायंस पॉवर लिमिटेड

Ans. 2. राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी

Short Notes
‘सोलर पार्क योजना’ के तहत राजस्थान में निर्माणधीन मेगा सोलर पार्क निम्नलिखित है –

सोलर पार्कक्षमताविकसित करने वाली कंपनी
पोकरण-फलौदी सोलर पार्क750 MWएस्सेल सौर्य ऊर्जा कंपनी द्वारा
फतेहगढ़ फेज-B1500 MWअडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड 
नोख (जैसलमेर)925 MWराजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी (RSDCL) + NTPC  (राजस्थान का दूसरा सोलर पार्क )
पूगल (बीकानेर)1450 MWराजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी (RSDCL
अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क जैसलमेर10000 MWराजस्थान सरकार + THDC + सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (2025 तक बनेगा)

Q.51 JSW बाड़मेर पॉवर स्टेशन में कितनी इकाइयां कार्यरत है – 

  • 6
  • 8
  • 10
  • 14

Ans. 8
Exp. – JSW बाड़मेर पॉवर प्लांट बाड़मेर के भदरेश (भद्रेश) गांव में स्थित है, जो निजी क्षेत्र की कंपनी JSW Energy (Jindal South-WEST Energy) द्वारा संचालित है। अर्थात भदरेश लिग्नाइट सुपर थर्मल पॉवर परियोजना को  JSW बाड़मेर पॉवर स्टेशन के नाम से भी जानते है। इस प्लांट में 8 इकाइयां (प्रत्येक 135MW) वर्ष 2013 से 1080 MW विद्युत का उत्पादन कर रही है, इसके अलावा 540 MW की 2 इकाइयां प्रस्तावित है।

Q.52 राजस्थान में नवीनतम सौर ऊर्जा नीति कब लागु की गई – 

  • 2015
  • 2019
  • 2021
  • 2022

Ans. 2019
Exp. – राजस्थान सरकार द्वारा पहली बार सौर ऊर्जा नीति 13 अप्रैल 2011 को घोषित की गई, इसके बाद दूसरी बार 8 अक्टुम्बर 2014 को जारी की गई। वर्तमान में (दिसम्बर 2022 तक) 19 दिसम्बर 2019 को सौर ऊर्जा नीति जारी की गई, इसके साथ ही पवन और हाइब्रिड ऊर्जा नीति-2019 भी 19 दिसम्बर 2019 को घोषित की गई, जिसके तहत राजस्थान में वर्ष 2024-25 तक 30 GW सौर ऊर्जा प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।   

Q.53 निम्न में कौनसी संस्था राजस्थान में गैर-पारम्परिक ऊर्जा के उत्पादन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है – (RAS 2016)

  1. रूडा (RUDA)
  2. राजस्थान नवीनीकृत (Renewable) ऊर्जा निगम 
  3. राजस्थान गैर पारम्परिक ऊर्जा निगम 
  4. राजस्थान गैर-पारम्परिक ऊर्जा निर्माण निगम 
  5. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम (Rajasthan Renewable Energy Corporation : RREC) की स्थापना 9 अगस्त 2002 को की गई। 

Ans. 2. राजस्थान नवीनीकृत (Renewable) ऊर्जा निगम 

Q.54 अगस्त 2002 में पूर्ववर्ती राजस्थान ऊर्जा विकास अभिकरण (REDA) और राजस्थान राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (RSPCL) का विलय कर निम्नलिखित में से कौनसा विभाग बनाया गया – (राजस्थान पुलिस 2022)

  1. राजस्थान ऊर्जा निगम लिमिटेड 
  2. राजस्थान अक्षय ऊर्जा विकास निगम 
  3. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड 
  4. राजस्थान क्षेत्रीय ऊर्जा विकास निगम 

Ans. 3. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड 
Exp. – राजस्थान ऊर्जा विकास एजेन्सी (REDA जिसकी स्थापना 21 जनवरी 1985 को) तथा राजस्थान स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RSPCL जिसकी स्थापना 1995) को मिलकर राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (Rajasthan Renewable Energy Corporation : RREC) की स्थापना 9 अगस्त 2002 को की गई।

Q.55 राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के बारे में कौनसा तथ्य सही नहीं है – (खाद्य सुरक्षा अधिकारी 2019) 

  1. यह ऊर्जा क्रय-विक्रय व्यवसाय के लिए बनाया गया। 
  2. इसे कम्पनीज एक्ट 2013 के अंतर्गत सम्मलित किया गया। 
  3. मंत्रिमंडल निर्णय के पश्चात यह 2015 में गठित की गई। 
  4. यह वितरण निगमों, प्रसारण निगम एव उत्पादन निगम की सुत्रधारी कंपनी है। 

Ans. 4. यह वितरण निगमों, प्रसारण निगम एव उत्पादन निगम की सुत्रधारी कंपनी है। 
Exp. – राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड कंपनी का गठन राजस्थान सरकार द्वारा राज्य विद्युत क्षेत्र की वितरण कंपनियों के लिए विद्युत् की पावर ट्रेडिंग (ऊर्जा क्रय-विक्रय) करने के लिए किया गया है। इसे 4 दिसम्बर 2015 को कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत शामिल किया गया था।

Q.56 सौर ऊर्जा एंटरप्राइज क्षेत्र निम्न में से किस जिले में नहीं है –

  1. जैसलमेर 
  2. बीकानेर 
  3. बाड़मेर 
  4. जोधपुर 

Ans. 2. बीकानेर 
Exp. – जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर जिलों में सौर ऊर्जा के विकास की विपुल संभावनाओ को देखते हुए, इसे SEEZ (Solar Energy Enterprise Zone) की संज्ञा दी गई। 

Q.57 निम्लिखित में राजस्थान के कौन से नगर नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा सोलर सिटी के रूप में चयनित किये गए – (AEN Civil 2018)

  1. जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर 
  2. जयपुर, जोधपुर, उदयपुर 
  3. अजमेर, जोधपुर, उदयपुर 
  4. जयपुर, जोधपुर, अजमेर 

Ans. 4. जयपुर, जोधपुर, अजमेर
Exp. –  केंद्रीय नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और अजमेर को सोलर सिटी (Solar city in rajasthan) के रूप में चयनित किया है अर्थात इन शहरो में सप्लाई सौर ऊर्जा से की जाएगी , इसके लिए इन शहरों में सोलर पार्क, रूफटॉप सोलर सिस्टम, सोलर स्ट्रीट लाइट, इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन, अपशिष्ट पदार्थो से विद्युत उत्पादन आदि को बढ़ावा दिया जायेगा। 18 अगस्त, 2021 को ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने पुष्कर एवं जैसलमेर शहरों को राज्य स्तर पर सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। 

Q.58 राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (RRECL) का गठन, की दो संस्थाओ का विलय करके किया गया – (संगणक 2021) 

  1. राजस्थान विद्युत मंडल एव धारणीय ऊर्जा निगम लिमिटेड 
  2. राजस्थान गैर पारम्परिक ऊर्जा लिमिटेड एव धारणीय ऊर्जा निगम लिमिटेड 
  3. राजस्थान ऊर्जा विकास एजेन्सी एव राजस्थान विद्युत वितरण निगम 
  4. राजस्थान राज्य ऊर्जा निगम लिमिटेड एव राजस्थान ऊर्जा विकास एजेन्सी   

Ans. 4. राजस्थान राज्य ऊर्जा निगम लिमिटेड एव राजस्थान ऊर्जा विकास एजेन्सी   
Exp. –  राजस्थान राज्य ऊर्जा निगम लिमिटेड (RSPCL) एव राजस्थान ऊर्जा विकास एजेन्सी (REDA) को  9 अगस्त 2002 को मिलाकर राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड ( RREC) की स्थापना की गई।

Q.59 राजस्थान का निम्नलिखित में से कौनसा नगर भारत सरकार के ‘सोलर सिटी विकास कार्यक्रम’ का हिस्सा नहीं है – (ACF & FRO 2021)

  1. अजमेर 
  2. जयपुर 
  3. जोधपुर 
  4. उदयपुर 

Ans. 4. उदयपुर 
Exp. –  वर्ष 2018 में केंद्रीय नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और अजमेर को सोलर सिटी के रूप में चयन किया है, इसके अलावा वर्ष 2021 में पुष्कर एवं जैसलमेर शहरों को राज्य स्तर पर  सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा राजस्थान के ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला द्वारा की गई।  

Q.60 किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महा अभियान (कुसुम) स्वीकृत किया गया है – (Superintendent Garden 2021)

  1. किसानों को नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने हेतु 
  2. किसानों को 24 घंटे बिजली पूर्ति सुनिश्चित हेतु 
  3. 1 और 2 दोनों 
  4. किसानों के लिए सौर पम्प और ग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा सयंत्रो को स्थापित करने के लिए 

Ans. 4. किसानों के लिए सौर पम्प और ग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा सयंत्रो को स्थापित करने के लिए
Exp. –  भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए सोलर पम्प और ग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा सयंत्रों को स्थापित करने के लिए “किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महा अभियान” (पीएम कुसुम योजना) 8 मार्च 2019 से लागु की है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

2 thoughts on “राजस्थान के ऊर्जा संसाधन से संबंधित टॉप 90 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Urja Sansadhan Mcq Questions)”

  1. महोदय , कुछ और टॉपिक भी जोड़ दो इनमे , जैसे पॉलिटी, कल्चर, हिस्ट्री आदि के

    Reply
  2. श्रीमान राजस्थान इतिहास, कला संस्कृति और राजनीति तथा भारतीय राजनीति, भूगोल इत्यादि विषय भी शामिल करो 🙏🏻🙏🏻

    Reply

Leave a Comment