Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के खनिज संसाधन से संबंधित टॉप 120 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Khanij Sansadhan Mcq Questions)

Q.81 राजस्थान में अभ्रक के खनन क्षेत्र नाथ-की-नेरी , सिंदिरियास, छापरी और कोचरिया किस जिले में स्थित है – 

  1. अजमेर 
  2. टोंक 
  3. भीलवाड़ा 
  4. उदयपुर 

Ans. 3. भीलवाड़ा 
Exp. –  भीलवाड़ा जिले में दांता, भूणास, बनेड़ी, फुलिया,नाथ-की-नेरी, सिंदिरियास, छापरी, घोगास, बेमाली, कोचरिया और गोकुलपुरा अभ्रक के खनन क्षेत्र है। 

Q.82 इनमें से कौनसा राजस्थान के प्रमुख जिप्सम उत्पादक केंद्र है – (स्टेनोग्राफर 2013)

  1. बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़
  2. जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर 
  3. चूरू, झुंझुनू,सीकर 
  4. जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर 

Ans. 1. बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़
Exp. – जिप्सम का सर्वाधिक उत्पादन बीकानेर जिले में होता है, इसके बाद नागौर, गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़ जिले आते है।   

Q.83 राजस्थान में मुख्यतः कौन से जिलों में पन्ना का उत्पादन किया जाता है –

  1. सीकर-अजमेर
  2. अजमेर-भीलवाड़ा
  3. उदयपुर-राजसमन्द
  4. पाली-सिरोही

Ans. 3. उदयपुर-राजसमन्द
Exp. – पन्ना मुख्यतः उदयपुर जिले के उत्तर में एक भूगर्भीग पेटी में  पाया जाता है, जिसका विस्तार राजसमन्द जिले के देवगढ़ से काँकरोली तक है। पन्ना एक सुन्दर हरे रंग का चमकीला रत्न होता है, जिसका उपयोग आभूषणों में किया जाता है।

Q.84 निम्न में से कौनसा एक राजस्थान में बेरिलियम का खनन क्षेत्र नहीं है – 

  1. बांदर-सिंदरी 
  2. गुजरवाड़ा
  3. लाखवाली
  4. चम्पा गुढ़ा 

Ans. 3. लाखवाली
Exp. – राजस्थान में बेरिलियम के पर्याप्त भण्डार है। राजस्थान में शिकारवाड़ी (उदयपुर), बांदर-सिंदरी, गुजरवाड़ा (अजमेर), चम्पा गुढ़ा (राजसमंद), सागवाड़ा (डूँगरपुर), नीम का थाना (सीकर) आदि क्षेत्रों से बेरिलियम प्राप्त होता है। लाखवाली (उदयपुर) से घीया पत्थर प्राप्त किया जाता है। 

Q.85 राजस्थान में तामड़ा (गारनेट) का सर्वाधिक खनन किस जिले में होता है- (कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक 2019)

  1. पाली 
  2. टोंक 
  3. करौली
  4. दौसा

Ans. 2. टोंक 
Exp. – तामड़ा (गारनेट) गहरे लाल और गुलाबी रंग का होने के कारण इसे रक्तमणि भी कहते है। यह सर्वाधिक टोंक जिले में पाया जाता है, इसके बाद यह अजमेर, भीलवाड़ा और सीकर जिलों में पाया जाता है।

Q.86 जनकपुरा और सरवाड़ खानें जिस खनिज के उत्पादन के लिए जानी जाती है, वह है – (RAS 2016)

  1. बेराइट्स 
  2. पाइराइट
  3. तामड़ा 
  4. पन्ना 

Ans. 3. तामड़ा 
Exp. – जनकपुर टोंक जिले में तथा सरवाड़ अजमेर जिले में स्थित तामड़ा की खान है।

Q.87 राजस्थान का निम्नलिखित में से कौनसा जिला अभ्रक के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है ? (Lab Assistant 2022)

  1. दौसा 
  2. चितौड़गढ़ 
  3. भीलवाड़ा 
  4. बूँदी 

Ans. 3. भीलवाड़ा 
Exp. – राजस्थान में सर्वाधिक अभ्रक भीलवाड़ा जिले में पाया जाता है, इसके बाद टोंक,अजमेर, जयपुर, उदयपुर और सीकर जिलों में भी पाया जाता है। भीलवाड़ा में अभ्रक से ईंटे बनाने का उद्योग स्थापित किया गया है। इसके अलावा भीलवाड़ा में ही अभ्रक के बचे हुए चूरे से चादरें बनाई जाती है, इस उद्योग को ‘माइकोनाइट’ उद्योग कहते है।

Q.88 राजस्थान में बेंटोनाइट सर्वाधिक कौन से जिले में पाया जाता है –

  1. बीकानेर 
  2. बाड़मेर 
  3. सवाईमाधोपुर 
  4. चितौड़गढ़ 

Ans. 2. बाड़मेर 
Exp. – राजस्थान में सर्वाधिक बेंटोनाइट बाड़मेर जिले की हाथी की ढाणी और गिरल क्षेत्रों में पाया जाता है। इसके अलावा यह बीकानेर और सवाई माधोपुर जिलों में भी पाया जाता है। यह एक दानेदार मिट्टी होती है, जिसको पानी में भिगोने पर फूल जाती है। इसका उपयोग वनस्पति तेल, खनिज तेल को साफ करने और सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण में किया जाता है। इसे मुल्तानी मिट्टी की तरह Bleaching Clay कहा जाता है।

Q.89 किस खनिज से सीमेंट चादरे, टाईले, फिल्टर्स, बॉयलर्स, तथा अन्य निरोधक वस्तुओं का निर्माण किया जाता है – (PSI 2021)

  1. फेल्सपार 
  2. डोलोमाइट
  3. एस्बेस्टोस
  4. वोलेस्टोनाइट

Ans. 3. एस्बेस्टोस
Exp. – राजस्थान में एस्बेस्टोस का उत्पादन उदयपुर, डूंगरपुर, राजसमंद और अजमेर जिलों में किया जाता है।   

Q.90 निम्न में से राजस्थान में किस खनन क्षेत्र से फ्लोराइट प्राप्त नहीं किया जाता है –

  1. भीनमाल 
  2. काला मगरा
  3. भदवासी
  4. मुंडोती

Ans. 3. भदवासी
Exp. –   राजस्थान में फ्लोराइट के भंडार – मांडो की पाल, काहिला (डूँगरपुर), करारा, भीनमाल (जालौर), आसींद (भीलवाड़ा), काला मगरा (उदयपुर), मुंडोती, तिलोरी (अजमेर) और चौकड़ी (सीकर) क्षेत्रों में पाये जाते है। भदवासी नागौर जिले में जिप्सम का खनन क्षेत्र है।    

Q.91 किस खनिज के उत्पादन में राजस्थान का भारत में पहला स्थान है – (प्रयोगशाला सहायक 2019) 

  1. फेल्सपार  
  2. लिग्नाइट 
  3. तांबा 
  4. लोहा

Ans. 1. फेल्सपार 
Exp. –   देश में फेल्सपार के सर्वाधिक भंडार राजस्थान में है, इसके बाद तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश में है।  

Q.92 फेल्सपार खनिज कौनसी चट्टानों में मिलता है – (पुस्तकालय ग्रेड-III-2020)

  1. नीस 
  2. पैग्मेटाइट
  3. फॉस्फेट 
  4. ग्रेनाइट  

Ans. 2. पैग्मेटाइट

Q.93 राजस्थान में निम्न में से कौन सा जिला फेल्सपार का अधिकतम उत्पादन करता है – (पुस्तकालय ग्रेड-III-2020)

  1. पाली 
  2. अजमेर 
  3. जयपुर 
  4. सीकर

Ans. 2. अजमेर
Exp. –  राजस्थान का 96% फेल्सपार का उत्पादन अजमेर जिले की मकरेड़ा, दादलिया, लोहरवाड़ा, बांदरसिंदरी, जवाजा, मसूदा, ब्यावर और तारागढ़ क्षेत्रों में होता है।    

Q.94 राजस्थान में देश का कितना प्रतिशत फेल्सपार भंडार है – (LDC 2018)

  1. 100%
  2. 50%
  3. 33%
  4. 66%

Ans. 66%
Exp. –  भारत का 66% फेल्सपार का उत्पादन राजस्थान में किया जाता है। 

Q.95 सीकर जिले में स्थित सलादीपुर खान से कौनसा खनिज का उत्पादन किया जाता है – 

  1. कैल्साइट 
  2. क्वार्ट्ज़ 
  3. पाइराइट
  4. ताँबा 

Ans. 3. पाइराइट
Exp. –  राजस्थान में पाइराइट मुख्यत: सालदीपुर खान (सीकर) से प्राप्त किया जाता है। इस क्षेत्र में मिलने वाले पाइराइट खनिज अजबगढ़ संघ की चट्टानों से मिलते है। पाइराइट को झूठा सोना भी कहते है। पायराइट्स का उपयोग गंधक का अम्ल एवं रासायनिक उर्वरक बनाने में किया जाता है।   

Q.96 निम्न में से कौनसा खनिज सिरोही जिले के वाल्दा क्षेत्र में पाया जाता है – 

  1. रॉक फॉस्फेट 
  2. सीसा-जस्ता 
  3. ताँबा 
  4. टंगस्टन 

Ans. 4. टंगस्टन 
Exp. –  टंगस्टन वुल्फ्रेमाइट  (Wolframite) अयस्क से प्राप्त होता है। यह सामरिक महत्व का खनिज है। इसका उपयोग बिजली के बल्बों, चीजों को कटाने व सुरक्षा सामग्री के निर्माण में किया जाता है।    

Q.97 राजस्थान में ‘झामर कोटडा’ क्षेत्र निम्नलिखित में से किस खनिज से संबंधित है –  (PSI मोटर वाहन 2022)

  1. सीसा जस्ता 
  2. मैगनीज 
  3. रॉक फास्फेट 
  4. चांदी

Ans. 3. रॉक फास्फेट 
Exp. –   राजस्थान में रॉक फास्फेट का सर्वाधिक उत्पादन उदयपुर की झामर कोटड़ा खान से होता है। इसके उत्पादन में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है। इसके शुद्धीकरण हेतु उदयपुर में परिशोधन सयंत्र लगाया गया है। रॉक फास्फेट का उपयोग रासायनिक उर्वरक ‘सुपर फास्फेट’ बनाने में किया जाता है।  

Q.98 राजस्थान का कौनसा जिला रॉक फास्फेट खनिज का उत्पादक नहीं है – (Asst. Jailer 2016)

  1. उदयपुर 
  2. जैसलमेर 
  3. पाली 
  4. जयपुर

Ans. 3. पाली
Exp. –  राजस्थान में सर्वाधिक रॉक फास्फेट उदयपुर जिले से प्राप्त होता है, इसके बाद यह जैसलमेर, बांसवाड़ा, जयपुर, अलवर और सीकर से प्राप्त होता है।

Q.99 राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ किस्म का संगमरमर कहाँ पाया जाता है –

  1. मकराना 
  2. किशनगढ़ 
  3. ब्यावर 
  4. त्रिपुरा सुंदरी

Ans. 1. मकराना 
Exp. –  नागौर जिले के मकराना क्षेत्र में संगमरमर की सर्वश्रेष्ठ किस्म (सफेद संगमरमर) प्राप्त किया जाता है।  संगमरमर कायांतरित चट्टानों से प्राप्त होता है जो कि चूने के पत्थर (अवसादी) से बनता है। राजस्थान में जैसलमेर का संगमरमर जुरासिक काल का है, जबकि शेष संगमरमर कैंब्रियन पूर्व के शैलो से मिलता है। 

Q.100 मकराना में मिलने वाले विश्व प्रसिद्ध संगमरमर की किस्म क्या है – (राजस्थान पुलिस 2014) 

  1. कैल्साइट 
  2. डोलोमाइट 
  3. सिलीशियम 
  4. मार्बोनाइट

Ans. 1. कैल्साइट
Exp. –  संगमरमर की सर्वश्रेष्ठ किस्म को कैल्साइट कहते हैं, जो कि नागौर जिले के मकराना में पाया जाता है।  राजसमंद, बांसवाड़ा (त्रिपुरा सुंदरी), अजमेर का संगमरमर डोलोमाइट प्रकार का होने से सफेदी कम होती है, जैसे-जैसे पत्थर में से अशुद्धियाँ कम होती है, रंग सफेद होता जाता है और चमक भी बढ़ जाती है। 

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment