Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के खनिज संसाधन से संबंधित टॉप 120 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan ke Khanij Sansadhan Mcq Questions)

Q.21 राजस्थान में मकराना के संगमरमर (सर्वश्रेष्ठ किस्म) का संबंध किस प्रकार की चट्टानों से है –

  1. अरावली महासमूह 
  2. देहली महासमूह 
  3. अजबगढ़ समूह 
  4. विंध्यान महासमूह

Ans. 2. देहली महासमूह 
Exp. –   देहली महासमूह के भाग रायलो समूह में मुख्यतः चूने के पत्थर, संगमरमर (मकराना) और  क्वार्ट्जाइट प्रकार की शैले पायी जाती है। 

Q.22 निम्न में से राजस्थान में कौनसा एक बहुमूल्य पत्थर की श्रेणी में नहीं आता है – 

  1. ग्रेनाइट 
  2. पन्ना 
  3. हिरा 
  4. तामड़ा 

Ans. 1. ग्रेनाइट

Short Notes
राजस्थान में बहुमूल्य पत्थर और ईमारती/सजावटी पत्थर का वर्गीकरण निम्न प्रकार है –

बहुमूल्य पत्थर ईमारती/सजावटी पत्थर
पन्नासंगमरमर
तामड़ा ग्रेनाइट
हिराबलुआ पत्थर
कोरण्डमचूना पत्थर
क्वार्ट्ज़क्वार्ट्जाइट
घीया पत्थर
गेरू

Q.23 जैसलमेर के सोनू क्षेत्र में किस प्रकार का चूना पत्थर पाया जाता है –

  1. सीमेंट ग्रेड 
  2. स्टील ग्रेड
  3. केमिकल ग्रेड 
  4. इनमें से कोई नहीं

Ans. 2. स्टील ग्रेड

Short Notes
राजस्थान में पाए जाने वाले चूना पत्थर के प्रकार और उनसे संबंधित क्षेत्र निम्नलिखित है-

चूना का प्रकारसंबंधित खनन क्षेत्र 
स्टील ग्रेडसोनू, कनोई (जैसलमेर), उदयपुर, भीलवाड़ा
केमिकल ग्रेडसोजत-बिलाड़ा-बोरुंदा बेल्ट (जोधपुर), गोटन-मूंडवा (नागौर)
सीमेंट ग्रेडअंजनीखेड़ा, कपासन (चितौड़गढ़), लाखेरी-इंद्रगढ़ (बूंदी), सबला-लोहारिया (डूँगरपुर)

Q.25 निम्न में से कौनसा राजस्थान में पाये जाने वाला एक ऊष्मारोधी खनिज नहीं है –

  1. एस्बेस्टोस
  2. सेलेनाइट 
  3. फेल्सपार 
  4. अभ्रक 

Ans. 2. सेलेनाइट 
Exp. – जो खनिज उच्च ताप सह सकते है वे ऊष्मारोधी खनिज कहलाते है। राजस्थान में एस्बेस्टोस, फेल्सपार, अभ्रक, क्वार्ट्ज़, डोलोमाइट, मैग्नेसाइट, सिलका सेण्ड, वर्मीकुलेट आदि ऊष्मारोधी खनिज की श्रेणी में आते है।

Q.26 राजस्थान किस धातु का प्रमुख उत्पादक राज्य है, जिसको वूलफ्राम भी कहते है –  (High Court LDC 2022)

  1. मैगनीज 
  2. चाँदी 
  3. जस्ता 
  4. टंगस्टन

Ans. 4. टंगस्टन
Exp. – टंगस्टन वुल्फ्रेमाइट अयस्क से प्राप्त होता है। 

Q.27 राजस्थान में गेरू खनिज का अधिकांश उत्पादन किस जिले से होता है – 

  1. जोधपुर 
  2. चितौड़गढ़ 
  3. पाली 
  4. अजमेर 

Ans. 2. चितौड़गढ़ 
Exp. – गेरू (Ochre) के देश में सर्वाधिक भण्डार राजस्थान में 78 प्रतिशत है। राजस्थान में गेरू का अधिकांश उत्पादन चितौड़गढ़ में होता है। इसके बाद क्रमश: प्रतापगढ़, भीलवाड़ा और उदयपुर जिलो का स्थान है।

Q.28 राजस्थान में धारियाबाद, खमेरा और कोठारिया खनन क्षेत्र किस खनिज से संबंधित है – 

  1. बेन्टोनाइट
  2. बेरिलियम 
  3. डोलोमाइट
  4. वोलस्टोनाइट

Ans. 3. डोलोमाइट
Exp. – डोलोमाइट में कैल्शियम तथा मैगनेशियम का दोहरा कार्बोनेट होता है। इसका उपयोग उच्च ताप, सह-पदार्थ बनाने, इस्पात एवं खनिज ऊर्जा में किया जाता है। राजस्थान में डोलोमाइट मुख्यत: बाँसवाड़ा, उदयपुर और राजसमंद जिलों से प्राप्त होता है। विट्ठलदेव धाम, खमेरा, अमरपुरा (बाँसवाड़ा), धारियाबाद, ईसवाल (उदयपुर)  कोठारिया, मोरचणा, आगरिया (राजसमंद) डोलोमाइट के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है। 

Q.29 राजस्थान में मकरेड़ा खनन क्षेत्र किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है – 

  1. जिप्सम 
  2. फेल्सपार 
  3. सोना 
  4. तामड़ा  

Ans. 2. फेल्सपार 
Exp. – फेल्सपार का मकरेड़ा (मकरेरा) खनन क्षेत्र अजमेर जिले में स्थित है। 

Q.30 निम्न में से कौनसा एक राजस्थान में बेराइट्स का प्राप्ति स्थल है –

  1. मोरवड़
  2. सलोपत
  3. खेमारु
  4. रेलपातलिया

Ans. 4. रेलपातलिया
Exp. – राजस्थान में बेराइट्स का उत्पादन मुख्यत: उदयपुर, अलवर और भरतपुर जिलों में होता है। राजस्थान में उत्पादित कुल बेराइट्स का 80 प्रतिशत उत्पादन उदयपुर जिले में जगत, रेलपातलिया और केवड़ा क्षेत्रों से होता है।
अन्य विकल्पों से संबंधित खनिज निम्नलिखित है –
मोरवड़ (राजसमंद) – संगमरमर
सलोपत (बाँसवाड़ा) – रॉक फॉस्फेट
खेमारु (डूँगरपुर) – एस्बेस्टस

Q.31 सबला-लोहारिया खनन क्षेत्र निम्नलिखित्त में से किस जिलें में स्थित है – (कनिष्ठ अनुदेशक इलेक्ट्रीशियन 2019)

  1. भीलवाड़ा 
  2. दौसा 
  3. बाड़मेर  
  4. डूँगरपुर 

Ans. 4. डूँगरपुर
Exp. – सबला-लोहारिया खनन क्षेत्र डूंगरपुर जिले में स्थित है, जहाँ से सीमेंट ग्रेड चूना पत्थर (लाइम स्टोन) और स्लेटीयुक्त श्वेत अडंगा संगमरमर का उत्पादन किया जाता है।

Q.32 निम्न में से कौन सा मैगनीज का खनन क्षेत्र बांसवाड़ा जिले में स्थित नहीं है –

  1. कालाखूँटा
  2. तिम्मामोरी
  3. नेगड़िया
  4. नरडिया

Ans. 3. नेगड़िया
Exp. – मैगनीज का नेगड़िया खनन क्षेत्र राजसमंद जिले के नाथद्वारा तहसील में स्थित है, जबकि नरडिया खनन क्षेत्र बाँसवाड़ा जिले में स्थित है।

Q.33 निम्न में से जिप्सम का कौनसा खनन क्षेत्र बीकानेर जिले में स्थित नहीं है – 

  1. जामसर 
  2. सियासर 
  3. भदवासी 
  4. बिसरासर

Ans. 3. भदवासी 
Exp. – जिप्सम का भदवासी खनन क्षेत्र नागौर जिले में स्थित है।

Q.34 निम्न में से कौनसा केंद्र जिप्सम का बाड़मेर स्थित उत्पादक केंद्र नहीं है – (JEN यांत्रिक डिग्री 2020) 

  1. कुरला 
  2. श्योकर
  3. खूटानी
  4. पीर की ढाणी   

Ans. 3. खूटानी
Exp. – जिप्सम का खूटानी उत्पादक केंद्र पाली जिले में स्थित है। 

Q.35 राजस्थान में सीसा-जस्ता के सबसे बड़े निक्षेप कहाँ स्थित हैं? (REET Mains 1/3/2023)

  1. सिंदेसर-कलां  
  2. मोखमपुरा पूर्व 
  3. राजपुरा – दरीबा 
  4. दरीबा पूर्व

Ans. 1. सिंदेसर-कलां  
Exp. – राजस्थान में सर्वाधिक सीसा-जस्ता उदयपुर की जावर खान से निकाला जाता है। दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक सीसा-जस्ता के निक्षेप राजसमंद जिले के रेलमगरा तहसील के सिंदेसर-कलां क्षेत्र में पाए जाते है।

Q.36 कालागुमान खान किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है – 

  1. तामड़ा 
  2. पन्ना 
  3. जिप्सम 
  4. सोना 

Ans. 2. पन्ना 
Exp. – कालागुमान खान राजसमंद जिले की भीम तहसील में स्थित है, जहाँ से पहली बार पन्ना 1943 ई में खोजा गया था।   

Q.37 2019 में ‘इंटरनेशनल यूनियन ऑफ़ जियोलॉजिकल साइंसेस’ द्वारा राजस्थान के किस खनिज को ‘ग्लोबल हैरिटेज स्टोन रिसोर्स’ में शामिल किया गया –  

  1. तामड़ा 
  2. मकराना मार्बल 
  3. घीया पत्थर 
  4. गेरू    

Ans. 2. मकराना मार्बल 
Exp. – राजस्थान के मकराना मार्बल को भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा भौगोलिक सांकेतिक (GI-Tag)  2014 में प्रदान किया गया था

Q.38 राजस्थान में निम्न में से कौन सा पन्ना खनन क्षेत्र नही है- (JEN मैकेनिकल डिग्री 2022) 

  1. टिक्की 
  2. गोगुन्दा 
  3. कालागुमान 
  4. सरवर

Ans. 4. सरवर
Exp. – राजस्थान में पन्ना कालागुमान, टिक्की-गढ़बोर,अंटालिया (राजसमंद), गोगुन्दा (उदयपुर) और बूबानी-राजगढ़ (अजमेर) क्षेत्रों में पाया जाता है। विश्व में पन्ने की सबसे बड़ी अन्तराष्ट्रीय मण्डी जयपुर में स्थित है, जहाँ पन्ने की प्रोसेसिंग और पोलिशींग भी होती है, इसलिये जयपुर को ‘पन्ना नगरी’ कहते है।

Q.39 थानागाजी, भगत का बास और बनी वाली ढाणी किस खनिज के खनन के लिए प्रसिद्ध है – 

  1. लौहा 
  2. ताँबा 
  3. जिप्सम 
  4. कोयला 

Ans. 2. ताँबा 
Exp. – थानागाजी और भगत का बास ताम्र खनन क्षेत्र अलवर में, जबकि बनी वाली ढाणी खनन क्षेत्र सीकर में स्थित है।

Q.40 राजगढ़ (अजमेर) एव देवगढ़ (उदयपुर) किसके निक्षेपों के लिए जाने जाते है – (1st Grade 2022)

  1. पन्ना 
  2. गार्नेट/तामड़ा 
  3. हिरा 
  4. पुखराज 

Ans. 1. पन्ना 
Exp. – देवगढ़ वर्तमान में राजसमंद जिले में आता है, जहाँ पन्ना के निक्षेप पाये जाते है। अजमेर के बूबानी-राजगढ़ क्षेत्र में भी पन्ना के निक्षेप मिले है। पन्ना के अन्य उत्पादक क्षेत्र कालागुमान, टिक्की-गढ़बोर (राजसमंद) और गोगुन्दा (उदयपुर) है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment