Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के बांध और बावड़ियां (Rajasthan ke bandh bavdiya) – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs), Short Notes, questions और Map

Q.21 निम्न में से कौन सा कथन गलत है –

  1. रानी जी की बावड़ी बूंदी में स्थित है। 
  2. अनारकली की बावड़ी बूंदी में स्थित है।
  3. हाड़ी रानी की बावड़ी कोटा में स्थित है।
  4. भीम सागर बांध झालावाड़ में स्थित है।

Ans. 3. हाड़ी रानी की बावड़ी कोटा में स्थित है।
Exp. – हाड़ी रानी की बावड़ी टोडारायसिंह कस्बे (टोंक) में स्थित है, जिस पर पहेली फिल्म बनाई गई थी।

Q.22 पन्ना मीना की बावड़ी कहां स्थित है?

  1. झुंझुनू 
  2. चूरू 
  3. सीकर 
  4. आमेर

Ans. 4. आमेर
Exp. – पन्ना मीना की बावड़ी जयपुर में आमेर की पहाड़ियों में स्थित है, जबकि पन्नाशाह का तालाब झुंझुनू में स्थित है। पन्ना मीणा की बावड़ी का निर्माण मिर्जा राजा जयसिंह ने करवाया था।

Q.23 साकड़ा बांध किस जिले में स्थित है? (वनरक्षक 2013) 

  1. जोधपुर 
  2. टोंक 
  3. जयपुर 
  4. अलवर

Ans. 4. अलवर
Exp. – तरुण भारत संघ के सहयोग से साकड़ा और मनसा सागर बांध अलवर जिले के क्रमश: भावंता व गढ़बसई गांव में स्थित है।

Q.24 तालाब-ए-शाही का निर्माण कब करवाया गया?

  • 1617 ई 
  • 1728 ई 
  • 1807 ई 
  • 1863 ई 

Ans. 1617 ई
Exp. – तालाब-ए-शाही का निर्माण शाहजहां के मनसबदार सुलह खां द्वारा 1617 ईस्वी में शिकार स्थल (शूटिंग लॉज) के रूप में धौलपुर में करवाया गया था। लम्बी बावड़ी भी धौलपुर में स्थित है।

Q.25 निम्न में से कौन से बांध का निर्माण ‘जाटों का प्लेटो’ राजा सूरजमल द्वारा करवाया गया था?

  1. बंद बरेठा बांध 
  2. अजान बांध 
  3. पांचना बांध
  4. कानोता बांध 

Ans. 2. अजान बांध 
Exp. – अजान बांध भरतपुर जिले में बाणगंगा नदी पर स्थित है। जिसका निर्माण जाटों का प्लेटो राजा सूरजमल ने करवाया था। बाणगंगा भरतपुर में लगभग विलुप्त हो जाती है इसलिए अजान बांध लगभग शुष्क रहता है। पांचना बांध (करौली) से भरतपुर के अजान बांध में केवलादेव घना पक्षी विहार के लिए पानी की सप्लाई की जाती है। पांचना बांध करौली में उटंगन नदी (गंभीर नदी) पर स्थित है। 

Q.26 जग्गर बांध कहां स्थित है?

  1. चित्तौड़गढ़ 
  2. भरतपुर 
  3. करौली
  4. झालावाड़

Ans. 3. करौली
Exp. – जग्गर बांध राजस्थान के करौली जिलें के हिंडौन सिटी के जग्गर गांव के पास स्थित है। पांचना बांध और चूली देह बांध भी करौली जिले में स्थित है।

Q.27 पांचना बांध कौनसी नदी पर बना हुआ है?

  1. बाणगंगा नदी
  2. रूपारेल नदी
  3. मोरेल नदी 
  4. गंभीर नदी

Ans. 4. गंभीर नदी
Exp. – पांचना बांध करौली जिले में गंभीर नदी (उटंगन नदी) की 5 सहायक नदियां (भद्रावती, बरखेड़ा, अटा, माची व भैसावट के संगम पर बना है। यह बांध अमेरिका के आर्थिक सहयोग से गुडला गांव (करौली) में बना हुआ मिट्टी का सबसे बड़ा बांध (1 किमी.) है।

Q.28 मोरेल बांध किस जिले में स्थित है (ग्राम सेवक 2008) 

  1. सवाई माधोपुर 
  2. दौसा 
  3. करौली 
  4. धौलपुर

Ans. 1. सवाई माधोपुर 
Exp. – मोरेल बांध दौसा-सवाई माधोपुर की सीमा के पास सवाई माधोपुर जिले में स्थित है। यह मिट्टी से बना बांध है। मिट्टी से बना सबसे बड़ा बांध पांचना बांध करौली में स्थित है।

Q.29 ईसरदा बांध किस जिले में है? (Patwar 2011)

  1. झालावाड़  
  2. चित्तौड़गढ़ 
  3. सवाई माधोपुर
  4. करौली

Ans. 3. सवाई माधोपुर
Exp. – ईसरदा बांध टोंक और सवाई माधोपुर जिलों की सीमा के पास सवाई माधोपुर जिले के चौकरी गाँव में स्थित है।

Q.30 ईसरदा बांध किस नदी पर बनाया गया है?

  1. मोरेल
  2. बनास
  3. कालीसिल 
  4. ढूंढ

Ans. 2. बनास
Exp. – ईसरदा बांध बनास नदी पर सवाई माधोपुर जिले के चौकरी गांव के पास स्थित है।

Q.31 कालीसिल बांध कहां स्थित है?

  1. करौली 
  2. झालावाड़ 
  3. बारां 
  4. कोटा

Ans. 1. करौली 
Exp. – कालीसिल बांध कालीसिल नदी पर करौली जिलें में स्थित है। कालीसिल नदी करौली जिले के सपोटरा की पहाड़ियों से निकलकर सवाई माधोपुर में बनास नदी में मिल जाती है। जबकि कालीसिंध नदी झालावाड़ जिले में बहती है।

Q.32 सूरवाल बांध कहां स्थित है?

  1. सिरोही
  2. सवाई माधोपुर 
  3. बांसवाड़ा 
  4. जयपुर

Ans. 2. सवाई माधोपुर 
Exp. – सूरवाल बांध सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल गांव के पास स्थित है।

Q.33 निम्न में से कौन सा बांध सवाई माधोपुर जिले में स्थित नहीं है?

  1. मोरासागर बांध 
  2. गलाई सागर बांध 
  3. बिनोरी सागर बांध 
  4. चाकण बांध 

Ans. 4. चाकण बांध 
Exp. – चाकण बांध बूंदी जिले के गुढा गांव में 1958 ई. में चाकण नदी पर मिट्टी से निर्मित बांध है। मोरेल बांध, ईसरदा बांध, सूरवाल बांध, मोरा सागर बांध, गलाई सागर बांध और बिनोरी सागर बांध सवाई माधोपुर जिले में स्थित है।

Q.34 झूमर बावड़ी कहां स्थित है?

  1. झुंझुनू 
  2. बीकानेर 
  3. अलवर 
  4. सवाई माधोपुर

Ans. 4. सवाई माधोपुर
Exp. – झूमर बावड़ी सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर में स्थित है।

Q.35 हरिशचंद्र सागर बांध कहां स्थित है?

  1. कोटा 
  2. झालावाड़ 
  3. बूंदी 
  4. चित्तौड़गढ़

Ans. 2. झालावाड़ 
Exp. – हरीशचंद्र सागर बांध झालावाड़ जिले के हिचर गांव के पास कालीसिंध नदी पर स्थित है। इस बांध से कोटा जिले की सांगोद तहसील के गांव तथा झालावाड़ जिले के खानपुर तहसील के गांव को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होती है।

Q.36 निम्न में से कौन सा बांध झालावाड़ जिले में स्थित नहीं है?

  1. माधो सागर बांध 
  2. भीमसागर बांध 
  3. छापी बांध 
  4. चौली बांध

Ans. 1. माधो सागर बांध 
Exp. – माधो सागर बांध दौसा जिले में स्थित है। हरिश्चंद्र सागर बांध, भीम सागर बांध, छापी बांध, चौली बांध और पिपलाद बांध झालावाड़ जिले में स्थित है। भीम सागर बांध झालावाड़ से 24 किलोमीटर दूर है, यह उजाड़ नदी पर स्थित है।

Q.37 कालखोह सागर बांध कहां स्थित है?

  1. कोटा 
  2. बांसवाड़ा 
  3. दौसा
  4. टोंक

Ans. 3. दौसा
Exp. – कालखोह सागर (कलख सागर) बांध दौसा जिले का सबसे बड़ा बांध है। इसके अलावा दौसा में माधो सागर बांध, सैंथल सागर बांध, रेडियो बांध, झिलमिली बांध और चिरमिरी बांध भी स्थित है।

Q.38 त्रिमुखी बावड़ी कहाँ स्थित है?

  1. डूंगरपुर 
  2. उदयपुर 
  3. राजसमंद 
  4. सिरोही

Ans. 2. उदयपुर 
Exp. – त्रिमुखी बावड़ी उदयपुर जिले के देबारी के पास स्थित है। इसका निर्माण महाराणा राजसिंह की रानी रामरसदे ने करवाया था।

Q.39 कौन सा सही सम्मिलित नहीं है –

  1. पार्वती बांध – बारां
  2. कालखोह बांध- दौसा
  3. शाही बांध – भरतपुर
  4. नाकोड़ा बांध – बाड़मेर

 

Ans. 1. पार्वती बांध – बारां
Exp. – पार्वती बांध पार्वती-II नदी पर धौलपुर में स्थित है।

Q.40 आलूदा का बुबानिया कुंड कहां स्थित है?

  1. अलवर 
  2. दौसा 
  3. झुंझुनू 
  4. सीकर

Ans. 2. दौसा 
Exp. – आलूदा दौसा से 14 किलोमीटर लालसोट की सड़क पर बसा करीब 7 सौ साल पुराना गांव है, जिसमें बुबानिया कुंड/बावड़ी अपनी बादलनुमा बनावट के लिए प्रसिद्ध है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

1 thought on “राजस्थान के बांध और बावड़ियां (Rajasthan ke bandh bavdiya) – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs), Short Notes, questions और Map”

Leave a Comment