Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान करंट अफेयर्स नवम्बर-2023 के टॉप 30 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs)

राजस्थान के किसी भी कॉम्पिटिशन एग्जाम में करंट अफेयर्स से संबंधित 5-10 प्रश्न जरूर पूछे जाते है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको राजस्थान करंट अफेयर्स नवम्बर-2023 के टॉप 30 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (mcq) उपलब्ध कराये गए हैं, जिन्हें आप हल करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं। इन प्रश्नों के Answer के साथ Explanation & Short Notes भी दिए गए है, जिससे आपको उस प्रश्न से संबंधित अतिरिक्त जानकारी भी मिल सकेगी। यह प्रश्‍न आगामी राजस्थान की सभी परीक्षाओं ( RSMSSB, RPSC, RAS, Raj Police,Patwar etc.) के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। 

राजस्थान करंट अफेयर्स नवम्बर-2023

Q.1 25 नवंबर को हुए 16 वीं राजस्थान विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक वोटो से किस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की –

  1. नक्षमा चौधरी 
  2. दिव्या कुमारी 
  3. मनीष यादव 
  4. वसुंधरा राजे

Ans. – 2. दिव्या कुमारी 
Exp. – विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से लड़ने वाली भाजपा प्रत्याशी दिव्या कुमारी ने 16वीं विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। दिव्या कुमारी ने कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को 71,368 वोटो से हराया। 16वीं विधानसभा चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी जीत शाहपुरा के कांग्रेस प्रत्याशी मनीष यादव ने 67,000 वोटो से दर्ज की है। तीसरे स्थान पर वसुंधरा राजे है जिन्होंने 53,000 वोटो से जीत दर्ज की है। सबसे छोटी जीत बीजेपी के हंसराज पटेल की कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से 321 मतों से हुई।

Q.2 16 वीं राजस्थान विधानसभा चुनाव होने के बाद सबसे अधिक बार विधायक बने हैं –

  1. अशोक गहलोत
  2. कालीचरण सर्राफ
  3. वसुंधरा राजे
  4. महादेव सिंह खंडेला

Ans. - 2. कालीचरण सर्राफ
Exp. – कालीचरण सर्राफ ने मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से अर्चना शर्मा को लगभग 35,494 वोटों से हराकर 8 वीं बार विधायक बने हैं। अशोक गहलोत ने अब तक 6 बार विधानसभा चुनाव जीता है।

Q.3 राजस्थान से सांसद जिसने विधानसभा चुनाव 2023 नहीं जीता है –

  1. दिया कुमारी 
  2. सुमेधानंद सरस्वती
  3. बाबा बालकनाथ 
  4. राज्यवर्धन सिंह

Ans. - 2. सुमेधानंद सरस्वती
Exp. – बीजेपी के चार सांसदों ने विधानसभा चुनाव 2023 जीता है, जिनमें विद्याधर नगर से दिया कुमारी,  झोटवाड़ा से राज्यवर्धन सिंह, तिजारा से बाबा बालकनाथ और सवाई माधोपुर से किरोड़ी लाल मीणा शामिल है।

Q.4 बाड़मेर के शिव विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाले राजस्थान के सबसे युवा विधायक (25 वर्ष) रविंद्र सिंह भाटी का संबंध किस पार्टी से है –

  1. कांग्रेस 
  2. भाजपा 
  3. निर्दलीय 
  4. बसपा

Ans. - 3. निर्दलीय
Exp. – राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे युवा विधायक रविंद्र सिंह भाटी (25 वर्ष) थे और सबसे उम्रदराज विधायक कांग्रेस के दीपचंद्र खेरिया किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र से थे।

Q.5 सरिस्का (अलवर) की कौन सी बाघिन ने देश की सबसे उम्रदराज बाघिन का रिकॉर्ड हासिल कर लिया है –

  1. मछली 2 
  2. ST- 2
  3. अवनी 
  4. चिरायु

Ans. - 2. ST- 2
Exp. – ST- 2 रणथंबोर की बाघिन मछली की बेटी है। मछली की 19 वर्ष की उम्र में 18 अगस्त 2016 को मृत्यु हुई थी। जुलाई 2004 में जन्मी सरिस्का (अलवर) की बाघिन ST-2 की आयु 19 वर्ष 4 माह की हो चुकी है। इस प्रकार ST- 2 बाघिन देश की सबसे उम्रदराज बाघिन का रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।

Q.6 राजस्थान की 402 सरकारी स्कूलों का ‘पीएम श्री’ योजना में चयन किया गया है, पीएम श्री योजना का उद्देश्य है –

  1. स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाया जाए।
  2. स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।
  3. 1 से 5 तक के कक्षा के विद्यार्थियों के लिए को पोषाहार उपलब्ध कराया जाए।
  4. स्कूलों में प्लेग्राउंड विकसित किया जाए।

Ans. - 2. स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।
Exp. – केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के साथ कक्षाऔ को आधुनिक बनाने के लिए केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Q.7 नवंबर 2023 में गोवा में हुए 37 वें राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान का पदक तालिका में कौन सा स्थान रहा –

  • 7 वां 
  • 10 वां 
  • 13 वां
  • 15 वां

Ans. - 13 वां
Exp. – गोवा में हुई 37 वें राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान ने 65 पदक जीतकर पदक तालिका में 13वां स्थान प्राप्त किया है। 

Q.8 भारतीय रिजर्व बैंक की सालाना हैंडबुक के ताजा अंक के मुताबिक वर्ष 2021-22 से 2022-23 की अवधि में राजस्थान का जीडीपी में राज्य स्तर पर कौन सा स्थान रहा है – 

  1. दूसरा 
  2. तीसरा 
  3. चौथा 
  4. पांचवा

Ans. - 4. पांचवा
Exp. – राजस्थान का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में 5589 रुपए की वृद्धि के साथ पांचवें स्थान पर रहा है। इस सूची में पहला स्थान केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली का रहा है। राजस्थान में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में वृद्धि 4.98% रही है।

Q.9 13 नवंबर 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय सेना के तीनों अंगों का कौन सा संयुक्त युद्ध अभ्यास हुआ

  1. त्रिशक्ति प्रहार 
  2. सर्द हवा
  3. साइक्लोन-1
  4. डेजर्ट स्ट्राइक

Ans. - 1. त्रिशक्ति प्रहार 
Exp. – त्रिशक्ति प्रहर में सेना के तीनों अंगों नौसेना, थल सेना और वायु सेना के 30000 सैनिकों ने भाग लिया।

Q.10 5 नवंबर 2023 को 48 वें ‘काका हाथरसी हास्य रत्न’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया –

  1. लोकेंद्र सिंह 
  2. शैलेश लोढ़ा
  3. प्रकाश झाजी 
  4. नरेश कुमावत

Ans. - 2. शैलेश लोढ़ा
Exp. – 5 नवंबर 2023 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित समारोह में जोधपुर निवासी शैलेश लोढ़ा को 48 वां ‘काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। शैलेश लोढ़ा को स्मृति चिन्ह सहित एक लाख रुपए की नगद राशि प्रदान की गई। 

Q.11 राजस्थान के न्यायाधीश जिनको सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति किया गया है – 

  1. लोकेंद्र सिंह शेखावत 
  2. विवेक कुमार त्रिपाठी
  3. रमेश कुमार अटल 
  4. मुख्य न्यायाधीश

Ans. - 4. मुख्य न्यायाधीश
Exp. – नवंबर 2023 में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अगस्टाइन जॉर्ज मसीह को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति किया गया है।

Q.12 निम्न में से किस संस्थान में 5G टेस्टिंग लैब नहीं खोली जाएगी –

  1. राजस्थान यूनिवर्सिटी 
  2. आईआईटी जोधपुर 
  3. बिट्स पिलानी 
  4. वनस्थली विद्यापीठ

Ans. - 1. राजस्थान यूनिवर्सिटी 
Exp. - 5G टेक्नोलॉजी में छात्रों और शैक्षणिक समुदायों की क्षमता बढ़ाने के लिए राजस्थान के 5 संस्थानों में 5G टेस्टिंग लैब खोली जाएगी। इन 5 संस्थानों में आईआईटी जोधपुर, बिट्स पिलानी, एमबीबीएस विश्वविद्यालय जोधपुर, एमएनआईटी जयपुर और वनस्थली विद्यापीठ शामिल है।
इन संस्थान में 5G टेस्टिंग लैब स्थापित करने के लिए 80% राशि केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी तथा शेष 20% राशि संबंधित संस्थान को वहन करना होगा। 

Q.13 राजस्थान ने आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में कौन सा स्थान हासिल कर अमृत अवार्ड प्राप्त किया है –

  1. प्रथम 
  2. द्वितीय 
  3. तृतीय 
  4. चतुर्थ

Ans. - 3. तृतीय 
Exp. - अमृत अवार्ड प्राप्त करने वाले राज्यों में प्रथम स्थान जम्मू और कश्मीर, द्वितीय स्थान गुजरात और तृतीय स्थान संयुक्त रूप से राजस्थान और हरियाणा को दिया गया है। 

Q.14 राजस्थान ‘स्टेट स्कूल स्टैंडर्ड अथॉरिटी’ का गठन करने वाला देश में कौन सा राज्य होगा –

  • 1st
  • 4th
  • 2nd
  • 5th

Ans. - 4th
Exp. - राजस्थान में ‘स्टेट स्कूल स्टैंडर्ड अथॉरिटी’ (SSSA) का गठन  ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ के तहत किया जाएगा। वर्तमान में केवल महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में इसका गठन किया गया है।

Q.15 नवंबर 2023 में गोवा में हुए 37 वें राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान ने कितने स्वर्ण पदक जीते –

  • 8
  • 11
  • 14
  • 16

Ans. - 14
Exp. - 37 वे राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान ने बास्केटबॉल, भारोत्तोलन, रोलबॉल, वुशु, पेनकेक सिलाट, तीरंदाजी, जूडो,  स्काई मार्शल आर्ट और साइकलिंग में 14 स्वर्ण पदक जीते।

Q.16 नवंबर 2023 में गोवा में हुए 37 वें राष्ट्रीय खेलों में साइकिलिंग में किसने स्वर्ण पदक जीता ?

  1. प्रिया चौधरी
  2. पूजा बंसल 
  3. मोनिका जाट 
  4. रवि चौधरी

Ans. - 3. मोनिका जाट 
Exp. - 37 वे राष्ट्रीय खेलों में एकल प्रतिस्पर्धा में राजस्थान के आराध्य चोपड़ा ने जूडो में स्वर्ण पदक जीता,  जबकि साइकलिंग में मोनिका जाट ने स्वर्ण पदक जीता है।

Q.17 नवंबर 2023 में राजस्थान की किस कंपनी को ‘एक्सीलेंस इन रियल स्टेट एडवाइजरी ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया –

  1. राजस्थान आवासन मंडल 
  2. रामानंद गोयल एंड कंपनी
  3. राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड
  4. राजस्थान परिवार निगम

Ans. - 2. रामानंद गोयल एंड कंपनी
Exp. - जयपुर की प्रसिद्ध CA फर्म रामानंद गोयल एंड कंपनी (RNGC) को एसोचम द्वारा ‘एक्सीलेंस इन रियल स्टेट एडवाइजरी ऑफ़ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आरएनजीसी को इससे पहले भी ‘राजस्थान हाउसिंग बोर्ड’ के 100 से अधिक प्रोजेक्ट के रेरा रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सम्मानित किया गया था।

Q.18 नवंबर 2023 में ‘इलेक्शन कमिश्नर ऑफ द ईयर’ से किसे सम्मानित किया गया –

  1. प्रवीण गुप्ता
  2. रविंद्र सोलंकी
  3. डॉ मधुकर गुप्ता
  4. भवानी सिंह

Ans. - 3. डॉ मधुकर गुप्ता
Exp. – राज्य चुनाव आयुक्त डॉ मधुकर गुप्ता को यह सम्मान विश्व स्तर पर चुनाव में लोकतंत्र की प्रक्रियाओं और प्रथाओं को आगे बढ़ाने के लिए दिया गया है।

Q.19 राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग में किसको ‘स्टेट इलेक्शन आईकॉन’ के लिए नियुक्त किया है –

  1. कृष्णा पूनिया 
  2. अवनी लेखरा 
  3. देवेंद्र झाझरिया
  4. दिव्यकृति सिंह

Ans. 4. दिव्यकृति सिंह 
Exp. – दिव्यकृति सिंह जयपुर के रहने वाले हैं, जिन्होंने 19 वें एशियाई खेलों में घुड़सवारी स्पर्धा के टीम इवेंट में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिव्यकृति सिंह को ‘इंडिया टुडे वूमेन अचीवर अवार्ड’ तथा ‘सवाई जयपुर पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Q.20 निमोनिया से शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए राजस्थान में कौन सा अभियान नवंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक चलाया जाएगा –

  1. सांस 
  2. वंश 
  3. नवीन
  4. खुशी

Ans. 1. सांस

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

2 thoughts on “राजस्थान करंट अफेयर्स नवम्बर-2023 के टॉप 30 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs)”

Leave a Comment