Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान करंट अफेयर्स मार्च-2023 के टॉप 60 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan Current Affairs MCQs March-2023)

Q.41 अप्रैल 2023 में  उज्बेकिस्तान में होने वाले ‘वाटर स्पोर्ट्स एशियन कैनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप’ के लिए भारतीय टीम में शामिल होने वाली तनिष्क पटवा का सम्बन्ध राजस्थान के किस जिले से है – 

  1. जयपुर 
  2. उदयपुर 
  3. बूंदी 
  4. सीकर 

Ans.  2. उदयपुर 
Exp. – वाटर स्पोर्ट्स की खिलाड़ी तनिष्क पटवा इससे पहले ‘खेलो इंडिया’ में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। 

Q.42 मार्च 2023 में ‘एमएसएमई उद्योग मेला’ का आयोजन कहाँ किया गया – 

  1. अलवर 
  2. पाली 
  3. भीलवाड़ा 
  4. कोटा 

Ans.  4. कोटा 
Exp. – प्रदेश के सबसे बड़े एमएसएमई औद्योगिक प्रदर्शनी और मेले का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ओर केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने कोटा के दशहरे मैदान में किया।

Q.43 राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर सार्वजनिक जिला पुस्तकालयों में ‘सावत्री बाई फूले वाचनालय’ स्थापित किए जा चुके है, वर्ष 2023 –24 के बजट में ये वाचनालय किस स्तर पर भी खोलने की घोषणा की गई है –

  1. ग्राम पंचयात स्तर पर 
  2. ब्लॉक स्तर पर 
  3. तहसील स्तर पर 
  4. संभाग स्तर पर 

Ans.  2. ब्लॉक स्तर पर 

Q.44 13-14 मार्च 2023 को ‘राजस्थान मिलेट्स कॉन्क्लेव’ का आयोजन कहाँ किया गया – (खाद्य सुरक्षा अधिकारी 27-6-2023)

  1. बाड़मेर 
  2. जोधपुर 
  3. जयपुर 
  4. गंगानगर 

Ans.  3. जयपुर 
Exp. – कृषि विपणन विभाग द्वारा राजस्थान मिलेट्स कॉनक्लेव का आयोजन 13 और 14 मार्च, 2023 को राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा जयपुर में किया गया। राजस्थान में बाजरा व ज्वार मिलेट्स की खेती (मोटे अनाज) के लिए काफी अनुकूल जलवायु है, क्योंकि इनकी खेती के लिए पानी की कम आवश्यकता पड़ती है। देश में बाजरा के क्षेत्रफल में राजस्थान का 57% व उत्पादन में 42% हिस्सेदारी है। उल्लेखनीय है की सयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। 

Q.45 हाल ही में जारी की गई इस ‘स्कॉच स्टेट ऑफ गवर्नेंस रिपोर्ट 2022’ में राजस्थान की राष्ट्रीय स्तर पर कौन सी रैंक है –

  1. पहली 
  2. दूसरी 
  3. तीसरी 
  4. पांचवी

Ans.  3. तीसरी 
Exp. – स्कोच स्टेट ऑफ गवर्नेंस रिपोर्ट 2022 में राजस्थान की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार हुआ है। राजस्थान राष्ट्रीय स्तर पर 15वें पायदान से आगे बढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय स्तर पर गुजरात शीर्ष और पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है। राजस्थान ने स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सुरक्षा और आवास श्रेणियों में देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

Q.46 राजस्थान हस्तशिल्प कलाएं एव इसका अंग्रेजी अनुवाद ‘दी हैंडीक्राफ्ट्स ऑफ़ राजस्थान’ के लेखक कौन है ?

  1. सुरेंद्र सिंह  
  2. अभिषेक गुप्ता 
  3. पन्नालाल मेघवाल
  4. प्रकाश व्यास 

Ans.  3. पन्नालाल मेघवाल
Exp. – पन्नालाल मेघवाल राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक है।

Q.47 राजस्थान कौशल व आजीविका विकास निगम (RSLDC) की ओर से 21 मार्च 2023 को ,इंडस्ट्रीज़ कनेक्ट 2023, का आयोजन कहाँ किया गया ?

  1. कोटा 
  2. अलवर 
  3. पाली 
  4. जोधपुर

Ans.  2. अलवर 
Exp. –  स्कील गैप को दूर करके रोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के लिए  21 मार्च 2023 को ,इंडस्ट्रीज़ कनेक्ट 2023, का आयोजन अलवर जिले के भिवाड़ी शहर में किया गया। 

Q.48 ‘राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2022’ में सभी प्रकार के अनुदान एव छुट हेतु आवेदन एव अग्रिम प्रक्रिया 8 मार्च 2023 से ऑनलाइन हो गई है , इस योजना की कार्यवधि कब तक है – 

  • 31 अप्रैल 2024 
  • 31 मई 2025 
  • 31 जुलाई 2026 
  • 31 मार्च 2027

Ans.  31 मार्च 2027

Q.49 ऑस हैरिटेज, ऑस्ट्रलिया और पीडीकोर ने किस उद्देश्य के लिए मार्च 2023 में एमओयू किया है –

  1. पश्चिमी राजस्थान में मरुस्थल के प्रसार को रोकने के लिए 
  2. सांभर झील के संरक्षण के लिए 
  3. जयपुर शहर की पूरा संपदा के सरंक्षण व संवर्ध्दन के लिए 
  4. कुम्भलगढ़ के सरंक्षण व संवर्ध्दन के लिए 

Ans.  3. जयपुर शहर की पूरा संपदा के सरंक्षण व संवर्ध्दन के लिए 

Q.50 22 मार्च 2023 को राजस्थान में ‘पशुपालन सम्मान समारोह-2023’ का आयोजन कहाँ किया गया – 

  1. बाड़मेर 
  2. जोधपुर 
  3. नागौर 
  4. जयपुर 

Ans.  4. जयपुर 
Exp. – इस समारोह में सर्वश्रष्ठ राज्य स्तरीय पशुपालक सुरेंद्र अवाना और प्रेम सिंह राव को 50–50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है की वर्तमान में राजस्थान दुग्ध उत्पादन में पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। यहाँ पूरे देश का 15.05% दूध का उत्पादन होता है। 

Q.51 20 मार्च 2023 को राजस्थान विधनसभा द्वारा ‘राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2023’ पारित किया गया, जिसके बारे में निम्न में से कौनसा कथन सही है –

  1. इस विधेयक द्वारा नगरपालिका सदस्यों का कार्यकाल 4 वर्ष किया गया है। 
  2. इस विधेयक द्वारा अयोग्यता रखने वाले नगरपालिका सदस्यों को जनता द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका के माध्यम से हटा सकते है। 
  3. यह विधेयक राज्य सरकार को अयोग्यता रखने वाले नगरपालिका सदस्यों को जाँच कर हटाने की शक्तियां प्रदान करता है। 
  4. इस विधेयक द्वारा अयोग्यता रखने वाले नगरपालिका सदस्यों को चुनाव याचिका के माध्यम से हटाने का प्रावधान किया गया है।  

Ans.  3. यह विधेयक राज्य सरकार को अयोग्यता रखने वाले नगरपालिका सदस्यों को जाँच कर हटाने की शक्तियां प्रदान करता है। 
Exp. – वर्तमान में निर्वाचन की अयोग्यता रखने वाले सदस्य को चुनाव याचिका के माध्यम से हटाने का प्रावधान था, जिसे संशोधन करके राज्य सरकार अब निर्वाचन की अयोग्यता रखने वाले सदस्य को जाँच कर हटा सकेगी। इसके लिए राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा-39 में संशोधन कर उपखण्ड (1) में एक नया खंड (ड) जोड़ा गया है। 

Q.52 30 मार्च 2023 को ‘राजस्थान दिवस’ को राज्य सरकार द्वारा किस रूप में मनाया गया –

  1. लाभार्थी दिवस
  2. महंगाई राहत दिवस
  3. राजस्थान स्टार्टअप दिवस
  4. रोजगार दिवस

Ans.  1. लाभार्थी दिवस
Exp. – राजस्थान दिवस 30 मार्च को कृषि प्रधान प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

Q.53 मार्च 2023 में ‘राजस्थान साहित्य उत्सव- 2023’ (साहित्य कुंभ – 2023) का आयोजन कहाँ किया गया – 

  1. उदयपुर 
  2. जयपुर 
  3. जोधपुर 
  4. पाली 

Ans.  3. जोधपुर
Exp. – विभिन्न प्रकार की साहित्यिक, विरासत और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिए तीन दिवसीय (25–27 मार्च 2023 तक) राजस्थान साहित्य उत्सव-2023 का आयोजन जोधपुर के उम्मेद उद्यान में किया गया। 

Q.54 राजस्थान का पहला वाहन स्क्रेपिंग सेंटर कहां खुला है, जिसका वर्चुअली उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया है –

  1. कोटा 
  2. जयपुर 
  3. अलवर 
  4. भीलवाड़ा

Ans.  2. जयपुर 
Exp. – प्रदेश का पहला वाहन स्क्रेपिंग सेंटर अजमेर रोड, जयपुर में शुरू किया गया है, जिसकी तकनीकी सहायता टाटा मोटर्स द्वारा दी जाएगी और संचालन गंगानगर वाहन उद्योग द्वारा किया जाएगा।

Q.55 मार्च 2023 में सिंगापुर और भारतीय सेना का द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र’ कहां संपन्न हुआ – 

  1. जोधपुर
  2. जैसलमेर
  3. बाड़मेर 
  4. झालावाड़ 

Ans.  1. जोधपुर

Q.56 71 वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स (लखनऊ) में राजस्थान पुलिस ने कुल कितने अवार्ड जीते – 

  • 10 पदक
  • 16 पदक
  • 21 पदक
  • 27 पदक

Ans.  21 पदक
Exp. – राजस्थान पुलिस ने लखनऊ में आयोजित 71वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स में कुल 21 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण 8 रजत व 6 कांस्य पदक शामिल है।

Q.57 3 मार्च 2023 को आयोजित रिन्यूएबल एनर्जी कॉन्क्लेव में राजस्थान में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में कितना निवेश आने का एमओयू हुआ है –

  • 820 करोड़ 
  • 1600 करोड़ 
  • 8200 करोड़ 
  • 87000 करोड़ 

Ans.  87000 करोड़ 
Exp. – 3 मार्च 2023 को जयपुर में हुए ‘रिन्यूएबल एनर्जी कॉन्क्लेव’ के दौरान राजस्थान सरकार एवं निवेशकों के बीच एमओयू हुआ, जिसमें टोरेंट पावर लिमिटेड से 37,000 करोड रुपए का तथा वेलस्पन न्यू एनर्जी लिमिटेड से 50,000 करोड रुपए का अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए एमओयू हुआ। उल्लेखनीय है कि राजस्थान वर्तमान में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान पर है।

Q.58 मार्च 2023 में महेंद्रगढ़ (हरियाणा) में संपन्न ‘सीनियर ‘राष्ट्रीय महिला कब्बडी चैंपियनशिप-2023’ में राजस्थान ने कौनसा पदक जीता है ?

  1. स्वर्ण पदक 
  2. रजत पदक 
  3. कांस्य पदक
  4. इनमें से कोई नहीं 

Ans.  3. कांस्य पदक
Exp. – इस चैम्पियनशिप में हरियाणा ने स्वर्ण पदक जीता और रजत पदक हिमाचल प्रदेश ने जीता।   

Q.59 मनरेगा में 100 दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों को अब कितने दिन का अतिरिक्त रोजगार प्रदान करने की मंजूरी दी गई है –

 

  • 10 दिन 
  • 25 दिन 
  • 50 दिन 
  • 100 दिन

Ans.  25 दिन 
Exp. –  इसके अलावा कथौडी और सहरिया जाति तथा विशेष योग्यजनों को 100 दिवस के स्थान पर 200 दिवस का रोजगार प्रदान करने की मंजूरी भी दी गई है। उल्लेखनीय है कि मनरेगा योजना में राज्य का हिस्सा 25% और केंद्र सरकार का 75% हिस्सा होता है।

Q.60 इंटरनेशनल कमेटी ऑफ स्पोर्ट्स फॉर डेफ (ICSD) की ओर से मार्च 2023 में जारी रैंकिंग में राजस्थान के किस शटलर को वर्ल्ड नंबर वन की रैंकिंग प्रदान की गई है –

  1. अभिनव शर्मा
  2. रजत चौहान
  3. अपूर्वी चंदेला
  4. अभिषेक चौधरी

Ans.  1. अभिनव शर्मा
Exp. –  शटलर स्टार अभिनव शर्मा राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं, जिन्हें मेंस सिंगल्स और मिक्स डबल्स में वर्ल्ड नंबर वन रैंकिंग प्रदान की गई है।

Q.61 राजस्थान एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जिन्हें ‘एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ की मैनेजमेंट कमेटी में शामिल किया गया है-

  1. वैभव गहलोत 
  2. सीपी जोशी 
  3. गोपाल सैनी 
  4. कृष्णा पूनिया

Ans.  3. गोपाल सैनी 

Q.62 मार्च 2023 में जालंधर (पंजाब) में आयोजित छठे फेडरेशन कप वुशू प्रतियोगिता में ओवरऑल राजस्थान कौन से स्थान पर रहा –

  1. प्रथम 
  2. द्वितीय
  3. तृतीय 
  4. चतुर्थ

Ans.  1. प्रथम 
Exp. – राजस्थान ने 6 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर पहली बार पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

1 thought on “राजस्थान करंट अफेयर्स मार्च-2023 के टॉप 60 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan Current Affairs MCQs March-2023)”

Leave a Comment