Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan current affairs Mcqs in Hindi November-2022

Q.41 29 वें गौरीशंकर कमलेश भाषा साहित्य पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

  1. डॉ गजेसिंह राजपुरोहित
  2. डॉ अखिलेश व्यास
  3. मंगत बादल
  4. विपिन शर्मा

Ans. 1. डॉ गजेसिंह राजपुरोहित
Exp. – डॉ गजे सिंह राजपुरोहित को उनकी आलोचना कृति ‘राजस्थानी साहित्य री सौरभ’ के लिए 29 वे ‘गौरीशंकर कमलेश भाषा साहित्य पुरस्कार’ से सम्मानित नवंबर 2022 में किया गया।

Q.42 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 25 नवंबर, 2022 को तीन डेफ ओलंपिक पदक विजेताओं को नियमानुसार इनामी राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है, जिनमें कौनसा नही है?

  1. राकेश शर्मा 
  2. अभिनव शर्मा 
  3. गौरांशी शर्मा 
  4. वेदिका शर्मा

Ans. 1. राकेश शर्मा 
Exp. – राजस्थान क्रीड़ा सहायता अनुदान नियम-2022 के अनुसार ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन में स्वर्ण पदक विजेता अभिनव शर्मा और गौरांशी शर्मा को 3-3 करोड़ रुपए तथा राइफल शूटिंग में कांस्य विजेता वेदिका शर्मा को 1 करोड रुपए प्रदान किए जाएंगे।

Q.43 जयपुर के फिल्म निर्माता जिन्हे 24 नवंबर 2022 को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में चौथे दादा साहब फाल्के आइकन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है?

  1. गोविंद भाई पटेल
  2. केतन मेहता 
  3. के.सी. बोकाडिया
  4. शांतिलाल सोनी

Ans. 3. के.सी. बोकाडिया
Exp. – के. सी. बोकाडिया ने 50 वर्ष के फिल्मी सफर में 60 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन किया है।

Q.44 वर्ष 2023 में 11-13 मार्च की अवधि में ‘राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो’ का आयोजन कहां किया जाएगा

  1. जोधपुर 
  2. जयपुर 
  3. कोटा 
  4. अलवर

Ans. 1. जोधपुर 
Exp. – 11 से 13 मार्च 2023 को जोधपुर में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय को अपने हस्तशिल्प के साथ ही ज्वेलरी, सिरेमिक एवं अन्य उत्पादों की व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Q.45 1 नवंबर 2022 को राजस्थान के किस जिले में स्थित मानगढ़ धाम पर गौरव गाथा और धूलिवंदन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की

  1. डूंगरपुर 
  2. बांसवाड़ा 
  3. चित्तौड़गढ़ 
  4. भीलवाड़ा

Ans. 2. बांसवाड़ा 
Exp. – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर 2022 को बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ पहाड़ी शहीद स्मृति स्थल पहुंचे और मानगढ़ धाम गौरव गाथा और धुलि वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। उल्लेखनीय है कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग की जा रही है।

Q.46 16 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के किस स्थान पर बनाए जा रहे डॉ भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया?

  1. अजमेर 
  2. जयपुर 
  3. जोधपुर 
  4. सीकर

Ans. 2. जयपुर 
Exp. – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में दहमीकला अजमेर रोड पर स्थापित होने जा रहे प्रदेश के पहले विधि यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया, जिसकी कुल लागत 387 करोड रुपए होगी।

Q.47 14-15 नवंबर 2022 को राजस्थान का सबसे बड़ा मेगा जॉब फेयर कहां लगाया गया? 

  1. अलवर 
  2. जयपुर 
  3. झुंझुनू 
  4. सीकर

Ans. 2. जयपुर 
Exp. – इस मेगा जॉब फेयर में 10 सेक्टर्स की 60 से अधिक कंपनियों ने 10 हजार के लगभग युवाओं को मौके पर ही प्लेसमेंट किया। उल्लेखनीय है कि 11-13 नवंबर 2022 को ‘राजस्थान डीजिफेस्ट एंड जॉब फेयर का आयोजन जोधपुर में किया गया था।

Q.48 नवंबर 2022 में राजस्थान के कितने विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

  • 2
  • 4
  • 5
  • 7

Ans. 2
Exp. – राजस्थान की दो विद्यालय को स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया-
(1) स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल पनवाड़, टोंक 
(2) राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगापुर, भीलवाड़ा

Q.49 किस शहर में वर्ल्ड सूफी म्यूजिक फेस्टिवल ‘जहान ए खुसरो’ का आयोजन नवंबर 2022 में किया गया- (REET Mains L2 25-2-2023)

  1. जोधपुर 
  2. उदयपुर 
  3. अलवर 
  4. जयपुर 

Ans. 4. जयपुर 

Q.50 राजस्थान में ऑपरेशन खुशी, जो हाल ही में खबरों में था, निम्नलिखित में से किससे संबंधित है – (REET Mains 27/2/2022)

  1. लापता बच्चों को परिवार से मिलाना 
  2. बालिका शिक्षा 
  3. मिड डे मील में दूध भी शामिल करना 
  4. विधवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना 

Ans. 1. लापता बच्चों को परिवार से मिलाना 
Exp. – नवंबर 2022 में राजस्थान पुलिस ने 16 वर्ष से कम उम्र के गुमशुदा बच्चों की तलाशी के लिए ऑपरेशन खुशी-5 अभियान चलाया, इसके तहत 161 लापता बच्चों की तलाश किया गया।  

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment