Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan current affairs Mcqs in Hindi November-2022

Rajasthan current affairs Mcqs in hindi November-2022

Q.1 ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा और हस्तशिल्प को संरक्षण देने के लिए 24 अक्टूबर 2022 को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा किस योजना को स्वीकृति दी गई है?

  1. मुख्यमंत्री ग्रामीण पावणा योजना
  2. पधारो म्हारे गांव योजना
  3. राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना
  4. मुख्यमंत्री ग्रामीण पर्यटन संरक्षण योजना

Ans. 3. राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना
Exp. – बजट 2022-23 में घोषित ‘राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन इकाइयां स्थापित की जाएगी जैसे गेस्ट हाउस, कृषि पर्यटन इकाई, कैंपिंग साइट, कैरोलाइन पार्क आदि, जिससे गांव में रोजगार सृजित होंगे और ग्रामीण हस्तशिल्प को संरक्षण मिलेगा।
24 अक्टूबर 2022 को* हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ग्रामीण इकाइयां 15 फीट चौड़ी सड़क पर न्यूनतम 1000 वर्ग मीटर एवं अधिकतम 2 हेक्टेयर कृषि भूमि पर बनाई जाएगी, जिसके लिए स्टांप ड्यूटी में 100% की छूट होगी और भू-संपरिवर्तन एवं बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति की भी आवश्यकता नहीं होगी। (* REET Mains L2 25-2-2023)

Q.2 नवंबर 2022 में ‘गंग-कैनाल रेगुलेशन कंप्यूटराइजेशन’ प्रोजेक्ट के लिए राजस्थान के किस जिला कलेक्टर को ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार-2022’ से सम्मानित किया गया?

  1. लक्ष्मण सिंह कुड़ी 
  2. ताराचंद मीणा
  3. रुक्मणि रियार सिहाग
  4. नरेंद्र गुप्ता

Ans. 3. रुक्मणि रियार सिहाग
Exp. – श्रीगंगानगर के जिला कलेक्टर रहते हुए ‘गंग-कैनाल रेगुलेशन कंप्यूटराइजेशन’ प्रोजेक्ट में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वर्तमान में हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर रुकमणी रियार सिहाग को ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड-2022’ प्रदान किया गया। ‘गंग-कैनाल रेगुलेशन कंप्यूटराइजेशन’ प्रोजेक्ट से किसानों को नहर से छोड़े जाने वाले पानी की रियल टाइम जानकारी मिल जाती है।

Q.3 नवंबर 2022 में दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले किस जिले को सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार दिया गया? (REET Mains Hindi 26/2/2023)

  1. कोटा 
  2. नागौर 
  3. अलवर 
  4. भरतपुर

Ans. 3. अलवर 
Exp. – अलवर जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों के लिए ‘सक्षम अलवर अभियान’ का नवाचार किया तथा दिव्यांगजनों का डोर टू डोर सर्वे का डेटाबेस तैयार करवाया, जिससे अलवर जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी को दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दिव्यांगजन के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले देशभर में केवल एक जिले को दिया जाता है।

Q.4 नवंबर 2022 में राजस्थान के किस पोर्टल को ई गवर्नेंस श्रेणी में ‘स्कोच गोल्ड अवार्ड’ के लिए चुना गया है?

  1. जन सूचना पोर्टल 
  2. जन कल्याण पोर्टल
  3. राजस्थान स्कॉलरशिप योजना पोर्टल
  4. ई-सखी पोर्टल

Ans. 2. जन कल्याण पोर्टल
Exp. – सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के ‘जनकल्याण पोर्टल’ को वर्ष 2022 के लिये ई गवर्नेंस श्रेणी में स्कोच अवॉर्ड अवॉर्ड के लिए चुना गया है। साथ ही राजस्थान आवासन मंडल को नवाचार एवं कायाकल्प के लिए हाउसिंग श्रेणी में वर्ष 2022 के ‘स्कोच गोल्ड अवार्ड’ के लिए चुना गया है। इससे पहले राजस्थान आवासन मंडल को हाउसिंग श्रेणी में 2021 के लिए भी ‘स्कॉच गोल्ड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।

Q.5 नवंबर 2022 में भारत सरकार द्वारा राजस्थान के किस पशुपालक को ‘गोपाल रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया?

  1. रामदयाल जाट 
  2. हरि सिंह गोदारा
  3. सुरेंद्र चौधरी
  4. मोतीलाल यादव

Ans. 2. हरि सिंह गोदारा
Exp. – राजस्थान के गंगानगर जिले के सूरतगढ़ तहसील के संघर गांव के हरि सिंह गोधरा को कृत्रिम गर्भाधान कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘गोपाल रत्न पुरस्कार’ (3 लाख की प्रोत्साहन राशि) से सम्मानित किया गया है।

Q.6 14 नवंबर 2022 को राजस्थान के कौनसे दो पुलिस अधिकारियों को ‘अर्जुन अवार्ड’ दिए जाने की घोषणा की गई?

  1. सीमा पूनिया और विकास ठाकुर 
  2. ओमप्रकाश मिठारवाल और साक्षी कुमारी
  3. अजय राठौड़ और राजू चौधरी
  4. इनमें से कोई नही

Ans. 2. ओमप्रकाश मिठारवाल और साक्षी कुमारी
Exp. – पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश मिठारवाल (शूटिंग) और उपनिरीक्षक साक्षी कुमारी (कबड्डी) को केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा 14 नवंबर 2022 को ‘अर्जुन अवार्ड’ देने की घोषणा की गई।

Q.7 दिसंबर 2022 में G-20 शिखर सम्मेलन की एजेंडा (शेरपा) मीटिंग होगी ? (REET Mains Hindi 26/2/2023)

  1. दिल्ली 
  2. जयपुर 
  3. उदयपुर 
  4. अजमेर

Ans. 3. उदयपुर 
Exp. – 4-7 दिसंबर 2022 को राजस्थान के लेक सिटी उदयपुर में G-20 शिखर सम्मेलन की एजेंडा (शेरपा) मीटिंग होगी। शेरपा जी-20 समूह के सदस्यों के नेताओं के व्यक्तिगत दूत होते हैं। G-20 शेरपा बैठक की अध्यक्षता भारतीय शेरपा अमिताभ कांत करेंगे। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2023 में 18 वें G-20 शिखर सम्मेलन भारत में होगा, जिसके लिए भारत 1 दिसंबर 2022 को औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।

Q.8 नवंबर 2022 में भगवान महावीर का ‘महामस्तकाभिषेक महोत्सव’ कौन से जिले में शुरू किया गया?

  1. अलवर 
  2. करौली 
  3. सवाई माधोपुर 
  4. पाली

Ans. 2. करौली
Exp. – करौली के महावीर जी में पंचकल्याणक महोत्सव एवं महा मस्तकाभिषेक महोत्सव 24 नवंबर से 4 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

Q.9 29 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना’ एवं ‘मुख्यमंत्री नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण योजना’ का शुभारंभ कहां से किया है?

  1. जोधपुर 
  2. जयपुर 
  3. अजमेर 
  4. बाड़मेर

Ans. 2. जयपुर

Q.10 29 नवंबर 2022 को शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना’ किससे संबंधित है? (REET Mains L2 25-2-2023)

  1. सरकारी स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को ‘बाल गोपाल कार्यक्रम’ आयोजित करना।
  2. जन्माष्टमी के अवसर पर प्रत्येक ब्लॉक में ‘बाल गोपाल कार्यक्रम’ आयोजित करना।
  3. सरकारी स्कूलों में सप्ताह में 2 दिन बालकों को दूध उपलब्ध कराना।
  4. पशु चराने वाले ग्वालों के लिये सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करना।

Ans. 3. सरकारी स्कूलों में सप्ताह में 2 दिन बालकों को दूध उपलब्ध कराना।
Exp. – मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत सरकारी विद्यालयों, मदरसों एवं विशेष प्रशिक्षण केंद्रों में छात्र-छात्राओं को सप्ताह में 2 दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को पाउडर मिल्क से तैयार दूध उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना में 476.44 करोड रुपए व्यय होंगे।

Q.11 29 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं मुख्यमंत्री नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण योजना का शुभारंभ कौनसी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए की है? (REET Mains english 27/2/2023)

  • कक्षा 1 से 3 तक 
  • कक्षा 1 से 5 तक 
  • कक्षा 1 से 8 तक 
  • कक्षा 3 से 8 तक

Ans. कक्षा 1 से 8 तक 
Exp. – इस योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को सप्ताह में 2 दिन दूध उपलब्ध कराया जाएगा तथा समस्त विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म फैब्रिक के 2 सेट नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म सिलाई के लिए राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Q.12 पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में सर्वाधिक योगदान के लिए देश का पहला ‘डॉ राजेंद्र प्रसाद अवार्ड’ राजस्थान के किस व्यक्ति को दिया गया?

  1. डॉ सी.पी. श्रीवास्तव 
  2. प्रो. रमेश अरोड़ा
  3. विजय राज
  4. प्रो. प्रकाश भंडारी

Ans. 2. प्रो. रमेश अरोड़ा
Exp. – 31 अक्टूबर 2022 को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा जयपुर निवासी और राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर रमेश अरोड़ा को देश का पहला ‘डॉ राजेंद्र प्रसाद अवार्ड’ दिया गया। 60 से ज्यादा किताबों के लेखक और संपादक प्रो. रमेश अरोड़ा को आईआईपीए का ‘पॉल एप्पल बी अवार्ड’ और ‘राजऋषि पुरुषोत्तम दास टंडन अवार्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Q.13 राजस्थान की किस अर्थशास्त्री को G-20 के अंतर्गत W-20 समूह में महिला प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया गया है?

  1. डॉ ज्योति किरण शुक्ला
  2. प्रो. शमिका रवि
  3. भारती घोष
  4. संध्या पूरेचा

Ans. 1. डॉ ज्योति किरण शुक्ला
Exp. – 1 दिसंबर, 2022 से भारत G-20 का अध्यक्ष बना है। इसके अंतर्गत W-20 समूह में राजस्थान की पूर्व वित्त आयोग प्रमुख डॉ ज्योति किरण शुक्ला को शामिल किया गया है।

Q.14 दिसंबर 2022 में राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग द्वारा फूड फेस्टिवल ’56-भोग 2022′ का आयोजन कहां किया जाएगा?

  1. जयपुर 
  2. अजमेर 
  3. जोधपुर
  4. बीकानेर

Ans. 1. जयपुर 
Exp. – राजस्थान के जिलों में चल रहे व्यंजनों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने और उनकी ख्याति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए उद्योग विभाग द्वारा फूड फेस्टिवल ‘छप्पन भोग 2022’ का आयोजन राजस्थान हाट (जल महल), जयपुर में 9 से 12 दिसंबर 2022 को किया जाएगा।

Q.15 लोक देवता अमरा जी भगत (अनगढ़ बावजी) की पनोरमा राजस्थान के कौन से जिले में बनेगी?

  1. चित्तौड़गढ़ 
  2. भीलवाड़ा 
  3. राजसमंद 
  4. उदयपुर

Ans. 1. चित्तौड़गढ़ 
Exp. – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर तहसील के गांव दौलतपुरा ग्राम पंचायत बगुंड़) में लोक देवता अमरा जी भगत (अनगढ़ बावजी) की पनोरमा बनाने के लिए ₹4 करोड़ की स्वीकृति नवंबर 2022 में प्रदान की।

Q.16 21 नवंबर 2022 को केसरी सिंह बारहठ की 150 वीं जयंती के अवसर पर उनकी पैनोरमा का निर्माण कहां किया जाएगा? (REET Mains Hindi 26/2/2023)

  1. उदयपुर 
  2. डूंगरपुर 
  3. बांसवाड़ा 
  4. भीलवाड़ा

Ans. 4. भीलवाड़ा
Exp. – शहीद केसरी सिंह बारहठ के 150 वी जयंती के अवसर पर पनोरमा का निर्माण (शाहपुरा) भीलवाड़ा में करवाया जाएगा। इसके अलावा बारहठ के जन्म स्थान वाले देव खेड़ा गांव को ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ के लिए चयनित किया गया है।

Q.17 3 नवंबर 2022 को राजस्थान के 35 वें पुलिस महानिदेशक (DGP) बने है?(REET Mains 27/2/2023)

  1. उमेश मिश्रा
  2. प्रेम सिंह मेहरा
  3. अनिल शर्मा
  4. इनमें से कोई नही

Ans. 1. उमेश मिश्रा

Q.18 विश्व हिंदू परिषद द्वारा भारत माता भव्य मंदिर कहां बनाया जा रहा है?

  1. जोधपुर 
  2. उदयपुर 
  3. डूंगरपुर 
  4. बांसवाड़ा

Ans. 4. बांसवाड़ा
Exp. – बांसवाड़ा में भारत माता का 133 फीट लंबा 56 फीट चौड़ा और 71 फीट ऊंचा भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। यह मंदिर सफेद मार्बल से बनाया जाएगा।

Q.19 नवंबर 2022 में भारत और ऑस्ट्रेलिया का ‘ऑस्ट्रा-हिंद 2022’ युद्धाभ्यास कहां शुरू किया गया? (REET Mains 25-2-2023)

  1. जैसलमेर 
  2. बीकानेर 
  3. जोधपुर
  4.  बाड़मेर

Ans. 2. बीकानेर 
Exp. – ऑस्ट्रेलिया और भारत की सेनाओं के बीच पहला युद्ध अभ्यास ‘ऑस्ट्रा-हिंद 2022’ (Austra Hind-2022) 28 नवंबर से 11 दिसंबर 2022 को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज लूणकरणसर, बीकानेर में आयोजित किया गया। भविष्य में यह प्रत्येक वर्ष बारी-बारी से भारत और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा।

Q.20 21 नवंबर 2022 को भारतीय सेना के दक्षिणी-पश्चिमी कमान ने राजस्थान में कहां पर ‘शत्रुनाश’ अभ्यास किया?

  1. जैसलमेर 
  2. बीकानेर 
  3. जोधपुर 
  4. बाड़मेर

Ans. 2. बीकानेर 
Exp. – भारतीय सेना के दक्षिण-पश्चिमी कमान द्वारा एक एकीकृत अग्नि शक्ति अभ्यास (Integrated Fire Power Exercise) ‘शत्रुनाश’ का आयोजन राजस्थान के बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज लूणकरणसर में किया गया। इस युद्धाभ्यास में सेना के भिष्मा, अजेया, K-9 व्रज और रुद्रा विमानो ने भाग लिया।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment