Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan Current Affairs (MCQs) February-2023 in Hindi

Q.21 फरवरी 2023 में आयोजित “खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022” के 5 वें संस्करण में राजस्थान पदक तालिका में कौनसे स्थान पर रहा? 

  1. प्रथम 
  2. द्वितीय 
  3. तृतीय 
  4. चतुर्थ 

Ans. 4. चतुर्थ 
Exp. – खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवे संस्करण में राजस्थान 48 पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा, जबकि महाराष्ट्र कुल 161 पदक जीतकर प्रथम स्थान पर रहा, इसके बाद हरियाणा और मध्यप्रदेश क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।  उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण में राजस्थान पदक तालिका में 10 वें स्थान पर रहा था। 

Q.22 19 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1799 करोड़ रुपए की लागत से राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तृतीय चरण का शुभारंभ किया, इस परियोजना से कौन से जिले लाभान्वित होंगे – 

  1. जोधपुर और बीकानेर 
  2. जोधपुर, पाली और बाड़मेर 
  3. सीकर, चूरू और झूंझुनु
  4. बीकानेर और जैसलमेर 

Ans. 2. जोधपुर, पाली और बाड़मेर 
Exp. – राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तृतीय चरण में मुख्य नहर के समांतर संपूर्ण लंबाई में पाइप लाइन व चार पम्प गृहो को स्थापित किया जायेगा। इस परियोजना से जोधपुर, पाली और बाड़मेर में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी यह परियोजना वर्ष 2054 की पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस परियोजना के कार्य को वर्ष 2025 तक पूर्ण कर लिए जाने की संभावना है। 

Q.23 राजस्थान से गुजरने वाली अमृतसर भटिंडा -जामनगर एक्सप्रेस-वे के किनारे-किनारे ‘पीएम कुसुम योजना’ के तहत राजस्थान के 3 जिलों में 11 सौर प्लांट विकसित किए जाएंगे, निम्न में से कौन सा जिला इनमें शामिल नहीं है?

  1. हनुमानगढ़ 
  2. बीकानेर 
  3. जोधपुर 
  4. बाड़मेर 

Ans. 4. बाड़मेर 
Exp. – केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा नेशनल हाईवेज लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेस-वे हाईवेज के किनारे सोलर पैनल लगाने की योजना तैयार की है, जिसके तहत राजस्थान के 3 जिलों हनुमानगढ़, बीकानेर और जोधपुर में “सौर कृषि आजीविका योजना” (pm-kusum) के तहत 27.43 मेगावाट क्षमता के 11 सौर ऊर्जा प्लांट विकसित किए जाएंगे।

Q.24 फरवरी 2023 में राजस्थान आवासन मंडल के किस वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को “ग्लोबल सी.एस.आर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड 2023” से सम्मानित किया गया?

  1. अंकुश गुप्ता 
  2. महेंद्र अग्रवाल 
  3. पवन अरोड़ा 
  4. राकेश शर्मा 

Ans. 3. पवन अरोड़ा 
Exp. – राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पवन अरोड़ा को नेतृत्व में विगत 4 वर्षों में कुल 12 अवार्ड मिल चुके हैं। पवन अरोड़ा को यह अवार्ड प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड सस्टेनेबिलिटी संस्था’ द्वारा प्रदान किया गया है। 

Q.25 फरवरी 2023 में 14 वां “राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव-2023” कहां आयोजित किया गया ?

  1. जोधपुर 
  2. बीकानेर 
  3. जयपुर  
  4. पाली 

Ans. 2. बीकानेर 
Exp. – 25 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक 9 दिवसीय “राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव” का 14 संस्करण बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत सातों सांस्कृतिक केंद्रों के भव्य “राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2023” का उद्घाटन राज्यपाल कलराज मिश्र ने 25 फरवरी 2023 को किया।  इस राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना, उसे बढ़ावा देना, और लोकप्रिय बनाना है। 

Q.26 फरवरी 2023 में राजस्थान के कौन से जिलों में दुर्लभतम खनिज रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे कार्बोनेटाइट, बस्तानासाइट, बिट्रोलाइट, सींचीसाइट आदि के भंडार मिले हैं?

  1. बाड़मेर, जालौर, पाली व उदयपुर
  2. कोटा, झालावाड़ व प्रतापगढ़
  3. बीकानेर, जैसलमेर, व नागौर 
  4. इनमें से कोई नहीं

Ans. 1. बाड़मेर, जालौर, पाली व उदयपुर
Exp. – जालौर के सिवाना क्षेत्र में माइक्रो ग्रेनाइट की चट्टानी मिली है, जिनमें दुर्लभतम जेनोटाइम रेयर अर्थ के भंडार मिले है। बाड़मेर के कमठाई क्षेत्र में 5 बिलियन टर्न रेयर अर्थ एलिमेंट के भंडार संभावित है।  इसके अलावा पाली शहर के पास ढाणी ग्रेनाइट ब्लॉक और उदयपुर शहर के पास निवारिया गांव में कार्बोनेटाइट चट्टानों में रेयर अर्थ एलिमेंट्स के भंडार मिले हैं। 

Q.27 15 फरवरी 2023 को राजस्थान विधानसभा में भू-जल मंत्री डॉ महेश जोशी द्वारा बताई गई रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में वर्तमान में भूजल का कितना प्रतिशत दोहन किया जा रहा है?

  • 71%
  • 85%
  • 125%
  • 151%

Ans. 151%
Exp. – भू-जल मंत्री डॉ महेश जोशी के अनुसार राजस्थान में भू-जल का 151% दोहन किया जा रहा है। अर्थात क्षमता से 51% अधिक दोहन किया जा रहा है। राजस्थान में भू-जल दोहन के नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही ‘राज्य भू-जल संरक्षण एव प्राधिकरण’ का गठन किया जाएगा।

Q.28 राजस्थान में ‘हॉल ऑफ न्यूक्लियर’ की स्थापना कहां की जाएगी? 

  1. उदयपुर
  2. जयपुर  
  3. कोटा 
  4. भीलवाड़ा

Ans. 2. जयपुर  
Exp. –  विद्यार्थियों को न्यूक्लियर पावर एनर्जी को समझने और विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए जयपुर के शास्त्री नगर में 7 करोड़ की करोड़ की लागत से 600 वर्ग मीटर क्षेत्र में वातानुकूलित ‘हॉल ऑफ न्यूक्लियर पावर’ का निर्माण किया जाएगा। 

Q.29  राजस्थान के पहले विज्ञान केंद्र और तारामंडल  (science center and planetarium) का निर्माण कहां किया जाएगा?

  1. जयपुर 
  2. जोधपुर 
  3. उदयपुर 
  4. कोटा 

Ans. 4. कोटा 
Exp. –  लगभग 35 करोड़ की लागत से साइंस सेंटर और प्लेनेटेरियम के निर्माण के लिए केंद्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद और राजस्थान सरकार के ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ विभाग के मध्य 13 फरवरी 2023 को एमओयू हुआ। इस साइंस सेंटर में एक थीमेटिक गैलरी, साइंस गैलरी, साइंस पार्क और चिल्ड्रन एक्टिविटी हॉल बनेंगे, जहां पर पृथ्वी का विकास, ब्रह्मांड के रहस्य, मंगल और अन्य ग्रहों की खोज तथा वहां चल रही अन्य गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।

Q.30  फरवरी 2023 में कश्मीर के गुलमर्ग में हुए तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में राजस्थान ने कुल कितने पदक जीते?

  • 8
  • 10
  • 16
  • 25

Ans. 10
Exp. –  खेलो इंडिया शीतकालीन खेल के तीसरे संस्करण में राजस्थान कुल 10 पदक (6 रजत पदक और 4 कांस्य पदक) जीते। इस प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर प्रथम स्थान और महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहे। 

Q.31 राजस्थान के कौनसे क्षेत्रों को जियो हेरिटेज साइट्स (Geo-Heritage Site) के रूप में घोषित किया गया है? 

  1. पाली की सेंदड़ा ग्रेनाइट साइट्स  
  2. किशनगढ़ की नैफलीन सायनाइट
  3. भीनमाल की बेसाल्ट साइट्स
  4. 1 और 2 दोनों 

Ans. 1 और 2 दोनों 
Exp. – किशनगढ़ नैफलीन सायनाइट और सेंदड़ा ग्रेनाइट साइट्स के रखरखाव और संरक्षण के लिए इन्हें जियो हेरिटेज साइट्स (Geo-Heritage Site) के रूप में घोषित किया गया है। 

Q.32 13 फरवरी 2023 को राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को घर बैठे केवल चेहरे से ही भौतिक सत्यापन के लिए कौन सा मोबाइल एप लांच किया गया?

  1. RAJ SMS
  2. RAJ SSP
  3. RAJ Varify
  4. RAJ Face

Ans. 2. RAJ SSP
Exp. –  फेस रिकॉग्निशन आधारित वर्ष 2023 के लिए वार्षिक सत्यापन के लिए मोबाइल ऐप RAJ SSP का उपयोग करते हुए राजस्थान देश में पहला राज्य बना है।

Q.33 18 फरवरी 2023 को कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान का शुभारंभ कहां किया ?

  1. जयपुर 
  2. बीकानेर 
  3. उदयपुर 
  4. टोंक 

Ans. 1. जयपुर 
Exp. – कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान की शुरुवात ग्राम पंचायत कालख, जोबनेर (जयपुर) में किया, जिसके तहत प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को बिमा पॉलीसी का वितरण 18 फरवरी, 2023 से 10 मार्च 2023 तक किया जायेगा। 

Q.34 फरवरी 2023 में आजीविका सुरक्षा के लिए बाजरा और बीज मसालों के विकास और संवर्धन के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कहां हुआ?

  1. जयपुर 
  2. जोधपुर 
  3. कोटा
  4. बीकानेर

Ans. 2. जोधपुर 
Exp. – जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय में 24-26 फरवरी 2023 को बाजरा और बीज मसालों में नवीनतम विकास और भविष्य की चुनौतियों से संबंधित सभी मुद्दों पर विचार विमर्श के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

Q.35 17 फरवरी 2023 को विधानसभा द्वारा नाथद्वारा मंदिर (संशोधन) विधेयक 2022 पारित किया गया, जिसके अनुसार –

  1. केवल उच्च कोटि के पंडित, आचर्य और ब्राह्मण लोग ही इस मन्दिर के बोर्ड में अध्यक्ष व सदस्य बन सकेंगे। 
  2. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोग भी इस मन्दिर के बोर्ड में अध्यक्ष व सदस्य बन सकेंगे। 
  3.  गूंगे, बहरे, तथा कुष्ठ रोगी भी इस मन्दिर के बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य बन सकेंगे। 
  4. इनमें से कोई नहीं

Ans. 3. गूंगे, बहरे, तथा कुष्ठ रोगी भी इस मन्दिर के बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य बन सकेंगे। 
Exp. – यही संशोधन विधेयक श्री सावंलिया जी मंदिर के लिए भी लागु हुआ है।

Q.36 फरवरी 2023 में ‘रास्ता खोलो अभियान’ की शुरुवात कौनसे जिले में की गई –

  1. अलवर 
  2. धौलपुर 
  3. पाली 
  4. अजमेर 

Ans. 1. अलवर 
Exp. – अलवर जिला प्रशासन द्वारा आम रास्तों को खोलने के लिए नवाचार करते हुए ‘रास्ता खोलो अभियान’ शुरू किया गया है। 

Q.37 राजस्थान में स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए कौनसा फण्ड बनाया गया है ? 

  1. राजीव फण्ड 
  2. इंदिरा फण्ड 
  3. राज फण्ड 
  4. स्टार्टअप फण्ड

Ans. 1. राजीव फण्ड
Exp. – स्टार्टअप की नई पालिसी -2022 के अनुसार राजस्थान में 10,000 नये स्टार्टअप को 75 करोड़ का राजस्थान इनोवेशन विजन (राजीव) फंड लोन के रूप में दिया जायेगा।  इसके साथ ही Best स्टार्टअप को राजीव गांधी इनोवेशन अवार्ड भी दिया जायेगा। 

Q.38 फरवरी 2023 में ‘इंटरनेशनल ब्रिक्स रिसर्च कॉन्फ्रेंस’ (BRICS Research Conference) का आयोजन कहां किया गया?

  1. कोटा 
  2. जयपुर 
  3. अलवर 
  4. उदयपुर

Ans. 1. कोटा
Exp. – इस कॉन्फ्रेंस में ब्रिक्स देशो (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिणी अफ्रीका) सहित अन्य देशो (उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया, श्रीलंका, ब्रिटेन) के 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।     

Q.39 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार राजस्थान देश में जीडीपी की विकास दर में कौनसे स्थान पर है?

  1. प्रथम 
  2. द्वितीय 
  3. तृतीय 
  4. चतुर्थ 

Ans. 2. द्वितीय
Exp. – राजस्थान की वर्ष 2022 की जीडीपी की विकास दर 11.04% रही है, जो की आंधप्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर आता है।     

Q.40 23 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहां पर ‘गाँधी स्मृति उद्यान’ का लोकार्पण किया ?

  1. जयपुर 
  2. अजमेर 
  3. भरतपुर 
  4. बीकानेर 

Ans. 2. अजमेर 

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

3 thoughts on “Rajasthan Current Affairs (MCQs) February-2023 in Hindi”

Leave a Comment