Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान करंट अफेयर्स अगस्त -2023 के टॉप 45 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan Current Affairs MCQs August -2023)

Q.21 निम्न में से कौनसा संभाग राजस्थान के नवगठित संभागों में शामिल नहीं है – 

  1. सीकर 
  2. बांसवाड़ा 
  3. बाड़मेर 
  4. पाली  

Ans. 3. बाड़मेर 
Exp.नवगठित संभाग –  सीकर, पाली और बांसवाड़ा 

Q.22 5 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाई मानसिंह स्टेडियम (जयपुर) में राजीव गांधी ग्रामीण एव शहरी ओलम्पिक खेलो का आयोजन किया, जिनमें कौनसा खेल शामिल नहीं है – 

  1. फुटबॉल 
  2. बैडमिंटन 
  3. वॉलीबॉल 
  4. एथेलिटिक्स 

Ans. 2. बैडमिंटन 
Exp. – राजीव गांधी ग्रामीण एव शहरी ओलम्पिक खेल 2023 में 7 प्रकार के खेल शामिल किए गए है, जो निम्न प्रकार है – कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल और एथेलिटिक्स। उल्लेखनीय है की राजीव गांधी ग्रामीण एव शहरी ओलम्पिक खेल 2023 के लिए सभी आयु के लगभग 58.51 लाख लोगो ने पंजीकरण करवाया है।  

Q.23 7 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान में 19 नए जिले बनाने के बाद राजस्थान सबसे अधिक जिलों वाला देश का कौन सा राज्य बना है –

  1. प्रथम
  2. द्वितीय 
  3. तृतीय 
  4. चतुर्थ

Ans. 3. तृतीय
Exp. – देश में सबसे अधिक 75 जिले उत्तर प्रदेश में है, इसके बाद दूसरे स्थान पर 55 जिले मध्य प्रदेश में है। 50 जिलों के साथ राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर है।

Q.24 7 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान में 19 नए जिले बनाने के बाद निम्न में से  सर्वाधिक उपखण्ड वाला जिला है –

  1. जयपुर ग्रामीण 
  2. कोटपूतली-बहरोड़
  3. बालोतरा 
  4. जोधपुर ग्रामीण 

Ans. 1. जयपुर ग्रामीण 
Exp. – सर्वाधिक 13 उपखण्ड जयपुर ग्रामीण जिले में है, इसके बाद जोधपुर ग्रामीण जिले में 10 उपखण्ड है। सबसे कम 3 उपखण्ड दूदू जिले में है।  

Q.25 25 अगस्त 2023 को राजस्थान सरकार के कौन से सॉफ्टवेयर को ‘टेक्नोलॉजी सभा अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया है – 

  1. वेब माई वे 
  2. काम काज 
  3. यश राज 
  4. ई-ग्राम स्वराज 

Ans. 1. वेब माई वे 
Exp. – Web My Way सॉफ्टवेयर राजकीय क्षेत्र में अपनी तरह का पहला वेबसाइट डेवलपमेंट सॉफ्टवेयर है, जिससे किसी भी विभाग की डायनेमिक वेबसाइट बहुत कम समय में बनाई जा सकती है। इस सॉफ्टवेयर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 20 अगस्त 2022 को लांच किया गया था। 

Q.26 11 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2023’ का शुभारंभ किया, जिसके तहत प्रत्येक लोक कलाकार को कितने रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी –

  • 5 हजार रुपये 
  • 10 हजार रुपये 
  • 15 हजार रुपये 
  • 20 हजार रुपये 

Ans. 5 हजार रुपये 
Exp. –  इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 3000 लोक कलाकारों को वाद्य यंत्र खरीदने के लिए उसके खाते में 5-5 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए। 

Q.27  11 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राजस्थान ने गर्भवती महिलाओं एव नवजात शिशुओं से संबधित  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलाइजेशन करने के लिए निम्न में से किस संस्थान के साथ एमओयू किया। 

  1. जपाईगो 
  2. टीसीएस
  3. IIM अहमदाबाद 
  4. IIT जोधपुर 

Ans. 1. जपाईगो 
Exp. –  इन सेवाओं के डिजिटलाइजेशन करने के लिए एनएचएम राजस्थान ने जॉन हापकिंस यूनिवर्सिटी यूएसए द्वारा मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन ‘जपाईगो’ संस्थान के साथ एमओयू किया है, जिसके  प्रारंभिक चरण में 3 जिलों बूंदी, करौली व उदयपुर में प्रत्येक एएनएम को एक किट दी जाएगी, जिसमें डिजिटल डिवाइसेज उपलब्ध कराई जाएगी। 

Q.28 20 अगस्त 2023 को राजस्थान के किस संस्थान को 25 वां ‘राजीव गाँधी राष्ट्रीय सद्धभावना पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया – 

  1. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम 
  2. राजस्थान यूनिवर्सिटी 
  3. वनस्थली विद्यापीठ 
  4. आईआईटी जोधपुर 

Ans. 3. वनस्थली विद्यापीठ 
Exp. –  यह पुरस्कार शांति, सम्प्रदायक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के लिए विशेष योगदान के लिए किसी व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है। इस पुरस्कार के तहत 10 लाख रुपये की नकद राशि और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

Q.29 अगस्त 2023 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनेक संतो के पैनोरमा के निर्माण के लिए 10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें से बीकाजी सोलंकी संत की पैनोरमा का निर्माण कहाँ किया जायेगा – 

  1. देसूरी 
  2. जालीपा 
  3. सांचौर 
  4. जमसर

Ans. 1. देसूरी 
Exp. –  बीकाजी सोलंकी संत की पैनोरमा का निर्माण देसूरी (पाली) में किया जायेगा। इसके अलावा ईशरदास की पैनोरमा का निर्माण जालीपा (बाड़मेर) में किया जायेगा तथा रामस्नेही सम्प्रदाय के संतो के पैनोरमा का निर्माण शाहपुरा (भीलवाड़ा) में किया जायेगा। 

Q.30 24 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य को टीबी से मुक्त करने के लिए कितनी ग्राम पंचायतो में ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया – 

  • 5 हजार 
  • 7 हजार 
  • 4 हजार 
  • 3 हजार

Ans. 7 हजार
Exp. –  राज्य सरकार ने राजस्थान को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। उल्लेखनीय है की विश्व के 26 प्रतिशत टीबी/क्षय रोग के मरीज भारत में है तथा इनमें से 6 प्रतिशत राजस्थान में है।      

Q.31 राजस्थान के कितने रेलवे स्टेशनो का ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पुनर्विकास किया जायेगा। 

  • 20
  • 35
  • 50
  • 55

Ans. 55
Exp. –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त 2023 को देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 508 रेलवे स्टेशनों का ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पुनर्विकास का शिल्यान्यास कर देशवासियों को सौगात दी है। 

Q.32 7 अगस्त 2023 को ‘महाराजा हनुमंत सिंह मारवाड़ संगीत रत्न अवार्ड’ से किसे सम्मानित किया गया –

  1. पंडित हरिप्रसाद चौरसिया 
  2. पंडित रवी शंकर  
  3. पंडित भीमसेन जोशी
  4. उस्ताद अली अख्तर

Ans. 1. पंडित हरिप्रसाद चौरसिया 
Exp. –  बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया को यह पुरस्कार राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार में उन्हें शॉल, श्रीफल, और 1 लाख का चेक प्रदान किया गया।  

Q.33 16 अगस्त 2023 को राजस्थान के किस संस्थान को ‘एशियाज बेस्ट एम्प्लॉयर ब्रांड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया – 

  1. राजस्थान पर्यटन विकास निगम
  2. राजस्थान आवासन मंडल 
  3. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड
  4. राजस्थान युनिवर्सिटी 

Ans. 2. राजस्थान आवासन मंडल 
Exp. –  आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा के नेतृत्व में ‘राजस्थान आवासन मंडल’ को विगत चार वर्षो में कुल 35 अवार्ड मिल चुके है। 

Q.34 28 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रत्येक श्रेणी के लिए न्यूनतम मजदूरी की दरों में कितने रुपये प्रतिदिन की वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है – 

  • 15 रुपये
  • 20 रुपये
  • 26 रुपये
  • 33 रुपये

Ans. 26 रुपये
Exp. –  26 रुपए की प्रतिदिन वृद्धि के बाद प्रत्येक श्रेणी के लिए नई न्यूनतम मजदूरी दरे निम्नलिखित होगी –
अकुशल – ₹ 285
अर्द्ध कुशल – ₹ 297
कुशल – ₹ 309
उच्च कुशल – ₹ 359
न्यूनतम मजदूरी की दरों में पिछली वृद्धि ₹ 7 प्रतिदिन की दर से 1 जुलाई 2021 से लागू की गई थी।

Q.35 उदयपुर के तत्कालीन जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा द्वारा शुरू किए गए कौन से अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है – 

  1. समग्र शिक्षा अभियान 
  2. मिशन कोटडा
  3. मिशन आदिवासी उत्थान
  4. सुरक्षित शिक्षा अभियान 

Ans. 2. मिशन कोटडा
Exp. –  उदयपुर के जिला कलेक्टर को यह अवार्ड ‘जिला गवर्नेंस सिल्वर श्रेणी’ में दिया गया है। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने पदभार संभालने के पश्चात जनवरी 2022 में उदयपुर जिले के दुरुस्त आदिवासी क्षेत्र कोटडा के सर्वांगीण विकास एवं उत्थान की दिशा में अभियान शुरू किया था। मीणा को मिशन कोटडा के लिए ‘सीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड’ भी मिल चुका है।

Q.36 15 अगस्त से 30 सितंबर 2023 तक चलने वाले ‘राजस्थान मिशन 2023’ अभियान का उद्देश्य है –

  1. वर्ष 2023 तक राजस्थान को देश के अग्रणी राज्य में शामिल किया जाएगा 
  2. राजस्थान की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2030 तक लगभग ढाई गुना बढ़कर 35.71 लाख करोड़ बनाया जाएगा।
  3. 13 जिलों के लिए महत्वपूर्ण पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ईआरसीपी की डीपीआर में शेष रह गए 53 बांधों को भी जोड़ा जाएगा
  4. यह सभी

Ans. 4. यह सभी

Q.37 18 अगस्त 2023 को जन आधार बनवाने वाली राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर महिला है-

  1. सत्यश्री शर्मिला
  2. नूर शेखावत
  3. पृथिका यशिनी
  4. मनाबी बंदोपाध्याय

Ans. 2. नूर शेखावत
Exp. – इससे पहले ग्रेटर नगर निगम जयपुर द्वारा प्रदेश का पहला ट्रांसजेंडर जन्म प्रमाण पत्र ‘नूर शेखावत’ के नाम 20 जुलाई 2023 को जारी किया गया था।

Q.38 अगस्त 2023 में राजस्थान की किस विभाग को डिजिटल पहल की श्रेणी में ‘ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया है –  

  1. जल संसाधन विभाग
  2. राजस्थान आवासन मंडल 
  3. राजस्थान पर्यटक विकास निगम 
  4. राजस्थान वित्त विभाग 

Ans. 1. जल संसाधन विभाग

Q.39 अगस्त 2023 में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय के गठन की अधिसूचना जारी की गई, जिसका मुख्यालय होगा –

  1. जयपुर 
  2. जोधपुर
  3. बीकानेर 
  4. जैसलमेर

Ans. 2. जोधपुर
Exp. – इस निदेशालय के गठन से राज्य में विलुप्त होती परंपरागत हस्तकलाओं को पुनर्जीवित करना आसान होगा एवं हस्तशिल्प के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

Q.40 14 अगस्त 2023 को राजस्थान के किस वीर को शौर्य चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई – 

  1. विजय वर्मा
  2. भवानी सिंह राठौड़ 
  3. अरविन्द शर्मा 
  4. सुखदेव राज 

Ans. 1. विजय वर्मा
Exp. – मेजर विजय वर्मा कोटपूतली जिले के सॉन्गटेढ़ा के रहने वाले हैं। इनको राजपूत रेजीमेंट /44वीं बटालियन में 10 सफल ऑपरेशन का संचालन के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

1 thought on “राजस्थान करंट अफेयर्स अगस्त -2023 के टॉप 45 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan Current Affairs MCQs August -2023)”

Leave a Comment