Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान करंट अफेयर्स जून-2023 के टॉप 45 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan Current Affairs Mcq Questions June-2023)

Q.21 जून 2022 में राष्ट्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दिए गए चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कारो में राजस्थान को कितने पुरस्कार प्रदान किये गए –

  1. चार
  2. तीन
  3. पाँच 
  4. दो

Ans.  2. तीन
Exp. – राजस्थान को चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कारो में निम्नलिखित तीन पुरस्कार प्रदान किए गए –
1.सर्वश्रेष्ठ विद्यालय श्रेणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बऊरी, जोधपुर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया।
2. सर्वश्रेष्ठ एनजीओ श्रेणी में अर्पण सेवा संस्थान, उदयपुर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
3. बेस्ट वाटर यूजर एसोसिएशन श्रेणी में वाटर यूजर एसोसिएशन नाइन Y-II, गंगानगर को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

Q.22 केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया द्वारा 7 जून 2023 को जारी ‘राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक’ में राजस्थान कौन से स्थान पर रहा है-

  1. प्रथम
  2. तृतीय 
  3. पांचवे 
  4. आठवें

Ans.  4. आठवें
Exp. – एसएफएसआई (State Food Safety Index SFSI) के पांचवे संस्करण में राजस्थान को बड़े राज्यों की श्रेणी में 45 के स्कोर के साथ 8 वाँ स्थान मिला है।

Q.23 राजस्थान सरकार द्वारा एनीमिया विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति के संदर्भ में चिकित्सा विभाग द्वारा जारी जिला रैंकिंग में शीर्ष स्थान किस जिले ने प्राप्त किया है – 

  1. जयपुर 
  2. डूंगरपुर  
  3. अलवर 
  4. झुंझुनू

Ans.  1. जयपुर 
Exp. – इस रैंकिंग में निम्नतम स्थान डूंगरपुर जिले का रहा है।

Q.24 जून 2023 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के कितने शहरों में ग्रीन लंग्स (वन क्षेत्र) विकसित करने के लिए ₹19 करोड़ के वित्तीय प्रस्ताव की मंजूरी दी है – (2nd GRADE G.K  30-7-23) 

  • 8
  • 10
  • 13
  • 18

Ans.  13
Exp. – इस प्रस्ताव के अनुसार अलवर, चूरू, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और उदयपुर में 2-2 करोड़ से तथा बाराँ, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, राजसमंद और टोंक में 1-1 करोड़ की लागत से वन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।

Q.25 राजस्थान की लोक कला से जुड़ी विभिन्न जातियों एवं वर्गों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जून 2023 में किस बोर्ड के गठन संबंधी प्रस्ताव की स्वीकृति दी है –

  1. कलाकार उत्थान बोर्ड
  2. लोक कला विकास बोर्ड
  3. जनजाति विकास बोर्ड
  4. राजस्थान कला विकास बोर्ड

Ans.  2. लोक कला विकास बोर्ड
Exp. – लोक कला विकास बोर्ड में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के अलावा 7 गैर सरकारी सदस्य होंगे। इस बोर्ड का उद्देश्य लोक कला एवं कलाकारों को वैश्विक पहचान दिलवाना, रोजगार से जोड़ना, लोक कला संस्थाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना और कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना है।

Q.26 जून 2023 में आयोजित 66 वें नेशनल स्कूल गेम्स में राजस्थान ने कितने स्वर्ण पदक जीते –

  • 4
  • 6
  • 8
  • 11

Ans.  6
Exp. – ’66 वें नेशनल स्कूली गेम्स’ में प्रदेश के खिलाड़ियों ने राजस्थान के लिए कुल 33 पदक (6 स्वर्ण, 12 रजत और 15 कांस्य पदक) जीते तथा राजस्थान पदक तालिका में 11वें स्थान पर रहा।
6 स्वर्ण पदक विजेताओं में बीकानेर के केसव बिस्सा (भारोत्तोलन), नागौर की कविता डूडी (3000 मीटर रेसवॉक), चूरू की नीतू कुमारी और सुमित कुमार (दोनों डिस्कस थ्रो) भीलवाड़ा की माया माली (कुश्ती) और जयपुर की ताश्री मेनारिया (बॉक्सिंग) शामिल है।
इन 66वें नेशनल स्कूल गेम्स में राजस्थान के 6 स्वर्ण पदको के अतिरिक्त उदयपुर के प्रणय चोरडिया और बीकानेर की युक्ति हर्ष ने अपने-अपने बोर्ड पर व्यक्तिगत रूप से शतरंज में स्वर्ण पदक जीते। (2nd GRADE G.K  30-7-23) 

Q.27 जून 2023 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के 7 जिलों में खेल अकादमी के लिए 14.25 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी है, जिनमें से कबड्डी अकादमी कहाँ खोली जाएगी – 

  1. सीकर 
  2. झुंझुनू 
  3. नागौर 
  4. जयपुर

Ans.  3. नागौर 
Exp. – स्वीकृत खेल अकादमियाँ निम्नलिखित है –
साइकिलिंग अकादमी – बीकानेर
कबड्डी अकादमी – डीडवाना (नागौर)
कुश्ती अकादमी – भीलवाड़ा
एथलेटिक्स अकादमी – राजगढ़ (चूरू)
बास्केटबॉल अकादमी – बाड़मेर व सीकर
फुटबॉल अकादमी – कोलिड़ा (सीकर) एवं बांसवाड़ा

Q.28 राजस्थान के किस व्यक्ति को 36 वें वृक्ष बंधु पुरस्कार से सम्मानित किया गया – 

  1. रामनारायण बिश्नोई 
  2. योगेंद्र सिंह 
  3. परशुराम विजय 
  4. वीर प्रताप सिंह

Ans.  2. योगेंद्र सिंह 
Exp. – विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2023 को आध्यात्मिक क्षेत्र पर्यावरण संस्थान जोधपुर की ओर से 36 वां वृक्ष बंधु पुरस्कार योगेंद्र सिंह (कमांडेंट, बीएसएफ) को प्रदान किया गया। 

Q.29 राजस्थान में समाज की आर्थिक अभिवृद्धि और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए ‘स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड’ का गठन किया जाएगा, जिसका मुख्यालय होगा – 

  1. जयपुर
  2. जोधपुर 
  3. पाली
  4. चित्तौड़गढ़

Ans.  1. जयपुर
Exp. – इस बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा पांच गैर-सरकारी सदस्य होंगे, जिनका कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा। इस बोर्ड का प्रशासनिक विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग होगा।

Q.30 जून 2023 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहां पर ‘राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र एवं डिजिटल प्लेनेटोरियम’ की स्थापना के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है – 

  1. उदयपुर 
  2. जैसलमेर 
  3. जयपुर 
  4. कोटा

Ans.  4. कोटा
Exp. – कोटा के राजीव गांधी नगर में 80-85 दर्शक क्षमता वाला अत्याधुनिक डिजिटल प्लेनेटोरियम बनेगा, जिसमें विभिन्न खगोलीय ग्रहों की जानकारी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही विज्ञान के कठिन सिद्धांतों को सरलता से समझने के लिए फन साइंस एवं थीमेटिक गैलरी का निर्माण होगा। आउटडोर एंड इनडोर मॉडल की स्थापना होगी, जहां भारत के वैज्ञानिकों के बारे में जानकारी उपलब्ध रहेगी।

Q.31 राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने राजस्थान उच्च न्यायालय और जिला न्यायपालिका के लिए किस नव विकसित पोर्टल का उद्घाटन 5 जून 2023 को किया है –

  1. ई – ग्राम स्वराज पोर्टल
  2. राजस्थान संपर्क पोर्टल
  3. ई – आर.टी.आई पोर्टल
  4. जन सूचना पोर्टल

Ans.  3. ई – आर.टी.आई पोर्टल

Q.32 22 जून 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के किस सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2022’ से सम्मानित किया है –

  1. नीरज तंबोलिया
  2. सी.पी. श्रीवास्तव
  3. अनुराग गोयल
  4. रजनीश मिश्रा

Ans.  1. नीरज तंबोलिया
Exp. – नीरज तंबोलिया को अपने 31 वर्ष के सेवाकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरीन काम जैसे सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को बचाना, आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से रोगियों को निकालना तथा कोरोना के दौरान रोगियों को निस्वार्थ सेवाभाव के साथ सहयोग देने के लिए ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2022’ से सम्मानित किया गया है।

Q.33 वर्ष 2022-23 में देश में सर्वाधिक पवन ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित कर पवन ऊर्जा के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान किस राज्य ने प्राप्त किया है?

  1. तमिलनाडु 
  2. कर्नाटक 
  3. मध्य प्रदेश 
  4. राजस्थान

Ans.  4. राजस्थान
Exp. – वर्ष 2022-23 में राजस्थान में 867 मेगावाट क्षमता की नई पवन ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की गई जो कि अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में प्रदेश में 4337 मेगावाट पवन ऊर्जा क्षमता स्थापित की गई थी, जो कि मार्च 2023 तक बढ़कर 5204 मेगावाट हो गई है।

Q.34 राजस्थान की शिल्पकारों तथा बुनकरों के उत्थान के लिए हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय की स्थापना कहां की जाएगी –

  1. बीकानेर 
  2. जोधपुर 
  3. जयपुर 
  4. झुंझुनूं

Ans.  2. जोधपुर 
Exp. – उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त इस ‘हस्तशिल्प एवं हथकरघा निदेशालय’ के पदेन निदेशक होंगे।

Q.35 मुख्यमंत्री द्वारा जून 2023 में दी गई स्वीकृति के अनुसार ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ के अंतर्गत राजस्थान में नियोजित मेट की प्रति दिवस मजदूरी ₹240 से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है –

  • ₹250
  • ₹255
  • ₹265
  • ₹275

Ans.  ₹255

Q.36 2023 में जल जीवन मिशन कनेक्शन में राजस्थान का क्या स्थान रहा – (2nd GRADE G.K  30-7-23) 

  • 14 वां 
  • 16 वां 
  • 10 वां 
  • 12 वां 

Ans. 12 वां 
Exp. – राजस्थान ने जल जीवन मिशन के तहत अब तक 42.14 लाख जल कनेक्शन देकर देश भर में 12 वां स्थान प्राप्त किया है।

Q.37 26 जून, 2023 को वाणिज्य भवन, नई दिल्‍ली में आयोजित क्रेता विक्रेता गौरव सम्मान समारोह में केन्द्र सरकार द्वारा राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को कौन सा पुरस्कार दिया है ? (2nd GRADE G.K  30-7-23)

  1. राजस्थान का गौरव 
  2. राजश्री 
  3. जैम एक्सीलेंस 
  4. औद्योगिक सितारा

Ans. 3. जैम एक्सीलेंस 
Exp. – राजस्थान को जैम पोर्टल के माध्यम से SC-ST उपक्रमियों को उनके उत्पादों के क्रय आदेश दिलाने जैसे बेहतर कार्य के लिए राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को सिल्वर पुरस्कार प्रदान किया गया।

Q.38 जून 2023 में जर्मनी में आयोजित आयरनमैन वर्ल्ड चैम्पियनशिप, राजस्थान की किस महिला खिलाड़ी ने 13 घण्टे 47 मिनट में 3.8 कि.मी. तैरकर, 180.2 कि.मी, साइकिल चलाकर और 42.2 कि.मी. दौड़कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पूरी की ?  (2nd GRADE G.K  30-7-23)

  1. सविता सारस्वत 
  2. सोनिया शेखावत 
  3. शिवानी सारडा 
  4. शिवांगी सारडा

Ans. 4. शिवांगी सारडा
Exp. – शिवांगी सारडा राजस्थान के जयपुर जिले की रहने वाली है। 

Q.39 5 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के किस पर्यावरणविद को ‘नेशनल प्राईड अवार्ड’ प्रदान किया गया – 

  1. पृथ्वीपाल सिंह 
  2. जनार्दन शर्मा 
  3. भूपेश सैनी 
  4. महिपाल सिंह 

Ans. 1. पृथ्वीपाल सिंह 
Exp. –  अंतरराष्ट्रीय मानव मानव अधिकार आयोग द्वारा जयपुर के पृथ्वी पाल सिंह को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर ‘नेशनल प्राईड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। पृथ्वी पाल सिंह यह अवार्ड पाने वाले राजस्थान के पहले व्यक्ति हैं। 

 Q.40 जून 2023 में राजस्थान एनवायरमेंट एंड एनर्जी कंजर्वेशन सेंटर की ओर से किसको ‘राजस्थान पर्यावरण गौरव अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया है –  

  1. लक्ष्मण सिंह
  2. राजेंद्र सिंह
  3. सुंडाराम वर्मा 
  4. 1 व 3 दोनों 

Ans. 4. 1 व 3 दोनों 
Exp. –   पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लक्षण लक्ष्मण सिंह व सुंडाराम वर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। 

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment