Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान करंट अफेयर्स जुलाई -2023 के टॉप 50 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan Current Affairs Mcq Questions July-2023)

Q.41 24 जुलाई 2023 को राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए मीरा पुरस्कार किसे दिया गया –

  1. जितेंद्र कुमार सोनी 
  2. विमला भंडारी 
  3. डॉ. पंजा शर्मा 
  4. बृजेश माथुर

Ans. 3. डॉ. पंजा शर्मा 
Exp. – वर्ष 2021-22 के लिए मीरा पुरस्कार जोधपुर की रहने वाली डॉ. पंजा शर्मा को उनकी कृति ‘मोबाइल, पिक और हॉस्टल तथा अन्य कहानियां’ के लिए दिया गया।
अतिरिक्त जानकारी – 24 जुलाई 2023 को ही वर्ष 2020-21 के लिए मीरा पुरस्कार जयपुर निवासी डॉ आर.डी. सैनी को (कृति – ‘प्रिय ओलिव’ के लिए) तथा वर्ष 2019-20 के लिए मीरा पुरस्कार जयपुर निवासी गोविंद माथुर को (कृति – ‘मुड़कर देखा है जीवन’ के लिए) दिया गया है।
→ वर्ष 2022-23 के लिए मीरा पुरस्कार के लिए डॉ. रति सक्सेना को उनकी कृती ‘हंसी एक प्रार्थना’ के लिए मार्च 2023 में चुना गया है।
→ वर्तमान में डॉ. दुलाराम सहारण राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के अध्यक्ष है।

Q.42 13 जुलाई 2023 को राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा वर्ष 2023-24 के अवार्ड के तहत अकादमी का ‘सर्वोच्च रत्न सम्मान’ किसे प्रदान किया जाएगा – 

  1. अशोक राही
  2. भानु भारती 
  3. माधव राठौर 
  4. अश्विनी त्रिपाठी

Ans. 2. भानु भारती 
Exp. – राजस्थान संगीत नाटक अकादमी का ‘सर्वोच्च रत्न सम्मान’ देश के विख्यात एवं वरिष्ठ नाट्य निर्देशक उदयपुर के भानू भारती को दिया जाएगा।

Q.43 राजस्थान के किस खिलाड़ी को भारतीय विश्वविद्यालय वॉलीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया है –

  1. लवमीत कटारिया
  2. कमलेश खटीक 
  3. दुष्यंत सिंह जाखड़
  4. आरके पुरोहित

Ans. 3. दुष्यंत सिंह जाखड़
Exp. – झुंझुनू निवासी राजस्थान विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दुष्यंत सिंह जाखड़ को भारतीय विश्वविद्यालय वॉलीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया है। इस खेल में कप्तान बनने वाले राजस्थान के पहले खिलाड़ी है।

Q.44 20 जुलाई 2023 को कथा साहित्यिक एवं संस्कृति संस्थान जोधपुर द्वारा घोषित पुरस्कारों में ‘सूर्य नगर शिखर सम्मान’ से किसको सम्मानित किया जाएगा –

  1. मनीषा कुलश्रेष्ठ 
  2. प्रगति गुप्ता 
  3. हिंदू सिंह सोढा 
  4. 1 व 3 दोनों 

Ans. 4. 1 व 3 दोनों 
Exp. – जयपुर की रहने वाली कथाकार मनीषा कुलश्रेष्ठ और सामाजिक कार्यकर्ता हिंदू सिंह सोढा को ‘सूर्य नगर शिखर सम्मान’ से प्रदान किया जाएगा।

Q.45 30 जून 2023 को विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को किस देश के ‘हाईएस्ट सिविलियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है –

  1. आयरलैंड 
  2. ऑस्ट्रेलिया 
  3. अमेरिका 
  4. जापान

Ans. 1. आयरलैंड 
Exp. – जून 2023 में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी तीन देशों की अध्ययन यात्रा पर रहे। इस दौरान आयरलैंड के टेंपरेरी में आयोजित टेंपरेरी कंट्री काउंसलिंग के अध्यक्ष ने सीपी जोशी को ‘हाईएस्ट सिविलयन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया।

Q.46 1 जुलाई 2023 को जयपुर स्थित ‘बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय’ के कुलपति किसे नियुक्त किया गया –

  1. डॉ. देव स्वरूप
  2. डॉ. प्रकाश त्रिवेदी
  3. प्रो. के आर चौधरी
  4. प्रो. अंकुर गर्ग

Ans. 1. डॉ. देव स्वरूप

Q.47 17 जुलाई 2023 को नीति आयोग द्वारा जारी किए गए बहुआयामी गरीबी सूचकांक रिपोर्ट 2023 के अनुसार राजस्थान में पिछले 4 वर्षों में कितने लोग गरीबी से बाहर आए हैं –

  • 8.5%
  • 13.56 %
  • 28.42%
  • 36.89%

Ans. 13.56 %
Exp. – 2015-16 से 2019-20 की अवधि के दौरान राजस्थान में 13.56% लोग गरीबी से बाहर आए हैं। इसके अलावा इस रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 10.06% परिवार ऐसे हैं, जहां किसी ने प्राथमिक शिक्षा से ज्यादा पढ़ाई नहीं की है।

Q.48 राजस्थान के किस विश्वविद्यालय में लोक देवता ‘वीर तेजाजी’ का शोध केंद्र स्थापित किया जाएगा –

  1. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर 
  2. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर
  3. महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर
  4. राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर

Ans. 1. जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर 
Exp. – शोध केंद्र में तेजाजी की जीवनी पर 1 साल, 2 साल और 6 माह का डिप्लोमा करवाया जाएगा।
अतिरिक्त जानकारीसंत पीपा रिसर्च स्टडी सेंटर मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी, उदयपुर में स्थापित किया जाएगा।

Q.49 1 जुलाई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन’ में राजस्थान के कितने जिले शामिल है –

  • 8 जिले 
  • 11 जिले 
  • 15 जिले 
  • 18 जिले

Ans. 8 जिले
Exp. – यह मिशन 17 राज्यों के 278 जिलों में चलाया जा रहा है, जिसके तहत वर्ष 2047 तक देश से सिकल सेल एनीमिया का उन्मूलन करना है। राजस्थान से इस मिशन में 8 जिले (  डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर,राजसमंद, सिरोही चित्तौड़गढ़ और पाली) चूने गए है।

Q.50 4 जुलाई 2023 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किस जिले में 5625 करोड़ रुपये की 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया – 

  1. कोटा 
  2. बाड़मेर
  3. अलवर
  4. प्रतापगढ़

Ans. 4. प्रतापगढ़

Q.51 केंद्र सरकार की ‘स्वदेश दर्शन योजना 2.0’ में राजस्थान के कौन से दो शहर शामिल किए गए हैं – 

  1. जैसलमेर और झुंझुनू 
  2. पाली और अलवर
  3. जोधपुर और बूंदी
  4. सीकर और जयपुर

Ans. 3. जोधपुर और बूंदी
Exp. – इस योजना के तहत जोधपुर और बूंदी शहरों में पर्यटन के क्षेत्र में करीब 70-70 करोड रुपए के कार्य एवं जिन्नौद्धार करवाए जाएंगे।

Q.52 किस यूनिवर्सिटी में राजस्थान का प्रथम ‘पीएम स्किलहब’ बनेगा – 

  1. राजस्थान यूनिवर्सिटी 
  2. कोटा यूनिवर्सिटी 
  3. जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी 
  4. मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी 

Ans. 2. कोटा यूनिवर्सिटी 
Exp. – कोटा यूनिवर्सिटी में प्रदेश का पहला प्रधानमंत्री कौशल स्किल हब बनेगा। इस केंद्र में 6 पाठ्यक्रम संचालन को अनुमति मिली है। 

Q.53 जुलाई 2023 में सीकर, राजस्थान में भारत के प्रधानमंत्री ने यूरिया की एक नई किस्म को लांच किया। यूरिया की इस नई किस्म का क्या नाम है – (RAS Pre 1/10/2023)

  1. यूरिया सिल्वर
  2. यूरिया गोल्ड 
  3. यूरिया प्लैटिनम  
  4. यूरिया डायमंड

Ans. 2. यूरिया गोल्ड 

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

2 thoughts on “राजस्थान करंट अफेयर्स जुलाई -2023 के टॉप 50 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan Current Affairs Mcq Questions July-2023)”

Leave a Comment