Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan current affairs in Hindi July-August-2022 (Mcq)

Rajasthan current affairs August-2022

Q.1 ऐसी बालिकाएं और महिलाएं जो विभिन्न कारणों से नियमित रूप से महाविद्यालय नहीं जा सकती है, उन्हें दूरस्थ माध्यम से उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए अगस्त 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कौन सी योजना शुरू की है?

  1. बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना
  2. मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना
  3. बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना
  4. बालिका पढ़ो प्रदेश योजना

Ans. 1. बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना
Exp. – ऐसी बालिकाएं और महिलाएं जो विभिन्न कारणों से नियमित रूप से महाविद्यालय और विश्वविद्यालय नहीं जा सकती है, उन्हें दूरस्थ माध्यम से उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट घोषणा 2022-23 अनुसरण में राज्य में ‘बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना’ को लागू कर दिया है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 36,300 बालिकाओं और महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए ₹14.83 करोड़ की स्वीकृति अगस्त 2022 में प्रदान की गई। राज्य सरकार द्वारा अनुदानित विश्वविद्यालय, राज्य के राजकीय संस्थान, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (कोटा) के द्वारा ‘बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना’ के माध्यम से अध्ययन कराया जाएगा।

Q.2 29 अगस्त 2022 को ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022’ खेलो का राज्यस्तरीय शुभारंभ कहां से किया गया?

  1. जयपुर 
  2. अजमेर 
  3. झुंझुनू 
  4. जोधपुर

Ans. 4. जोधपुर
Exp. – राजस्थान में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को पहचानने व उन्हें निखारने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के तहत राजस्थान में ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक-2022’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ जोधपुर जिले के पाल गांव के पशु मेला मैदान से 29 अगस्त 2022 को हुआ। इन खेलों का आयोजन 29 अगस्त से 5 अक्टूबर 2022 तक 4 चरणों में (ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर) पर किया जाएगा।

Q.3 निम्न में से कौन सा खेल ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022’ में शामिल नहीं किया गया था?

  1. क्रिकेट 
  2. फुटबॉल 
  3. हॉकी 
  4. वॉलीबॉल

Ans. 2. फुटबॉल 
Exp. – ग्रामीण ओलंपिक खेलों में विभिन्न स्तरों पर 6 खेल प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया था जिनमें कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वालीबॉल, हॉकी, शूटिंग वॉलीबॉल (पुरुष) और खो-खो (महिला) सम्मिलित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभंकर शेरु और थीम सॉन्ग (चालो चालो रे साथिडा, सारा मिलकर खेला…) 22 अगस्त 2022 को लांच किया था।

Q.4 29 अगस्त 2022 से शुरू हुए ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक-2022’ में कौन से आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकते है?

  • 21 से 40 वर्ष तक
  • 21 से 50 वर्ष तक
  • 18 से 60 वर्ष तक
  • 15 से 70 वर्ष तक

Ans. 15 से 70 वर्ष तक
Exp. – राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022 में 15 से 70 वर्ष तक की आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि ‘राजस्थान खेल परिषद’ की अध्यक्ष श्रीमती कृष्ण पूनिया है।

Q.5 अगस्त 2022 में राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए 29 वें मथुरादास माथुर अवार्ड दिया गया?

  1. दीपक चाहर 
  2. अनिकेत चौधरी
  3. अंकित चौधरी
  4. अर्जुन नायडू

Ans. 2. अनिकेत चौधरी
Exp. – जयपुर के अनिकेत चौधरी को सीनियर वर्ग में, उदयपुर के अनिरुद्ध सिंह को जूनियर वर्ग में, और जयपुर के रोहन राजभर को सब जूनियर वर्ग में 29 वें मथुरादास अवार्ड पूर्व रणजी खिलाड़ी वेट आहुजा की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा राजस्थान के खिलाड़ियों के वर्षभर के प्रदर्शन के आधार पर दिया। उल्लेखनीय है कि अनिकेत चौधरी को वर्ष 2013 में भी यह पुरस्कार सीनियर वर्ग में दिया जा चुका है।

Q.6 अगस्त 2022 में राजस्थान के कौन से 2 दुर्गो को ‘बेस्ट डेस्टिनेशन इन इंडिया सिल्वर आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड-2022’ से नवाज़ा गया है?

  1. रणथंबोर और गागरोन
  2. आमेर और जैसलमेर किले
  3. नाहरगढ़ और जयगढ़ 
  4. कुंभलगढ़ और चित्तौड़गढ़

Ans. 4. कुंभलगढ़ और चित्तौड़गढ़
Exp. – पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके राजस्थान को एक बार फिर प्रदेश के कुंभलगढ़ और चित्तौड़गढ़ किलो को ‘बेस्ट डेस्टिनेशन इन इंडिया सिल्वर आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड 2022’ से सम्मानित किया गया है।

Q.7 अगस्त 2022 में कनकांचल और आदिबद्री पर्वत क्षेत्रों में खनन कार्य पर पूर्णता: प्रतिबंध लगाया गया है, कनकांचल और आदिबद्री पर्वत राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

  1. अलवर 
  2. भरतपुर 
  3. उदयपुर 
  4. अजमेर

Ans. 2. भरतपुर 
Exp. – राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार द्वारा भरतपुर जिले के नगर व पहाड़ी तहसीलो के कनकांचल और आदिबद्री पर्वत क्षेत्रों में खनन कार्य पूर्णतया प्रतिबंधित करने के साथ ही इस क्षेत्र की 757.40 हेक्टेयर भूमि को वन भूमि घोषित के जाने का आदेश अगस्त 2022 में जारी किए गए।

Q.8 ‘समाई माता क्षेत्र’ राजस्थान के कौन से जिले में स्थित है, जिसे अब इको टूरिज्म के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा?

  1. सिरोही 
  2. बांसवाड़ा 
  3. डूंगरपुर 
  4. भीलवाड़ा

Ans. 2. बांसवाड़ा 
Exp. – ‘समाई माता क्षेत्र’ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित है जिसे अब इको टूरिज्म के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस क्रम में वन विभाग की ओर से बांसवाड़ा शहर के निकट स्थित समाई माता की पहाड़ी पर पौधारोपण कार्यक्रम में 2 करोड़ की लागत से ‘लव-कुश वाटिका’ विकसित की जा रही है।

Q.9 हाल ही में रुपाखेड़ा-तम्बेसरा स्थानों पर मैगनीज अयस्क के भण्डार खोजे गए हैं, रूपाखेड़ा-तांबेसरा राजस्थान के कौन से जिले में स्थित है? (वनपाल 6/11/22)

  1. राजसमंद 
  2. बांसवाड़ा 
  3. डूंगरपुर 
  4. उदयपुर

Ans. 2. बांसवाड़ा 
Exp. – बांसवाड़ा के रूपाखेड़ा और तम्बेसरा ब्लाक में मैंगनीज अयस्क के भंडार खोजे गए हैं। बांसवाड़ा के कालाखूंटा, तांबेसरा, रुपाखेड़ा और नवागांव में करीब 17 मिलियन टन मेगनीज के भंडार है, जबकि राजसमंद के नेगडिया में 2.16 मिलियन टन मेगनीज के भंडार होने का अनुमान है।

Q.10 अगस्त 2022 में जोधपुर में वीर दुर्गादास राठौड़ की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किसने किया?

  1. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
  3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 
  4. राज्यपाल कलराज मिश्र

Ans. 3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 
Exp. – देश की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर जिले के सलवा कलां गांव में साहस, शौर्य और स्वामी भक्ति के प्रतीक वीर दुर्गादास राठौड़ की 385 वी जयंती पर 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण 13 अगस्त 2022 को किया।

Q.11 राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) से जुड़ी हजारों महिलाएं केंद्र सरकार की कौन सी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक संबंधी सेवाएं देगी?

  1. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
  2. प्रधानमंत्री समर्थ योजना
  3. BC सखी योजना 
  4. धनलक्ष्मी योजना

Ans. 3. BC सखी योजना
Exp. – राजस्थान सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के उपक्रम ‘राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद’ (राजीविका) से जुड़ी हजारों महिलाएं banking correspondent sakhi (BC sakhi) के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक संबंधी सेवाएं देगी। इस संबंध में राजीविका तथा विभिन्न बैंकों के मध्य ‘BC सखी’ लगाने के लिये 25 अगस्त 2022 को MoU हुआ।

Q.12 अगस्त 2022 में राज्य मंत्रिमंडल द्वारा ‘राजस्थान हस्तशिल्प नीति 2022’ जारी की गई है, निम्न में से कौनसा कथन इस नीति के बारे में गलत हैं?

  1. यह राजस्थान की पहली हस्तशिल्प नीति है। 
  2. अलग से हस्तशिल्प नीति जारी करने वाला राजस्थान देश का तीसरा राज्य है।
  3. इस नीति के अनुसार प्रत्येक वर्ष नवंबर में राष्ट्रीय स्तर के ‘हस्तशिल्प सप्ताह’ का आयोजन होगा।
  4. उद्योग और वाणिज्य मंत्री इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे।

Ans. 3. इस नीति के अनुसार प्रत्येक वर्ष नवंबर में राष्ट्रीय स्तर के ‘हस्तशिल्प सप्ताह’ का आयोजन होगा।
Exp. – राज्य मंत्रिमंडल ने 27 अगस्त 2022 को राजस्थान ‘हस्तशिल्प नीति 2022’ की स्वीकृति दी है। यह राजस्थान की पहली हस्तशिल्प नीति है तथा अलग से हस्तशिल्प नीति जारी करने वाला राजस्थान देश का तीसरा राज्य होगा, इससे पहले असम और उड़ीसा ने अलग से हस्तशिल्प नीति जारी कर रखी है। प्रत्येक वर्ष दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर के ‘हस्तशिल्प सप्ताह’ का आयोजन होगा जिसमें हस्तशिल्प को पुरस्कृत किया जाएगा। राजस्थान के उद्योग और वाणिज्य मंत्री इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। इस योजना के तहत हस्तशिल्पयों के लिए ₹3 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने का नया प्रावधान जोड़ा गया है। इस नीति से हस्तशिल्पियो को सशक्त बनाते हुए राज्य के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा विलुप्त हो रही हस्तकलाओं को पुनर्जीवित किया जाएगा।

Q.13 अगस्त 2022 में दिल्ली में आयोजित तीसरे ‘इकोनामिक टाइम्स डिजिटेक कॉन्क्लेव-2022’ में राजस्थान के किस प्रोजेक्ट को पुरस्कृत किया गया है?

  1. स्मार्ट वॉटर सप्लाई मॉनिटरिंग सिस्टम
  2. स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर सिस्टम
  3. सोलर पंप मीटर सिस्टम
  4. प्रदूषण नियंत्रण सेंसर नेटवर्क

Ans. 1. स्मार्ट वॉटर सप्लाई मॉनिटरिंग सिस्टम
Exp. – राजस्थान ने डिजिटल टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए पायलट प्रोजेक्ट के तहत सर्वाधिक गांवो में IoT (Internet of things) आधारित ‘स्मार्ट वाटर सप्लाई मॉनिटरिंग सिस्टम’ स्थापित किए हैं, जिसके कारण जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी को नई दिल्ली में आयोजित तीसरे ‘इकनॉमिक टाइम्स डीजिटेक कॉन्क्लेव-2022’ में पुरस्कार दिया गया।

Q.14 अगस्त 2022 में राजस्थान के नए ‘मुख्य निर्वाचन आयुक्त’ बने हैं?

  1. पीएस मेहरा
  2. उषा शर्मा 
  3. मधुकर गुप्ता
  4. अनिल शर्मा

Ans. 3. मधुकर गुप्ता
Exp. – सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मधुकर गुप्ता को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने ‘राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त’ के पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने इस पद पर पीएस मेहरा का स्थान लिया है इस पद पर मधुकर गुप्ता का कार्यकाल 65 वर्ष की आयु अर्थात 17 सितंबर 2025 तक रहेगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता है।

Q.15 राजस्थान के व्यक्ति जिन्होंने अगस्त 2022 में कनाडा में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) के 65 वें सम्मेलन में भाग लिया?

  1. अशोक गहलोत 
  2. सीपी जोशी
  3. B.d. कल्ला
  4. कृष्णा पूनिया

Ans. 2. सीपी जोशी
Exp. – 20-26 अगस्त 2022 को कनाडा में हुए राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) के 65वें सम्मेलन में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ने भाग लिया था, जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस 65 वे राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय प्रति मंडल का नेतृत्व किया।

Q.16 राजस्थान क्रिकेट अकादमी (RCA) और राजीव गांधी क्रिकेट क्लब की ओर से 19 अगस्त 2022 को प्रदेश के किस क्रिकेटर को ‘राजीव गांधी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्रदान किया गया?

  1. दीपक चाहर 
  2. गगन खोड़ा
  3. विक्रम सोलंकी
  4. मिताली राज

Ans. 2. गगन खोड़ा
Exp. – राजस्थान के पूर्व क्रिकेटर गगन खोड़ा को क्लब की ओर से राजीव गांधी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया है। गगन खोड़ा BCCI की सीनियर चयन समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

Q.17 अगस्त 2022 में एसोसिएशन ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी ऑफ स्टेटस (AREAS) द्वारा केरल में आयोजित 8 वें फाउंडेशन दिवस समारोह में राजस्थान की किस कंपनी को ऊर्जा के क्षेत्र में 5 राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए?

  1. राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड
  2. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम
  3. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड
  4. राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड

Ans. 2. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम
Exp. – राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (Rajasthan Renewable Energy Corporation Limited) (RRECL) को देश में सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षमता स्थापना एवं स्थापित क्षमता में सर्वाधिक वृद्धि के लिए 5 राष्ट्रीय पुरस्कारों से केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री भगवंत खुब्बा द्वारा 27 अगस्त 2022 को सम्मानित किया गया।
राजस्थान को यह पुरस्कार निम्न श्रेणियों में प्रदान किए गए- 
अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश की सर्वाधिक क्षमता स्थापना
अधिकतम सोलर पावर क्षमता की स्थापना 
अक्षय ऊर्जा की स्थापित क्षमता में वर्ष 2020-21 में बढ़ोतरी
सोलर पावर स्थापित क्षमता में वृद्धि 
सर्वाधिक सोलर कृषि पंप की स्थापना के लिए।

Q.18 अगस्त 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘राजस्थान सोशल एंड परफारमेंस ऑडिट अथॉरिटी’ के गठन की मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य नहीं है

  1. राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में सार्वजनिक जवाबदेही, पारदर्शिता, जन सहभागिता और गुणवत्ता लाना।
  2. सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ फैलाने पर कानुनी दंड का प्रावधान करना।
  3. योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लाभार्थियों तक सहजता, सुगमता और समयबद्ध रूप से पहुंचाना।
  4. राजकीय विभागों तथा उपक्रमों के लिए योजनाओ और कार्यक्रमो को लागू करने वाले अन्य संस्थाओं के कार्य का आकलन करना।

Ans. 2. सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ फैलाने पर कानुनी दंड का प्रावधान करना।
Exp. -सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ फैलाने पर कानुनी दंड का प्रावधान करना जैसे उद्देश्य का जिक्र  ‘राजस्थान सोशल एंड परफारमेंस ऑडिट अथॉरिटी’ द्वारा नहीं किया गया है।

Q.19 राजस्थान के किस रेलवे स्टेशन को FSSAI द्वारा अगस्त 2022 में प्रदेश का पहला ‘Eat Right Station’ का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है?

  1. जयपुर 
  2. जोधपुर
  3. उदयपुर 
  4. कोटा

Ans. 1. जयपुर 
Exp. – फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने सुरक्षित और पौष्टिक खाना प्रदान करने के कारण जयपुर रेलवे स्टेशन को राजस्थान का पहला और देश का 11 वां ‘Eat Right Station’ का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

Q.20 18 अगस्त 2022 को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में राजस्थान की किस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है?

  1. हेमांग जायसवाल
  2. हरजीत सिंह
  3. सुशीला देवी
  4. इनमें से कोई नहीं

Ans. 1. हेमांग जायसवाल
Exp. – लखनऊ में हुई राष्ट्रीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में राजस्थान के हेमांग जायसवाल ने स्वर्ण पदक जीता तथा दिव्यांश पुरी ने रजत पदक जीता। हेमांग जायसवाल राजस्थान के पहले खिलाड़ी है जिसने जुडो में स्वर्ण पदक जीता है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment