Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan current affairs in Hindi July-August-2022 (Mcq)

Q.21 जुलाई 2022 में राजस्थान सरकार ने कहां पर ‘फॉरेंसिक साइंस संस्थान’ खोलने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है?

  1. जोधपुर 
  2. बीकानेर 
  3. उदयपुर 
  4. कोटा

Ans. 1. जोधपुर
Exp. – राष्ट्रीय फॉरेंसिक साइंस विज्ञान विश्वविद्यालय तथा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से जोधपुर में ‘फॉरेंसिक साइंस संस्थान’ खोला जाएगा।

Q.22 अंतरराष्ट्रीय और पर्यटन जगत में प्रतिष्ठित मैगजीन ‘ट्रैवल प्लस लेजर’ द्वारा जुलाई 2022 में जारी विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में शामिल भारत के 2 शहर है?

  1. बंगलौर और पुणे
  2. जयपुर और उदयपुर
  3. अजमेर और भीलवाड़ा
  4. बीकानेर और जोधपुर

Ans. 2. जयपुर और उदयपुर
Exp. – अंतरराष्ट्रीय और पर्यटन जगत में प्रतिष्ठित मैगजीन ‘ट्रैवल प्लस लेजर’ कि विश्व के टॉप 10 बेस्ट शहरों की सूची में जयपुर को 8 वां और उदयपुर को 10 वां स्थान मिला है। इस सूची में सर्वश्रेष्ठ शहर ओक्सका (मेक्सिको) रहा। इसके अलावा ‘ट्रैवल प्लस लेजर मैगजीन’ की ओर से एशिया की टॉप 15 बेहतरीन शहरो की सूची भी जारी की गई है। इन शहरों की सूची में जयपुर को 3 वां  और उदयपुर को 5 वां स्थान मिला है।

Q.23 जुलाई 2022 में ‘राजस्थान डॉमेस्टिक ट्रैवल मार्ट-2022’ कहां आयोजित हुआ?

  1. जयपुर 
  2. जोधपुर 
  3. अजमेर 
  4. उदयपुर

Ans. 1. जयपुर 
Exp. – फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म इन राजस्थान (FHTR) और राजस्थान पर्यटन द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय ‘राजस्थान डॉमेस्टिक ट्रैवल मार्ट’ का दूसरा संस्करण 23 से 24 जुलाई 2022 को बिड़ला सभागार, जयपुर में किया गया। इसके पहले संस्करण का आयोजन वर्ष 2018 में किया गया था। इस अवसर पर राजस्थान फिल्म टूरिज्म प्रमोशन पॉलिसी 2022 का विमोचन किया गया और यूनेस्को के साथ इनटेंजिबल कल्चरल हेरिटेज के लिए किए गए MoU से संबंधित बुकलेट जारी की गई।

Q.24 चिकित्सा एवं  स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन सेवाओं में महिलाओं के लिए परिवार नियोजन साधन ‘अन्तरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन’ की सुलभ सेवाएं की उपलब्धता के लिए राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर कौन सा स्थान मिला है?

  1. प्रथम
  2. द्वितीय
  3. तृतीय
  4. चतुर्थ

Ans. 2. द्वितीय
Exp. – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिल्ली में आयोजित ‘राष्ट्रीय परिवार नियोजन सम्मेलन’ में राजस्थान को परिवार नियोजन साधन ‘अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन’ की सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान से पुरस्कृत किया है। उल्लेखनीय है कि ‘अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन’ अनचाहे गर्भ को रोकने में बच्चों के बीच अंतर रखने का एक सुरक्षित अस्थाई गर्भनिरोधक विकल्प है। 3 माह के अंतराल में लगने वाला यह इंजेक्शन एक बार लगवाने पर तीन माह तक या 90 दिन तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा देता है।

Q.25 जुलाई 2022 में खनन के क्षेत्र में किस राज्य को पहली बार ‘राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार-2022’ से सम्मानित किया गया?

  1. झारखंड 
  2. छत्तीसगढ़ 
  3. राजस्थान 
  4. मध्य प्रदेश

Ans. 3. राजस्थान 
Exp. – केंद्रीय खान मंत्रालय द्वारा आजादी की अमृत महोत्सव पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राजस्थान के खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने ‘राजस्थान खनिज विकास पुरस्कार 2022’ के रूप में 3.80 करोड की नगद राशि, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी 12 जुलाई 2022 को ग्रहण किया। यह पहला मौका है जब माइंस क्षेत्र में राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। इसके अलावा इस समारोह में राजस्थान को अप्रधान खनिज के लिए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 2 करोड का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Q.26 जुलाई 2022 में ‘पोषण स्वराज अभियान’ राजस्थान के किस जिले ने शुरू किया है?

  1. डूंगरपुर 
  2. बांसवाड़ा 
  3. सीकर 
  4. झुंझुनू

Ans. 2. बांसवाड़ा 
Exp. – राजस्थान के बांसवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा गर्भवती महिलाओं में कमजोरी और शिशुओं को कुपोषण से बचाने के लिए ‘पोषण स्वराज अभियान’ संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है और संतुलित आहार के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

Q.27 जुलाई 2022 में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के ‘उत्सव पोर्टल’ पर मेलों और उत्सवो से संबंधित सूचनाओं को अपलोड करने पर ‘डिजिटल पर्यटन’ के क्षेत्र में राजस्थान को देश में कौनसा स्थान दिया गया है?

  1. प्रथम
  2. दितीय 
  3. तृतीय 
  4. चतुर्थ

Ans. प्रथम
Exp. – राजस्थान में सर्वाधिक 22 मेलों और उत्सव से संबंधित समस्त सूचनाओं को ‘उत्सव पोर्टल’ पर अपलोड किए जाने के कारण राजस्थान को आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के आधार पर देश में प्रथम स्थान मिला है। इसके बाद दूसरा स्थान केरल ने और तीसरा स्थान उत्तर प्रदेश ने प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि उत्सव पोर्टल वेबसाइट भारत सरकार की डिजिटल पहल है, इसे पर्यटन मंत्रालय ने कोरोना महामारी के समय वर्ष 2021 में शुरू किया गया था।

Q.28 जुलाई 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहां पर 2120 मेगावाट क्षमता की 3 अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल तकनीक आधारित इकाइयों की स्थापना की मंजूरी दी है?

  1. कोटा सुपर थर्मल और कवाई विद्युत परियोजना
  2. छबड़ा और कालीसिंध
  3. सूरतगढ़ और बांसवाड़ा
  4. इनमें से कोई नही

Ans. 2. छबड़ा और कालीसिंध
Exp. – राजस्थान को विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के छाबड़ा और कालीसिंध में 2120 मेगावाट क्षमता की तीन इकाइयों के स्थापना की स्वीकृति जुलाई 2022 में दी है। छबड़ा तापीय विद्युत परियोजना के लिए 9606 करोड़ की 660-660 मेगावाट क्षमता की 2 अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल इकाइयां और कालीसिंध विद्युत परियोजना के लिए 6054 करोड़ की 800 मेगावाट क्षमता की 1अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल इकाई की स्थापना की जाएगी।

Q.29 जुलाई 2022 में ‘देश की पहली कृत्रिम बुद्धिमता’ (Artificial Intelligence-AI) आधारित ‘डिजिटल लोक-अदालत’ कौन से राज्य में शुरू की गई?

  1. उत्तर प्रदेश 
  2. राजस्थान 
  3. मध्य प्रदेश 
  4. दिल्ली

Ans. 2. राजस्थान 
Exp. – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश यू.यू. ललित द्वारा 18वीं अखिल भारतीय विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक के दौरान ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ संचालित देश की पहली डिजिटल लोक अदालत का शुभारंभ राजस्थान में 17 जुलाई 2022 को किया गया।

Q.30 16 जुलाई 2022 को राजस्थान विधानसभा में ‘डिजिटल संग्रहालय’ का लोकार्पण किया गया निम्न से कौन सा कथन ‘डिजिटल संग्रहालय’ के बारे में असत्य है?

  1. डिजिटल संग्रहालय का लोकार्पण भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. वी. रमन द्वारा किया गया।
  2. डिजिटल संग्रहालय के निर्माण का उद्देश्य राजस्थान के गौरवशाली राजनीतिक इतिहास को प्रदर्शित करना और आम नागरिकों को सदन में होने वाली कार्रवाई के बारे में अवगत कराना है।
  3. डिजिटल संग्रहालय का निर्माण ‘जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड’ द्वारा किया गया है।
  4. इनमें से कोई नहीं

Ans. 4. इनमें से कोई नहीं
Exp. – डिजिटल संग्रहालय के बारे में तीनों कथन सही है।

Q.31 जुलाई 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहां पर ‘जमनालाल बजाज ऑडिटोरियम’ का शिलान्यास किया?

  1. जयपुर 
  2. सीकर 
  3. झुंझुनू 
  4. जोधपुर

Ans. 2. सीकर 
Exp. – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर में बनने वाले ‘जमनालाल बाजाज ऑडिटोरियम’ का शिलान्यास वर्चुअल तरीके से 19 जुलाई 2022 को किया, जिसकी लागत ₹30 करोड़ है तथा बैठने की क्षमता 800 लोगों की होगी।

Q.32 18वीं ‘राष्ट्रीय स्काउट जंबूरी’ का आयोजन 4 से 10 जनवरी 2023 को राजस्थान में कहां किया जाएगा?

  1. सिरोही 
  2. नागौर 
  3. पाली 
  4. अजमेर

Ans. 3. पाली 
Exp. – 18वीं राष्ट्रीय स्काउट जंबूरी का आयोजन पाली जिले के रोहट में 4 से 10 जनवरी 2023 को किया जाएगा। राजस्थान को इस राष्ट्रीय जंबूरी की मेजबानी 66 वर्ष बाद पुन: मिली है। इस जंबूरी में 1500 विदेशी सहभागीयो सहित लगभग 35 हजार स्काउट व गाइड शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट 2022-23 में ‘राष्ट्रीय स्काउट जंबूरी’ के आयोजन के लिए ₹25 करोड़ की घोषणा की थी।

Q.33 जुलाई 2022 में राजस्थान के कौन से जिले ने ‘प्रकाश-एक अभियान’ शुरू किया?

  1. जोधपुर 
  2. नागौर 
  3. जैसलमेर 
  4. अजमेर

Ans. 2. नागौर 
Exp. – नागौर जिला प्रशासन एवं बाल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में नागौर में किसी कारण शिक्षा से वंचित बच्चो, ड्रॉपआउट बच्चों और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए ‘प्रकाश-एक अभियान’ शुरू किया गया जिसका ध्येय है- ‘आओ चले प्रकाश की ओर, पढ़े पढ़ाए बच्चों को आगे बढ़ाएं’।

Q.34 राजस्थान के ग्रामीण युवाओं के स्टार्टअप को ‘I Start’ कार्यक्रम के तहत कितने रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी?

  • 1 लाख 
  • 2 लाख
  • 5 लाख
  • 8 लाख

Ans. 5 लाख
Exp. – राजस्थान में स्कूली बच्चों की स्टार्टअप को ₹10 हजार से ₹1 लाख तथा ग्रामीण युवाओं के स्टार्टअप को ‘I start’ कार्यक्रम के तहत ₹5 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Q.35 उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30 वीं बैठक का आयोजन 9 जुलाई 2022 को कहां हुआ?

  1. जोधपुर 
  2. अलवर 
  3. जयपुर 
  4. सीकर

Ans. 3. जयपुर 
Exp. – 9 जुलाई 2022 को जयपुर में ‘उत्तर क्षेत्रीय परिषद’ की 30 वीं बैठक का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया गया। जयपुर में 25 वर्ष बाद उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में राजस्थान सहित आठ राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और राज्यपालो ने भाग लिया।

Q.36 इज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट-2022 में राजस्थान को किस श्रेणी में सम्मिलित किया गया है? (REET Mains Sindhi 1/3/2023)

  1. उभरते व्यापार परिस्थितिकी तंत्र 
  2. टॉप अचीवर्स 
  3. अचीवर्स 
  4. आकांक्षी 

Ans. 4. आकांक्षी 
Exp. – इज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट-2022 में कर्नाटक ने प्रथम स्थान (टॉप अचीवर्स) प्राप्त किया है। इस रिपोर्ट में राजस्थान को आकांक्षीश्रेणी (एस्पायर्स) में रखा गया है।  

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment