Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan current affairs in Hindi July-August-2022 (Mcq)

Rajasthan current affairs in Hindi July-August-2022

Rajasthan current affairs July-2022

Q.1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 जुलाई 2022 को नई संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का अनावरण किया, इस अशोक स्तंभ को बनाने वाले राजस्थान के मूर्तिकार है?

  1. अर्जुन प्रजापति
  2. लक्ष्मण व्यास
  3. सोहनलाल अन्नी
  4. छगनलाल शर्मा

Ans. 2. लक्ष्मण व्यास
Exp. – हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्बे के निवासी मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास ने नए संसद भवन की छत पर लगाए गए राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का निर्माण किया। अशोक स्तंभ 6.5 मीटर ऊंचा और 9500 किलोग्राम का है। यह शुद्धता वाले कांस्य से से बना है। उल्लेखनीय है कि नए संसद भवन पर विवादित अशोक स्तम्भ का शेर बनाने वाले मूर्तिकार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘ललित कला अकादमी’ का अध्यक्ष बनाया है, साथ ही मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास को राज्यमंत्री का पद भी दिया गया है।

Q.2 जुलाई 2022 में महाराणा प्रताप पुरस्कार और गुरु वशिष्ट पुरस्कार की राशि 1 लाख से बढ़ाकर कितनी की गई है?

  • 2 लाख
  • 3 लाख
  • 4 लाख
  • 5 लाख

Ans. 5 लाख
Exp. – जुलाई 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराणा प्रताप पुरस्कार और गुरु वशिष्ट पुरस्कार विजेताओं को 5 लाख पुरस्कार राशि देने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा राज्य सरकार ने एक वित्तीय वर्ष में 5 गुरु वशिष्ट पुरस्कार तथा 5 महाराणा प्रताप पुरस्कार दिए जाने का भी निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि गुरु वशिष्ट पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1985-86 में की गई थी तथा महाराणा प्रताप पुरस्कार की शुरुआत 1982-83 में की गई थी।

Q.3 जुलाई 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कितनी विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोलने की मंजूरी दी थी (Librarian 11/9/22)

  • 3
  • 4
  • 5
  • 7

Ans. 5
Exp. – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में 5 विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी 19 जुलाई 2022 को दी।  मुख्यमंत्री के इस निर्णय से न्यायालयो में लंबित प्रकरणों का जल्द निवारण किया जायेगा। इस प्रस्ताव के अनुसार अजमेर, उदयपुर, जयपुर महानगर प्रथम, जयपुर महानगर द्वितीय और जोधपुर महानगर में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोले जाएंगे।  

Q.4 कोरोना महामारी के कारण हुई लर्निंग कोर्स लॉस को पूरा करने के लिए शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कौनसा कार्यक्रम 11 जुलाई 2022 को लांच किया?

  1. राज शिक्षा लर्निंग कोर्स
  2. राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम
  3. लर्निंग पाठशाला 
  4. राज शिक्षा ओवरकम कोर्स

Ans. 2. राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम
Exp. – कोरोना महामारी के कारण हुई लर्निंग लॉस को पूरा करने के लिए शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘राजस्थान की शिक्षा में बढ़ते कदम’ कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत ब्रिज कोर्स में रटने की बजाय सीखने पर बल दिया जाएगा। ब्रिज कोर्स में कक्षा 1 से 8 के लिए प्रथम 3 माह में चार कालांश तथा शेष संपूर्ण सत्र में 2 कालांश निर्धारित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कोविड के कारण हुए शैक्षिक क्षति की भरपाई के लिए वर्ष 2022-23 के बजट में 75 करोड़ के वित्तीय प्रावधान से ‘ब्रिज कोर्स’ की घोषणा की गई थी।

Q.5 जुलाई 2022 में अलवर व पाली जिले के औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के लिए राजस्थान सरकार ने किस देश की 11 कंपनियों के साथ MoU किया गया?

  1. फ्रांस 
  2. जापान
  3. इटली
  4. अमेरिका

Ans. 2. जापान
Exp. – राजस्थान की नीमराणा स्थिति ‘डाइकिन जापानी इंस्टिट्यूट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग एक्सीलेंस’ (DJIME) में निवेश के लिए जापान की 11 कंपनियों के साथ 1338 करोड रुपए का 7 जुलाई 2022 को MoU किया गया। इन 11 कंपनियों में 9 कंपनियां नीमराणा (अलवर) में, 1 कंपनी घिलोट (अलवर) में तथा 1 कंपनी पाली जिले में निवेश करेगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में वर्ष 2008 में जापान की कंपनियों की संख्या 10 थी जो वर्ष 2021 में बढ़कर 170 हो गई है।

Q.6 राजस्थान के कौन से जिले में हाई स्पीड ट्रेनों के लिए ‘डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक’ बनेगा?

  1. जयपुर 
  2. अजमेर 
  3. नागौर 
  4. अलवर

Ans. 3. नागौर 
Exp. – राजस्थान के नागौर जिले के नावा गांव में हाई स्पीड ट्रेनों के लिए ‘डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक’ बनने जा रहा है। इसके निर्माण के लिए राजकीय भूमि प्राथमिकता से रेलवे को आवंटन किए जाने के संबंध में मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में 19 जुलाई 2022 को बैठक हुई। यह विश्व का पहला इलेक्ट्रीफाइड डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक होगा। टेस्ट ट्रैक का काम पूरा होने पर देश सहित सभी विदेशों की ब्रॉडगेज हाई स्पीड ट्रेन की टेस्टिंग यहां की जा सकेगी। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से ग्रीन प्रोजेक्ट है और इसके सभी स्टेशन सोलर पावर से संचालित किए जाएंगे।

Q.7 राजस्थान की पहली महिला विधि संस्थान ‘राजस्थान महिला निधि’ की स्थापना के लिए राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) ने किस संस्थान के साथ 25 जुलाई 2022 को एमओयू किया है? (वनपाल 6/11/22)

  1. राजस्थान वित्त निगम
  2. महिला एवं बाल विकास विभाग
  3. स्री निधि तेलंगाना
  4. दिल्ली वित्तीय निगम

Ans. 3. स्त्री निधि तेलंगाना
Exp. – राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) ने प्रदेश का पहला और भारत का तीसरा महिला वित्तीय संस्थान ‘राजस्थान महिला निधि’ की स्थापना के लिए महिला निधि संस्थान ‘स्री निधि तेलंगाना’ के साथ एमओयू 25 जुलाई 2022 को किया। इस महिला निधि के माध्यम से ₹40000 तक के ऋण 4 घंटे में और इससे अधिक राशि के ऋण भी 15 दिवस की समय सीमा में वितरित हो सकेंगे। राजस्थान महीला निधि को प्रथम वर्ष के क्रियान्वयन में 15 जिलों में प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें से 6 जिलों (करौली, अलवर, कोटा, डूंगरपुर, राजसमंद एवं जोधपुर) से इसकी शुरुआत की जा रही है।

Q.8 बजट 2022-23 के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में कहां पर ‘पैरा खेल अकादमी’ की स्थापना के लिए 14.14 करोड़ की मंजूरी 21 जुलाई 2022 को दी है? (Librarian 11/9/22)

  1. जोधपुर 
  2. बीकानेर 
  3. अजमेर 
  4. उदयपुर

Ans. 1. जोधपुर 
Exp. – मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में पैरा खिलाड़ियों के लिए जयपुर व जोधपुर में ‘पैरा खेल अकादमी’ स्थापित करने की घोषणा की थी जिसके अनुसार जोधपुर में इसकी स्थापना के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 14.14 करोड़ की राशि की मंजूरी 21 जुलाई 2022 को दी है।

Q.9 जुलाई 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के 10 जिलों में 11 नए खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए ₹16.50 करोड़ की स्वीकृति दी है, निम्न में से कौन से जिले में दो स्टेडियम खोले जाएंगे?

  1. झुंझुनू 
  2. जयपुर 
  3. सीकर 
  4. भरतपुर

Ans. 4. भरतपुर
Exp. – 10 जिलों में 11 नए खेल स्टेडियम का निर्माण राजस्थान राज्य सड़क निर्माण एवं विकास निगम (RSRDC) एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किया जाएगा। इसके लिए ₹16.50 करोड़* की स्वीकृति दी गई है। (* – Librrarian 11/9/22)
11 नए खेल स्टेडियम निम्न है – बगरू (जयपुर), धोद (सीकर), परसरामपुरा (झुंझुनू), परबतसर (नागौर), रूपवास (भरतपुर),  उच्चेन (भरतपुर), बानसूर (अलवर), हिंडौन (करौली), तारानगर (चूरू), केरू (जोधपुर), गिरवा (उदयपुर)

Q.10 जुलाई 2022 में राजस्थान सरकार द्वारा किस जिले में ‘उजास अभियान’ शुरू किया गया?

  1. अलवर 
  2. जयपुर 
  3. टोंक 
  4. धौलपुर

Ans. 1. अलवर 
Exp. – राजस्थान सरकार के सभी राजकीय विद्यालयों में विद्युत और जल कनेक्शन उपलब्ध कराने के लक्ष्य के क्रम में अलवर जिला प्रशासन ने ऐसे 437 राजकीय विद्यालयों की पहचान की है, जहां पर फिलहाल बिजली नहीं है। जिला प्रशासन ने इन स्कूलों में बिजली पहुंचाने के लक्ष्य को ‘उजास अभियान’ नाम दिया है।

Q.11 जुलाई 2022 में ‘भविष्य की उड़ान’ अभियान राजस्थान के किस जिले में शुरू किया गया?

  1. डूंगरपुर 
  2. भीलवाड़ा 
  3. टोंक 
  4. सवाई माधोपुर

Ans. 4. सवाई माधोपुर
Exp. – लड़कियों को लड़कों के समान केरियर में आगे बढ़ाने के अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सवाई माधोपुर जिले में ‘भविष्य की उड़ान’ अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत कॉलेजों में अध्ययन कर रही लगभग 55 हजार बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने का लक्ष्य रखा गया है।

Q.12 राजस्थान के किस शहर में जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन का पहला सत्र आयोजित होगा?

  1. जयपुर 
  2. अलवर 
  3. अजमेर 
  4. उदयपुर

Ans. 4. उदयपुर
Exp. – भारत वर्ष 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है इसके लिए दिसंबर 2022 में जी-20 सम्मेलन का पहला सत्र उदयपुर में आयोजित होगा। इसके बाद नवंबर 2023 तक सम्मेलन के अन्य सत्र देश के कई शहरों में आयोजित होंगे।

Q.13 केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 15 जुलाई 2022 को जारी की गई नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2022 में राजस्थान के 4 संस्थान टॉप 100 में शामिल हुए, इन 4 संस्थानों में से निम्न में से कौन सा नही है?

  1. राजस्थान विश्वविद्यालय 
  2. बिट्स पिलानी 
  3. एम्स जोधपुर 
  4. वनस्थली विद्यापीठ

Ans. 1. राजस्थान विश्वविद्यालय 
Exp. – केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूची में राजस्थान के 4 संस्थान टॉप 100 में जगह बना सके हैं, जिनमें बिट्स पिलानी 32 वें, एम्स जोधपुर 36 वें, वनस्थली विद्यापीठ 87 वें और MNIT जयपुर 91वें स्थान पर है।

Q.14 राजस्थान में बरकतुल्लाह खान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कहां स्थित है?

  1. जोधपुर 
  2. बीकानेर 
  3. उदयपुर 
  4. अजमेर

Ans. 1. जोधपुर 
Exp. – जोधपुर स्थित बरकतुल्लाह खान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पूर्ण रूप से तैयार हो गया है। इसमें 40 हजार दर्शको की बैठक क्षमता है, जो ईडन गार्डन कोलकाता के बाद दूसरे स्थान पर आता है।

Q.15 नीति आयोग द्वारा 21 जुलाई 2022 को जारी की गई राज्यों की ‘इनोवेशन इंडेक्स’ में राजस्थान का देश में कौनसा स्थान रहा? (वनपाल 6/11/22)

  • 5 वां 
  • 8 वां 
  • 10 वां 
  • 12 वां

Ans. 12 वां
Exp. – नीति आयोग की ओर से जारी इनोवेशन इंडेक्स में राज्यों की श्रेणी में राजस्थान 12 वें स्थान पर रहा जबकि कर्नाटक पहले स्थान पर, तेलंगना दूसरे स्थान पर और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहे। उल्लेखनीय है कि भारत नवाचार सूचकांक के तीसरे संस्करण को नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने जारी किया।

Q.16 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जुलाई 2022 को NTPC की ओर से राजस्थान में कहां पर 735MW का सोलर प्रोजेक्ट का वर्चुअल शिलान्यास किया?

  1. भड़ला, जोधपुर
  2. नोख, जैसलमेर 
  3. मोहनगढ़,जैसलमेर
  4. दानपुरा, बांसवाडा

Ans. 2. नोख, जैसलमेर 
Exp. – जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर जिले के त्रिवेणी पर स्थित नोख गाँव में NTPC की ओर से स्थापित किए जा रहे 735 मेगावॉट सोलर प्रोजेक्ट का 30 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शिलान्यास किया। उल्लेखनीय है कि भड़ला, जोधपुर में 2250 MW का विश्व का सबसे बड़ा सोलर पार्क है।

Q.17 6 जुलाई 2022 को माइक्रोसॉफ्ट की MSN साइट पर जारी शोल्डर सीजन में ट्रैवल करने के लिए एशिया के टॉप शहरों में पहले स्थान पर रहा है?

  1. जयपुर 
  2. उदयपुर 
  3. जोधपुर 
  4. अलवर

Ans. 2. उदयपुर 
Exp. – माइक्रोसॉफ्ट की MSN साइट पर जारी सूची में उदयपुर को शोल्डर सीजन में ट्रैवल करने के लिए एशिया की टॉप सिटी बताया गया है, दूसरा स्थान जकार्ता (इंडोनेशिया), तीसरा स्थान सियोल (दक्षिण कोरिया) और चौथा स्थान जयपुर का है। शोल्डर सीजन वर्ष का वह समय होता है जब पर्यटन न तो बहुत पीक पर होता है न ही बहुत कम होता है। अमूमन सितंबर माह में ऐसा होता है, जब पर्यटन सीजन शुरू होने वाला होता है। तब इस सीजन को शोल्डर सीजन कहा जाता है। इस सीजन में ट्रैवल करने के लिए एशिया के उदयपुर को पहली पसंद बताया गया है। उदयपुर को हाल ही में सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थल भी माना गया था।

Q.18 एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से 15 जुलाई 2022 को जारी ‘कस्टम सेटिस्फेक्शन सर्वे रिपोर्ट 2022’ में पहले स्थान पर देश का कौन सा एयरपोर्ट रहा है?

  1. किशनगढ़ एयरपोर्ट, अजमेर 
  2. नाल एयरपोर्ट, बीकानेर
  3. महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, उदयपुर
  4. सांगानेर एयरपोर्ट, जयपुर

Ans. 3. महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, उदयपुर
Exp. – उदयपुर एयरपोर्ट ने जनवरी से जून 2022 के सर्वे के पहले राउंड में ग्राहक संतुष्टि के मामले में पहला स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 और 2021 में भी उदयपुर ने ग्राहक संतुष्टि के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

Q.19 मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का नया पोर्टल 4 जुलाई 2022 को शुरू हुआ जिसके तहत अब शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?

  • 15 हजार
  • 20 हजार
  • 25 हजार
  • 30 हजार

Ans. 15 हजार
Exp. – मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत अभी शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार कर दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर इस वर्ष अनुप्रति योजना में सीए व सीएस पाठ्यक्रम की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि ‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना’ का संचालन ‘सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग’ द्वारा किया जाता है।

Q.20 राजस्थान के किसान जिन्हे 16 जुलाई 2022 को ‘जगजीवन राम अभिनव इनोवेटिव फॉर्मर राष्ट्रीय अवार्ड’ प्रदान किया गया है-

  1. भैरू राम जाट 
  2. सुरेंद्र अवाना
  3. सीताराम जाट 
  4. रणजीत सिंह जाट

Ans. 2. सुरेंद्र अवाना
Exp. – राजस्थान के प्रगतिशील किसान सुरेंद्र अवाना को कृषि एवं पशुपालन में किए गए नवाचारों के लिए ‘जगजीवन राम अभिनव एवं इनोवेटिव फार्मर राष्ट्रीय अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। जयपुर जिले के भैराणा में खेती पशुपालन करने वाले आवाना को यह सम्मान 16 जुलाई 2022 को भारतीय कृषि अनुसंधान के 94 वें स्थापना दिवस पर विज्ञान भवन, दिल्ली में दिया गया।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment