Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान वन रिपोर्ट-2021 टॉप 20 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan Van Report 2021 Mcq Questions)

राजस्थान की नवीनतम वन रिपोर्ट (17वीं) 13 जनवरी 2022 को भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून द्वारा ‘इंडिया  स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट’ (ISFR-2021) के नाम से जारी की गई, जिसमें दिसंबर 2021 तक के डाटा शामिल किये गए है। ISFR रिपोर्ट प्रत्येक 2 वर्ष बाद जारी की जाती है। इस पोस्ट में राजस्थान वन रिपोर्ट-2021 के टॉप 20 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (Rajasthan Van Report 2021 Mcq Questions) दिए गए है, जो आगामी परीक्षाओं में पूछे जा सकते है।  

Rajasthan Van Report 2021 Mcq Questions

Q.1 राजस्थान के वन को चैम्पियन & सेठ (Champion & Seth) के अनुसार 20 प्रकार के वनों में बांटा गया है, जिनमें सर्वाधिक प्रतिशत वाले वन है – 

  1. अतिशुष्क टीक वन (5A/C1a)
  2. उतरी शुष्क मिश्रित पर्णपाती (5B/C2)
  3. मरुस्थलीय कांटेदार वन (6B/C1)
  4. एनोजीसस पेंडुला वन  (5/E1)

Ans. 2. उतरी शुष्क मिश्रित पर्णपाती (5B/C2)
Exp. – चैम्पियन & सेठ (Champion & Seth) के अनुसार राजस्थान के वनों को मुख्यतः 2 भागो में बांटा गया है अर्थात  उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती और  उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन जिन्हें आगे 20 भागो में बांटा गया है, जिनमें  सर्वाधिक प्रतिशत (38.78%) वाले वन उतरी शुष्क मिश्रित पर्णपाती वन (5B/C2) है, इसके बाद दूसरे स्थान पर एनोजीसस पेंडुला वन (5/E1) का है, जिनका प्रतिशत 14.78% है। 

Q.2 17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार राजस्थान में कुल वन क्षेत्र कितना है – (2nd GRADE G.K  30-7-23)

  1. 32,737 वर्ग किमी.
  2. 32,862 वर्ग किमी.
  3. 33,937 वर्ग किमी.
  4. 41,465 वर्ग किमी.

Ans. 2. 32,862 वर्ग किमी.
Exp. –  दिसंबर 2019 में राजस्थान में कुल वन क्षेत्र 32,737 वर्ग किलोमीटर था, जो दिसंबर 2021 में बढ़कर 32,862 वर्ग किलोमीटर हो गया। 

Q.3 17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार राजस्थान के कुल भौगोलिक क्षेत्र में वन क्षेत्र का प्रतिशत कितना है – 

  • 7.41%
  • 9.57%
  • 9.60%
  • 11.26%

Ans. 9.60%
Exp. – दिसंबर 2019 में राजस्थान में कुल वन क्षेत्र का प्रतिशत 9.57% था, जो दिसंबर 2021 में बढ़कर 9.60% हो गया। 

Q4. 17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार राजस्थान के कुल भौगोलिक क्षेत्र में कुल वनावरण का प्रतिशत कितना है – 

  • 4.87%
  • 5.47%
  • 6.23%
  • 7.41%

Ans. 4.87%
Exp. –  कुल वन क्षेत्रफल = कुल वनावरण + कुल वृक्षावरण + झाड़ियां होता है।  राजस्थान में कुल भौगोलिक क्षेत्र में वन क्षेत्र का कुल प्रतिशत 9.6% है, जिसमें से 4.87% वनावरण, 2.56% वृक्षावरण, 1.41% झाड़ियां और शेष 0.76% अन्य का प्रतिशत होता है। 

Short Notes
17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार राजस्थान में –
कुल वन क्षेत्र (Forest Area) – 32,862 वर्ग किमी. (9.60%)
कुल वनावरण (Forest Cover) – 16,655 वर्ग किमी. (4.87%)
कुल वृक्षावरण (Tree Cover) – 8,733 वर्ग किमी. (2.56%)
कुल झाड़ी क्षेत्र – 4809 वर्ग किमी. (1.41%)
कुल वनावरण + वृक्षावरण = 25,387 वर्ग किमी. (7.42%)

Q.5 17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार 2019 की तुलना में राजस्थान में कितने वन क्षेत्र की वृद्धि हुई है –

  • 75 वर्ग-किमी. 
  • 105 वर्ग-किमी. 
  • 125 वर्ग-किमी. 
  • 172 वर्ग-किमी. 

Ans. 125 वर्ग-किमी. 
Exp. –   दिसंबर 2019 में राजस्थान में कुल वन क्षेत्र 32,737 वर्ग किलोमीटर था, जो दिसंबर 2021 में बढ़कर 32,862 वर्ग किलोमीटर हो गया, अर्थात वन क्षेत्र में लगभग 125 वर्ग-किमी. की वृद्धि हुई।

Q.6 17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार 2019 की तुलना में राजस्थान में कितने वनावरण की  वृद्धि हुई है –

  • 121.57 वर्ग-किमी. 
  • 82.36 वर्ग-किमी. 
  • 57.51 वर्ग-किमी. 
  • 25.45 वर्ग-किमी. 

Ans. 25.45 वर्ग-किमी. 
Exp. –  दिसंबर 2019 में राजस्थान में कुल वनावरण (Forest Cover) 16,629 वर्ग किलोमीटर था, जो दिसंबर 2021 में बढ़कर 16,655 वर्ग किलोमीटर हो गया, अर्थात वनावरण में 25.45 वर्ग-किमी. की वृद्धि हुई। जबकि कुल वृक्षावरण (Tree Cover) 2019 में 8,112 वर्ग-किमी. था, जो 2021 में बढ़कर 8,733  वर्ग-किमी. हो गया अर्थात 621 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। 

Q.7 17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार राजस्थान की कितने जिलों में वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है –

  • 15
  • 17
  • 19
  • 23

Ans. 19
Exp. – राजस्थान के 33 जिलों में से 19 जिलों में वन क्षेत्र में वृद्धी हुई है तथा 14 जिलों में कमी हुई है। 

Q.8 17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार राजस्थान में अत्यधिक सघन वन (Very Dense Forest) का क्षेत्रफल कितना है –

  • 78 वर्ग-किमी. 
  • 136 वर्ग-किमी. 
  • 186 वर्ग-किमी. 
  • 229 वर्ग-किमी.

Ans. 78 वर्ग-किमी. 

Short Notes
17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार राजस्थान में –
अत्यधिक सघन वन (VDF) – 78 वर्ग-किमी. (0.02%)
मध्यम सघन वन (MDF) – 4,368 वर्ग-किमी. (1.28%)
खुले वन (OF) – 12,208 वर्ग-किमी. (3.57%)
झाड़ी क्षेत्र (Scrub) – 4,809 वर्ग-किमी. (1.41%)

Q.9 17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार अत्यधिक सघन वन (Very Dense Forest) कौनसे जिले में सर्वाधिक फैले हुए है – (वनरक्षक 11-12-2022)

  1. उदयपुर 
  2. करौली 
  3. बारां 
  4. अलवर 

Ans. 4. अलवर 
Exp. –
अत्यधिक सघन वन (VDF) – अलवर में सर्वाधिक
मध्यम सघन वन (MDF) – उदयपुर में सर्वाधिक
खुले वन (OF) – उदयपुर में सर्वाधिक
झाड़ी क्षेत्र (Scrub) – पाली में सर्वाधिक

Q.10 17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक वन क्षेत्र के आधार पर जिलों का सही घटता हुआ क्रम है – 

  1. उदयपुर, अलवर, प्रतापगढ़ 
  2. प्रतापगढ़, उदयपुर, करौली 
  3. बारां, प्रतापगढ़, उदयपुर 
  4. उदयपुर, प्रतापगढ़, बारां   

Ans. 1. उदयपुर, अलवर, प्रतापगढ़ 
Exp. – राजस्थान में सर्वाधिक वन उदयपुर जिले में (2753 वर्ग-किमी.) है। इसके बाद क्रमश: अलवर जिले में (1195 वर्ग-किमी.) और प्रतापगढ़ जिले में (1033 वर्ग-किमी.) है।  (दिसंबर 2021 तक) 

Q.11 वन विभाग की प्रशासनिक रिपोर्ट 202-21 के अनुसार, वन क्षेत्र में सर्वोच्च दो जिले है – (Computor 2021)

  1. बारां, सिरोही 
  2. उदयपुर, अलवर 
  3. बारां, अलवर 
  4. उदयपुर, बारां 

Ans. 4. उदयपुर, बारां 
Exp. –
वन विभाग राजस्थान की प्रशासनिक रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार 4 सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले जिले है – उदयपुर (4161 वर्ग-किमी.), बारां (2248 वर्ग-किमी.), करौली (1810 वर्ग-किमी.), चितौड़गढ़ (1788 वर्ग-किमी.)
भारत वन स्थिति रिपोर्ट (ISFR-2021) के अनुसार राजस्थान के 4 सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले जिले है – उदयपुर (2753 वर्ग-किमी.), अलवर (1195 वर्ग-किमी.), प्रतापगढ़ (1037 वर्ग-किमी.), बारां (1010 वर्ग-किमी.)

Q.12 17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार राजस्थान में वनों के क्षेत्रफल के प्रतिशत के आधार पर प्रथम और द्वितीय स्थान पर जिले क्रमश: है – 

  1. उदयपुर और अलवर 
  2. उदयपुर और प्रतापगढ़ 
  3. बारां और प्रतापगढ़ 
  4. करौली और उदयपुर 

Ans. 2. उदयपुर और प्रतापगढ़ 
Exp. –  राजस्थान में वनों के क्षेत्रफल के प्रतिशत के आधार पर सर्वाधिक वन उदयपुर जिले में (23.49%) है और इसके बाद प्रतापगढ़ जिले में (23.24%) है। क्योंकि प्रतापगढ़ जिले का क्षेत्रफल अलवर जिले की तुलना में कम है। 

Q.13 वन विभाग राजस्थान द्वारा जारी प्रशासनिक प्रतिवेदन 2021-22 के अनुसार राज्य में वह जिला, जहाँ वनों का प्रतिशत क्षेत्र द्वितीय सर्वाधिक है – (REET Mains 28/2/2023)

  1. उदयपुर 
  2. प्रतापगढ़ 
  3. करौली 
  4. बारां 

Ans. 2. प्रतापगढ़ 
Exp. – वन विभाग, राजस्थान की प्रशासनिक प्रतिवेदन 2021-22 के लिए भी ऊपर दिए गए डेटा समान है। 

Q.14 17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार राजस्थान में न्यूनतम प्रतिशत वन किस जिले में है- 

  1. चूरू 
  2. जोधपुर 
  3. जैसलमेर 
  4. जालौर 

Ans. 2. जोधपुर 
Exp. –   राजस्थान में वनों का न्यूनतम क्षेत्रफल चुरू जिले में (77.69 वर्ग-किमी. है), लेकिन न्यूनतम प्रतिशत वन जोधपुर जिले में (0.48%) है। इसके बाद चूरू जिले में (0.56%) है। 

Q.15 वन विभाग राजस्थान द्वारा जारी प्रशासनिक प्रतिवेदन 2021-22 के अनुसार राज्य में वह जिला, जहाँ वनों का प्रतिशत क्षेत्र न्यूनतम है – (REET Mains 27/2/2023) 

  1. चूरू 
  2. नागौर 
  3. जैसलमेर 
  4. जोधपुर 

Ans. 4. जोधपुर 
Exp. – वन विभाग, राजस्थान की प्रशासनिक प्रतिवेदन 2021-22 के लिए भी ऊपर दिए गए डेटा समान है। 

Q.16 2021 में राजस्थान के कौनसे जिले में द्वितीय न्यूनतम वन प्रतिशत क्षेत्र है –  (वनरक्षक 11-12-2022) 

  1. जैसलमेर 
  2. चूरू 
  3. जोधपुर 
  4. बीकानेर

Ans.  2. चूरू 
Exp. – राजस्थान में वनों का न्यूनतम क्षेत्रफल चुरू जिले में (77.69 वर्ग-किमी. है), लेकिन न्यूनतम प्रतिशत वन जोधपुर जिले में (0.48%) है। इसके बाद चूरू जिले में (0.56%) है। 

Q.17 17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक झाड़ी किस जिले में पाई जाती है – 

  1. बाड़मेर 
  2. पाली 
  3. जैसलमर 
  4. चूरू 

Ans. 2. पाली 
Exp. –    राजस्थान के पाली जिले में सर्वाधिक झाड़ी 357 वर्ग-किमी. क्षेत्र में पाई जाती है, इसके बाद जयपुर जिले में 272 वर्ग-किमी. क्षेत्र में पाई जाती है। जबकि न्यूनतम झाड़ी हनुमानगढ़ जिले में 1 वर्ग-किमी. क्षेत्र में पाई जाती है।

Q.18 17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार राजस्थान में वन क्षेत्र में सर्वाधिक वृद्धि करने वाला जिला है (2019 की तुलना में) –

  1. बाड़मेर 
  2. जैसलमेर 
  3. अजमेर 
  4. पाली 

Ans. 3. अजमेर 
Exp. –  राजस्थान में वन क्षेत्र में सर्वाधिक वृद्धि करने वाला जिला अजमेर (26.1 वर्ग-किमी.) है, इसके बाद पाली (26 वर्ग-किमी.) है।  

Q.19 17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार राजस्थान में वन क्षेत्र में सर्वाधिक कमी किस जिले में हुई है (2019 की तुलना में) –

  1. बाड़मेर 
  2. जैसलमेर 
  3. जालौर 
  4. टोंक 

Ans. 3. जालौर 
Exp. –  जालौर जिले में 32 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र में कमी आई है। 

Q.20 17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार राजस्थान में प्रतिव्यक्ति वन क्षेत्र कितना है – 

  • 0.01 प्रति हैक्टेयर
  • 0.02 प्रति हैक्टेयर
  • 0.04 प्रति हैक्टेयर
  • 0.05 प्रति हैक्टेयर

Ans. 0.04 प्रति हैक्टेयर

Q.21 17 वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट (दिसंबर 2021) के अनुसार राजस्थान के वनों का कुल कितना कार्बन स्टॉक है –

  • 100 मिलियन टन 
  • 110 मिलियन टन
  • 120 मिलियन टन
  • 135 मिलियन टन

Ans. 110 मिलियन टन
Exp. – राजस्थान के वनों का कुल कार्बन स्टॉक 110 मिलियन टन है, जो देश की कुल कार्बन स्टॉक का 1.54% है। कार्बन स्टॉक का मतलब है कि पेड़ो द्वारा कार्बन सोखने की दर (कार्बन डाइऑक्साइड के रूप में) अर्थात जितने अधिक वन होंगे उतना अधिक कार्बन स्टॉक होगा। 

➤  यह भी पढ़े  – राजस्थान के वनों से संबंधित टॉप 80 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs)

FAQ (Frequently Asked Questions)

Q. वन रिपोर्ट की शुरुआत कब हुई?

‘भारतीय वन सर्वेक्षण’ देहरादून द्वारा पहली बार वन स्थिति रिपोर्ट को ‘इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट’ (ISFR) के नाम से वर्ष 1987 में जारी किया गया था। यह रिपोर्ट प्रत्येक 2 वर्ष बाद जारी की जाती है।   

Q. राजस्थान की नवीनतम वन रिपोर्ट कौन सी है?

नवीनतम वन रिपोर्ट 17 वीं है, जो 13 जनवरी 2022 को भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून द्वारा ‘इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट’ (ISFR) के नाम से जारी की गई थी, जिसमें दिसंबर 2021 तक के डाटा शामिल किये गए है। 

Q. राजस्थान में वन मंत्री कौन है?

वर्तमान में राजस्थान में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री गुड़ामालानी (बाड़मेर) के विधायक हेमाराम चौधरी है। 

Q. राजस्थान के कुल कितने भाग पर वन है?

ISFR की 17 वीं रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में वर्तमान में (दिसंबर 2021 तक) 9.60% भाग पर वन है।  

Q. राजस्थान में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला कौन सा है?

राजस्थान में सर्वाधिक वन उदयपुर जिले में (2753 वर्ग-किमी.) है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment