Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan Current Affairs (MCQs) February-2023 in Hindi

इस Post में Rajasthan Current Affairs (MCQs) february-2023 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्‍न दिए गए हैं, जिन्हें आप Solve करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं तथा Answer गलत हो जाने पर उन प्रश्‍नो को Explanation द्वारा समझ सकते हैं। यह प्रश्‍न आगामी राजस्थान की सभी परीक्षाओं में पूछे जा सकते है।

Rajasthan Current Affairs (MCQs) February-2023

Q.1 1 फरवरी 2023 को आदिवासियों का कुम्भ ‘बेणेश्वर मेले’ का उद्घाटन किसने किया ?

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
  2. मुक्यमंत्री अशोक गहलोत 
  3. पीठाधीश्वर महन्त अच्युतानंद महाराज 
  4. राजस्थान संस्कृति मंत्री बीडी कल्ला 

Ans. 3. पीठाधीश्वर महन्त अच्युतानंद महाराज 
Exp. – 1 से 11 फरवरी 2023 तक डूंगरपुर जिले में आदिवासियों का कुम्भ ‘बेणेश्वर मेले’ का शुभारंभ पीठाधीश्वर महन्त अच्युतानंद महाराज द्वारा किया गया।

Q.2 22 फरवरी 2023 को राजस्थान से भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया किस राज्य के राज्यपाल पद पर आसीन किए गए हैं?

  1. असम  
  2. उत्तर प्रदेश 
  3. अरुणाचल प्रदेश 
  4. मध्य प्रदेश 

Ans. 1. असम
Exp. – असम के 31 वें राज्यपाल नियुक्त किए जाने से पहले गुलाब चंद कटारिया राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद पर थे। वर्तमान में राजस्थान से राज्यपाल बनने वाले वे दूसरे राज्यपाल है, इनके अलावा बनवारीलाल पुरोहित पंजाब के राज्यपाल है।  

Q.3 22 फरवरी 2023 को राजस्थान के भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, वें कौन सी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे?

  1. कोटा 
  2. जालौर 
  3. अलवर 
  4. उदयपुर 

Ans. 4. उदयपुर 
Exp. –  राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद पर रहने वाले भाजपा के नेता गुलाब चंद कटारिया 15 वीं विधानसभा में उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उदयपुर के रहने वाले भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया वर्ष 2014-2018 में राजस्थान सरकार में गृह मंत्री भी रहे हैं। वह वर्ष 1977 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीते थे और अब तक 8 बार विधायक रह चुके हैं। 

Q.4 12 फरवरी 2023 को PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के कौन से खण्ड का लोकार्पण किया? (Assitant Town Planner 16-6-2023)

  1. दिल्ली, बहरोड़, देवली खण्ड 
  2. नोएडा, गुड़गांव,भरतपुर खण्ड
  3. दिल्ली, दौसा, लालसोट खण्ड 
  4. जयपुर, अजमेर, चितोड़गढ़ खण्ड 

Ans. 3. दिल्ली, दौसा, लालसोट खण्ड 
Exp. –  दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे 1386 किमी. लंबाई के साथ भारत का सबसे लम्बा एक्सप्रेस-वे होगा। जिसके 246 किमी. लंबे दिल्ली-दौसा-लालसोट खण्ड का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 फरवरी 2023 को करके राष्ट्र को समर्पित किया। इस खण्ड के बनने से दिल्ली से जयपुर की यात्रा का समय 5 घंटे से कम होकर 3.5 घंटे रह जाएगा। इसके अलावा इससे लगते पूरे क्षेत्र में ग्रामीण हाट स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय किसानों और कारीगरों को रोजगार मिलेगा और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे 6 राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा और कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा, सूरत जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा।

Q.5 18 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘लोकानुरंजन मेला’ का आयोजन कहां किया ?

  1. भरतपुर 
  2. करौली 
  3. नागौर 
  4. जोधपुर 

Ans. 4. जोधपुर 
Exp. –  ‘लोकानुरंजन मेला’ का आयोजन राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर द्वारा 18 फरवरी 2023 को अशोक उद्यान, जोधपुर में किया गया। C.M अशोक गहलोत ने इस उद्घाटन कार्यक्रम में अकादमी की त्रिमासिक पत्रिका ‘रंगयोग’ के 29 वें संस्करण का विमोचन भी किया। 

Q.6  23 फरवरी 2023 को राजस्थान के कौन से व्यक्ति को राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू द्वारा ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया?

  1. मधुकर व्यास 
  2. विलास जानवे 
  3. पंडित जनार्दन शर्मा 
  4. कुमार प्रताप राज 

Ans. 2. विलास जानवे 
Exp. –   उदयपुर के रहने वाले  वरिष्ठ रंगकर्मी मूकाभिनय कलाकार विकास जानवे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 23 फरवरी 2023 को संगीत वर्ष 2021 के ‘संगीत नाटक अकादमी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा बाड़मेर के लोकगायक गफूर खां मांगणियार को वर्ष 2020 का तथा पुष्कर के नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी को वर्ष 2019 का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया। 

Q.7 2 फरवरी 2023 को जैसलमेर के पोकरण में मरू महोत्सव के दौरान ‘मिस मूमल-2023’ का ख़िताब जीता है –

  1. पायल खन्नी 
  2. गरिमा विजय 
  3. लक्षिता सोनी 
  4.  रेखा शर्मा 

Ans. 2. गरिमा विजय 
Exp. –   2 फरवरी 2023 को हुए मरू महोत्सव में निम्न प्रतियोगिता के विजेता है –
मिस्टर डेजर्ट 2023 – गणपत सिंह (पाली)
मिस मूमल 2023 – गरिमा विजय (बीकानेर)
मिसेज जैसलमेर – तरुणा उज्जवल 

Q.8 16 फरवरी 2023 को PM नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के कौन से जिले में ‘जल जन अभियान’ का वर्चुअल शुभारंभ किया? (RPSC EO/RO 14/5/2023)

  1. बाड़मेर 
  2. पाली 
  3. झुंझुनू 
  4. सिरोही

Ans. 4. सिरोही
Exp. – केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय देश भर में 5000 से अधिक जलाशयों के संरक्षण और नए जलाशय बनाने के लिए 8 महीने (दिसंबर 2023 तक) का सार्वजनिक जागरूकता अभियान ‘जल जन अभियान’ चलाएगा, जिसके तहत राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिरोही जिले के आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्था के शांतिवन में ‘जल जन अभियान’ का वर्चुअल शुभारंभ 16 फरवरी 2023 को किया। इस अभियान में ऐतिहासिक महत्व के जलाशय, कुओं, तालाबो, बावड़ियों आदि जल स्रोतों का संरक्षण और जीर्णोद्धार किया जाएगा।  

Q.9 10 फरवरी 2023 को ग्रेटर नोएडा में ‘इंडिया एक्सपो मार्ट’ के दौरान ‘साटे अवार्ड्स-2023’ कार्यक्रम में राजस्थान की किस व्यक्ति को पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया?

  1. विश्वेंद्र सिंह   
  2. उषा शर्मा 
  3. बीड़ी कल्ला 
  4. दिव्या मदेरणा 

Ans. 2. उषा शर्मा 
Exp. – उषा शर्मा राजस्थान की वर्तमान में मुख्य सचिव है।

Q.10 8 फरवरी 2023 को सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना द्वारा ‘मिशन एकलव्य ज्ञान केंद्र’ का उद्घाटन कहां किया गया?

  1. भीलवाड़ा 
  2. पाली 
  3. चितोड़गढ़ 
  4. झुंझुनू 

Ans. 3. चितोड़गढ़ 
Exp. – चितौड़गढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर पढाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल माहौल और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए ‘मिशन एकलव्य ज्ञान केंद्र’ की शुरुवात निम्बाहेड़ा क्षेत्र के फाचर अहिरान गांव में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना द्वारा किया गया।  

Q.11 फरवरी 2023 में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को राजस्थान के कौन से जिले में ‘कॉपर बेस मेटल’ खनिज के भंडार मिले हैं?

  1. सीकर 
  2. झुंझुनू 
  3. उदयपुर 
  4. बाड़मेर 

Ans. 1. सीकर 
Exp. – जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को मिनरल एक्सप्लोरेशन के दौरान सीकर जिले के दरीबा ब्लॉक में 0.33% कॉपर बेसमेटल के 2.81 मिलियन टन भण्डार मिले है। इसके अलावा हनुमानगढ़ के जोखिया साउथ ब्लॉक और खुनजा नार्थ ब्लॉक में पोटाश के लगभग 340 मिलियन टन भंडार मिले हैं। 

Q.12  फरवरी 2023 में राजस्थान की कौनसी ग्राम पंचायत को प्रथम ‘चिरंजीवी ग्राम पंचायत’ घोषित किया गया?

  1. मांगरोल 
  2. बज्जू 
  3. सरनाऊ 
  4. भदवावाला

Ans. 4. भदवावाला
Exp. – गंगानगर जिले के भादवावाला ग्राम पंचायत को पहली ‘चिरंजीवी ग्राम पंचायत’ घोषित किया गया है।  क्योंकि इस ग्राम पंचायत में सभी परिवार ‘मुख्यमंत्री चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा योजना’ से जुड़ गए हैं। 

Q.13 24 फरवरी 2023 को  India Today ग्रुप द्वारा नई दिल्ली में आयोजित “टूरिज्म एण्ड सर्वे अवार्ड-2022” समारोह में राजस्थान को कौन से अवार्ड से सम्मानित किया गया?

  1. बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन 
  2. बेस्ट इमर्जिंग डेस्टिनेशन 
  3. बेस्ट डेजर्ट डेस्टिनेशन 
  4. इनमें से कोई नहीं 

Ans. 2. बेस्ट इमर्जिंग डेस्टिनेशन 
Exp. – India Today द्वारा 24 फरवरी 2023 को दिल्ली में आयोजित Tourism & Survey Award-2022 में  “Best Emerging Destination” का अवार्ड राजस्थान के पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ को केन्द्रीय संस्कृति एवम् संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा प्रदान किया गया। 

Q.14 24 फरवरी 2023 को India Today ग्रुप द्वारा नई  दिल्ली में आयोजित “टूरिज्म एण्ड सर्वे अवार्ड-2022” समारोह में राजस्थान की कौनसी रोड को “मोस्ट सीनिक रोड अवार्ड” (Most Scenic Road Award) से सम्मानित किया गया? 

  1. जयपुर से बीकानेर 
  2. उदयपुर से जोधपुर 
  3. बीकानेर से उदयपुर 
  4. अजमेर से उदयपुर 

Ans. 2. उदयपुर से जोधपुर 
Exp. – भारत की सबसे best दर्शनीय सड़कों की श्रेणी में राजस्थान की उदयपुर से जोधपुर तक बनी सड़क को भारत की सबसे दर्शनीय सड़क के लिए Most Scenic Road Award से नवाजा गया। 

Q.15 मार्च 2023 में ‘राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो’ के प्रथम संस्करण का आयोजन कहाँ होगा ?

  1. जयपुर 
  2. जोधपुर 
  3. उदयपुर
  4. कोटा  

Ans. 2. जोधपुर 
Exp. – राजस्थान के हेंडीक्राफ्ट क्षेत्र में निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए REPC (Rajasthan Export Promotion Council) द्वारा ‘राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो’ का आयोजन 20 से 22 मार्च 2023 को जोधपुर में किया जायेगा।  

Q.16 किस योजना के तहत बजट घोषणा 2021-22 के अनुसार मातृ एव शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार करने के लिए 100 वाहन नियोजित किए गए हैं?

  1. मुख्यमंत्री चिरंजीवी ममता एक्सप्रेस
  2. मुख्यमंत्री ममता वाहिनी 
  3. मुख्यमंत्री शिशु वाहिनी 
  4. मुख्यमंत्री चिरंजीवी शिशु वाहिनी 

Ans. 1. मुख्यमंत्री चिरंजीवी ममता एक्सप्रेस
Exp. –  ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी ममता एक्सप्रेस’ के अनुसार माताओं, शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को उपचार और जांच की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 100 ममता एक्सप्रेस उपलब्ध कराए गए हैं।  

Q.17 फरवरी 2023 में राजस्थान के 6 जिलों में शूकर वंशीय पशुओं में होने वाले कौनसे संक्रमित रोग के होने की पुष्टि हुई है। 

  1. लंपी वायरस
  2. अफ्रीकन स्वयं फीवर 
  3. खरहा- मुँहपका रोग
  4. थनैला रोग

Ans. 2. अफ्रीकन स्वयं फीवर
Exp. –  राजस्थान के 6 जिलों – अलवर, सवाईमाधोपुर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और करौली को ‘अफ्रीकन स्वयं फीवर’ से संक्रमित घोषित किया गया है। 

Q.18 ‘मुख्यमंत्री युवा संबल योजना’ के प्रभावी निष्पादन में राजस्थान का कौनसा जिला पहले स्थान पर रहा है?

  1. जयपुर 
  2. अलवर 
  3. उदयपुर 
  4. जोधपुर

Ans. 3. उदयपुर 
Exp. –  ‘मुख्यमंत्री युवा संबल योजना’ के तहत पुरुष बेरोजगारों को 4000 रूपये प्रतिमाह व महिला बेरोजगारों को 4500 रूपये प्रतिमाह का बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। यह योजना 1 फरवरी 2019 से लागु की गई थी।

Q.19 20 फरवरी 2023 को सी. एम.अशोक गहलोत ने ‘व्यास मेडिसिटी’ का शुभारंभ कहां किया ? (RPSC EO/RO 14/5/2023)

  1. जोधपुर 
  2. बीकानेर 
  3. सवाई माधोपुर 
  4. बूंदी 

Ans. 1. जोधपुर 

Q.20 फरवरी 2023 में आयोजित “खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022” के 5 वें संस्करण में राजस्थान ने कुल कितने पदक जीते?

  • 48
  • 54
  • 61
  • 72

Ans. 48
Exp. – 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के 5 वें संस्करण में राजस्थान ने 19 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक और 19 कांस्य पदक जीतकर कुल 48 पदक जीते।  

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

3 thoughts on “Rajasthan Current Affairs (MCQs) February-2023 in Hindi”

Leave a Comment