Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan current affairs (MCQs) January-2023 in Hindi

Rajasthan current affairs (mcqs) january-2022

Q.1 15 जनवरी 2023 को स्वीकृत की गई ‘जन सहभागिता योजना’ का सम्बन्ध है – 

  1. भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए बावड़ियों की खुदाई करना 
  2. वर्षा काल में मिट्टी के कटाव को रोकना
  3. पशु आश्रय स्थलों (गोशाला) का निर्माण करना 
  4. गाँवो को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना

Ans. 3. पशु आश्रय स्थलों (गोशाला) का निर्माण करना 
Exp. – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘जन सहभागिता योजना’ के लिए 1377 करोड़ रूपये की स्वकृति 15 जनवरी 2023 को दी है, जिसके तहत राज्य की 1500 ग्राम पंचायतों में गोशाला और पशु आश्रय स्थलों का निर्माण और संचालन हो सकेगा। इस योजना की कार्यकारी एजेंसी ग्राम पंचायत होगी। 

Q.2 8 जनवरी 2023 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजस्थान के कौन से जिले में ‘क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम’ के तहत 1579.56 करोड रुपए का ऋण सस्ती ब्याज दर पर स्ट्रीट वेंडर, लघु उद्यमी और पशुपालकों को वितरित किया?

  1. टोंक 
  2. कोटा 
  3. सीकर 
  4. अलवर

Ans. 2. कोटा 
Exp. – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्माण निर्मला सीतारमण ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संसदीय क्षेत्र कोटा में ‘क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम’ के तहत 33,834 लाभार्थियों को रिकॉर्ड 1579.56 करोड रुपए ऋण वितरित किए। उक्त ऋण ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’‘मुद्रा योजना’ के माध्यम से सस्ती ब्याज दर पर स्ट्रीट वेंडर्स, लघु उद्यमी और पशुपालकों को प्रदान किए गए।

Q.3 4-10 जनवरी 2023 को पाली के रोहट में हुई 18 वीं ‘राष्ट्रीय भारत स्काउट एंड गाइड जंबूरी’ का उद्घाटन किसने किया?

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  
  3. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
  4. निरंजन आर्य

Ans. 2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  
Exp. – देश की अब तक की सबसे बड़ी स्काउट गाइड जंबूरी ’18वीं राष्ट्रीय भारत स्काउट गाइड जंबूरी’ का उद्घाटन मारवाड़-गोडवाड़ के पाली जिले के रोहट पंचायत समिति के गांव में निम्बली ब्राह्मणन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया। इस जंबूरी की थीम ‘शांति के साथ प्रगति’ तथा  प्रोमो गीत ‘पाली धरा पर लाग्यो मेलों’ है। इस जंबूरी में राजस्थान को सर्वश्रेष्ठ स्काउट तथा सर्वश्रेष्ठ गाइड के लिए अवार्ड प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दूसरी राष्ट्रीय जंबूरी 26 दिसंबर 1956 से 1 जनवरी 1957 को जयपुर में आयोजित हुई थी। पहली राष्ट्रीय जंबूरी वर्ष 1953 में किंग्सवे कैंप नई दिल्ली में हुई थी।

Q.4 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जनवरी 2023 में मंजूरी दी गई ‘खेमराज समिति’ का संबंध है –

  1. पर्यावरण संरक्षण से
  2. भूजल स्तर से 
  3. कर्मचारियों की पदोन्नति संबंधित प्रकरणों से
  4. ओबीसी आरक्षण से

Ans. 3. कर्मचारियों की पदोन्नति संबंधित प्रकरणों से
Exp. – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारियों की पदोन्नति संबंधी प्रकरणों का अध्ययन करने के लिए सेवानिवृत्त आईएएस हेमराज चौधरी की अध्यक्षता में समिति के गठन करने को मंजूरी जनवरी 2023 में दी है। 

Q.5 जनवरी-फरवरी 2023 को नागौर जिले में आयोजित बाबा रामदेव पशु मेला में ग्लैडर्स नामक बीमारी के कारण कौन से पशुओं के आने पर पूर्ण रूप से बैन लगा दिया गया है?

  1. ऊँट 
  2. घोड़े 
  3. बैल 
  4. भेड़ 

Ans. 2. घोड़े 
Exp. – वर्ष 2023 के बाबा रामदेव पशु मेले में घोड़ों पर पूर्ण रूप से बैन कर दिया गया है, क्योंकि अलवर, झुंझुनू, सीकर व जयपुर सहित राज्य के कई जिलों में घोड़ों में ग्लैडर्स नामक बीमारी के लक्षण दिखाई दिए है।

Q.6 22 जनवरी 2023 को शुरू किया गया ‘आशाएँ दा फिलिंग स्टेशन’ अभियान संबंधित है –

  1. कारागार विभाग के बंदियों को रोजगार से जोड़ना 
  2. आंगनबाड़ी के स्वयंसेवी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना।
  3. रेलवे स्टेशन के लिए सफाई कर्मचारियों की भर्ती करना
  4. 2 व 3 दोनों 

Ans. 1. कारागार विभाग के बंदियों को रोजगार से जोड़ना 
Exp. – ‘आशाएँ दा फिलिंग स्टेशन’ कारागार विभाग के बंदियों को रोजगार से जोड़ने एवं आमजन को सुविधा उपलब्ध कराने का अभियान है। इस अभियान के तहत पेट्रोल पंप का संचालन कारागार के बंदियों द्वारा किया जाएगा। यह पेट्रोल पंप कारागार विभाग एवं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से केंद्रीय कारागार परिसर में ‘आशाएँ’ संस्था द्वारा संचालित होगा। इस क्रम में केंद्रीय कारागार परिसर अलवर में पेट्रोल पंप ‘आशाएँ दा फिलिंग स्टेशन’ का शिलान्यास पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह एवं कारागार विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने 22 जनवरी 2023 को किया।

Q.7 केंद्र सरकार की ‘TB इंडेक्स रिपोर्ट-2022’ के अनुसार टीबी की जांच, इलाज और सहायता देने में राजस्थान देश में कौन से स्थान पर रहा?

  1. प्रथम 
  2. द्वितीय 
  3. तृतीय 
  4. चतुर्थ

Ans. 4. चतुर्थ
Exp. – केंद्र सरकार के सेंट्रल TB डिवीजन द्वारा ‘TB इंडेक्स रिपोर्ट 2022’ के अनुसार 50 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले 20 राज्यों में राजस्थान चौथे स्थान पर रहा है। इससे पहले वर्ष 2021 में राजस्थान का 19 वां स्थान था। हिमाचल प्रदेश 15 में से 15 पॉइंट पाकर प्रथम स्थान पर रहा है।

Q.8 राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने 18 जनवरी 2023 को किस ट्रस्ट के साथ एमओयू किया है, जिसके तहत खेल के दौरान चोटिल खिलाड़ियों की नि:शुल्क सर्जरी की जाएगी –

  1. अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन 
  2. दिशा फाउंडेशन
  3. अभिज्ञान फाउंडेशन
  4. तुषिता फाउंडेशन इंडिया

Ans. 1. अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन 
Exp. – अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन (ABFT) केवल उन खिलाड़ियों की मदद करेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर है।

Q.9 जनवरी 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1000 MW की ‘बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना’ की आधारशिला रखी, इस परियोजना को किस कंपनी द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है?

  1. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम
  2. अदानी ग्रीन एनर्जी एंटरप्राइज (AGEL)
  3. सतलज जल विद्युत निगम (SJVN)
  4. कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)

Ans. 3. सतलज जल विद्युत निगम (SJVN)
Exp. – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के जयपुर में हाल ही में 1000 MW की ‘बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना’ की वर्चुअल आधारशिला रखी। यह परियोजना सरकारी स्वामित्व वाली ऊर्जा कंपनी सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVN) द्वारा अपनी सहायक कंपनी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (SGEL) के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है। इस परियोजना को राजस्थान में बीकानेर जिले के बांदरवाला गांव में 5,000 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रहा है।

Q.10 25 जनवरी 2023 को राजस्थान की किस व्यक्ति को पदम श्री पुरस्कार 2023 से सम्मानित करने की घोषणा की गई?

  1. मूलचंद लोढ़ा
  2. भगवान सहाय  
  3. लक्ष्मण सिंह
  4. 1 और 3 दोनों 

Ans. 4. 1 और 3 दोनों 
Exp. -राजस्थान के 4 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार (2023) से सम्मानित करने की घोषणा 25 जनवरी 2023 को की गई। जयपुर के मशहूर गजल गायक अहमद हुसैन व मोहम्मद हुसैन को कला के क्षेत्र (संगीत) तथा डूंगरपुर निवासी मूलचंद लोढ़ा व जयपुर निवासी लक्ष्मण सिंह को समाज सेवा के क्षेत्र में पदम श्री से सम्मानित किया जाएगा। मूलचंद लोढ़ा ने नि:शुल्क नेत्र हॉस्पिटल खोलकर तथा लक्ष्मण सिंह ने 40-50 स्कूल खोलकर व राजस्थान में पेयजल संकट को दूर करने के लिए तालाबों का निर्माण करने का सराहनीय काम किया।

Q.11 28 जनवरी 2023 को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में भगवान देवनारायण के अवतरण की 1111 वी जयंती पर मुख्य अतिथि कौन थे?

  1. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
  3. सचिन पायलट 
  4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Ans. 2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
Exp. – भीलवाड़ा जिले में आसींद के मालासेरी डूंगरी में भगवान देवनारायण के अवतरण की 1111 वी जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। राजस्थान सरकार ने देवनारायण जयंती पर 28 जनवरी 2023 को राजकीय अवकाश घोषित किया।

Q.12 3-4 जनवरी 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘संविधान पार्क’ का उद्घाटन कहां किया?

  1. जोधपुर 
  2. जयपुर
  3. दिल्ली
  4. उदयपुर

Ans. 2. जयपुर
Exp. – राजस्थान में अपने पहले दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान और उससे जुड़ी संस्कृति के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से ‘संविधान पार्क’ का लोकार्पण राजभवन (जयपुर) में किया। 

Q.13 18 जनवरी 2023 को राजस्थान के 5 जिलों को ‘मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया, निम्न में से कौन सा जिला शामिल नहीं है-

  1. पाली 
  2. करौली 
  3. जालौर 
  4. उदयपुर

Ans. 4. उदयपुर
Exp. – केंद्र के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 32 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 11-17 जनवरी 2023 को मनाया गया, राजस्थान में सड़क सुरक्षा सप्ताह की थीम ‘परवाह करेंगे तो सुरक्षित रहेंगे’ थी। इस अवसर पर वर्ष 2021 में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने वाले राजस्थान के 5 जिलों (पाली, बाराँ, करौली, झालावाड़ और जालौर) को ‘मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

Q.14 राजस्थान के सूक्ष्म और लघु उद्यमों के डिजिटलीकरण के लिए राजस्थान निर्यात संवर्धन परिषद (Rajasthan Export promotion council) ने किस एजेंसी के साथ 19 जनवरी 2023 को हस्ताक्षर किए हैं?

  1. रिलायंस डिजिटल
  2. टी.सी.एस
  3. आरोह
  4. टेक माफिया

Ans. 3. आरोह
Exp. – इस समझौते के तहत ‘राजस्थान निर्यात संवर्धन परिषद’ (Rajasthan Export promotion council) और आरोह कंसलटिंग (Aaroh Consulting) संपूर्ण प्रदेश में एमएसएमई के लिए डिजिटलीकरण और निर्यात सुविधा जैसे क्षेत्र में कार्यक्रम चलाने के लिए पाठ्यक्रम और संकाय प्रदान करने पर सहयोग करने के लिए सहमत हुए हैं।

Q.15 वर्ष 2023 में भारत के अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए ‘रोजगार कार्य समूह की बैठक’ 2-4 फरवरी 2023 को कहां आयोजित होगी? (RPSC EO/RO 14/5/2023)

  1. जोधपुर 
  2. उदयपुर 
  3. जयपुर 
  4. कोटा

Ans. 1. जोधपुर 
Exp. – G-20 कि शेरपा बैठक का आयोजन 4-7 दिसंबर 2022 को उदयपुर में किया गया था, इसके बाद G-20 की ‘रोजगार कार्य समूह की बैठक’ 2 से 4 फरवरी 2023 को जोधपुर में आयोजित की जायेगी। इसी क्रम में G-20 के ‘वाणिज्य एवं निवेश मंत्री समूह की बैठक’ 21-25 अगस्त 2023 को जयपुर में आयोजित की जाएगी।

Q.16 12 जनवरी 2023 को राज्यपाल कलराज मिश्र ने किसको ‘राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग’ का सदस्य नियुक्त किया है?

  1. रामसिंह झाला
  2. प्रदीप रस्तोगी
  3. मनीष त्रिपाठी
  4. मयंक अग्रवाल

Ans. 1. रामसिंह झाला
Exp. – राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग का गठन 18 जनवरी 1999 को किया गया था, जिसमें एक अध्यक्ष तथा 2 सदस्य होते हैं। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली एक 6 सदस्य समिति करती है। वर्तमान में राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास तथा 2 सदस्य महेश गोयल और राम सिंह झाला है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन 12 अक्टूबर 1993 को किया गया था।

Q.17 जनवरी 2023 में हुए ‘अजंता एलोरा फिल्म समारोह’ में कौन सी राजस्थानी फिल्म को ‘गोल्डन कैलाश’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

  1. जय करणी माता
  2. लिछमी आई आंगणे
  3. नानेरा
  4. रामगढ़ की रामली

Ans. 3. नानेरा
Exp. – दीपांकर प्रकाश द्वारा निर्देशित राजस्थानी फिल्म ‘नानेरा’ ने महाराष्ट्र में आयोजित अजंता एलोरा फिल्म समारोह के आठवें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ‘गोल्डन कैलाश’ पुरस्कार जीता है। फिल्म नानेरा (नाना जी का घर) को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार भी मिला है।

Q.18 23-10 जनवरी 2023 को राजस्थान में पाकिस्तान सीमा पर अपनी निगरानी बढ़ाने के लिए सीमा सुरक्षा बल द्वारा कौन सा कार्यक्रम आयोजित किया गया?

  1. ऑपरेशन शक्ति 
  2. ऑपरेशन सर्द हवा 
  3. इंद्रधनुष
  4. गरुड़ शक्ति

Ans. 2. ऑपरेशन सर्द हवा
Exp. – सीमा सुरक्षा बल द्वारा* अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा रेडक्लिफ से लगते राजस्थान के क्षेत्र में शीतकाल में ‘ऑपरेशन सर्द हवा’ का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसी प्रकार बीएसएफ (BSF) ग्रीष्म काल में ‘ऑपरेशन गर्म हवा’ आयोजित करता है। (* REET Mains 25-2-2023)

Q.19 28-29 जनवरी 2023 को जयपुर में हुई ‘राष्ट्रीय मसाला बिजनेस मीट-2023’ का उद्घाटन किसने किया?

  1. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
  3. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
  4. राज्यपाल कलराज मिश्र

Ans. 3. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
Exp. – यह सम्मेलन ‘राजस्थानी एसोसिएशन ऑफ स्पाइसेज’ के द्वारा आयोजित किया गया था।

Q.20 17 जनवरी 2023 को राज्य सरकार द्वारा ‘राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद’ की स्थाई समिति के गठन करने संबंधी आदेश दिए गए, इस समिति के अध्यक्ष होंगे –

  1. राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 
  2. कृष्णा पूनिया
  3. अशोक चांदना
  4. लिंबाराम

Ans. 2. कृष्णा पूनिया
Exp. – ‘राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद’ की स्थाई समिति के अध्यक्ष कृष्ण पूनिया और इसके सदस्य मोहम्मद इकबाल एवं अनिल व्यास होंगे।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment