Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान की नदियां (Rajasthan ki Nadiya MCQs) – महत्त्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs) और Map (नक्शा)| Rajasthan Rivers Questions and Map

अंत: प्रवाह वाली नदियां से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs) और Map (नक्शा)

आंतरिक प्रवाह की नदियां

Q.1 राजस्थान की किस नदी को मसूरदी नदी भी कहा जाता है? (आर्थिक अन्वेषक 2018) 

  1. काकनी 
  2. कांतली
  3. मेंथा 
  4. जाखम 

Ans. 1. काकनी 
Exp. – जैसलमेर में बहने वाली कांकणी नदी को स्थानीय भाषा में मसूरदी नदी कहते हैं। झुंझुनू में बहने वाली कांतली नदी को मौसमी नदी कहते हैं।

Q.2 रूपारेल नदी किन जिलों में बहती है?

  1. केवल अलवर में 
  2. अलवर और भरतपुर में 
  3. केवल भरतपुर में 
  4. जयपुर, भरतपुर और अलवर में

Ans. 2. अलवर और भरतपुर में 
Exp. – रुपारेल नदी उदय नाथ की पहाड़ियां, (थानागाजी) अलवर से निकलकर भरतपुर के सीकरी बांध के पास मोती झील में विलुप्त हो जाती है। मोती झील से सुजान गंगा नहर द्वारा लोहागढ़ में पानी जाता है। इस नदी का प्रवाह क्षेत्र लगभग 104 किमी. क्षेत्र में विस्तृत है। इसकी प्रमुख सहायक नदियां नारायणपुर, सूकरी, शानगंगा है।

Q.3 किस नदी को लसवारी नदी भी कहते हैं?

  1. रुपारेल
  2. रूपनगढ़ 
  3. सुकड़ी 
  4. जोजड़ी 

Ans. 1. रुपारेल
Exp. – अलवर से भरतपुर तक बहने वाली रूपारेल नदी को लसवारी नदी और वराह नदी भी कहते हैं।

Q.4 बाणगंगा नदी किन जिलों में बहती है?

  1. अलवर और भरतपुर
  2. जयपुर, अलवर और भरतपुर
  3. अलवर, दौसा और करौली
  4. जयपुर, दौसा और भरतपुर

Ans. 4. जयपुर, दौसा और भरतपुर
Exp. – बाणगंगा जयपुर की बैराठ की पहाड़ियों से निकलकर दौसा में बहती हुई भरतपुर में विलुप्त हो जाती है।

Q.4(a) राजस्थान के किस जिले में बाणगंगा नदी बेसिन का सर्वाधिक प्रतिशत भाग स्थित है – (REET Mains english 27/2/2023)

  1. जयपुर 
  2. भरतपुर 
  3. दौसा 
  4. अलवर 

Ans. 1. जयपुर 
Exp. – बाणगंगा नदी पर जयपुर में जमवारामगढ़ बांध तथा भरतपुर में अजान बांध बना हुआ है। 

Q.5 किस नदी को ताला नदी के नाम से जाना जाता है?

  1. मेन्था 
  2. बाणगंगा
  3. साबी
  4. सागी

Ans. 2. बाणगंगा
Exp. – बाणगंगा को ताला नदी के नाम से जाना जाता है क्योंकि यह जयपुर के ताला गांव से होकर गुजरती है।

Q.6 निम्नलिखित नदियों में से राजस्थान में कौन सी ‘रून्डित  सरिता’ कहलाती है (2nd Grade Gk 2017)

  1. कोठारी 
  2. बाणगंगा 
  3. खारी 
  4. वाकल

Ans. 2. बाणगंगा
Exp. – वर्तमान समय में यमुना नदी के पूर्व की ओर खिसक जाने के कारण बाणगंगा नदी भरतपुर के मैदान में ही विलीन हो जाती है, इसलिए इसे ‘रुण्डित नदी’ कहते हैं। बाणगंगा को अर्जुन की गंगा, ताला नदी और रून्डित नदी के नामों से जाना जाता है।

Q.7 बाणगंगा की सहायक नदी है?

  1. रुपारेल
  2. गुमटी
  3. ढील 
  4. मान्सी

Ans. 2. गुमटी
Exp. – बाणगंगा की सहायक नदियाँ गुमटी नाला, सूरी और पलोसन है।

Q.8 जयपुर जिलें से निकलने वाली नदी नहीं है?

  1. रुपारेल
  2. मेन्था
  3. साबी
  4. बाणगंगा

Ans. 1. रुपारेल
Exp. – रूपारेल नदी अलवर जिलें की उदय नाथ की पहाड़ियों में स्थित थानागाजी से निकलती है।

Q.9 कौन सी नदी सीकर जिले में नहीं बहती है?

  1. मेन्था
  2. खण्डेला
  3. कांतली
  4. खारी 

Ans. 4. खारी 
Exp. – खारी नदी नागौर जिले से बहकर सांभर झील में गिरती है।

Q.10 किस नदी का बहाव क्षेत्र तोरावाटी कहलाता है?

  1. मेन्था
  2. कांकनी 
  3. कांतली
  4. खण्डेला

Ans. 3. कांतली
Exp. – कांतलीनदी सीकर की खंडेला की पहाड़ियों से निकलकर झुंझुनू में बहती हुई चुरू जिले की सीमा पर विलुप्त हो जाती है। इसके बहाव क्षेत्र को तोरावटी कहते हैं। यह झुंझुनू को दो भागों में विभाजित करती है इसलिए इसे काटली (कांतली)नदी कहते हैं।

Q.11 सुनारी सभ्यता किस नदी के किनारे स्थित है?

  1. घग्गर
  2. कांतली
  3. कांकनी 
  4. बाणगंगा

Ans. 2. कांतली
Exp. – सुनारी सभ्यता राजस्थान के झुंझुनू जिले की खेतड़ी तहसील में कांतली नदी के दाएं किनारे स्थित है। गणेश्वर सभ्यता भी कांतली नदी के दायी ओर नीमकाथाना (सीकर) में स्थित है।

Q.12 सांभर झील में गिरने वाली नदी नहीं है?

  1. मेन्था
  2. खारी 
  3. रुपारेल
  4. रूपनगढ़

Ans. 3. रुपारेल
Exp. – रूपारेल नदी अलवर जिले से निकलकर भरतपुर जिले में विलुप्त हो जाती है।

Q.13 सांभर झील में नहीं गिरने वाली नदी है (द्वितीय श्रेणी अध्यापक 2017) 

  1. मेढ़ा
  2. कांतली 
  3. खंडेला 
  4. रुपनगढ़

Ans. 2. कांतली 
Exp. – सांभर झील में मुख्य रूप से 4 नदियां मेन्था (मेढ़ा), रुपनगढ़, खारी और खंडेला नदियां आकर गिरती है। इसके अलावा तुरतमंती और मेघना नदियाँ भी छोटे नालों के रूप में आकर गिरती है।

Q.14 बानसूर, बहरोड़, किशनगढ़, मुंडावर और तिजारा तहसीले कौन सी नदी के किनारे स्थित है?

  1. रुपारेल
  2. साबी
  3. सागी
  4. बाणगंगा

Ans. 2. साबी
Exp. – बानसूर, बहरोड़, किशनगढ़, मुंडावर और तिजारा तहसीले अलवर जिले में साबी नदी के किनारे स्थित है। साबी नदी जयपुर की सेवर की पहाड़ियों से निकलकर अलवर जिले में बहती हुई हरियाणा के गुरुग्राम के पटौदी गांव में विलुप्त हो जाती है। साबी नदी अलवर जिले की सबसे बड़ी नदी है।

Q.15 घग्गर नदी का राजस्थान में बहाव क्षेत्र कहलाता है?

  1. थली
  2. नाड़ी 
  3. नेहड़ 
  4. नाली

Ans. 4. नाली
Exp. – घग्गर नदी का राजस्थान में प्रवेश टिब्बी नामक स्थान पर होता है इससे थोड़ी दूर तलवाड़ा झील (राजस्थान की सबसे नीची झील) स्थित है तथा राजस्थान में इस का बहाव क्षेत्र नाली या पाट कहलाता है जबकि बहावलपुर (पाकिस्तान) में इस का बहाव क्षेत्र हकरा कहलाता है।

Q.16 राजस्थान की किस नदी को ‘लेटी हुई नदी’ के नाम से जाना जाता है-

  1. कातली 
  2. काकनी
  3. साबी
  4. घग्गर

Ans. 4. घग्गर
Exp. – वर्तमान में घग्गर नदी का बहाव क्षेत्र नाली के रूप में बहता है, इसलिए इसे मृत नदी कहते हैं। घग्गर को सरस्वती/ द्वेषवती/राजस्थान का शौक/लेटी हुई नदी/नट नदी/सोतर नदी आदि नामों से भी जाना जाता है। यह आंतरिक प्रवाह की दृष्टि से सबसे लंबी नदी है। इसकी कुल लंबाई 465 किमी. है। इसका अंतिम स्थान फ़ोर्ट अब्बास (पाकिस्तान) है।

Q.17 घग्गर का ‘दोआब मैदान’ जो राजस्थान के हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले में पाया जाता है, वह निम्नलिखित किन दो नदियों के निक्षेपण से बना है? (LDC 2018)

  1. बनास और बाणगंगा 
  2. घग्गर और व्यास 
  3. जवाई और सुकड़ी 
  4. घग्गर और सतलज

Ans. 4. घग्गर और सतलज
Exp. – घग्गर बेसिन मुख्यतः दो जिलों गंगानगर और हनुमानगढ़ में फैला हुआ है जिसमें अधिकतम क्षेत्र गंगानगर में है।

Q.18 मरुस्थल में भुज झील का निर्माण किस नदी पर किया गया है (वनरक्षक परीक्षा 2013)

  1. घग्गर
  2. कांतली
  3. काकनेय
  4. बनास

Ans. 3. काकनेय
Exp. – काकनेय/कांकनी या मसूरदी नदी के नाम से प्रसिद्ध इस नदी का उद्गम जैसलमेर का कोटरी गांव है। यह नदी जैसलमेर की प्रसिद्ध भुज झील का निर्माण करती है। इसका अन्तिम स्थान मीठा खाड़ी है। कांतली नदी खंडेला के पहाड़ी (सीकर) से निकलकर झुंझुनू में बहती है।

Q.19 राजस्थान के निम्न जिलों में से किसमें ‘द्रव्यवती नदी’ जल प्रदूषण से संबंधित समस्याओं का सामना कर रही है – (JEN यांत्रिकी/विद्युत डिप्लोमा 2020) 

  1. करौली 
  2. अलवर 
  3. भरतपुर 
  4. जयपुर

Ans. 4. जयपुर
Exp. – द्रव्यवती/ द्वेषवती नदी (चौतान्ग नदी) जयपुर की लाइफलाइन कहलाने वाली यह नदी जयपुर में बहती थी, जिसका अवशेष अमनीशाह का नाला है। गुजरात की साबरमती नदी की तर्ज पर पर्यटन स्थल के रूप में जयपुर स्थित द्रव्यवती नदी (अमानीशाह नाला) का सुंदरीकरण कर रहे हैं।

Q.20 निम्न में से कौन सी एक राजस्थान की आंतरिक प्रवाही नदी नहीं है? (वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक 2019)

  1. कांतली
  2. साबी
  3. काकनी
  4. सागी

 

Ans. 4. सागी
Exp. – सागी लूनी की सहायक नदी है।

Q.21 निम्नलिखित में से राजस्थान की आंतरिक प्रवाह की नदियां कौन सी है (कनिष्ठ अनुदेशक 2019)

  1. कांतली, साबी,कालीसिंध, कोठारी 
  2. कालीसिंध, चंबल, कोठारी, जाखम 
  3. कांतली, मसूरदी, साबी, बाणगंगा 
  4. मोरेल, पार्वती, सोम, चंबल

Ans. 3. कांतली, मसूरदी, साबी, बाणगंगा 
Exp. – मसूरदी नदी कांकणी/काकनेय को कहते हैं, जो जैसलमेर में बहती है।

Q.22 निम्न में से कौन सी नदियां सांभर झील में गिरती है (Asst.Agri. Officer 2015)
(1) काकनी (2) कांतली (3) मेढ़ा (4) रुपनगढ़

  • 1, 2, 3 और 4
  • 1, 2, 3
  • 1, 3, 4
  • 3 और 4

 

Ans. 3 और 4
Exp. – मेंथा (मेढ़ा), रुपनगढ़, खारी और खंडेला नदियां सांभर झील में गिरती है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment