Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान की नदियां (Rajasthan ki Nadiya MCQs) – महत्त्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs) और Map (नक्शा)| Rajasthan Rivers Questions and Map

बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs) और Map (नक्शा)

चम्बल और बनास नदियों का नक्शा (Map)

चम्बल और बनास नदियों का अपवाह तंत्र

Q.1 मध्य प्रदेश से निकलने वाली कुनु नदी राजस्थान के किस जिले में चंबल नदी से मिलती है।

  1. कोटा 
  2. सवाई माधोपुर 
  3. करौली 
  4. बाराँ

Ans.  3. करौली 
Exp. – कुनु नदी मध्य प्रदेश के गुना से निकलकर बाराँ जिले के मुसेरी गाँव (शाहबाद) में प्रवेश करती है। बाराँ जिले से पुन: यह मध्यप्रदेश में बहकर करौली की सीमा पर चंबल में मिल जाती है। कराई और रेम्पी इसकी सहायक नदियां है।

Q.2 रामगढ़ की गोलाकार पहाड़ियां कौन सी नदी के किनारे स्थित है?

  1. परवन 
  2. आहू
  3. निमाज 
  4. पार्वती

Ans. 4. पार्वती 
Exp. – रामगढ़ की गोलाकार पहाड़ियां बाराँ में पार्वती व उसकी सहायक नदी बार्बती के मध्य स्थित है।

Q.3 चंबल की कौनसी सहायक नदी का उद्गम बूंदी जिले से होता है?

  1. मेज
  2. बामनी
  3. अलनिया
  4. चाकण 

Ans. 4. चाकण 
Exp. – चाकण नदी बूंदी जिले के कई छोटे नदी नालों से मिलकर बनती है, जो सवाई माधोपुर के करणपुरा गांव में चंबल नदी में मिल जाती है।

Q.4 चित्तौड़गढ़ दुर्ग किस नदी के किनारे स्थित है?

  1. आयड़ 
  2. बेड़च 
  3. गंभीरी
  4. बनास

Ans. 3. गंभीरी
Exp. – चित्तौड़गढ़ दुर्ग बेड़च की सहायक नदी गंभीरी के दाएँ किनारे स्थित है। जबकि चित्तौड़गढ़ शहर बेड़च और  गंभीरी नदी के संगम पर स्थित है।

Q.5 चंद्रभागा किसकी सहायक नदी है?

  1. बेड़च 
  2. कोठारी
  3. कालीसिंध
  4. बनास

Ans. 4. बनास
Exp. – चंद्रभागा नदी राजसमंद के आमेट से निकलकर भीलवाड़ा में बनास नदी से मिल जाती है।

Q.6 मान्सी किसकी सहायक नदी है?

  1. मोरेल
  2. कोठारी
  3. बेड़च
  4. खारी 

Ans. 4. खारी 
Exp. – मान्सी नदी भीलवाड़ा जिले के करेरा गांव के पास से निकलकर अजमेर जिले की सीमा पर खारी नदी में मिल जाती है।(Map देखे)

Q.7 कालीसिल किसकी सहायक नदी है?

  1. चम्बल
  2. परवन
  3. पार्वती
  4. मोरेल 

Ans. 4. मोरेल
Exp. – कालीसिल मोरेल नदी की सहायक नदी है, जबकि कालीसिंध चंबल नदी की सहायक नदी है।

Q.8 कालीसिल नदी किस जिले से निकलती है?

  1. करौली 
  2. सवाई माधोपुर 
  3. टोंक 
  4. जयपुर

Ans. 1. करौली 
Exp. – कालीसिल मोरेल की सहायक नदी है, जो करौली से निकलकर सवाई माधोपुर में मोरेल नदी में मिलती है। कालीसिल नदी के किनारे कैला देवी का प्रसिद्ध मंदिर है।

Q.9 मनोहरथाना किला किन नदियों के संगम पर स्थित है?

  1. पार्वती और अंधेरी
  2. कालीसिंध और आहू
  3. परवन और कालीखाड़ 
  4. पीपलाज और निमाज

Ans. 3. परवन और कालीखाड़ 
Exp. – मनोहर थाना किला झालावाड़ में स्थित है। मनोहर थाना किला परवन और उसकी सहायक नदी कालीखाड़/कालीखोह (घोड़ा पछाड़) नदियों के संगम पर स्थित है।

Q.10 गागरोन का दुर्ग किन नदियों के संगम पर स्थित है?

  1. परवन और कालीसिंध 
  2. आहू और कालीसिंध 
  3. आहू और परवन  
  4. पार्वती और निमाज

Ans. 2. आहू और कालीसिंध 
Exp. – गागरोन का दुर्ग/किला झालावाड़ में आहू और कालीसिंध नदियों के संगम पर स्थित है।

Q.11 शेरगढ़ वन्य जीव अभ्यारण किस नदी के किनारे स्थित है?

  1. चंबल 
  2. पार्वती 
  3. परवन 
  4. कालीसिंध

Ans. 3. परवन 
Exp. – शेरगढ़ वन्य जीव अभ्यारण परवन नदी के बाएं किनारे बाराँ जिले में स्थित है। शेरगढ़ वन्य जीव अभ्यारण के पास में ही परवन नदी के बाएं किनारे शेरगढ़ किला (कोषवर्धन किला) स्थित है।

Q.12 भैंसरोडगढ़ दुर्ग किन नदियों के संगम पर स्थित है?

  1. चंबल और मेज नदी 
  2. कालीसिंध और परवन नदी 
  3. बामणी और चंबल नदी
  4. कालीसिंध और आहू नदी

Ans. 3. बामणी और चंबल नदी
Exp. – भैंसरोडगढ़ चित्तौड़गढ़ जिले में बामणी और चंबल नदी के संगम पर स्थित है। भैंसरोडगढ़ को राजस्थान का वेल्लौर व जल दुर्ग भी कहते हैं। इसका निर्माण भैसाशाह (व्यापारी) व रोड़ा चारण ने 1741 ई. में किया था।

Q.13 पीपलाज किसकी सहायक नदी है?

  1. आहू
  2. परवन
  3. कालीसिंध 
  4. पार्वती

Ans. 1. आहू
Exp. – आहू नदी मध्य प्रदेश के सुसनेर गांव से निकलकर राजस्थान में नंदपुर गांव (झालावाड़) से प्रवेश करते हुए गागरोन किले (झालावाड़) के पास कालीसिंध नदी में मिल जाती है। पीपलाज नदी झालावाड़ के पंचपहाड़ तहसील की पहाड़ियों से निकलकर आहू नदी में बायीं ओर से झालावाड़ जिले में ही मिलती है। 

Q.14 निमाज किसकी सहायक नदी है?

  1. आहू
  2. कालीसिंध 
  3. परवन 
  4. कुनु 

Ans. 3. परवन 
Exp. – परवन नदी मध्यप्रदेश के मालवा के पठार से निकलकर राजस्थान के खरीबोर गांव (झालावाड़) से प्रवेश करते हुए रामगढ़ (कोटा) में कालीसिंध नदी में मिल जाती है। इसकी सहायक नदियां निमाज (नेवज), छापी, कालीखाड़ (घोड़ापछाड़) और धार है।

Q.15 पार्वती नदी चंबल में मिलती है?

  1. पालिया गाँव
  2. नानेरा गाँव
  3. छापोल गाँव
  4. रामगढ़ में 

Ans. 1. पालिया गाँव
Exp. – पार्वती नदी मध्य प्रदेश के सिहोर से निकलकर बाराँ जिले में बहती हुई सवाईमाधोपुर और कोटा जिलों की सीमा पर पालिया गांव में चंबल नदी में मिल जाती है। कालीसिंध नदी कोटा जिले के नानेरा के निकट चंबल नदी में मिलती है।

Q.16 पार्वती की सहायक नदी है?

  1. अंधेरी 
  2. छापी 
  3. चौली  
  4. कालीखाड़ 

Ans. 1. अंधेरी 
Exp. – पार्वती की सहायक नदियां अंधेरी, रेतीली, अहेली, ल्हासी, बैथली, बिलास और कूल है। चौली कालीसिंध की सहायक नदी है तथा छापी व कालीखाड़ परवन नदी की सहायक नदियां हैं।

Q.17 मेज नदी किस जिले से निकलती है?

  1. बूंदी
  2. भीलवाड़ा 
  3. चितौड़गढ़
  4. कोटा

Ans. 2. भीलवाड़ा 
Exp. – मेज नदी भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से निकलकर बूंदी जिले में बहकर लाखेरी (बूंदी) के निकट चंबल नदी में मिलती है।

Q.18 मांगली किसकी सहायक नदी है?

  1. मेज
  2. छापी
  3. कुनु 
  4. आहू

Ans. 1. मेज
Exp. – बाजन, कुराल व मांगली मेज नदी की सहायक नदियां है। घोड़ा पछाड़ नदी मांगली की सहायक नदी है। उल्लेखनीय है कि भीमलत जलप्रपात बूंदी जिले में मांगली नदी पर स्थित है।

Q.19 बनास की सहायक नदी मोरेल नदी किस जिले से निकलती है?

  1. दौसा
  2. जयपुर 
  3. टोंक
  4. करौली

Ans. 2. जयपुर 
Exp. – मोरेल नदी जयपुर जिले की बस्सी तहसील के चैनपुरा गांव की पहाड़ियों से निकलती है, जो सवाई माधोपुर में हाड़ौती गांव के निकट बनास नदी में मिल जाती है।

Q.20 माशी नदी की सहायक नदी बांडी उससे मिलती है?

  1. अजमेर में 
  2. जयपुर में  
  3. टोंक में 
  4. सवाई माधोपुर में

Ans. 3. टोंक में 
Exp. – बनास की सहायक नदी माशी अजमेर के किशनगढ़ की पहाड़ियों से निकलकर अजमेर-जयपुर से बहती हुई टोंक के गलोद गांव में बनास नदी में मिल जाती है। जयपुर के समोद पहाड़ियों से बांडी नदी निकलकर टोंक में माशी नदी में मिलती है। सोहादरा नदी भी माशी की सहायक नदी है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment