Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान की नदियां (Rajasthan ki Nadiya MCQs) – महत्त्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs) और Map (नक्शा)| Rajasthan Rivers Questions and Map

Q.41 सिरोही से निकलकर पश्चिमी बनास नदी जाकर गिरती है?

  1. खंभात की खाड़ी में 
  2. कच्छ के रण में 
  3. बंगाल की खाड़ी में
  4. हिन्द महासागर में 

Ans. 2. कच्छ के रण में 
Exp. – लूनी और पश्चिमी बनास नदियां कच्छ के रण में गिरती है, जबकि साबरमती और माही नदियां खंभात की खाड़ी में गिरती है।

42. कौन सा सुमेलित नहीं है (कृषि अधिकारी 2021)

  1. बेड़च – गोगुंदा की पहाड़ियां  
  2. गंभीरी नदी – जावद पहाड़ियां  
  3. बाणगंगा नदी- बैराट पहाड़ियां 
  4. माही नदी – खमनोर की पहाड़ियां

Ans. 4. माही नदी – खमनोर की पहाड़ियां
Exp. – माही नदी मेहद झील, अमरोरु गांव, महू की पहाड़ियां धार जिला, मध्य प्रदेश से निकलती है।

Q.43 माही नदी का किनारा कहलाता है (VDO Pre 2021)

  1. थली 
  2. कांठल 
  3. देवल 
  4. छप्पन

Ans. 2. कांठल 
Exp. – माही नदी को आदिवासियों की गंगा/वांगड़ की गंगा/कांठल की गंगा/दक्षिणी राजस्थान की स्वर्ण रेखा आदि नामों से जाना जाता है। यह कर्क रेखा को दो बार काटती है। राजस्थान में इसके प्रवाह क्षेत्र को छप्पन का मैदान भी कहते हैं।

Q.44 सुजलाम सुफलाम क्रांति का संबंध किस नदी से है?

  1. साबरमती 
  2. पश्चिमी बनास 
  3. माही 
  4. सोम

Ans. 3. माही 
Exp. – ‘सुजलाम सुफलाम क्रांति’ माही नदी की सफाई के लिए चलाया गया एक कार्यक्रम है, जबकि ‘सुजलाम परियोजना’ बाड़मेर में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) द्वारा पेयजल के लिए चलाई गई परियोजना है।

Q.45 निम्न में से कौन सी नदी बांसवाड़ा जिले में नहीं बहती है (कनिष्ठ अनुदेशक वेल्डर 2019) 

  1. चैना 
  2. माही 
  3. अनास 
  4. सोम

Ans.  4. सोम
Exp. – सोम नदी उदयपुर के ऋषभदेव के बिछामेडा पहाड़ियों से निकलकर उदयपुर और डूंगरपुर की सीमा बनाते हुए डूंगरपुर जिले में बेणेश्वर के निकट माही नदी से मिल जाती है।

Q.46 माउंट आबू के करीब कौन सी नदी बहती है (BSTC 2019)

  1. लूनी 
  2. घग्गर 
  3. पश्चिमी बनास 
  4. सरस्वती

Ans.  3. पश्चिमी बनास 
Exp. – पश्चिमी बनास सिरोही जिले से निकलकर कच्छ के रण में गिरती है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment