Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान की नदियां (Rajasthan ki Nadiya MCQs) – महत्त्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs) और Map (नक्शा)| Rajasthan Rivers Questions and Map

Q.21  निम्न कथनों में से कौन सा सही है?
(a) शिवगंज (सिरोही) जवाई नदी के बाएं किनारे स्थित है।
(b) एरिनपुरा (सिरोही) जवाई नदी के बाएं किनारे स्थित है।
(c) सुमेरपुर (पाली) जवाई नदी के दाएं किनारे स्थित है।
(d) बिलाड़ा (जोधपुर) लूनी नदी के दायें किनारे स्थित है।

  1. a, b और d
  2. a, b और c
  3. b, c और d
  4. a, b, c और d

Ans. 2. a, b और c
Exp. – जवाई नदी शिवगंज (सिरोही) और सुमेरपुर (पाली) की सीमा निर्धारित करती है। एरिनपुरा शिवगंज तहसील का एक गांव है। बिलाड़ा जोधपुर में लूणी नदी के बाएं किनारे स्थित है।

Q.22 सोम नदी कौन से जिलों के मध्य सीमा बनाती है?

  1. डूंगरपुर और बांसवाड़ा 
  2. बांसवाड़ा और उदयपुर 
  3. उदयपुर और डूंगरपुर 
  4. उदयपुर और प्रतापगढ़

Ans. 3. उदयपुर और डूंगरपुर 
Exp. – सोम नदी उदयपुर के ऋषभदेव के बाबलवाड़ा के जंगल की बिछामेड़ा पहाड़ियों से निकलकर आगे उदयपुर और डूंगरपुर जिलों की सीमा बनाते हुए डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में माही नदी से मिलती है।

Q.23 राजस्थान में माही नदी निम्न में से किन जिलों की सीमा बनाती है?(JEN यांत्रिकी डिग्री 2020)

  1. डूंगरपुर और बांसवाड़ा 
  2. बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ 
  3. उदयपुर और डूंगरपुर 
  4. डूंगरपुर और प्रतापगढ़

Ans. 1. डूंगरपुर और बांसवाड़ा
Exp. – माही नदी बेणेश्वर धाम डूंगरपुर के बाद डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों की सीमा बनाते हुए गुजरात होकर खंभात की खाड़ी में जाकर गिरती है।

माही नदी का नक्शा & साबरमती और पश्चिमी बनास नदियों का का नक्शा (Map)

माही, साबरमती और पश्चिमी बनास नदियों का अपवाह तंत्र

Q.24 माही नदी का अपवाह क्षेत्र सर्वाधिक कौन से राज्य में है –

  1. राजस्थान 
  2. मध्य प्रदेश 
  3. गुजरात 
  4. महाराष्ट्र

 

Ans. 3. गुजरात
Exp. – माही नदी गुजरात से निकलकर राजस्थान में प्रवेश कर यू टर्न लेकर वापस गुजरात में ही खत्म होती है।

Q.25 माही नदी की कौनसी सहायक नदी उसके बांयी तरफ से मिलती है।

  1. मोरेन 
  2. ईरु 
  3. भादर
  4. अनास

Ans. 4. अनास
Exp. – चाप और अनास नदियां माही नदी में बायीं तरफ से मिलती है तथा शेष अन्य नदियां दायीं तरफ से मिलती है।

Q.25(a) माही नदी के बाएं किनारे की सहायक नदी है – (वनरक्षक 11-12-2022) 

  1. इरु 
  2. जाखम 
  3. अनास 
  4. चाप

Ans. Deleted
Exp. – चाप और अनास नदियां माही नदी में बायीं तरफ से मिलती है तथा शेष अन्य नदियां दायीं तरफ से मिलती है।

Q.26 माही नदी कौनसी सहायक नदी बांसवाड़ा जिले से निकलती है और बांसवाड़ा जिले में ही माही से मिलती है?

  1. मोरेन 
  2. चाप
  3. ईरु
  4. अनास

Ans. 2. चाप
Exp. – चाप नदी बांसवाड़ा की कालिंजरा की पहाड़ियों से निकलकर बांसवाड़ा जिले में ही माही नदी से मिल जाती है।

Q.27 जयसमंद झील कौन सी नदी पर बनी हुई है?

  1. गोमती
  2. सोम
  3. जाखम
  4. मोरेन

Ans. 1. गोमती
Exp. – उदयपुर की पहाड़ियों से निकलने वाली गोमती नदी पर जयसमंद झील बनी हुई है जो आगे जाकर सोम नदी में मिलती है।

Q.28 जाखम नदी कौन से जिले से नहीं बहती है?

  1. प्रतापगढ़ 
  2. उदयपुर 
  3. डूंगरपुर 
  4. बांसवाड़ा

Ans. 4. बांसवाड़ा
Exp. – जाखम नदी प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी पहाडियों से निकलकर उदयपुर में प्रवेश करते हुए उदयपुर & डूंगरपुर की सीमा पर सोम नदी में मिलती है, जो आगे जाकर डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में माही नदी में मिल जाती है।

Q.29 ईरु नदी कौन से जिले से निकलती है?

  1. डूंगरपुर 
  2. बांसवाड़ा 
  3. उदयपुर 
  4. प्रतापगढ़

Ans. 4. प्रतापगढ़
Exp. – ईरु नदी या ईराऊ/एराव नदी प्रतापगढ़ की पहाडियों से निकलकर बांसवाडा में माही बजाज सागर बांध से पहले मिल जाती है।

Q.30 गलियाकोट शहर किस नदी के किनारे स्थित है?

  1. मोरेन
  2. माही
  3. सोम
  4. चाप

Ans. 2. माही
Exp. – डूंगरपुर का गलियाकोट शहर माही नदी के दाएं किनारे स्थित है। माही नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है।

Q.31 सीतामाता वन्य जीव अभ्यारण कौन सी नदी के किनारे स्थित है?

  1. सोम
  2. जाखम
  3. ईरु
  4. मोरेन

Ans. 2. जाखम
Exp. – जाखम नदी का छोटी सादड़ी (प्रतापगढ़) से निकलने के बाद इसके दाएं ओर सीतामाता वन्य जीव अभ्यारण प्रतापगढ़ में ही स्थित है।

Q.32 सोम कागदर परियोजना कौन से जिले में स्थित है?

  1. उदयपुर 
  2. डूंगरपुर 
  3. बांसवाड़ा 
  4. प्रतापगढ़

Ans. 1. उदयपुर 
Exp. – उदयपुर के ऋषभदेव उपखंड में सोम कागदर बांध (परियोजना) सोम नदी पर स्थित है, जबकि सोम कमला अम्बा बांध डूंगरपुर जिले में सोम नदी पर स्थित है।

Q.33 हरन नदी किसकी सहायक नदी है?

  1. सोम 
  2. अनास 
  3. साबरमती
  4. पश्चिमी बनास

Ans. 2. अनास 
Exp. – हरन या हरण नदी बांसवाड़ा की पहाड़ियों से निकलती है जो अनास नदी में बांसवाड़ा में ही मिल जाती है। अनास नदी डूंगरपुर के गलियाकोट शहर के निकट माही नदी में मिल जाती है।

Q.34 माही की सहायक नदी नहीं है?

  1. ईरु
  2. वेतरक
  3. गोमती
  4. भादर

Ans. 2. वेतरक
Exp. – माही की सहायक नदियां सोम, जाखम, अनास, ईरु, चाप, हरन, भादर, मोरेन, कमला, गोमती आदि है। जबकि वेतरक साबरमती की सहायक नदी है।

Q.35 माही नदी पर स्थित कडाना बांध कौन से जिले में आता है?

  1. डूंगरपुर 
  2. बांसवाड़ा 
  3. प्रतापगढ़ 
  4. महीसागर

Ans. 4. महीसागर
Exp. – कडाना बांध गुजरात के महीसागर जिले में माही नदी पर स्थित है।

Q.36 साबरमती नदी को प्रारंभ में किस नदी के नाम से जाना जाता है?

  1. वाकल 
  2. वेतरक 
  3. सेई 
  4. हथमति 

Ans. 1. वाकल
Exp. – वाकल नदी उदयपुर के गोगुंदा के सुरन गांव से निकलकर दक्षिण दिशा में बहते हुए कोटड़ा के बाद साबरमती नदी के नाम से जानी जाती है।

Q.36 (a) वाकल तथा सेई धारा के मिलने से जो नदी बनती है, वो है – (खाद्य सुरक्षा अधिकारी 27-6-2023)

  1. माही नदी 
  2. साबरमती नदी 
  3. पार्वती नदी 
  4. बनास नदी 

Ans. 2. साबरमती नदी 
Exp. – उदयपुर के कोटड़ा तहसील में वाकल तथा सेई नदियां मिलकर साबरमती नदी का निर्माण करती है।

Q.37 साबरमती की सहायक नदी नहीं है?

  1. मेशवा 
  2. माजम 
  3. मोरेन
  4. वेतरक

Ans. 3. मोरेन
Exp. – साबरमती की सहायक नदियां हथमति, वाकल, वेतरक, मेशवा, सेई, माजम (याजम) आदि है। मोरेन माही नदी की सहायक नदी है।

Q.38 साबरमती नदी की कौनसी सहायक नदी से पाली के जवाई बांध में पानी आता है?

  1. वाकल
  2. सेई
  3. हथमति
  4. वेतरक

Ans. 2. सेई
Exp. – साबरमती नदी की सहायक सेई नदी पर सेई बांध उदयपुर में बना हुआ है, जिससे जल सुरंग के द्वारा पाली जिले में स्थित जवाई बांध में पानी की सप्लाई की जाती है।

Q.39 पश्चिमी बनास के बाएं किनारे स्थित शहर है?

  1. माउंट आबू 
  2. आबू रोड
  3. अचलगढ़ 
  4. दिलवाड़ा

Ans. 2. आबू रोड
Exp. – पश्चिमी बनास के बाएं किनारे आबूरोड शहर सिरोही में स्थित है, जबकि माउंट आबू दायी ओर है।  

Q.40 सिपू नदी किसकी सहायक नदी है?

  1. सेई
  2. साबरमती
  3. खारी
  4. पश्चिमी बनास

Ans. 4. पश्चिमी बनास
Exp. – सिपू (सूकली) नदी सिरोही की पहाड़ियों से निकलकर गुजरात के दावास गाँव में पश्चिमी बनास में मिल जाती है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment